RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 4 खेल प्रतियोगिता

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 4 खेल प्रतियोगिता Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 4 खेल प्रतियोगिता

RBSE Class 4 EVS खेल प्रतियोगिता Textbook Questions and Answers

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 196

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 4 प्रश्न उत्तर प्रश्न 1. 
खो-खो खेल में कितने खिलाड़ी होते हैं? 
उतर:
9

RBSE Class 4 Evs Chapter 4 Question Answer प्रश्न 2. 
खो-खो का मैदान कितमा, लंबा-चौड़ा होता है? 
उत्तर:
29 मीटर लम्बा और 16 मीटर चौड़ा। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 4 खेल प्रतियोगितां  

Class 4 Paryavaran Chapter 4 Question Answer प्रश्न 3. 
विद्यालय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में किन-किन खेलों का आयोजन होता है?
उत्तर:
विद्यालय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल आदि खेलों का आयोजन होता है। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 196 

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 4 प्रश्न 1. 
कबड्डी का मैदान कितना लंबा-चौड़ा होता है? 
उत्तर:
पुरुषों के लिए कबड्डी के मैदान की लम्बाई 13 मीटर तथा चौड़ाई 10 मीटर होती है और महिलाओं के लिए इसकी लम्बाई 10 मीटर तथा चौड़ाई 8 मीटर होती है।

Paryavaran Class 4 Chapter 4 प्रश्न 2. 
प्राथमिक चिकित्सा पेटी में क्या-क्या चीजें होती हैं? उत्तर-प्राथमिक चिकित्सा पेटी में रुई, पट्टियाँ, डिटॉल, एंटीसेप्टिक क्रीम, टेप, कैंची, सुई-धागा, दर्द-निवारक दवाइयाँ आदि होते हैं। 

सोचिए और बताइए- पृष्ठ 197-198 

Class 4th EVS Chapter 4 Question Answer प्रश्न 1. 
कोई भी खेल खेलने से पहले नियम बनाने की आवश्यकता क्यों होती है? 
उत्तर:
नियम बनाने से नियमानुसार रैफरी खेल का संचालन करता है तथा उन नियमों के अनुसार ही अपने निर्णय देता है। विवाद की गुंजाइश कम रहती है और विवाद होने पर नियमों के अनुसार ही उसका निपटारा किया जाता है। 

Khel Khel Mein Class 4 Question Answer प्रश्न 2. 
टीम के साथियों ने घायल खिलाड़ी की सहायता क्यों की? 
उत्तर:
टीम के साथियों ने सहयोग और खेल भावना के कारण घायल खिलाड़ी की सहायता की। प्रश्न 3. जो टीम सामने खेल रही थी, उसने घायल खिलाड़ी को दवा क्यों लगाई होगी? उत्तर-खेल भावना के कारण। 

Kho Kho Khel Ka Maidan Kitna Lamba Chauda Hota Hai प्रश्न 4. 
आपके किसी साथी को कोई कष्ट हो तब आप क्या करते हैं? 
उत्तर:
हम उसकी मदद करते हैं। 

चर्चा कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 199

प्रश्न 1. 
खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एक साथ क्यों रखा होगा? 
उत्तर:
खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए सबके एक साथ मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम एक साथ रखा होगा।

प्रश्न 2. 
सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की योजना कैसे बनाते हैं? 
उत्तर:
सभी विद्यार्थी मिलकर परस्पर यह तय करते हैं कि कौन-कौन से कार्यक्रम किए जायेंगे और उनमें कौन-कौन विद्यार्थी भाग लेंगे तथा उनका क्रम क्या होगा। इस प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना बनाई जाती है। 

प्रश्न 3. 
इसमें कौन-कौन सी पूर्व तैयारी करते हैं?
उत्तर:
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पहले यह तय किया जाता है कि कौन-कौन विद्यार्थी किस-किस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद उन कार्यक्रमों का वे विद्यार्थी पूर्व अभ्यास करते हैं। 

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 200

प्रश्न 1. 
आरिफ को बहुत अच्छा क्यों लगा? 
उत्तर:
आरिफ को यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि सभी खिलाड़ी मिलकर खाना बनाते हैं। 

प्रश्न 2. 
आप यदि किसी खेल-प्रतियोगिता में जाएँ तो आप कौन-कौनसे काम करेंगे? 
उत्तर:
यदि मैं किसी खेल प्रतियोगिता में जाऊँगा तो सभी साथियों के साथ मिलकर खाना बनाना, कमरे की सफाई करना, पानी लाना, खाना परोसना, सामान व्यवस्थित करना आदि सभी कार्य बिना किसी भेदभाव के करूँगा। 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 200-201 

