RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 9 पानी रे! अजब तेरी कहानी

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 9 पानी रे! अजब तेरी कहानी Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 9 पानी रे! अजब तेरी कहानी

RBSE Class 4 EVS पानी रे! अजब तेरी कहानी Textbook Questions and Answers

देखिए और बताइए-पृष्ठ 226 

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 9 प्रश्न 1. 
पानी का अपना रंग कैसा है? 
उत्तर:
पानी का अपना कोई रंग नहीं होता है। यह रंगहीन है। 

पानी तेरी अजब कहानी के प्रश्न उत्तर प्रश्न 2. 
आपके आस-पास नदी, तालाब, हैंडपंप आदि का पानी देखिए और बताइए उसका रंग कैसा है? और क्यों? 
उत्तर:
नदी, तालाब के पानी का रंग कुछ गंदला है क्योंकि इसमें मिट्टी मिली होता है। हैंडपंप का पानी रंगहीन है। 

RBSE Class 4 EVS Chapter 9 Question Answer प्रश्न 3.
क्या दिन और रात में भी इस रंग में कोई अंतर दिखता है? 
उत्तर:
दिन में इसका रंग उजला दिखता है और रात में काला। 

यह भी कीजिए- पृष्ठ 227-228

दो गिलास लीजिए। इनमें समान ऊँचाई तक पानी भरिए। एक गिलास को धूप में और दूसरे को छाया में रखिए। दो दिन बाद दोनों गिलासों के पानी को देखिए। 

Class 4 Paryavaran Chapter 9 Question Answer प्रश्न 1. 
दोनों गिलासों के पानी में क्या अंतर आया? 
उत्तर:
धूप में रखे गिलास का पानी छाया में रखे गिलास के पानी से कम हो गया। 

पानी तेरी अजब कहानी कविता प्रश्न 2. 
धूप में रखे गिलास का पानी कम क्यों हुआ? 
उत्तर:
धूप में रखे गिलास का कुछ पानी धूप की गर्मी के कारण भाप बनकर उड़ गया। 

यह भी कीजिए, देखिए और लिखिए-

पृष्ठ 228-229

एक गिलास, कटोरी और थाली लीजिए। तीनों में एक समान मात्रा में पानी (जैसे-सभी में 3-4 चम्मच पानी) डालकर उन्हें धूप में रख दीजिए। कुछ-कुछ घंटों बाद देखिए, किस बर्तन में कितना पानी है? 

EVS Class 4 Chapter 9 Question Answer प्रश्न 1. 
किस बर्तन में पानी सबसे ज्यादा कम हो गया? 
उत्तर:
थाली में।

Class 4th EVS Chapter 9 Question Answer प्रश्न 2. 
किस बर्तन में पानी सबसे पहले कम हुआ? 
उत्तर:
थाली में। 

पानी रे पानी कक्षा 5 प्रश्न उत्तर प्रश्न 3. 
किस बर्तन का पानी सबसे कम सूखा? 
उत्तर:
गिलास का। 

EVS Class 4 Chapter 9 प्रश्न 4.
इस बर्तन में पानी सूखने में सबसे ज्यादा समय लगा। क्यों? उत्तर-क्योंकि इसका फैलाव कम होने से सूर्य की गर्मी का प्रभाव सबसे कम पड़ा। 

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 229

Pani Teri Ajab Kahani प्रश्न 1. 
कपड़े कहाँ पर सुखाते हैं? क्यों? 
उत्तर:
कपड़े छत पर या बालकनी में सुखाते हैं क्योंकि वहाँ धूप होती है। 

Class 4 EVS Chapter 9 Question Answer प्रश्न 2. 
कपड़े पूरे फैलाकर सुखाने पर वे जल्दी क्यों सखते हैं? 
उत्तर:
कपड़े पूरे फैलाकर सुखाने पर जल्दी सूखते हैं क्योंकि उन पर धूप (सूर्य की गर्मी) अधिक लगती है। 

