RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 22 यात्रा

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 22 यात्रा Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 22 यात्रा

RBSE Class 4 EVS यात्रा Textbook Questions and Answers

चर्चा कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 86 

प्रश्न 1. 
आप और हम किन-किन कारणों से यात्रा करते हैं? 
उत्तर:
हम धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक आदि अनेक कारणों से यात्रा करते हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 22 यात्रा  

प्रश्न 2. 
आप या आपके परिवार के लोग पिछली बार कब और कहाँ की यात्रा पर गए थे? 
उत्तर:
[नोट-विद्यार्थी इस प्रश्न का उत्तर स्वयं अपनी-अपनी यात्रा के आधार पर दें।] 

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 86-87 

प्रश्न 1. 
पाठ्यपुस्तक के में देखकर यातायात के साधनों के नाम अपनी कॉपी में लिखिए। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 22 यात्रा 1

उत्तर:

  1. मोटर साइकिल 
  2. कार 
  3. स्कूटर 
  4. जीप 
  5. ऊँट 
  6. घोड़ा 
  7. साइकिल 
  8. पानी का जहाज 
  9. हवाई जहाज 
  10. बस 
  11. रेलगाड़ी 
  12. नाव 
  13. हेलीकॉप्टर। 

प्रश्न 2. 
आप विद्यालय किससे आते हैं? 
उत्तर:
स्कूल बस से। 

प्रश्न 3. 
आपके पिताजी काम पर किस साधन से जाते हैं? 
उत्तर:
स्कूटर से/मोटर साइकिल से। 

प्रश्न 4. 
हमें दूर देश की यात्रा करनी हो तो वहाँ कैसे जाएँगे? 
उत्तर:
हवाई जहाज से। 

प्रश्न 5. 
इन यातायात के साधनों को जमीन पर चलने वाले, पानी में चलने वाले और हवा में उड़ने वाले साधनों के आधार पर अलग-अलग कीजिए।
उत्तर:
(अ) जमीन पर चलने वाल साधन| 

  1. मोटर साइकिल 
  2. कार
  3. स्कूटर 
  4. जीप 
  5. ऊँट 
  6. घोड़ा 
  7. साइकिल 
  8. बस 
  9. रेलगाड़ी।

(ब) पानी में चलने वाले साधन-

  1. पानी का जहाज 
  2. नाव। 

(स) हवा में उड़ने वाले साधन-

  1. हवाई जहाज 
  2. हेलीकॉप्टर।

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 22 यात्रा

प्रश्न 6. 
आधुनिक युग में प्रयोग किये जाने वाले अन्य यातायात के साधन कौन-कौनसे हैं? 
उत्तर:
आधुनिक युग में प्रयोग किये जाने वाले अन्य यातायात के साधन मोटरबोट, मेट्रो ट्रेन, बुलेट ट्रेन आदि हैं। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 88 

प्रश्न 1. 
रेल में यात्रियों के लिए क्या-क्या सुविधाएँ होती हैं? 
उत्तर:
रेल में यात्रियों के लिए बैठने, सोने, टायलेट जाने, पंखे, खाने-पीने आदि की सुविधाएँ होती हैं।

प्रश्न 2. 
दिल्ली कहाँ की राजधानी है?
उत्तर:
दिल्ली भारत की राजधानी है। 

प्रश्न 3. 
जयपुर किस राज्य में है? 
उत्तर:
जयपुर राजस्थान राज्य में है। 

प्रश्न 4. 
जयपुर को गुलाबी नगरी क्यों कहते हैं? 
उत्तर:
जयपुर के बाजारों की इमारतें गुलाबी रंग की होने के कारण इसे गुलाबी नगरी कहते हैं। 

प्रश्न 5. 
आपके गाँव/शहर के आस-पास कौनकौनसे दर्शनीय स्थल हैं? 
उत्तर:
[नोट-विद्यार्थी अपने गाँव/शहर के आसपास के दर्शनीय स्थलों के नाम लिखें।] 

