RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 1 बचपन की यादें

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 1 बचपन की यादें Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 1 बचपन की यादें

RBSE Class 4 EVS बचपन की यादें Textbook Questions and Answers

सोचिए और लिखिए पृष्ठ 1801 

RBSE Class 4 EVS Chapter 1 Question Answer प्रश्न 1. 
आपका ननिहाल कहाँ है? 
उत्तर:
मेरा ननिहाल उदयपुर में है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 1 बचपन की यादें  

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 1 प्रश्न उत्तर प्रश्न 2. 
आपके मामाजी और माँ में क्या रिश्ता है? 
उत्तर:
मामाजी और माँ में भाई-बहिन का रिश्ता है। 

Class 4 Paryavaran Chapter 1 Question Answer प्रश्न 3. 
आपके ननिहाल में कौन-कौन रहते हैं? 
उत्तर:
हमारे ननिहाल में नानाजी, नानीजी, मामाजी, मामीजी तथा मामाजी के पुत्र व पुत्री रहते हैं। 

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 1 के प्रश्न उत्तर प्रश्न 4. 
आप अपने मामाजी की पत्नी को क्या कहते हैं? 
उत्तर:
हम अपने मामाजी की पत्नी को मामीजी कहते हैं। 

पर्यावरण कक्षा 4 पाठ 1 प्रश्न 5. 
आप ननिहाल कब-कब जाते हैं? 
उत्तर:
हम ननिहाल गर्मी की छुट्टियों में तथा वहाँ होने वाले विशेष अवसरों, जैसे-विवाह, जन्म दिन समारोह आदि पर जाते हैं। 

Paryavaran Class 4 Chapter 1 प्रश्न 6. 
आपके पिताजी और मौसाजी का आपस में क्या रिश्ता है? 
उत्तर:
वे दोनों साढू भाई हैं।

Class 4 Paryavaran Chapter 1 प्रश्न 7. 
आपको ननिहाल में सबसे अच्छा क्या - लगता है?
उत्तर:
नानीजी का प्यार-दुलार-सत्कार।

पता कीजिए और बताइए पृष्ठ 1811 

Class 4 EVS Chapter 1 Question Answer प्रश्न 1. 
आपके माँ व पिताजी ने किस-किस कक्षा तक पढ़ाई की है? 
उत्तर:
दोनों ने एम.ए. तक पढ़ाई की है।

Memories Of Childhood Question Answer प्रश्न 2. 
उन्हें पढ़ना कैसा लगता था?
उत्तर:
उन्हें पढ़ना अच्छा लगता था। 

Class 4 EVS Chapter 1 Question Answer In Hindi प्रश्न 3. 
माँ के भाई-बहनों में से सबसे अधिक पढ़ाई किसने की और क्यों? 
उत्तर:
माँ के भाई-बहनों में से सबसे अधिक पढ़ाई मामाजी ने की क्योंकि वे दूसरे गाँव व शहर में पढ़ाई के लिए जा सकते थे। लड़कियों के लिए उस समय दूसरे गाँव में पढ़ने जाने के लिए सुविधाएँ नहीं थीं। (नोट-उपर्युक्त तीनों प्रश्नों के उत्तर आप अपने घर के हिसाब से दें।) 

सोचिए और बताइएपृष्ठ 181-182 

RBSE Class 4 EVS Chapter 1 Question Answer In English प्रश्न 1. 
आपके माँ व पिताजी की ससुराल कहाँकहाँ है? 
उत्तर:
मेरी माँ की ससुराल मेरे दादाजी का घर है और मेरे पिताजी की ससुराल मेरे नाना-नानी व मामाजी का घर है। 

Class 4 Chapter 1 EVS प्रश्न 2. 
आपके पिताजी को आपके मामाजी व मौसीजी क्या-क्या कह कर बुलाते हैं? 
उत्तर:
जीजाजी कहकर बुलाते हैं। 

