RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 21 कपड़े की कहानी

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 21 कपड़े की कहानी Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 21 कपड़े की कहानी

RBSE Class 4 EVS कपड़े की कहानी Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए- पृष्ठ 79

प्रश्न 1. 
आप सर्दी में कौन-कौन से वस्त्र पहनते हैं? 
उत्तर:
हम सर्दी में ऊनी वस्त्र, जैसे-स्वेटर, जर्सी, कोट आदि पहनते हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 21 कपड़े की कहानी  

प्रश्न 2. 
ये वस्त्र किसके बने होते हैं? 
उत्तर:
ये वस्त्र ऊन के बने होते हैं। 

प्रश्न 3. 
आपकी स्कूल ड्रेस के कमीज के कपड़ों को हाथ लगाकर देखें, यह आपके रूमाल, बस्ते या अन्य वस्त्रों के कपड़े से किस प्रकार अलग हैं? 
उत्तर:
स्कूल ड्रेस की कमीज का कपड़ा पोलिएस्टर धागे से बना है जबकि रूमाल, बस्ते आदि का कपड़ा कपास के धागे से बना है। 

प्रश्न 4. 
अपने कपड़ों के धागों को ध्यान से देखिए किसमें मोटा, खुरदरा व किसमें पतला व चिकना धागा है? 
उत्तर:
हमारी बनियान, अण्डरवियर, तौलिया के धागे मोटे व खुरदरे हैं, जबकि हमारी कमीज व पतलून के धागे पतले व चिकने हैं। 

प्रश्न 5. 
गर्मी की ऋतु में आप कैसे वस्त्र पहनना पसंद करते हैं और क्यों? 
उत्तर:
गर्मी की ऋतु में हम सूती वस्त्र पहनना पसंद करते हैं क्योंकि इनमें हवा पार हो जाती है। ये पसीने सोखते रहते हैं तथा हमें गर्मी से बचाते हैं। 

देखिए और बताइए- पृष्ठ 81 

प्रश्न 1. 
रेशे या धागे दोनों में से कौनसा मजबूत है? 
उत्तर:
रेशे या धागे में से धागा मजबूत है।

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 81 

प्रश्न 1. 
आप कौन-कौन से वस्त्र सिलवाकर - पहनते हैं?
उत्तर:
हम कमीज, पैंट, कोट, सलवार-सूट, फ्रॉक, पायजामा, कुर्ता आदि सिलवाकर पहनते हैं। 

प्रश्न 2. 
धोती बिना सिले ही पहनी जाती है। ऐसे बिना सिले पहने जाने वाले वस्त्रों की सूची बनाइए। 
उत्तर:

  1. धोती 
  2. तौलिया, गमछा
  3. शॉल 
  4. पगड़ी
  5. फेंटा 
  6. लुंगी 
  7. चुन्नी 
  8. ओढ़नी 
  9. साड़ी आदि वस्त्र बिना सिले ही पहनते हैं। 

प्रश्न 3. 
खेत में कपास उगने से लेकर आपके वस्त्र बनने तक कौन-कौन से व्यवसाय होते हैं? 
उत्तर:

  1. कृषि व्यवसाय अर्थात् कृषक व्यवसाय 
  2. मजदूरी (कपास के डोडों को चुनना तथा कपास को झाड़-झटक कर साफ करना) 
  3. पिंजाई व्यवसाय 
  4. पूनी बनाने का व्यवसाय 
  5. सूत कातने का व्यवसाय 
  6. सूत के धागों का गोला या लच्छा बनाने का व्यवसाय 
  7. बुनकर व्यवसाय 
  8. रंगाई-छपाई व्यवसाय 
  9. वस्त्र-निर्माण उद्योग 
  10. वस्त्र विक्रेताओं का बजाजा व्यवसाय 
  11. दर्जी का व्यवसाय आदि। 

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 82 

प्रश्न 1. 
ऊन से क्या-क्या बनता है? 
उत्तर:
ऊन से स्वेटर, जर्सी, टोपे, ऊनी कोट-पेंट के कपड़े, शॉल, मोजे, मफलर आदि बनते हैं। 