प्रश्न 6. 
रेलवे टिकट को सम्भाल कर रखना क्यों जरूरी है? 
उत्तर:
रेलवे टिकिट में हमारी यात्रा की पूरी जानकारी होती है। यह हमारी यात्रा का वैध दस्तावेज होता है। टिकिट निरीक्षक के माँगने पर हमें इसे दिखाना होता है। इसीलिये रेलवे टिकिट को सम्भाल कर रखना जरूरी है। 

चर्चा कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 891 

प्रश्न 1. 
राजस्थान में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक वस्त्र पहनते हैं। जैसे-घाघरा-चोली। आपके क्षेत्र के पारंपरिक वस्त्रों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. लहंगा-ओढ़नी 
  2. धोती-अंगरखापगड़ी। 

प्रश्न 2. 
रखड़ी, चुड़ला जैसे और भी पारंपरिक आभूषणों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
कड़े, बोरड़ा, हथफूल, पायजेब, बाजूबंद, हसली, कमरबंद, नथ आदि। 

प्रश्न 3. 
मरुस्थल में सवारी के लिए ऊँट का उपयोग अधिक क्यों होता है? 
उत्तर:
मरुस्थल में पानी की समस्या है। ऊँट लम्बे समय तक बिना पानी के रह सकता है। इसलिए यहाँ सवारी के लिए ऊँट का उपयोग अधिक होता है। 

प्रश्न 4. 
मरु महोत्सव से वहाँ के लोगों को क्या लाभ होते होंगे?
उत्तर:
मरु महोत्सव से वहाँ के लोगों को स्वस्थ मनोरंजन, रोजगार आदि के लाभ होते हैं। 

चर्चा कीजिए और बताइए-पृष्ठ 90 

प्रश्न 1. 
मरुस्थल में दिन, रात से ज्यादा गर्म क्यों होते हैं? 
उत्तर:
मरुस्थल में सूर्य की तेज किरणों से रेत जल्दी गर्म हो जाती है। इस कारण दिन में काफी गर्मी पड़ती है। रात्रि में रेत जल्दी ही ठण्डी हो जाती है। इससे रात्रि कम गर्म या ठण्डी होती है। 

प्रश्न 2. 
आप यदि किसी जानवर द्वारा चलित गाड़ी में बैठे हैं, तो अपने अनुभव सुनाइए। 
उत्तर:

नोट-छात्र अपने अनुभव स्वयं लिखें। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 22 यात्रा

प्रश्न 3. 
जोधपुर में भवन छितर के पत्थर से क्यों बने हैं? 
उत्तर:
जोधपुर के पास की खानों में छितर के पत्थर की बहुतायत है। इसलिए जोधपुर में भवन छितर के पत्थर से बने हैं।

प्रश्न 4. 
क्या आपने किसी खान से पत्थर निकलते देखा है? वहाँ किस तरह का पत्थर निकलता है?
उत्तर:
हाँ, मैंने किशनगढ़ में खान से पत्थर निकलते देखा है। वहाँ खान से संगमरमर पत्थर निकलता है। 

प्रश्न 5. 
हमारे पूर्वजों द्वारा बनाये गये सुन्दर महलों, किलों आदि की देखभाल कर सुरक्षित रखना क्यों जरूरी है? 
उत्तर:
हमारे पूर्वजों द्वारा बनाये गये सुन्दर महल, किले आदि हमारी ऐतिहासिक विरासत हैं। इनसे हमें हमारे इतिहास की जानकारी भी मिलती है। अतः | इनकी देखभाल कर सुरक्षित रखना जरूरी है।

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 91

प्रश्न 1. 
आपके यहाँ कौनसी बोली या भाषा बोली जाती है? 
उत्तर:
राजस्थानी भाषा। 

प्रश्न 2. 
हमारे देश की मुद्रा क्या कहलाती है? 
उत्तर:
हमारे देश की मुद्रा रुपया कहलाती है। 

प्रश्न 3. 
अगर एक पौड 100 रुपये के बराबर है तो बताओ 5 पौंड कितने रुपये के बराबर होगा? 
उत्तर:
500 रुपये के।। 

