RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 3 कैसे जानुं मैं

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 3 कैसे जानुं मैं Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 3 कैसे जानुं मैं

RBSE Class 4 EVS कैसे जानुं मैं Textbook Questions and Answers

चर्चा कीजिए और बताइए- पृष्ठ 189 

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 3 के प्रश्न उत्तर प्रश्न 1. 
सुनने के लिए किस अंग की आवश्यकता होती है? उसका एक चित्र बनाइए। 
उत्तर:
सुनने के लिए कान की आवश्यकता होती है।
RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 3 कैसे जानुं मैं 1

RBSE Class 4 EVS Chapter 3 Question Answer प्रश्न 2. 
लोगों को कान से जुड़ी हुई क्या-क्या समस्याएँ हो सकती है? 
उत्तर:
कान में मैल जमना, कान दर्द होना, कान से मवाद आना, कम सुनाई देना आदि कान की समस्यायें हो सकती हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 3 कैसे जानुं मैं  

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 3 प्रश्न उत्तर प्रश्न 3. 
कान को हम कान की समस्याओं से कैसे बचा सकते हैं? 
उत्तर:
कान को नित्य प्रति साफ करके, कान में नुकीली चीजें नहीं डालकर, ध्वनि प्रदूषण से बचाकर तथा कान को तेज सर्दी व गर्मी से बचाकर हम कान की समस्याओं से बच सकते हैं। 

Class 4 Paryavaran Chapter 3 Question Answer प्रश्न 4. 
दादाजी देख नहीं सकते। इस कारण उन्हें क्या-क्या परेशानियाँ होती होंगी? 
उत्तर:
नहीं देख पाने के कारण दादाजी को चलने, खाना खाने, नित्य प्रति के कार्य करने, लोगों को पहचानने, वस्तुओं, प्रकृति आदि को देखने-समझने में परेशानियाँ होती होंगी। 

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 1907 

कक्षा 4 पर्यावरण के प्रश्न उत्तर प्रश्न 1. 
दादाजी को कैसे पता चला कि जलेबियाँ बन रही हैं? 
उत्तर:
सूंघने से। 

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 3 प्रश्न 2. 
सँधने के लिए हमें किस अंग की आवश्यकता होती है? चित्र बनाइए। 
उत्तर:
नाक की। 
RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 3 कैसे जानुं मैं 2

पर्यावरण कक्षा 4 पाठ 3 प्रश्न 3. 
आप किन-किन चीजों को सूंघकर पहचान सकते हैं? 
उत्तर:
हम निम्न चीजों को सूंघकर पहचान सकते हैं

  1. गर्म जलेबी 
  2. गर्म हलवा 
  3. फल 
  4. फूल 
  5. मिट्टी का तेल 
  6. पेट्रोल
  7. लहसुन 
  8. प्याज आदि।

Class 4 Chapter 3 EVS प्रश्न 4.
सर्दी-जुकाम होने पर हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 
उत्तर:
सर्दी-जुकाम होने पर हमें रूमाल या टिशु पेपर साथ रखना चाहिए। इसी से नाक साफ करें और इधर-उधर गंदगी न फैलाएँ। 

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 191-192 

EVS Class 4 Chapter 3 Question Answer प्रश्न 1. 
क्या तुम्हें भी कभी किसी का छूना अच्छा नहीं लगा? क्यों? 
उत्तर:
हाँ, हमें हमारी बस कन्डक्टर का छूना अच्छा नहीं लगता, क्योंकि उसका छूना हमें बहुत अजीब लगता है। 

Class 4 EVS Chapter 3 Question Answer प्रश्न 2. 
तुम्हें किसी का छूना अच्छा नहीं लगे तो तुम क्या करोगे?
उत्तर:
अगर हमें किसी का छूना अच्छा नहीं लगेगा तो हम उसे छूने से स्पष्ट मना कर देंगे और अपने घर वालों को भी बता देंगे। 