प्रश्न 1. 
खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु शिक्षक और बच्चों ने मिलकर क्या-क्या तैयारियाँ की? 
उत्तर:
खेल प्रतियोगिताओं हेतु तैयारी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु शिक्षक और बच्चों ने मिलकर निम्नलिखित तैयारियाँ की| 
1. योजना बनाना-सबसे पहले प्रधानाध्यापकजी ने सभी अध्यापकों की बैठक बुलाकर काम बाँट दिए। फिर अध्यापकों ने अपने-अपने काम से सम्बन्धित दल तैयार किए। प्रत्येक दल में लगभग 8 विद्यार्थी चुने गए। प्रत्येक दल ने मिलकर आपस में कार्य की योजना बनाई।

2. आवश्यक सामग्री की व्यवस्था-बच्चों ने । योजना के अनुसार सभी आवश्यक सामग्री, जैसे। चूना, प्राथमिक चिकित्सा पेटी, टेबल, कुर्सी, परिणाम । तालिका, खिलाड़ियों के फार्म की फाइल, दर्शकों के बैठने के स्टूल, सीटी आदि एकत्र कर लिए। पीने के पानी की व्यवस्था भी कर ली। 

3. खेल के नियम बनाना-खेल शुरू होने से पहले उस खेल के नियम बनाए जाते हैं। खेल शुरू होते ही रैफरी सबको उस खेल के नियम बताता है। 

प्रश्न 2. 
खेल-प्रतियोगिताओं से बच्चों को क्याक्या लाभ होते हैं? निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर बताइए-खेल कुशलता, स्वास्थ्य, सहयोग, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु ज्ञान। 
उत्तर:
खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों को लाभ खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों को होने वाले लाभों को निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत स्पष्ट किया गया
1. खेल कुशलता-खेल प्रतियोगिताओं से पूर्व खेल की पूर्व तैयारी की जाती है। इस हेतु खिलाड़ी निरन्तर अभ्यास करते हैं। खेलों के दौरान परस्पर प्रतिस्पर्धा होती है। इन सबसे बच्चों के खेल में कुशलता आती है। 

2. स्वास्थ्य-खेल प्रतियोगिता होने से बच्चे खेलों का निरन्तर अभ्यास करते हैं। निरन्तर खेल खेलने से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा होता है। 

3. सहयोग-खेल प्रतियोगितां से बच्चों में एकदूसरे के प्रति सहयोग की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता में किसी विद्यार्थी (खिलाड़ी) के घायल होने पर सभी विद्यार्थी उसकी सहायता करते हैं। इस प्रकार परस्पर सहयोग की भावना का गुण उनमें विकसित होता है। 

4. सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु ज्ञान-खेल प्रतियोगिताओं के दौरान रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। यह विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए आवश्यक होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी मिलकर भाग लेते हैं, जिसमें नृत्य, एकल अभिनय, नाटक का मंचन आदि किये जाते हैं। इससे विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु ज्ञान मिलता है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 4 खेल प्रतियोगितां

प्रश्न 3. 
खेल देखने वाले को क्या लाभ होता है? 
उत्तर:
खेल देखने वाले लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता तथा खिलाड़ियों के अनुशासन, परस्पर सहयोग, भ्रातृत्व, नेतृत्व, भाईचारे की भावना को देखकर उनमें भी ये भाव विकसित होते हैं।

RBSE Class 4 EVS खेल प्रतियोगिता Important Questions and Answers 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

प्रश्न 1.
1. नीलम व्यवस्था कर रही थी
(अ) खो-खो के मैदान की 
(ब) कबड्डी के मैदान की 
(स) वॉलीबॉल के मैदान की
(द) फुटबॉल के मैदान की 
उत्तर:
(ब) कबड्डी के मैदान की 

2. चिकित्सा पेटी में होता है
(अ) दर्द निवारक दवाएँ 
(ब) परिणाम तालिका 
(स) खिलाड़ियों के फार्म की फाइल
(द) सीटी 
उत्तर:
(अ) दर्द निवारक दवाएँ 

3. सामने वाले दल के खिलाड़ी ने घायल खिलाड़ी के साथ क्या किया? 
(अ) उठाकर मैदान से बाहर लाया
(ब) उसे धक्का दे दिया 
(स) दर्द निवारक दवा लगाई
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(स) दर्द निवारक दवा लगाई

4. सांस्कृतिक कार्यक्रम का अंग है
(अ) नृत्य 
(ब) एकल अभिनय
(स) नाटक मंचन 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

5. सभी खिलाड़ी मिलकर कार्य करते हैं
(अ) कमरे की सफाई 
(ब) खाना बनाना 
(स) पानी लाना
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 4 खेल प्रतियोगितां

प्रश्न 2
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. खेल शुरू होते ही .............. ने सबको खेल के नियम बताए। 
2. खेल अच्छे स्वास्थ्य के लिए .............. है। 
3. खेलों के आयोजन के लिए .............. की आवश्यकता । होती है। 
4. .............. से सहयोग, नेतृत्व, भाईचारा आदि गुणोंका विकास होता है। 
उत्तर:
1. रैफरी 
2. आवश्यक
3. पूर्व तैयारी 
4. खेलों।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
नीलम के विद्यालय में इस वर्ष किसका आयोजन होना था? 
उत्तर:
पंचायत स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का। 

