RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 10 पानी और हम

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 10 पानी और हम Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 10 पानी और हम

RBSE Class 4 EVS पानी और हम Textbook Questions and Answers

चर्चा कीजिए व लिखिए- पृष्ठ 234 

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 10 प्रश्न 1. 
आपने किन-किन काम-धंधों में पानी का उपयोग देखा है? सूची बनाइए। 
उत्तर:
हमने पानी का उपयोग निम्नलिखित कामधंधों में होते हुए देखा है

  1. हलवाई की दुकान में। 
  2. मोटर कार के गैराज में 
  3. मकान के निर्माण में । 
  4. पंक्चर वाले की दुकान पर 
  5. लॉण्ड्री में 
  6. होटलों में 
  7. कारखानों में 
  8. नर्सरी में 
  9. सिंचाई में, आदि। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 10 पानी और हम  

Class 4 Paryavaran Chapter 10 Question Answer प्रश्न 2. 
इन कार्यों के लिए पानी कहाँ से मिलता
उत्तर:
इन कार्यों के लिए उपयोग में लिया जाने वाला पानी निम्नलिखित स्थानों से मिलता है

  1. सरकारी नल से 
  2. तालाबों से 
  3. कुओं से 
  4. बोरिंग से 
  5. नहरों से 
  6. नदियों से। 

Pani Aur Ham प्रश्न 3. 
आपके गाँव या शहर के आस-पास कोई नदी या तालाब है? इनका नाम पता करके लिखिए। 
उत्तर:
छात्र अपने-अपने गांव या शहर के पास की नदी या तालाब का नाम पता कर स्वयं लिखें।

Class 4th EVS Chapter 10 Question Answer प्रश्न 4. 
क्या इनमें साल भर पानी रहता है? किस मौसम में पानी कम और किस मौसम में अधिक हो जाता है? 
उत्तर:
नोट-राजस्थान राज्य में चम्बल नदी में सालभर पानी रहता है। शेष नदियाँ बरसाती हैं, जिनमें सालभर पानी नहीं रहता है। इन नदियों में गर्मी के मौसम में पानी कम और बरसाती मौसम में पानी अधिक हो जाता है।

Class 4 Science Chapter 10 Question Answer प्रश्न 5.
क्या आपने ऐसे स्थानों के नाम सुने हैं, जहाँ के पानी को पवित्र मानते हैं और वहाँ से पानी लेकर आते हैं, कॉपी में तालिका बनाकर भरिए। वहाँ के उस पवित्र जल को क्या कहते हैं?
उत्तर:
स्थान

1. हरिद्वार, बद्रीनाथ, केदारनाथ

गगाजल

2. गंगासागर

गंगाजल

3. इलाहाबाद्

त्रिवेणी जल


Hamen Pani Kahan Kahan Se Milta Hai प्रश्न 6. 
इस पवित्र जल का उपयोग किस-किस अवसर पर करते हैं?
उत्तर:
इस पवित्र जल का उपयोग निम्नलिखित अवसरों पर करते हैं-

  1. विभिन्न अवसरों पर किये जाने वाले धार्मिक उत्सवों पर।
  2. गणेश चतुर्थी, रामनवमी, जन्माष्टमी, दीपावली त्यौहारों पर।
  3. विवाह संस्कार में 
  4. मृत्यु संस्कार में।

Class 4 EVS Question Answer प्रश्न 7. 
विभिन्न तीज-त्यौहारों और रीति-रिवाजों की सूची बनाइए, जो पानी के स्रोत के पास मनाए जाते हैं।
उत्तर:

  1. कार्तिक मास के स्नान 
  2. माघ माह के स्नान 
  3. यम-द्वितीया का त्यौहार
  4. मकर संक्रान्ति
  5. वच्छ-द्वादश का त्यौहार।

EVS Chapter 10 Class 4 प्रश्न 8. 
अपने गाँव के आस-पास के मेलों, उत्सवों या गतिविधियों के बारे में लिखिए जो पानी के स्रोत के पास होती हैं।
उत्तर:
नोट-विद्यार्थी इसका उत्तर स्वयं लिखें।