पता कीजिए और बताइए- पृष्ठ 193 

Class 4 EVS Chapter 3 In Hindi प्रश्न 1. 
समय के माप की इकाई क्या है? 
उत्तर:
समय के माप की इकाई सैकण्ड, मिनिट, घण्टे, दिन, वर्ष आदि हैं। 

Class 4th EVS Chapter 3 Question Answer प्रश्न 2. 
ज्यामितीय बॉक्स में जो छोटा स्केल है, उस पर कितने से.मी. अंकित हैं? 
उत्तर:
उस पर 15 से.मी. अंकित हैं। 

Paryavaran Class 4 Chapter 3 प्रश्न 3. 
आपके सब्जी वाले के पास तौलने के लिए कितने-कितने वजन के बाट हैं? 
उत्तर:
उसके पास 50 ग्राम, 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम, 1 किलो, 2 किलो के बाट हैं। 

Class 4 EVS Chapter 3 Extra Questions And Answers प्रश्न 4. 
दूध वाले के पास दूध मापने के लिए क्या होता है? चित्र बनाओ। 
उत्तर:
दूध वाले के पास दूध मापने के लिए एक पात्र होता है
RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 3 कैसे जानुं मैं 3

Class 4 Paryavaran Chapter 3 प्रश्न 5. 
वह दूध किस इकाई में नापता है? 
उत्तर:
वह दूध लीटर' इकाई में नापता है। 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 194 

Class 4 EVS Question Paper प्रश्न 1. 
हमारे शरीर में कितनी ज्ञानेंद्रियाँ हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
हमारे शरीर में पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ हैं । ये हैं-नाक, कान, आँख, जीभ और त्वचा। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 3 कैसे जानुं मैं

Class 4 Science Chapter 3 Question Answer प्रश्न 2. 
विशेष योग्यजन के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए? 
उत्तर:
विशेष योग्यजन के प्रति हमारा व्यवहार उन्हें समझने और आवश्यकता होने पर उनकी मदद करने का होना चाहिए।

RBSE Class 4 EVS कैसे जानुं मैं Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1
1. सुनने के लिए जिस अंग की आवश्यकता होती है, वह है
(अ) आँख
(ब) कान
(स) नाक 
(द) त्वचा 
उत्तर:
(ब) कान

2. नमक का हम पता लगा सकते हैं
(अ) सूंघ कर
(ब) छू कर
(स) चख कर 
(द) देख कर 
उत्तर:
(स) चख कर 

3. चटखारे लेती है
(अ) त्वचा 
(ब) जीभ 
(स) नाक
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(ब) जीभ 

4. हमारे शरीर में ज्ञानेन्द्रियाँ हैं
(अ) चार 
(ब) पाँच
(स) छ: 
(द) तीन 
उत्तर:
(ब) पाँच

5. वजन मापने की इकाई है
(अ) सैकण्ड 
(ब) लीटर
(स) किलोमीटर 
(द) किलोग्राम 
उत्तर:
(द) किलोग्राम 

प्रश्न 2
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. कान को तेज ............... से बचाना चाहिए। 
2. नाक में ............... न डालें। 
3. जुकाम होने पर ............... रखें। 
4. आँखों को साफ पानी से धोएँ और अनावश्यक न ............... 
5. हम अपनी ............... से अपने आस-पास की दुनिया को जानते, समझते व पहचानते हैं।
उत्तर:
1. सर्दी, गर्मी 
2. अंगुली 
3. रूमाल (टिशू - पेपर) 
4. मसलें 
5. ज्ञानेन्द्रियों।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

हमारा परिवेश कक्षा 4 पाठ 7 प्रश्न उत्तर प्रश्न 1. 
हम छूकर किसी वस्तु के बारे में क्या पता करते हैं? 
उत्तर:
हम छूकर किसी वस्तु के बारे में यह पता करते हैं कि वह गर्म या ठण्डी, गीली या सूखी, चिकनी या खुरदरी, मुलायम या कठोर कैसी है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 3 कैसे जानुं मैं