Memories Of Childhood Question Answers प्रश्न 3. 
आपके माँ-पिताजी अपने-अपने सासुजी को क्या-क्या कह कर पुकारते हैं? 
उत्तर:
मेरे माँ-पिताजी अपनी-अपनी सासुजी को माँ कहकर पुकारते हैं। 

कक्षा 4 पर्यावरण के प्रश्न उत्तर प्रश्न 4. 
आपके घर में मेहमान आने पर उनका स्वागत किस प्रकार किया जाता है? 
उत्तर:
हमारे घर में मेहमान आने पर प्रसन्नता के साथ उनका आदर-सत्कार किया जाता है। उन्हें स्वादिष्ट व्यंजन व मिष्ठान के साथ मनुहार के साथ भोजन कराया जाता है। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 182 

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 1 प्रश्न 1. 
आपके पिताजी के भाई व बहन को आप क्या-क्या कहते हैं? 
उत्तर:
हमारे पिताजी के बड़े भाई को ताऊजी तथा छोटे भाई को चाचाजी और पिताजी की बहन को बुआजी कहते हैं।

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 1 बचपन की यादें 

Class 4th EVS Chapter 1 Question Answer प्रश्न 2. 
आपके पिताजी के साला-साली आपके क्या लगते हैं? 
उत्तर:
हमारे पिताजी के साले हमारे मामाजी और पिताजी की साली हमारी मौसी लगती है। 

EVS Class 4 Chapter 1 प्रश्न 3. 
आपके माँ व पिताजी जब छोटे थे, तब वे घर में क्या-क्या काम करते थे? 
उत्तर:
हमारे माँ व पिताजी जब छोटे थे, तब वे घर में अपनी-अपनी माँ और पिताजी के कार्यों में मदद करते थे। प्रश्न 4. आपके पिताजी को क्या-क्या काम करने आते हैं? किन्हीं दो काम के बारे में लिखिए और बताइए कि उन्होंने इसे कहाँ व कैसे सीखा? उत्तर-हमारे पिताजी को स्वादिष्ट खाना बनाना तथा हिसाब करना आता है। खाना बनाना उन्होंने अपनी माता से सीखा और हिसाब करना अपने पिताजी से सीखा। 

RBSE Class 4 EVS बचपन की यादें Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
1. आपके पिताजी के छोटे भाई को आप कहते
(अ) चाचाजी 
(ब) ताऊजी
(स) फूफाजी 
(द) मामाजी 
उत्तर:
(अ) चाचाजी 

2. माताजी के भाई आपके लगते हैं
(अ) चाचाजी 
(ब) ताऊजी 
(स) मामाजी
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(स) मामाजी

3. आपके पिताजी के साला आपके लगते हैं
(अ) जीजाजी 
(ब) मामाजी
(स) नानाजी 
(द) दादाजी 
उत्तर:
(ब) मामाजी

4. माँ की बहन को आप क्या कहती हैं?
(अ) दीदी 
(ब) मौसी 
(स) मामी 
(द) बुआ 
उत्तर:
(ब) मौसी 

प्रश्न 2
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. सुनीता गर्मी की छुट्टियाँ मनाने अपने ............... के घर गई। 
2. अगले दिन सुनीता के माँ व पिताजी ............... को _लेने आए। 
3. मामाजी ने जमाई सा को ............... कर आम की मिठाई खिलाई। 
4. सुनीता के पिताजी ने भी सुनीता के मामाजी से कहा कि ............... आपको भी मेरे हाथ से मिठाई - खानी पड़ेगी। 

उत्तर:
1. मामाजी 
2. सुनीता 
3. मनुहार 
4. सालाजी। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

Class 4th EVS Chapter 1 Question Answer In Hindi प्रश्न 1. 
अनीता कौन है? 
उत्तर:
सुनीता की मौसी की लड़की। 

Class 4 EVS Chapter 1 In Hindi प्रश्न 2. 
नानीजी अनीता को क्या सिखायेगी?
उत्तर:
अचार बनाना।

Class 4 EVS Chapter 14 Extra Question Answer प्रश्न 3. 
अनीता की माँ को बचपन में क्या बहुत अच्छा लगता था? 
उत्तर:
खेलना व पढ़ना। 