सोचिए और बताइए- पृष्ठ 2351 

Class 4 EVS Chapter 10 Question Answer प्रश्न 1. 
आपके घर के कमरे या आँगन में पानी गिर जाए तो वह एक ओर क्यों बहता है? । 
उत्तर:
पानी हमेशा ढलान की ओर बहता है। इसलिए कमरे या आँगन में जिस ओर ढलान होगा, । पानी उसी दिशा में बहेगा।

Uses Of Water For Class 4 प्रश्न 2. 
मोहल्ले की नालियों और नदियों का पानी बहकर कहाँ जाता होगा? 
उत्तर:
मोहल्ले की नालियों का पानी नालों में, नालों का पानी नदियों में और नदियों का पानी बड़ी नदियों में बहकर अन्ततः समुद्र में जाता है।

देखिए और बताइए- पृष्ठ 236 

EVS Class 4 Chapter 10 Question Answer प्रश्न 1. 
भारत में बहने वाली प्रमुख नदियों के नाम लिखिए। उत्तर-भारत में बहने वाली प्रमुख नदियाँ ये हैं-

  1. गंगा नदी 
  2. यमुना नदी 
  3. कृष्णा नदी
  4. गोदावरी नदी 
  5. नर्मदा नदी 
  6. ब्रह्मपुत्र नदी 
  7. कावेरी नदी 
  8. ताप्ती नदी 
  9. महानदी 
  10. सतलज नदी
  11. चिनाब नदी 
  12. रावी नदी। 

प्रश्न 2. 
भारत की सीमा से लगे तीनों समुद्रों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. हिन्द महासागर 
  2. अरब महासागर 
  3. बंगाल की खाड़ी। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 10 पानी और हम

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 237 

प्रश्न 1. 
अगर हम भूगर्भीय जल का तेजी से उपयोग करेंगे तो क्या वह इतनी ही तेजी से फिर भर सकता है? विचार कर लिखिए। 
उत्तर:
अगर हम भूगर्भीय जल का तेजी से उपयोग करेंगे तो वह इतनी ही तेजी से फिर नहीं भर सकता है क्योंकि भूगर्भीय जल वर्षा का जल है, जो रिसरिसकर धीरे-धीरे इकट्ठा होता है। 

प्रश्न 2. 
पानी बचाने के लिए आप क्या-क्या करेंगे? 
उत्तर:

  1. पानी का आवश्यकतानुसार ही उपयोग करेंगे। 
  2. पानी को व्यर्थ नहीं बहायेंगे।
  3. बूंद-बूंद पानी को बचायेंगे। 
  4. यदि हमारे स्कूल, घर, सड़क या आसपास हमें नल से पानी टपकता मिलेगा या नल खुला मिलेगा तो हम उसे बंद करेंगे या करायेंगे ताकि पानी व्यर्थ बहकर न जाए। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 238 

प्रश्न 1. 
आपके क्षेत्र के नदी-तालाबों में क्या-क्या डाला जा रहा है, जिससे पानी गंदा हो रहा है? 
उत्तर:
हमारे क्षेत्र के नदी-तालाबों में घर, ऑफिस, उद्योग से निकलने वाले गंदे पानी की नालियों का पानी डाला जा रहा है तथा वस्त्र रंगाई उद्योगों से निकलने वाला गंदा पानी डाला जा रहा है, जिससे इनका पानी गंदा हो रहा है।

प्रश्न 2. 
इन जल स्रोतों के गंदा होने से आपको क्या-क्या परेशानी हो रही है? 
उत्तर:
इन जल स्रोतों के गंदा होने से पानी गंदा और दुर्गन्धयुक्त हो रहा है। ऐसे पानी के उपयोग से अनेक रोग हो रहे हैं। 

