RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 11 अच्छा खाना मिलकर खाना

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 11 अच्छा खाना मिलकर खाना Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 11 अच्छा खाना मिलकर खाना

RBSE Class 4 EVS अच्छा खाना मिलकर खाना Textbook Questions and Answers

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 181

कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 11 प्रश्न 1. 
यहाँ अच्छी बरसात हो इस कामना से गोठ की गई है। आपके क्षेत्र में भी इस तरह के सामूहिक भोज होते हों तो बताइए कि वे कब और क्यों होते हैं? 
उत्तर:
नोट-सामूहिक भोज सामान्यतः आपसी प्रेम, सद्भाव व सहयोग बढ़ाने तथा मनोरंजन व खाने-पीने का आनन्द उठाने के उद्देश्य से किये जाते हैं। प्रमुख सामूहिक भोज के रूप हैं-

  1. विभिन्न धार्मिक पदयात्राओं में होने वाले सामूहिक भोज 
  2. पौषबड़ा प्रसादी महोत्सव 
  3. अन्नकूट प्रसादी महोत्सव 
  4. गुरुनानक जयन्ती द्वारा गुरुद्वारों में लंगर 
  5. गोठ आदि

(विद्यार्थी अपने क्षेत्र में होने वाले सामूहिक भोजों का उल्ले ख करें।) 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 11 अच्छा खाना मिलकर खाना  

अच्छा खाना मिलकर खाना प्रश्न 2. 
आपको कौन-कौन से सामूहिक भोज पर जाने का अवसर प्राप्त हुआ?
उत्तर:
मुझे एक बार पौषबड़ा प्रसादी महोत्सव' में, एक बार 'अन्नकूट प्रसादी महोत्सव' में तथा एक बार हमारी कॉलोनी की गोठ में जाने का अवसर प्राप्त हुआ।

Class 4 Chapter 11 EVS प्रश्न 3. 
इस तरह के सामूहिक भोज में खर्चा कौन करते हैं? 
उत्तर:
इस तरह के सामूहिक भोज में खर्चा लोग मिल-जुलकर सामूहिक रूप से करते हैं। 

RBSE Class 4 Hindi Chapter 11 Question Answer प्रश्न 4. 
यहाँ गोठ में दाल-बाटी व चूरमा बन रहा है। आपके यहाँ सामूहिक भोज में क्या-क्या बनता है? 
उत्तर:
हमारे यहाँ पौषबड़ा प्रसादी के सामूहिक भोज में दाल के बड़े, पूरियाँ, आलू-मटर की सब्जी, मिक्स सब्जी, धनिये की चटनी, रायता व सूजी का हलवा बनता है। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 182

कक्षा 4 हिंदी के प्रश्न उत्तर पाठ 11 प्रश्न 1. 
नीचे बनी तालिका को अपनी कॉपी में बनाकर भरिए।
उत्तर:

पर्व/उत्सव

इन अवसरों पर बनने वाला विशिष्ट भोजन

1. गणगौर

घेवर

2. स्वतंत्रता दिवस

स्कूलों में बूँदी के लड्डू बँट रहे हैं।

3. शीतलाष्टमी

ओलिया/गुलगुले, पचकूटा/ केर-साँगरी की सब्जी-पूरी और ठंडा खाना

4. ईद

सेवइयाँ

5. मकर संक्रान्ति

तिल के लड्डू, फीणी, दाल- बाटी-चूरमा

6. क्रिसमस

केक, पेस्ट्री


सोचिए और बताइए- पृष्ठ 183

अच्छा खाना प्रश्न 1. 
खाना क्यों खराब होता होगा? 
उत्तर:
अधिक गर्मी पड़ने या गली-सड़ी वस्तुओं के खाने में प्रयोग करने से खाना खराब होता है। 

Class 4 EVS Chapter 11 Extra Questions प्रश्न 2. 
खाना खराब न हो इसके लिए आयोजकों को क्या करना चाहिए? 
उत्तर: 