Class 4 EVS Chapter 1 प्रश्न 4. 
नानीजी ने कितने तक पढ़ाई की है? 
उत्तर:
पाँचवीं तक। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 1 बचपन की यादें

प्रश्न 5. 
सुनीता की माँ ने फोटो में क्या पहना है? 
उत्तर:
फूल वाली फ्रॉक। 

प्रश्न 6. 
सितारों वाली साड़ी किसने पहनी है? 
उत्तर:
नानीजी नें।

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
ननिहाल में गर्मी की छुट्टियाँ मनाने कौन-कौन आए हैं? 
उत्तर:
ननिहाल में गर्मी की छुट्टियाँ मनाने सुनीता और सनीता की मौसी की बडी लडकी अनीता आई हैं। 

प्रश्न 2. 
नानीजी ने अनीता की माँ के बचपन के बारे में क्या बताया? 
उत्तर:
नानीजी ने बताया कि अनीता की माँ जब छोटी थी तब उसे खेलना व पढ़ना बहुत अच्छा लगता था। जैसे-जैसे वह बड़ी होती गई, मैंने उससे व उसके भाई-बहिनों से घर के कामों में मदद लेना शुरू किया। वे मेरी मदद करते-करते ही काम करना सीख गये। 

प्रश्न 3. 
नानीजी ने पाँचवीं तक की पढ़ाई क्यों की? 
उत्तर:
नानीजी के समय में आगे पढ़ने के लिए दूसरे गाँव जाना पड़ता था। फिर घर व खेत का काम भी करना पड़ता था। इन कारणों से नानीजी ने 5वीं तक ही पढ़ाई की। 

प्रश्न 4. 
घर में सुनीता के माँ व पिताजी के आने पर उनका स्वागत किस प्रकार किया गया? 
उत्तर:
घर में बेटी और जमाई के आने पर सुनीता की नानीजी व सभी खुश थे। उनका अच्छे से स्वागत किया गया। खाना खाने के समय सुनीता के मामाजी ने जमाई सा को मनुहार कर आम की मिठाई खिलाई। 

प्रश्न 5. 
फोटो एलबम के क्या फायदे हैं?
उत्तर:
फोटो एलबम देखकर हमारी पुरानी यादें ताजा | हो जाती हैं। किसी शादी-विवाह, उत्सव आदि जिसमें हम न जा सके हों, उसकी भी जानकार हो सकती है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 1 बचपन की यादें

निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
गर्मी की छुट्टियाँ ननिहाल में मनाने से हमें क्या लाभ मिलता है? 
उत्तर:
गर्मी की छुट्टियाँ ननिहाल में मनाने से हमें निम्नलिखित लाभ मिलते हैं

  1. हमें नानीजी, मामाजी व मामीजी का लाडदुलार मिलता है। 
  2. वहाँ मौसीजी के बच्चे भी गर्मी की छुट्टियाँ बिताने आ जाते हैं। उनसे हमें मिलने, समझने का अवसर मिलता है। साथ ही हम सब भाई-बहिन मिलकर भरपूर मनोरंजन करते हैं।
  3. नानीजी के घर पर जाने से हमें ननिहाल के रिश्तेदारों का ज्ञान होता है, जैसे-माँ की माँ और पिता का हमारे साथ क्या रिश्ता है? माँ के भाईबहिनों का हमारे साथ क्या रिश्ता है? माँ के भाईबहिनों के बच्चों के साथ हमारा क्या रिश्ता है? 
  4. नानीजी के घर पर जाने से हमें यह ज्ञान होता है कि नानाजी, नानीजी व मामाजी पिताजी को क्या-क्या कहकर संबोधन करते हैं और पिताजी उन्हें क्या संबोधन करते हैं तथा हमारा ननिहाल पिताजी का क्या लगता है तथा यहाँ उनका स्वागत सत्कार कैसे किया जाता है? आदि।
Prasanna
Last Updated on Dec. 7, 2023, 11:42 a.m.
Published Dec. 6, 2023