प्रश्न 3. 
यदि आपके घर का पानी, आपके घर के बाहर एकत्र रहे, तो क्या-क्या परेशानी होगी?
उत्तर:
उस पानी से दुर्गंध आयेगी, वहाँ मक्खी -मच्छर पैदा होंगे, जिनसे अनेक प्रकार की बीमारियाँ फैलेंगी। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 239 

प्रश्न 1. 
नल में आने वाले पानी को वितरण से पहले कैसे साफ करते हैं? 
उत्तर:
नल में आने वाले पानी को वितरण से पहले क्लोरीन डालकर साफ करते हैं। 

प्रश्न 2. 
पुराने समय में जब पानी बोतल में बेचा नहीं जाता था, तब यात्री पानी कहाँ से पीते थे? 
उत्तर:
पुराने समय में यात्री विभिन्न स्थानों पर लगी प्याऊ से पानी पीते थे। 

प्रश्न 3. 
आपने अपने आस-पास कहाँ-कहाँ पर प्याऊ देखे हैं? 
उत्तर:
[नोट-इसका उत्तर छात्र स्वयं लिखें।] 

प्रश्न 4. 
पता कीजिए कौन लोग प्याऊ लगाते हैं और क्यों? 
उत्तर:
भारतीय संस्कृति में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम माना गया है। इसलिए आज भी कई व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सामान्य लोग यात्रियों के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी की प्याऊ लगाते हैं। 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 240 

प्रश्न 1. 
आपने बहता पानी कहाँ-कहाँ देखा है?
उत्तर:
हमने नदियों, नहरों तथा नालों-नालियों में बहता पानी देखा है। 

प्रश्न 2. 
पानी व्यर्थ क्यों नहीं बहाना चाहिए? 
उत्तर:
पानी व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए क्योंकि धरती पर उपयोग योग्य पानी की मात्रा बहुत कम है। अगर हम इस पानी को व्यर्थ बहा देंगे तो भविष्य में हमारे लिए पानी की परेशानी हो सकती है। 

प्रश्न 3. 
पानी मैला कैसे हो जाता है?
उत्तर:
पानी में मल-मूत्र, कूड़ा-करकट, उद्योगों से निकली गंदगी आदि के मिल जाने से पानी गंदा हो जाता है। प्रश्न 4. पानी को साफ कैसे रखें? 
उत्तर:

  1. बहते पानी में गंदे पानी की नालियों को न डालें। उसमें कूड़ा-करकट न डालें तथा उद्योगों का निकला कचरा न डालें। 
  2. पानी का उपयोग करने से पहले उसमें क्लोरीन की गोलियाँ डालें। 
  3. साफ पानी को ढक कर रखें।

RBSE Class 4 EVS पानी और हम Important Questions and Answers 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. पानी का उपयोग होता है
(अ) पंक्चर वाले की दुकान पर 
(ब) होटलों में 
(स) सिंचाई में
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

2. पानी अन्त में जाकर मिल जाता है
(अ) नालों में 
(ब) समुद्र में
(स) तालाब में 
(द) नदियों में 
उत्तर:
(ब) समुद्र में

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 10 पानी और हम

3. भारत के मानचित्र में नदी के बहाव क्षेत्र को दिखाती हैं
(अ) नारंगी रंग की रेखाएँ 
(ब) हरे रंग की रेखाएँ 
(स) नीले रंग की रेखाएँ
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(स) नीले रंग की रेखाएँ

4. कुएँ, बावड़ी और बोरवेल का पानी आता
(अ) समुद्र से 
(ब) भूगर्भ से 
(स) तालाब से
(द) नदियों से 
उत्तर:
(ब) भूगर्भ से 

5. हरिद्वार में नदी बहती है
(अ) यमुना 
(ब) गंगा 
(स) सरस्वती
(द) चिनाब 
उत्तर:
(ब) गंगा 
 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए 
1. छोटे नालों का पानी .............. किसी नदी में मिल जाता है। 
2. घर के आस-पास नालियों का पानी जमीन के .............. की ओर बहता है। 
3. मानचित्र में बड़े क्षेत्र में फैला नीला रंग .............. को दिखाता है।
4. हमें जल स्रोतों को .............. रखना चाहिए। 
5. वर्षा का पानी जमीन से रिस-रिसकर .............. में जाता है। 
उत्तर:
1. आगे जाकर 
2. ढलान 
3. समुद्र 
4. स्वच्छ 
5. भूगर्भ।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
पूरी दुनिया में जमीन ज्यादा है या पानी। 
उत्तर:
पूरी दुनिया में पानी ज्यादा है, जमीन कम। 