  1. खाना खराब न हो, इसके लिए आयोजकों को चाहिए कि वे यह देखें कि जिन वस्तुओं का खाने में उपयोग हो रहा है, वे अच्छी और साफ-सुथरी हों। 
  2. खाना बनाने वाले के हाथ स्वच्छ हों। 
  3. खाने बनाने के उपयोग में आने वाली सामग्री, जैसे-बर्तन, चाकू, कच्चा सामान, सब्जियाँ आदि धुली. व साफ हों। 
  4. पानी स्वच्छ हो। 
  5. खाना ढका हुआ हो। 

Class 4 EVS Chapter 11 Questions And Answers प्रश्न 3. 
आपके घरों में भी कभी खाना खराब हो जाता होगा। ऐसे किन्हीं दो अवसरों के उदाहरण दीजिए और बताइए कि खाना खराब क्यों हुआ?
उत्तर:

  1. मेरे बड़े भाई के विवाह के अवसर पर खाना अधिक बन गया तथा उसे सुरक्षित रखने की उचित व्यवस्था न होने से बचा हुआ खाना अगले दिन खराब हो गया। 
  2. बारिश के दिनों में एक बार खाना खुला रह गयाऔर उसमें कीड़े गिर गये। 

Variety Of Food Class 4 Questions And Answers प्रश्न 4. 
रोटी में फफूंद आ जाती है, जिससे उसके खराब होने का पता चलता है। वैसे ही सब्जी, दूध, फल, अचार के खराब होने का पता कैसे चलता है? 
उत्तर:
सब्जी में दुर्गंध आने से, दूध में खट्टापन आने से, फल के काले पड़ने व सड़ने से तथा अचार में | फफूंद आने से उनके खराब होने का पता चलता है।

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 184 

Variety In Food Class 4 Questions And Answers प्रश्न 1.
तालिका को भरिए।
उत्तर

मौसम

खाई जाने वाली सब्जियाँ

खाए जाने वाले फल

पेय पदार्थ व अन्य

सर्दी

मटर गाजर मेथी

अमरूद चीकू सेब

दाल के पकौड़े कह्वा कॉफी

गर्मी

टिण्डे भिण्डी ककड़ी

आम अंगूर तरबूज

ठण्डाई शर्बत फल-जूस

बरसात

लौकी तोरई अरबी

जामुन मौसमी केला

पकौड़ी चाय


पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 185 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 11 अच्छा खाना मिलकर खाना

Variety In Food Class 4 Question Answer प्रश्न 1. 
आपके घर पर भी विभिन्न त्यौहारों पर विशेष भोजन, जैसे-खीर, मालपुए बनाते होंगे। इनमें से किसी एक को बनाने की विधि लिखिए। 
उत्तर:
खीर बनाने की विधिएक लीटर दूध लेकर उसे भगोने में गर्म करने रखें। अब उसमें 50 ग्राम चावल, अच्छी तरह साफ किये हुए हों, उन्हें पानी में धोकर डाल दें। अब दूध और चावल भगोने में उबलने दें। ध्यान रखें कि दूध उबलकर बाहर न जाए और दूध पैंदे में लगे नहीं इसलिए उसे थोड़े-थोड़े समय में कलछी से चलाते रहें। जब दूध-चावल एकमय हो जाएँ अर्थात् चावल पक कर दूध में घुलने लगें तो उसमें 200 ग्राम चीनी डाल इसके बाद बादाम की कतरन, पिसी हुई इलायची, चार पत्ती केसर (दूध में घोलकर) तथा कसा हुआ नारियल (अपने स्वादानुसार मात्रा में) डाल दें। अब खीर बनकर तैयार है। यदि खीर में किशमिश भी डालना चाहें तो चीनी डालने से पूर्व ही किशमिश भी डाल दें। (नोट-किशमिश, बादाम की कतरन, इलायची पाउडर तथा कसा हुआ नारियल थोड़ी मात्रा में ही अपने अंदाज से डालें।)

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 185

Class 4 EVS Chapter 11 Worksheet प्रश्न 1.
हमें खाना खराब होने का किस तरह पता चलता है?
उत्तर:
हमें फफूंद आने, उसमें दुर्गंध आने, उसके गलने व सड़ने, उसके काले पड़ने आदि से खाना खराब होने का पता चलता है। 