प्रश्न 2. 
ऊनी वस्त्र का उपयोग हम कौनसे मौसम में करते हैं?
उत्तर:
ऊनी वस्त्र का उपयोग हम सर्दी के मौसम में करते हैं। 

प्रश्न 3. 
ऊँचे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को ऊनी वस्त्र साल भर क्यों पहनने पड़ते हैं? 
उत्तर:
ऊँचे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को ऊनी वस्त्र सालभर इसलिए पहनने पड़ते हैं क्योंकि वहाँ सालभर सर्दी पड़ती है।

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 21 कपड़े की कहानी

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 83 

प्रश्न 1. 
रंगरेज की दुकान पर जाकर देखिए कि रंगरेज, रंगाई में यह सारे काम किस तरह करते हैं? 
उत्तर:

  1. रंगरेज सबसे पहले कपड़े को पानी में 3-4 घण्टे तक भिगोता है। 
  2. फिर वह लोहे के एक बर्तन में हल्के गर्म पानी में रंग डालता है और लकड़ी की डण्डी से हिलाते हुए रंगाई का घोल तैयार करता है। 
  3. रंग को पक्का करने के लिए उसमें नमक मिलाता है। 
  4. फिर जिस कपड़े पर रंग करना है, उसे इस रंग वाले घोल में 15 से 20 मिनट तक उबालता है। बीच-बीच में इसे हिलाते रहता है ताकि कपड़े में धब्बे न पड़ जाएँ। 
  5. उबालने के बाद वह कपड़े को फिटकरी डले हुए साफ पानी में डाल देता है ताकि उसका रंग पक्का हो जाए। 
  6. फिर उस कपड़े को सुखाता है। 

देखिए और बताइए- पृष्ठ 84 

प्रश्न 1. 
आपने अपने आस-पास कपड़ों पर कौन-कौन से चित्र देखे हैं? 
उत्तर:
हमने अपने आस-पास कपड़ों पर विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों के, पत्तों के, बेल-बूंटों के, पशुओं व पक्षियों के चित्र देखे हैं। कुछ ज्यामितीय आकृतियों के चित्र भी बने रहते हैं। 

प्रश्न 2. 
इनमें से कौनसे चित्र बुनाई के साथ बने हैं और कौनसे छपाई से बनाए गए हैं? 
उत्तर:
अनेक चित्र जैसे लाइनिंग, चैक, ज्यामितीय आकृतियाँ, पट्टियाँ आदि बुनाई के साथ बनी होती हैं तो अनेक चित्र छपाई से बनाये जाते हैं। 

प्रश्न 3. 
अपनी कॉपी में अपनी पसंद का चित्र बनाइए, जो आपने कपड़ों पर देखा है।
उत्तर:
(नोट-छात्र अपनी-अपनी पसंद का चित्र बनाएं।) 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 85 

प्रश्न 1. 
आदि मानव क्या पहनते थे? 
उत्तर:
आदि मानव पेड़ों की पत्तियों और छाल से शरीर को ढकते थे। 

प्रश्न 2. 
मौसम के अनुसार पहने जाने वाले वस्त्रों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • गर्मी का मौसम-सूती वस्त्र, मलमल के वस्त्र-शर्ट-पेंट, कुर्ता-पायजामा, साड़ीब्लाउज आदि। 
  • र्दी का मौसम-ऊनी वस्त्र, जैसे-स्वेटर, जर्सी, ऊनी टोपी, कोट-पैंट (सूट), शॉल, कार्डिगन आदि। 

प्रश्न 3. 
रेशम कहाँ से प्राप्त किया जाता है? 
उत्तर:
रेशम, रेशम-कीट से प्राप्त किया जाता है। रेशम-कीट अपनी लार से रेशम का धागा तैयार करता है। इसलिए रेशम के कीट को पाला जाता है। यह कीट शहतूत की पत्तियों को खाता है। आजकल मशीन निर्मित कृत्रिम रेशम भी मिलता है। 

प्रश्न 4. 
महात्मा गाँधी किस तरह के वस्त्रों को प्रोत्साहित करते थे? क्यों? 
उत्तर:
महात्मा गाँधी खादी से बने वस्त्रों को पहनने को प्रोत्साहित करते थे, क्योंकि इससे लोगों को रोजगार मिल सके। 