पर्यावरण के प्रश्न उत्तर कक्षा 4 प्रश्न 2. 
ऐसी दो खाने की चीजों के नाम लिखिए जिन्हें हम चखकर बता सकते हैं। 
उत्तर:

  1. नमक 
  2. शक्कर। 

Chapter 3 EVS Class 4 प्रश्न 3. 
सोनू को दादाजी का छूना क्यों अच्छा लगता
उत्तर:
क्योंकि उसमें उसे अपनापन मिलता है। 

Class 4 EVS Question Answer प्रश्न 4. 
ज्ञानेन्द्रियाँ हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं? 
उत्तर:
हम अपनी ज्ञानेन्द्रियों से अपने आस-पास की दुनिया को जानते, समझते व पहचानते हैं। 

RBSE Class 4 EVS Solutions प्रश्न 5.
हमें स्वयं के बारे में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? 
उत्तर:
हमें स्वयं के बारे में सजग रहना चाहिए और अंपनी ज्ञानेन्द्रियों को साफ रखना चाहिए। 

Class 4 EVS Chapter 3 Question Answer In Hindi प्रश्न 6.
पाव' कितना तोल होता है? 
उत्तर:
पाव' ढाई सौ ग्राम होता है। 

प्रश्न 7. 
किलो और किलोमीटर में क्या अन्तर है? 
उत्तर:
किलो' वजन का माप है जबकि 'किलोमीटर' दूरी का माप है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
विशेष योग्यजन कौन हैं? उनके प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए? 
उत्तर:
कभी-कभी कुछ लोग ठीक से देख, बोल या सुन नहीं पाते, परन्तु वे भी हमारी तरह सामान्य लोग हैं और बाकी काम हमारी तरह कर सकते हैं। ये लोग विशेष योग्यजन कहलाते हैं। आवश्यकता है कि हम उन्हें समझें और जहाँ आवश्यकता हो, हम उनकी मदद करें। 

प्रश्न 2. 
हमें कभी किसी का छूना अच्छा न लगे तो क्या करना चाहिए? 
उत्तर:
हमें कभी किसी का छूना अच्छा न लगे तो उसे स्पष्ट रूप से मना कर देना चाहिए। चाहे वह आपके कितना भी नजदीक क्यों न हो। डरना नहीं चाहिए। ऐसी बात की शिकायत अपने घर वालों से भी कर सकते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
हमें अपनी ज्ञानेन्द्रियों की संभाल करने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 
उत्तर:
ज्ञानेन्द्रियों की सफाई एवं संभाल के लिए ध्यान रखने योग्य बातें-हमें अपनी ज्ञानेन्द्रियों की संभाल करने तथा प्रतिदिन इनकी साफ-सफाई हेतु निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए

1. कान-

  • कान को साफ करने के लिए कान में कोई तीखी चीज, जैसे-पेन, पेन्सिल आदि नहीं डालनी चाहिए। 
  • कान को तेज सर्दी व गर्मी से बचाना चाहिए। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 3 कैसे जानुं मैं

2. नाक-

  • नाक में अंगुली न डालें।
  • जुकाम होने पर रूमाल या टिशू पेपर रखें। इसी से नाक साफ करें और इधर-उधर गंदगी न फैलाएँ।

3. आँख-

  • आँखों को साफ पानी से धोएँ और अनावश्यक न मसलें। 
  • लेट कर न पढ़ें और टी.वी., कम्प्यूटर आदि को बहुत देर तक न देखें। 

4. जीभ-
रोज सुबह दाँत साफ करने के साथ जीभ को भी साफ करें। 

5. त्वचा-

  • रोज मल-मलकर अच्छे से शरीर के सभी अंग साफ करते हुए नहाना चाहिए। 
  • खाने से पूर्व व शौच के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह अवश्य धोएँ।
Prasanna
Last Updated on Dec. 2, 2023, 11:58 a.m.
Published Dec. 1, 2023