Class 4th EVS Chapter 11 Question Answer प्रश्न 2. 
खाना स्वच्छ व शुद्ध हो इस हेतु किनकिन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 
उत्तर:
भोजन की स्वच्छता हेतु आवश्यक है कि 

  1. खाना बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री, जैसे-बर्तन, चाकू, कच्चा सामान, सब्जियाँ आदि धुली हुई और साफ हों। 
  2. खाना बनाने वाले के हाथ साफ हों। 
  3. पानी स्वच्छ हो। 
  4. खाना ढका हुआ हो।

प्रश्न 3. 
सामूहिक भोज में सब मिलकर क्याक्या काम करते हैं? 
उत्तर:
सामूहिक भोज में सब मिलकर खाना बनाने, खाना परोसने, सफाई करने, पानी की व्यवस्था करने, सभी आगन्तुकों के बैठने की व्यवस्था करने व अन्य आवश्यक सभी कार्य करते हैं। जैसे-खाना बनाने की आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना, खाना बनाने तथा परोसने वाले बर्तनों की व्यवस्था करना तथा खर्चे के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था करना आदि। 

Journey Of Food Class 4 प्रश्न 4. 
मेवाड़ में हरियाली अमावस्या को बनते हैं। मारवाड़ में बनता है। 
उत्तर:
मालपुए, खीच।

RBSE Class 4 EVS अच्छा खाना मिलकर खाना Important Questions and Answers 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. श्रावण मास की तीज को रबड़ी के घेवर बनते हैं
(अ) मेवाड़ में 
(ब) मारवाड़ में
(स) जयपुर में 
(द) भरतपुर में । 
उत्तर:
(स) जयपुर में 

2. हरियाली अमावस्या को खीच बनाते हैं
(अ) मारवाड़ में 
(ब) मेवाड़ में
(स) जयपुर में 
(द) अलवर में 
उत्तर:
(अ) मारवाड़ में 

3. गाळ के लड्डू बहुत मशहूर हैं
(अ) जयपुर के 
(ब) फलौदी के
(स) सीकर के 
(द) दौसा के 
उत्तर:
(ब) फलौदी के

4. गर्मी का फल है
(अ) तरबूजा 
(ब) खरबूजा
(स) आम 
(द) उपर्युक्त तीनों 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त

5. सामूहिक भोज बढ़ाते हैं
(अ) आपसी प्रेम 
(ब) आपसी सद्भाव 
(स) परस्पर सहयोग
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

'रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. सामूहिक भोज नई पीढ़ी को हमारी ................ से परिचित कराते हैं।
2. तीज-त्यौहारों पर हमारे घरों में विशेष ................ व ................ बनाई जाती हैं।
3. अलग-अलग ................ में पर्वो और त्यौहारों पर अलग-अलग तरह के पकवान बनते हैं।
4. भोजन में ................ होनी चाहिए। 
5. भोजन स्वच्छ, शुद्ध और ................ होना चाहिए। 
उत्तर:
1. संस्कृति  
2. पकवान, मिठाई 
3. स्थान 
4. विविधता 
5. ताजा।

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 11 अच्छा खाना मिलकर खाना

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

Class 4 EVS Chapter 11 प्रश्न 1. 
कपिला, उसका परिवार और गाँव के बहुत से लोग गाँव के बाहर के मैदान में मिलकर खाना क्यों बना रहे हैं? 
उत्तर:
यहाँ अच्छी बरसात हो, इस कामना से वे मिलकर खाना बना रहे हैं। 

Samuhik Bhoj In English प्रश्न 2. 
कपिला के सामूहिक भोज का नाम क्या है? 
उत्तर:
गोठ।

EVS Class 4 Chapter 11 प्रश्न 3. 
यहाँ गोठ में क्या बन रहा है? 
उत्तर:
दाल-बाटी व चूरमा। 

Journey Of Food Class 4 Questions And Answers प्रश्न 4. 
मेवाड़ में हरियाली अमावस्या पर सभी लोग शौक से क्या खाते हैं? 
उत्तर:
मालपुए। 

