RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 8 जंगल की बातें

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 8 जंगल की बातें Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 8 जंगल की बातें

RBSE Class 4 EVS जंगल की बातें Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए- पृष्ठ 223

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 8 प्रश्न 1. 
बच्चों ने अभयारण्य में चिंकारों का एक झुंड देखा। आपने किन-किन जानवरों को झुंड में रहते हुए देखा है? कौन-कौन से जानवर अकेले रहना पसंद करते हैं? 
उत्तर:
हमने चिंकारों, हिरणों, बन्दरों, हाथियों तथा नीलगायों को झुण्ड में रहते हुए देखा है। शेर, चीता, भालू प्रायः अकेले रहना पसन्द करते हैं।

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 8 जंगल की बातें  

जंगल की बातें प्रश्न 2. 
झुंड में रहने से जानवरों को क्या फायदे
उत्तर:
झुण्ड में रहने से वे जानवर अपनी सुरक्षा कर पाते हैं तथा उनके जीवन-यापन में सुविधा रहती है। 

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 224 

Class 4 Paryavaran Chapter 8 Question Answer प्रश्न 1. 
अभयारण्य में बैटरी वाली गाड़ी ही क्यों चलाते हैं? 
उत्तर:
ये गाड़ियाँ न तो धुआँ करती हैं और न शोर करती हैं। इनसे अभयारण्य के प्राकृतिक परिवेश में खलल नहीं पड़ता है। 

RBSE Class 4 EVS Chapter 8 Question Answer प्रश्न 2. 
बाघ को देखकर बंदर व चिड़िया शोर क्यों मचाते हैं? 
उत्तर:
बाघ को देखकर बंदर व चिड़िया शोर मचाकर अन्य जानवरों को बाघ के आने का संकेत देकर उन्हें सतर्क करते हैं।

Class 4th Evs Chapter 8 Question Answer प्रश्न 3. 
आपने और किन-किन जानवरों को शोर मचाकर संदेश देते देखा है? 
उत्तर:
हमने कुत्ते को भौंककर संदेश देते हुए देखा

Class 4 EVS Chapter 8 Question Answer प्रश्न 4. 
बाघिन के बच्चे अपनी माँ से क्या-क्या बातें सीखते होंगे? 
उत्तर:
बाघिन के बच्चे अपनी माँ से आवाजें पहचानना, शिकार करना और झपट्टा मारना आदि बातें सीखते होंगे। 

Class 4 EVS Ch 8 प्रश्न 5. 
आपने किन-किन जानवरों के बच्चों को उनकी माँ के साथ देखा है? 
उत्तर:
हमने बंदर, कुत्ते, गाय, भैंस, बाघ के बच्चों को उनकी माँ के साथ देखा है। 

EVS Class 4 Chapter 8 Question Answer प्रश्न 6. 
अगर हम जंगलों को काटकर कम करते जाएँगे तो बाघ-चीते जैसे जानवर कहाँ जाएँगे? 
उत्तर:
ये जानवर समाप्त हो जाएंगे। 

सोचिए और बताइए-पृष्ठ 225 

पर्यावरण कक्षा 8 पाठ 4 प्रश्न 1. 
किसी गाँव में पानी की एक कुंडी बनी हुई है। हिरणों के झुंड वहाँ आकर कुंडी से पानी पीकर चले जाते हैं। गाँव वालों ने क्या सोचकर यह व्यवस्था की है? 
उत्तर:
गाँव वालों ने हिरणों के संरक्षण के लिए यह व्यवस्था की है। इससे हिरणों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। 

Class 4 Science Chapter 8 Question Answer प्रश्न 2. 
यदि भालू का एक बच्चा आपके शहर या गाँव में आ जाए तो आप क्या करेंगे?
उत्तर:
हम तुरन्त वन अधिकारियों को सूचित करेंगे तथा उनके आने तक भालू के बच्चे की पूरी देखभाल करेंगे ताकि उसे कोई हानि न पहुँच सके। प्रश्न 3. कुछ लोग साँप दिखने पर उसे मार देते हैं, क्या ऐसा करना ठीक है? उत्तर-नहीं, ऐसा करना ठीक नहीं है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 8 जंगल की बातें

Evs Chapter 8 Class 4 प्रश्न 4. 
अगर आपसे कोई दिनभर काम करवाए, तो आप थक जाते हो और काम करने से मना कर देते हो। जानवर थक जाने पर क्या करते हैं? 
उत्तर:
जानवर थक जाने पर आराम करते हैं। प्रश्न 5. कुछ लोग जीव-जंतुओं को अपने शौक के लिए पालते हैं। आपने किन-किन जीवजंतुओं को शौक के लिए पाले जाते देखा है? उत्तर-हमने कुत्ता, बिल्ली और तोते को शौक के लिए पाले जाते देखा है। 

जाना-समझा अब बताइए- पृष्ठ 225 

Class 4 EVS Chapter 8 Extra Questions प्रश्न 1. 
चिंकारा, नीलगाय, बंदर और जंगली सुअर की कोई एक-एक विशेषता बताइए। 
उत्तर:

  1. चिंकारा जल की कमी होने पर भी जीवनयापन कर सकते हैं। 
  2. कुछ नीलगाय बड़े व गहरे रंग के तथा कुछ भूरे रंग के होते हैं। 
  3. जंगली सुअर बहुत ताकतवर होते हैं। 
  4. बंदर पेड़ों पर झुण्ड में रहते हैं।