Chapter 9 Class 4 EVS प्रश्न 3. 
सर्दी में कपड़े देर से क्यों सूखते हैं? 
उत्तर:
सर्दी में सूर्य की किरणें तिरछी होने के कारण उनमें गर्मी कम होती है। इसलिए सर्दी में कपड़े देर से सूखते हैं।

Class 4 EVS Chapter 9 Worksheet प्रश्न 4. 
जब कपड़े सूख जाते हैं, तो पानी कहाँ जाता है? 
उत्तर;
जब कपड़े सूख जाते हैं तो कपड़ों का पानी वाष्प बनकर वायुमण्डल में चला जाता है। 

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 231 

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 9 प्रश्न उत्तर प्रश्न 1. 
पानी किनारे से ऊपर क्यों उठता गया? बिखरा क्यों नहीं?
उत्तर:
पानी की ऊपरी सतह रबड़ की तनी हुई झिल्ली की तरह तनी हुई होती है। धीरे-धीरे ऊपर उठने के कारण सतह तनी रहती है और पानी छलकता या बिखरता नहीं है। 

Class 4 EVS Chapter 9 प्रश्न 2. 
क्या आपने किसी अन्य तरल पदार्थ को इस तरह किनारे से ऊपर उठते देखा है? 
उत्तर:
हाँ, तेल को। 

चर्चा कीजिए और बताइए- पृष्ठ 232

Class 4 Science Chapter 9 Question Answer प्रश्न 1. 
कुकर की सीटी और भगोने का ढक्कन थोड़ा ऊपर क्यों उठ गया?
उत्तर:
भाप की शक्ति के कारण। 

Class 4th Chapter 9 Question Answer प्रश्न 2. 
पानी की भाप में शक्ति है। इसका क्या उपयोग किया जा सकता है? 
उत्तर:
पानी की भाप की शक्ति से खाना पकाया जाता है। सब्जियाँ उबाली जा सकती हैं। आदि। 

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 233 

Class 4 EVS Rivers Tale प्रश्न 1. 
क्या आपके यहाँ नदी तथा तालाब का पानी सर्दी में जम जाता है? क्यों? 
उत्तर:
हमारे यहाँ बहुत तेज ठण्ड पड़ने से नदी या तालाब का पानी जम जाता है। 

जाना-समझा और अब बताइए- पृष्ठ 233 

Class 4 EVS Ch 9 प्रश्न 1. 
पानी के कोई तीन गुण बताओ। 
उत्तर:

  1. पानी रंगहीन है। 
  2. पानी गंधहीन है। 
  3. बहते पानी तथा जल-वाष्प में शक्ति होती है। 

प्रश्न 2. 
सर्दी की सुबह में साइकिल, मोटर साइकिल की सतह पर पानी की बारीक बूंदें क्यों दिखती हैं? 
उत्तर:
सर्दी में पानी के वाष्प संघनन के कारण पानी की बूंदें अर्थात् ओस के रूप में बदल जाती हैं। इसके कारण सर्दी की सुबह में साइकिल, मोटर साइकिल की सतह पर पानी की बारीक बूंदें दिखती

प्रश्न 3. 
अगर कपड़ों को जल्दी सुखाना है, तो क्या-क्या करोगे? 
उत्तर:
अगर कपड़ों को जल्दी सुखाना है तो उन्हें छत पर रस्सी पर धूप में फैलाकर सुखायेंगे तथा एक तरफ से सूखने के बाद उन्हें पलटकर सुखायेंगे।

RBSE Class 4 EVS पानी रे! अजब तेरी कहानी Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

प्रश्न 1. 
पानी को दूध में मिलाने पर यह दिखता है
(अ) दूध जैसा 
(ब) पानी जैसा
(स) चटनी जैसा 
(द) चाय जैसा 
उत्तर:
(अ) दूध जैसा 