प्रश्न 2. 
नदियों और नालों का पानी बहने की क्या खास बात है? 
उत्तर:
नदियों और नालों का पानी हमेशा एक ही तरफ बहता है। 

प्रश्न 3. 
किन्हीं दो नदियों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. गंगा नदी 
  2. चम्बल नदी। 

प्रश्न 4. 
नदियाँ किस ओर बहती हैं? 
उत्तर:
नदियाँ ऊँचाई से निचले भागों की ओर बहती हैं। 

प्रश्न 5. 
बोरवेल, कुएँ आदि में पानी कहाँ से आता
उत्तर:
भूगर्भ से। 

प्रश्न 6. 
भूगर्भ में पानी कहाँ से आता है?
उत्तर:
वर्षा का पानी जमीन से रिस-रिसकर भूगर्भ में जाता है। 

प्रश्न 7. 
लूनी नदी का पानी गंदा क्यों हो रहा है? 
उत्तर:
लूनी नदी के आसपास स्थित वस्त्र रंगाई उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी का लूनी नदी में गिरने से लूनी नदी का पानी गंदा हो रहा है। 

प्रश्न 8. 
भारत सरकार ने गंगा को साफ करने के लिए कौनसा समेकित गंगा संरक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया है? 
उत्तर:
नमामि गंगे' नामक कार्यक्रम।

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 10 पानी और हम

प्रश्न 9. 
पानी को पीने योग्य बनाने के लिए किसकी गोलियाँ मिलानी चाहिए? 
उत्तर:
इस हेतु आवश्यकतानुसार क्लोरीन की गोलियाँ मिलानी चाहिए। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
समुद्रों में पानी किस प्रकार इकट्ठा होता
उत्तर:
बारिश होने पर चारों ओर पानी बहता है। जमीन पर पानी की धाराएँ बहती हैं। एक धारा दूसरी में तथा दूसरी धारा तीसरी में मिल जाती है। ये धाराएँ आगे चलकर एक छोटे नाले में मिल जाती हैं जो आगे जाकर किसी नदी में मिल जाता है। नदी भी बहती हुई किसी दूसरी बड़ी नदी में मिल जाती है जो अन्ततः समुद्र में गिर जाती है। इस प्रकार यह पानी समुद्रों में इकट्ठा हो जाता है। 

प्रश्न 2. 
भूगर्भ का पानी कहाँ से आता है? 
उत्तर:
बोरवेल, कुएँ, बावड़ी आदि में पानी भूगर्भ से आता है। वर्षा का पानी जमीन से रिस-रिसकर भूगर्भ में चला जाता है। आज भूगर्भ का जल, उस | वर्षा का है जो कई वर्ष पहले हुई थी। भूगर्भ में पानी धीरे-धीरे इकट्ठा होता है।

प्रश्न 3. 
नमामि गंगे' क्या है? 
उत्तर:
भारत सरकार ने 'नमामि गंगे' नामक समेकित गंगा संरक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया है। गंगा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिससे अच्छे और स्थायी परिणाम प्राप्त होंगे तथा गंगा स्वच्छ और निर्मल होगी। 

प्रश्न 4. 
एक उदाहरण देकर बताइये कि एक बार उपयोग किये हुए जल को किस तरह पुनः उपयोग किया जा सकता है? 
उत्तर:
रसोई से निकलने वाले जल को जाली द्वारा कचरा हटाकर घर के किचन गार्डन में उपयोग में लिया जा सकता है।

Prasanna
Last Updated on Nov. 20, 2023, 10:24 a.m.
Published Nov. 19, 2023