प्रश्न 5. 
कपड़ों की रंगाई कैसे की जाती है? 
उत्तर:
[नोट-इसके उत्तर के लिए पूर्व के प्रश्न रंगरेज किस तरह काम करते हैं, का उत्तर देखें।]

RBSE Class 4 EVS कपड़े की कहानी Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. हम गर्मियों में वस्त्र पहनते हैं
(अ) सूती 
(ब) मलमल के 
(स) कोटा-डोरिया के
(द) ये सभी 
उत्तर:
(द) ये सभी 

2. पिंजी हुई कपास से बनाया जाता है
(अ) पूनी 
(ब) सूत 
(स) रेशा 
(द) कपड़ा
उत्तर:
(अ) पूनी 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 21 कपड़े की कहानी

3. रंग पक्का करने के लिए उसमें मिलाते हैं
(अ) मिर्च 
(ब) नमक
(स) हल्दी 
(द) धनिया 
उत्तर:
(ब) नमक

4. सिला हुआ वस्त्र है
(अ) सलवार-कुर्ता 
(ब) लुंगी
(स) धोती. 
(द) पगड़ी 
उत्तर:
(अ) सलवार-कुर्ता 

5. बिना सिले पहनी जाती है
(अ) कमीज 
(ब) धोती
(स) कुर्ती 
(द) सलवार 
उत्तर:
(ब) धोती


रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. हाथों से काते-बुने कपड़े .............. कहलाते हैं। 
2.  .............. से ऊन प्राप्त होती है। 
3. .............. से रेशम प्राप्त होता है। 
4. कपास .............. से प्राप्त होता है। 
5. रेशम कीट .............. की पत्तियों को खाता है। 
उत्तर:
1. खादी 
2. भेड़ 
3. रेशम कीट
4. पौधों 
5. शहतूत। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
खादी किसे कहते हैं? 
उत्तर:
हाथ से बुने कपड़े को खादी कहते हैं। 

प्रश्न 2. 
कपड़े रंगने के लिए सबसे पहले क्या करना होता है? 
उत्तर:
कपड़े रंगने के लिए सबसे पहले 3-4 घण्टे तक उसे पानी में भिगोना पड़ता है। 

प्रश्न 3. 
ऊन किससे प्राप्त की जाती है? 
उत्तर:
ऊन भेड़ से प्राप्त की जाती है।

प्रश्न 4.
सूती कपड़ा किससे बुना जाता है? 
उत्तर:
सूती कपड़ा कपास से बने धागों से बुना जाता है। 

प्रश्न 5. 
कपड़ों में आड़े व खड़े धागों को क्या कहते
उत्तर:
इन्हें ताना-बाना कहते हैं। 

प्रश्न 6. 
रेशे किसे कहते हैं? 
उत्तर:
धागे के एक तार को अलग करते हैं। ये तार ही एक धागे के रेशे कहलाते हैं। 

प्रश्न 7. 
धागा किससे बनता है? 
उत्तर:
रेशों की कताई से धागा बनता है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 21 कपड़े की कहानी

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
कपास से कपड़ा बनाने के विभिन्न चरण लिखिए। 
उत्तर:
कपास से कपड़ा बनाने के विभिन्न चरण निम्नलिखित हैं

  1. किसान द्वारा खेत में कपास उगायी जाती है। 
  2. पौधों से कपास के डोडों को चुना जाता है। 
  3. कपास को झाड़-झटक कर साफ किया जाता
  4. इसके बाद कपास को पीजकर उसके रेशे खोले जाते हैं। 
  5. पिंजी हुई कपास की पूनी बनाई जाती है। 
  6. पूनी से चरखे पर सूत (धागा) काता जाता है। 
  7. सत के धागों का गोला या लच्छा बनाया जाता
  8. सूत से करघे पर ताने-बाने को बुनकर कपड़ा बनाया जाता है।
Prasanna
Last Updated on Oct. 3, 2022, 4:44 p.m.
Published Oct. 3, 2022