2. पानी में हल्दी पाउडर डालने पर यह हो जाता
(अ) हरे रंग का 
(ब) सफेद रंग का 
(स) पीले रंग का
(द) काले रंग का 
उत्तर:
(स) पीले रंग का

3. पानी होता है
(अ) मीठा 
(ब) तिक्त
(स) खट्टा 
(द) स्वादहीन 
उत्तर:
(द) स्वादहीन 

4. पानी में कौनसा गुण पाया जाता है?
(अ) तरलता का 
(ब) वाष्प का 
(स) कठोरता का
(द) उक्त तीनों गुण 
उत्तर:
(द) उक्त तीनों गुण 

5. पानी भाप बन जाता है
(अ) सर्दी के प्रभाव से
(ब) गर्मी के प्रभाव से 
(स) बरसात के प्रभाव से
(द) उक्त सभी के प्रभाव से 
उत्तर:
(ब) गर्मी के प्रभाव से 

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. पानी का कोई ............. और ............. नहीं होता है। | 
2. वाष्प गर्मी से ............. बनकर उड़ जाता है।  
3. वाष्प का ठंड पाकर पानी में बदलना ............. कहलाता है। 
4. स्थिर पानी की सतह ............. रहती है। 
5. पानी की भाप में ............. होती है। 

उत्तर:
1. रंग, गंध 
2. वाष्प 
3. संघनन 
4. तनी हुई 
5. शक्ति 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
पानी का उड़ना क्या कहलाता है? 
उत्तर:
वाष्पीकरण। 

प्रश्न 2. 
पानी की वाष्प का पानी में बदलना क्या कहलाता है? 
उत्तर:
संघनन। 

प्रश्न 3. 
पानी कब जम जाता है? 
उत्तर:
पानी अधिक ठण्ड में जम जाता है। 

प्रश्न 4. 
क्या बर्फ पानी पर तैरती है? 
उत्तर:
हाँ, बर्फ पानी पर तैरती है। 

प्रश्न 5. 
पानी के किन रूपों में शक्ति होती है? 
उत्तर:
बहते पानी और जल-वाष्प में शक्ति होती है। 

प्रश्न 6. 
पानी के अचानक आ जाने के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  1. पत्तियों और घास पर ओस की बूंदें दिखना। 
  2. ठण्डी बोतल पर बाहर की तरफ पानी की बूंदें दिखना। 

प्रश्न 7. 
कपड़े किसके कारण सूखते हैं? 
उत्तर:
कपड़े वाष्पीकरण के कारण सूखते हैं। 

प्रश्न 8. 
वाष्पीकरण क्या है? 
उत्तर:
पानी का गर्मी से वाष्प बनकर उड़ना वाष्पीकरण है।

प्रश्न 9. 
गर्मियों में गड्ढे, तालाब, नदी का पानी किस कारण सूख जाता है? 
उत्तर:
वाष्पीकरण के कारण। 

प्रश्न 10. 
संघनन किसे कहते हैं? 
उत्तर:
पानी की वाष्प का पानी में बदलना संघनन कहलाता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
पानी के कहीं से अचानक आ जाने को एक प्रयोग द्वारा दर्शाइये।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 9 पानी रे! अजब तेरी कहानी 1

पानी का कहीं से अचानक आ जाना चित्र-ठंडे पानी के गिलास की बाहरी सतह पर पानी की बूंदें प्रयोग-एक खाली गिलास लेंगे। उसकी बाहर की सतह को छूकर देखेंगे तथा निश्चित होंगे कि यह सूखी हुई है। अब इसमें बर्फ के टुकड़े या एकदम ठंडा किया पानी डालेंगे। 3-4 मिनट बाद गिलास की बाहरी सतह को फिर से देखेंगे। हम देखते हैं कि गिलास की बाहरी सतह पर पानी की बहुत-सी बूंदें इकट्ठी हो गई हैं।

Prasanna
Last Updated on Nov. 18, 2023, 9:52 a.m.
Published Nov. 17, 2023