Paryavaran Class 4 Chapter 8 प्रश्न 2. 
जानवर उनके प्राकृतिक परिवेश में ही खुश क्यों होते हैं? 
उत्तर:
जानवर उनके प्राकृतिक परिवेश में ही स्वतंत्रता महसूस करते हैं और इसलिए उसमें ही खुश होते हैं। 

Class 4 EVS Chapter 8 प्रश्न 3. 
हम जानवरों की क्या मदद कर सकते हैं? 
उत्तर:
हम जंगलों को न काटकर जानवरों की मदद कर सकते हैं।

RBSE Class 4 EVS जंगल की बातें Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. झुण्ड में रहने वाला जानवर है
(अ) चीतल हिरण 
(ब) नीलगाय
(स) बन्दर 
(द) उपर्युक्त सभी  
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी  

2. घरों में पाले जाने वाला जानवर है
(अ) तेंदुआ 
(ब) ऊँट
(स) नीलगाय 
(द) भालू 
उत्तर:
(ब) ऊँट

3. अकेला रहने वाला जानवर है
(अ) नीलगाय 
(ब) बंदर
(स) चिंकारा 
(द) बाघ 
उत्तर:
(द) बाघ 

4. बाधिन अपने बच्चों को सिखाती है
(अ) आवाजें पहचानना 
(ब) शिकार करना 
(स) झपट्टा मारना
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. बाघिन अपने बच्चों को ............. वर्ष तक अपने साथ रखती है। 
2. ............ झुण्डों में पाये जाते हैं। 
3. ............. की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है व उन्हें ............. में भी दिखाई देता है। 
4. जानवरों को उनके प्राकृतिक परिवेश में संरक्षण देने हेतु .............. बनाए गए हैं। 
5. जानवर अलग-अलग तरह से ............... करते हैं। 
उत्तर:
1. एक-डेढ़ 
2. चिंकारा 
3. बाघ, रात
4. अभयारण्य 
5. व्यवहार। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
घरों में पाले जाने वाले जानवरों के नाम बताइए। 
उत्तर:
गाय, भैंस, बकरी, भेड़, घोड़े, ऊँट, गधे आदि। 

प्रश्न 2. 
अभयारण्य क्यों बनाए गए हैं? 
उत्तर:
जानवरों को उनके प्राकृतिक परिवेश में संरक्षण देने हेतु। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 8 जंगल की बातें

प्रश्न 3. 
नर चिंकारा की क्या पहचान है? 
उत्तर:
नर चिंकारा के सींग बड़े होते हैं। 

प्रश्न 4.
मादा चिंकारा की पहचान बताइए। 
उत्तर:
मादा चिंकारा के सींग छोटे होते हैं। 

प्रश्न 5. 
कौनसा जानवर दूसरे के जुएँ निकालता है? 
उत्तर:
एक बन्दर दूसरे बन्दर के जुएँ निकालता है। 

प्रश्न 6. 
मादा व नर नीलगाय की क्या पहचान है?
उत्तर:
भूरे रंग की नीलगाय मादा होती है और गहरे काले-नीले रंग की नीलगाय नर होती है।

प्रश्न 7. 
जंगली सुअर क्या नुकसान पहुंचाते हैं? 
उत्तर:
जंगली सुअर के झुण्ड खेतों में घुसकर नुकसान पहुंचाते हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
बाघ की विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:
बाघ की विशेषताएँ

  1. बाघ अक्सर अकेला ही रहता है। 
  2. बाघिन अपने बच्चों को एक-डेढ़ वर्ष तक अपने साथ रखती है। वह उन्हें आवाजें पहचानना, शिकार करना, झपट्टा मारना आदि सिखाती है। 
  3. बाघ की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है। 
  4. बाघों को रात में भी दिखाई देता है। 

प्रश्न 2. 
चिंकारा की विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:
चिंकारा की विशेषताएँ

  1. चिंकारा झुण्ड में रहते हैं तथा घास व पत्तियाँ खाते हैं। 
  2. इसके सींग बड़े तथा घुमावदार होते हैं। बड़े सींग वाला चिंकारा नर होता है और छोटे सींग वाला मादा। 
  3. जल की कमी होने पर भी ये जीवन-यापन कर सकते हैं। 

प्रश्न 3. 
नीलगाय की विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:
नीलगाय की विशेषताएँ

  1. नीलगाय गाय और हिरण जैसा जानवर है।
  2. कुछ नीलगाय बड़े व गहरे नीले रंग के होते हैं और कुछ भूरे रंग के। 
  3. गहरे काले-नीले रंग वाला नर है और भूरे रंग वाली मादा है। 
  4. नीलगाय झुण्ड में रहते हैं। 
  5. ये कभी-कभी खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 8 जंगल की बातें

निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
जंगल की बातें' नामक पाठ से आपको क्या शिक्षा मिलती है? 
उत्तर:
जंगल की बातें' नामक पाठ से हमने निम्नलिखित बातें सीखी हैं

  1. जानवरों को उनके प्राकृतिक परिवेश में संरक्षण देने हेतु अभयारण्य बनाए गए हैं। 
  2. जानवर अलग-अलग तरह से व्यवहार करते हैं। 
  3. कुछ जानवर झुण्ड में रहते हैं, तो कुछ जानवर अकेले रहते हैं। 
  4. हमें जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए। 
  5. जानवरों का सही विकास उनके प्राकृतिक परिवेश में ही हो सकता है क्योंकि उसमें ही वे 'आजादी से रह पाते हैं।
Prasanna
Last Updated on Nov. 17, 2023, 10:38 a.m.
Published Nov. 16, 2023