प्रश्न 2. 
नीलम के कक्षाध्यापकजी को क्या काम मिला था? 
उत्तर:
मैदानों की व्यवस्था का।

प्रश्न 3. 
नीलम के कक्षाध्यापक के दल में कितने बच्चे थे? 
उत्तर:
8 बच्चे। 

प्रश्न 4. 
बच्चों के दल को कितने भागों में बाँटा गया? 
उत्तर:
बच्चों के दल को दो खेलों के अनुसार दो भागों में बाँटा गया। 

प्रश्न 5. 
दो खेलों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. खो-खो 
  2. कबड्डी । 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
खेल प्रतियोगिता हेतु बच्चों ने क्या सामग्री एकत्र की?'
उत्तर:
बच्चों ने योजना के अनुसार सभी आवश्यक सामग्री, जैसे-चूना, प्राथमिक चिकित्सा पेटी, टेबल, कुर्सी, परिणाम तालिका, खिलाड़ियों के फार्म की फाइल, दर्शकों के बैठने के स्टूल, सीटी आदि एकत्र किए। साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था भी कर ली। 

प्रश्न 2. 
खेलते-खेलते एक खिलाड़ी के पैर में मोच आने पर खिलाड़ियों ने क्या किया? इसे आप क्या कहेंगे? 
उत्तर:
खेलते-खेलते एक खिलाड़ी के पैर में मोच आने पर तुरंत उस दल के सभी खिलाड़ी उसे उठाकर मैदान से बाहर लाए। प्रभारी के किसी उपचार करने से पूर्व ही सामने वाले दल के एक खिलाड़ी ने बैग से दर्द निवारक दवा निकालकर लगाई। इसे हम खेल भावना कहेंगे। 

प्रश्न 3. 
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यार्थियों ने क्या-क्या किया? उत्तर-सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम हुए

  1. सभी ने मिलकर गीत गाए। 
  2. किसी ने नृत्य दिखाया तथा किसी ने एकल अभिनय किया। 
  3. एक विद्यालय ने हरिश्चन्द्र नाटक का मंचन किया।

प्रश्न 4. 
खेल के अतिरिक्त प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ी क्या-क्या सीखते हैं? 
उत्तर:
खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ी खेल व खेल भावना के अतिरिक्त मिलकर खाना बनाना, खाना परोसना, मिलकर कमरे की सफाई करना, पानी लाना, सामान व्यवस्थित करना आदि कार्य बिना भेदभाव के करना सीखते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 4 खेल प्रतियोगितां

प्रश्न 1. 
कबड्डी के नियम लिखिए। 
उत्तर:
कबड्डी के नियम कबड्डी के नियम निम्नलिखित हैं

  1. जिसकी बारी है, वह खिलाड़ी बिना सांस तोड़े कबड्डी-कबड्डी बोलता है। उसे टच लाइन पार करनी होती है, अन्यथा वह आउट माना जायेगा। 
  2. टच लाइन से अगली लाइन बोनस लाइन होती है। उसको एक पैर से पार कर दूसरा पैर हवा में थोड़ा भी उठाने पर एक बोनस अंक अतिरिक्त मिलता है। 
  3. कबड्डी देने के दौरान वह खिलाड़ी जितने खिलाड़ियों को छूकर मध्य रेखा को छू लेगा, उतने अंक उसकी टीम को मिलेंगे। 
  4. यदि वह पकड़ा जाता है और मध्य रेखा तक नहीं पहुंच पाता है, तो वह आउट माना जाएगा और उसकी विपक्षी टीम को अंक मिलेगा। 
  5. कबड्डी में आउट खिलाड़ी उसी क्रम में वापस पाले में आएंगे, जिस क्रम में आउट हुए हैं। 
  6. 20 मिनट बाद 10 मिनट का मध्यान्तर होता है। मध्यान्तर के बाद 20 मिनट का खेल और होता है। 
  7. जिस टीम के अंक अधिक होते हैं, वह टीम विजेता बनती है। 

प्रश्न 2. 
इस पाठ से आपको क्या शिक्षा मिलती है? 
उत्तर:
इस पाठ से हमें निम्नलिखित शिक्षाएँ मिलती

  1. खेल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। खेल खेलने से हम स्वस्थ रहते हैं।
  2. हर खेल के अपने नियम होते हैं। 
  3. खेलों के आयोजन के लिए पूर्व तैयारी की आवश्यकता होती है। इसके लिए योजना बनानी पड़ती है। 
  4. खेलों से सहयोग, नेतृत्व, भाईचारा आदि गुणों का विकास होता है।
Prasanna
Last Updated on Nov. 13, 2023, 10:15 a.m.
Published Nov. 12, 2023