प्रश्न 4. 
कुछ अन्य देशों में कौनसी मुद्राएँ प्रयोग होती हैं? 
उत्तर:

  1. इंग्लैण्ड में पौंड 
  2. अमरीका में डॉलर 
  3. फ्रांस में फ्रेंक/यूरो 
  4. जापान में येन 
  5. सऊदी अरब में रियाल 
  6. भारत में रुपया 
  7. बांग्लादेश में टका। 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 92 

प्रश्न 1. 
आप अपने अवकाश के दिनों के लिए 7 दिन के भ्रमण कार्यक्रम की योजना बनाकर लिखिए। 
उत्तर:
[नोट-छात्र अपने-अपने कार्यक्रम की योजना स्वयं बनाएं।] 

प्रश्न 2. 
यात्रा से हमें क्या-क्या सीखने को मिलता है?
उत्तर:
यात्रा से हमें निम्नलिखित बातें सीखने को मिलती हैं

  1. दूसरे स्थान के लोगों के सम्पर्क का मौका मिलता है।
  2. यात्रा से हमें विभिन्न स्थलों के दर्शनीय और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी, उस समय की स्थापत्य कला की जानकारी मिलती है। 
  3. यात्रा से हमें बोली, वस्त्र, आभूषणों की विविधता देखने को मिलती है। 
  4. हमें यात्रा के विभिन्न प्रकार के साधनों की जानकारी होती है।

RBSE Class 4 EVS यात्रा Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. पक्षी यात्रा करते हैं
(अ) तैरकर 
(ब) उड़कर 
(स) पैदल चलकर
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(ब) उड़कर 

2. मनुष्य यात्रा करते हैं. 
(अ) जमीन पर चलने वाले साधनों से
(ब) पानी में चलने वाले साधनों से 
(स) हवा में उड़ने वाले साधनों से
(द) उपर्युक्त सभी से 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी से 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 22 यात्रा

3. हवामहल है
(अ) जयपुर में 
(ब) जोधपुर में
(स) जैसलमेर में 
(द) उदयपुर में 
उत्तर:
(अ) जयपुर में 

4. गुलाबी नगरी कहते हैं
(अ) जोधपुर को 
(ब) उदयपुर को
(स) जयपुर को 
(द) जैसलमेर को
उत्तर:
(स) जयपुर को 

5. सोनार किला प्रसिद्ध है
(अ) अजमेर का 
(ब) जोधपुर का
(स) जयपुर का 
(द) जैसलमेर का 
उत्तर:
(द) जैसलमेर का

6. सूर्यनगरी के नाम से प्रसिद्ध है
(अ) जोधपुर 
(ब).जयपुर
(स) जैसलमेर 
(द) उदयपुर 
उत्तर:
(अ) जोधपुर 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. राजस्थान में बोली, वस्त्र, आभूषण आदि में बहुत
2. जयपुर को ....."नगरी भी कहते हैं।
3. जयपुर की स्थापना महाराजा"......."ने शिल्प शास्त्र के आधार पर की थी। 
4. जैसलमेर और जोधपुर दोनों जगह दिन में बहुत - गर्मी और रातें........ र्थी। 
5. ....... को झीलों की नगरी भी कहते हैं। 
उत्तर:
1. विविधता 
2. गुलाबी 
3. जयसिंह द्वितीय 
4. ठण्डी 
5. उदयपुर। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
जयपुर शहर को किसके निर्देशन में बनाया गया? 
उत्तर:
जयपुर शहर को वास्तुविद विद्याधर के निर्देशन में बनाया गया।

प्रश्न 2.
जयपुर शहर के किन्हीं चार दर्शनीय स्थलों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. हवामहल 
  2. गोविन्ददेवजी का मंदिर 
  3. सिटी पैलेस
  4. जयगढ़ का किला। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 22 यात्रा

प्रश्न 3. 
जैसलमेर किसके लिए प्रसिद्ध है? 
उत्तर:
जैसलमेर 'सोनार किला' तथा 'मरु महोत्सव' के लिए प्रसिद्ध है। 