Chapter 11 Class 4 EVS प्रश्न 5. 
मारवाड़ में हरियाली अमावस्या पर क्या बनता है? 
उत्तर:
खीच। 

Eating Together Class 4 EVS प्रश्न 6. 
तीज-त्यौहारों पर हमारे घरों में क्या बनाए जाते हैं? 
उत्तर:
विशेष पकवान व मिठाइयाँ। 

Class 4 EVS Chapter 11 Question Answer प्रश्न 7. 
गर्मी के मौसम के किन्हीं दो फलों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. तरबूज 
  2. खरबूजा। 

Class 4 EVS Chapter 11 Worksheet With Answers प्रश्न 8. 
हमारे खाने में क्या होना चाहिए? 
उत्तर:
हमारे खाने में चपाती, चावल, दालें, हरी सब्जियाँ, फल, दूध आदि होने चाहिए। 

प्रश्न 9. 
सामूहिक भोज का क्या महत्त्व है? 
उत्तर;
सामूहिक भोज आपसी प्रेम, सद्भाव व सहयोग बढ़ाते हैं। 

प्रश्न 10. 
भोजन कैसा होना चाहिए? 
उत्तर:
भोजन स्वच्छ, शुद्ध और ताजा होना चाहिए। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
सामूहिक भोज क्या महत्त्व रखते हैं? 
उत्तर:
सामूहिक भोज का महत्त्व

  1. सामूहिक भोज नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति से परिचित करवाते हैं। 
  2. ये लोगों में मिलकर काम करने तथा परस्पर प्रेम व सहयोग की भावना का विकास करते हैं। 
  3. इनसे सामाजिक सद्भावना विकसित होती है। 
  4. इनमें खाने-पीने का आनन्द और मनोरंजन भी होता है। 

निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
गोठ होना एक सामान्य बात है। आपके गाँव में भी कभी कोई गोठ हुई होगी। उसका वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
जी हाँ, पिछली बरसात के मौसम में हमारे गाँव में भी गोठ का आयोजन किया गया था। हमने भी इसमें हिस्सा लिया था। हमारा परिवार व गाँव के बहुत से लोग गाँव के बाहर मैदान में, गोठ हेतु इकठे हुए। इस गोठ में सब मिलकर खाना बना रहे थे। कोई आटा लाया, कोई दाल तो कोई घी। मेरे पिताजी और कुछ अन्य लोगों ने लकड़ी इकट्ठी कर आग जलायी। मेरी माँ, भाभी व बहुत सी महिलाओं ने मिलकर बाटी के लिए आटा गूंथा। कोई दाल बीनकर साफ कर रहा था, तो कोई चूरमे की तैयारी कर रहा था। मैंने भी दरियाँ | बिछाने व सफाई करने में मदद की। इस प्रकार हम सभी ने मिलकर काम में हाथ बँटाया तथा फिर स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लिया। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 11 अच्छा खाना मिलकर खाना

प्रश्न 2. 
फलौदी के मशहूर गाळ के लड्डू बनाने की विधि का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
फलौदी के मशहूर गाळ के लड्डू बनाने की विधि

  1. सर्वप्रथम गेहूँ को रात भर भिगोया जाता है जिससे यह फूल सके। 
  2. फूले हुए गेहूँ को पीसकर इसकी लुग्दी बना देते हैं। फिर इसे कपड़े से छानते हैं, जिसे गाळ कहते हैं।
  3. इसके बाद गाळ को धीमी आँच पर घी में सेंकते हैं। 
  4. जब इसका रंग हल्का भूरा होने लगता है तो इसमें मावा मिलाते हैं और गहरा भूरा होने तक सेंकते हैं। 
  5. इसके बाद इसे एक थाल में फैला देते हैं और इसमें पहले से तैयार गरम चाशनी मिलाते हैं। 
  6. अब इस तैयार गाळ के गोलाकार लड्डू बनाते हैं। 
  7. अब ये खाये जाने के लिए तैयार हैं।
Prasanna
Last Updated on Nov. 29, 2023, 12:10 p.m.
Published Nov. 28, 2023