प्रश्न 4. 
जैसलमेर के मरु महोत्सव मेले में होने वाली तीन रोचक प्रतियोगिताओं के नाम लिखो। 
उत्तर:

  1. ऊँट सजावट प्रतियोगिता 
  2. ऊँट पोलो प्रतियोगिता तथा 
  3. मूंछ प्रतियोगिता। 

प्रश्न 5. 
जोधपुर किस नाम से प्रसिद्ध है? 
उत्तर:
जोधपुर सूर्यनगरी के नाम से प्रसिद्ध है। 

प्रश्न 6. 
जोधपुर के अधिकतर भवन किस पत्थर के बने हैं? 
उत्तर:
छितर पत्थर के। 

प्रश्न 7. 
राजस्थान का कौनसा नगर 'झीलों की नगरी' के नाम से प्रसिद्ध है? 
उत्तर:
उदयपुर शहर।। 

प्रश्न 8. 
महाराणा प्रताप और अकबर की सेना ने किस स्थान पर युद्ध किया था? 
उत्तर:
हल्दीघाटी नामक स्थान पर। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
सौरभ की राजस्थान की भ्रमण यात्रा के लिए क्या-क्या कार्य किये गये?
उत्तर:

  1. सौरभ को स्कूल के शैक्षिक भ्रमण में जाने की उसकी माताजी ने स्वीकृति दे दी तो पिताजी ने स्कूल जाकर शुल्क जमा करवाया। 
  2. माताजी ने सौरभ का बैग तैयार करवाया जिसमें कपड़े, साबुन, तेल, तौलिया, कंघी, ब्रश, पेस्ट, ताला, टार्च, डोरी आदि जरूरी सामान रखे। 
  3. माताजी-पिताजी उसे रेलवे स्टेशन तक छोड़ने आए। 

प्रश्न 2. 
सौरभ ने जयपुर में कौनसे दर्शनीय स्थल देखे? 
उत्तर:
सौरभ ने जयपुर में हवामहल, सिटी पैलेस, लक्ष्मीनारायण मंदिर, मोती डूंगरी, गोविन्ददेवजी का मंदिर, जंतर-मंतर, जयगढ़ का किला, आमेर का किला, जलमहल आदि देखे। 

प्रश्न 3. 
सौरभ ने जैसलमेर के मरु महोत्सव में क्या-क्या देखा? 
उत्तर:

  1. सौरभ ने यहाँ बहुत सारी रोचक प्रतियोगिताएँ, जैसे-ऊँट सजावट प्रतियोगिता, ऊँट पोलो प्रतियोगिता तथा मूंछ प्रतियोगिता देखी। 
  2. उसने यहाँ कई विदेशियों को घाघरा-चोली और रखड़ी, चुड़ला आदि पहने देखा। कुछ ने गोदाना भी गुदवा रखा था। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 22 यात्रा

प्रश्न 4. 
उदयपुर की विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:

  1. उदयपुर को झीलों की नगरी भी कहते हैं क्योंकि यहाँ अनेक प्रसिद्ध झीलें हैं। 
  2. यहाँ सुन्दर बाग-बगीचे और फव्वारे हैं। 
  3. यहाँ झीलों में नौकायन होता है। 
  4. यहाँ हल्दीघाटी का प्रसिद्ध मैदान है।

प्रश्न 5. 
शिल्पग्राम में पर्यटक क्यों जाते हैं? 
उत्तर:
शिल्पग्राम में भारत के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों के हाथ से बने कशीदाकारी, चित्रकारी, नक्काशी आदि के बहुत सुन्दर सामान मिलते हैं। वहाँ बहुत ही शानदार नृत्य और संगीत के कार्यक्रम भी दिखाए जाते हैं। इसीलिए पर्यटक शिल्पग्राम में जाते हैं।

Prasanna
Last Updated on Oct. 4, 2022, 10:57 a.m.
Published Oct. 3, 2022