RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 2 अर्णी का परिवार

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 2 अर्णी का परिवार Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 2 अर्णी का परिवार

RBSE Class 4 EVS अर्णी का परिवार Textbook Questions and Answers

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 184

प्रश्न 1. 
आपका परिवार इनमें से किस प्रकार का
उत्तर:
एकल परिवार।

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 2 अर्णी का परिवार  

प्रश्न 2. 
आपके परिवार में कौन-कौन लोग हैं? 
उत्तर:
माता-पिता और भाई-बहिन। 

प्रश्न 3. 
अपने आस-पास देखिए और बताइए कि अधिकांश परिवार किस प्रकार के हैं? 
उत्तर:
अधिकांश परिवार एकल हैं। 

प्रश्न 4. 
आप किस प्रकार के परिवार में रहना पसंद करोगे?
उत्तर-संयुक्त परिवार में। 

प्रश्न 5. 
आपके परिवार में कौन-कौन कमाने वाले हैं? 
उत्तर:
हमारे परिवार में हमारे पिताजी कमाने वाले हैं। 

प्रश्न 6. 
आप बड़े होकर कमाने के लिए क्या काम करना पसंद करेंगे? 
उत्तर:
(नोट-इसका उत्तर विद्यार्थी स्वयं अपनी रुचि के अनुसार लिखें।) 

सोचिए और बताइए- पृष्ठ 185

प्रश्न 1. 
अणी यदि लड़का होता तो क्या दादाजी बाहर जाने से मना करते? 
उत्तर:
नहीं। 

प्रश्न 2. 
अर्णी को बाहर पढ़ने नहीं भेजने के पीछे की चिंता उचित थी या नहीं? 
उत्तर:
उचित थी। 

प्रश्न 3. 
अर्णी क्या चाह रही थी? क्या उसे उसकी रुचि और इच्छा के बारे में पूछा जाना चाहिए था? 
उत्तर:
अर्णी पढ़ने के लिए मुम्बई जाना चाह रही थी। हाँ, उसे उसकी रुचि और इच्छा के बारे में पूछा जाना चाहिए था। 

प्रश्न 4. 
आप किन-किन अवसरों पर अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं? 
उत्तर:
हम विभिन्न त्यौहारों पर पूजा-पाठ के बाद, जन्म दिन, परीक्षा देने जाने, नौकरी पर जाने या व्यवसाय शुरू करने आदि विशिष्ट अवसरों पर अपने बड़ों से आशीर्वाद लेते हैं। 

प्रश्न 5. 
आपके परिवार में बड़े-बुजुर्गों का सम्मान कैसे किया जाता है? 
उत्तर:
उनके चरण स्पर्श करके, उनका आदेश मानकर, उनका ध्यान रखकर, उनके साथ समय बिताकर उनका सम्मान किया जाता है।

प्रश्न 6. 
आपके घर में जब कोई बड़ा फैसला लेना होता है तो, कौन तय करता है? 
उत्तर:
घर के सभी सदस्य मिल-बैठकर फैसला लेते

प्रश्न 7. 
घर में आपसे जुड़ी बातों पर, जैसेकौनसे कपड़े, कौनसे खिलौने आदि पर फैसला लेने से पहले क्या आपकी राय ली जाती है? 
उत्तर:
हाँ, हमारी राय ली जाती है। 

प्रश्न 8. 
क्या आपकी माँ कभी-कभी आपसे पूछती है कि आज खाने में क्या बनाऊँ? 
उत्तर:
हाँ, पूछती हैं। 

प्रश्न 9. 
आपके घर/गाँव से भी लोग कई कारणों से अन्य जगहों पर चले गये होंगे। घर से किसी के चले जाने से क्या-क्या बदलाव होते हैं? 
उत्तर:
घर से किसी के चले जाने से घर खालीखाली सा लगता है। घर के अन्य सदस्यों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। घर से चले जाने वाले व्यक्ति की चिन्ता रहती है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 2 अर्णी का परिवार

चर्चा कीजिए और बताइए- पृष्ठ 186 

प्रश्न 1. 
आपकी राय में फैसला लेने का सही तरीका क्या होना चाहिए? 

  • बड़े फैसला लें और बाकी सब मानें। 
  • सभी की राय लें और फिर फैसला लें। 
  • या कोई और

उत्तर:
सभी की राय लें और फिर फैसला लें। 

चर्चा कीजिए और बताइए- पृष्ठ 186 

प्रश्न 1. 
अणी ने कहा-"वक्त के साथ बदलना होगा।" आपके आस-पास ऐसा क्या है जो बदलना चाहिए? 
उत्तर:
हमारे आस-पास जो जाति-भेद है, ऊँच-नीच है, छुआछूत है, रूढ़िवादिता है, इन सबको बदलना चाहिए। 

प्रश्न 2. 
वक्त के साथ समाज की सोच व मूल्यों में परिवर्तन देखने को मिलते हैं। ऐसे ही आपके आस-पास कोई परिवर्तन आप अनुभव करते हैं तो कक्षा में बताइये। उत्तर-पहले लड़कियों की शिक्षा के बारे में अधिक नहीं सोचा जाता था। किन्तु अब लड़कियों को भी परिवार वाले अच्छी तथा ऊँची शिक्षा दिलाने लगे हैं। इससे लड़कियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने लगी हैं। 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 187 

प्रश्न 1. 
परिवार में महत्त्वपूर्ण निर्णय किसको और कैसे लेना चाहिए और क्यों? 
उत्तर:
परिवार में महत्त्वपूर्ण निर्णय परिवार के बड़े सदस्यों को मिलकर तथा निर्णय जिससे सम्बन्धित है, उसकी राय लेकर लेना चाहिए। ऐसा करने से उस निर्णय को निभाने में सभी सदस्य सहयोग करेंगे।

प्रश्न 2. 
संयुक्त परिवार एवं एकल परिवार के फायदे लिखिए। उत्तर-संयुक्त परिवार के लाभ

  1. संयुक्त परिवार में सभी सदस्यों को समान सुरक्षा व सुविधाएँ मिलती हैं। यह व्यक्ति की सुरक्षा का सामाजिक बीमा होता है। 
  2. इसमें सब व्यक्तियों को स्वस्थ मनोरंजन मिलता

एकल परिवार के लाभ-

  1. एकल परिवार में वैयक्तिक स्वतंत्रता अधिक होती है। 
  2. एकल परिवार में निर्णय लेने में परिवार के सदस्यों की अपेक्षाकृत अधिक भागीदारी होती है।

RBSE Class 4 EVS अर्णी का परिवार Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1
1. निम्न में जो विशेषता संयुक्त परिवार की नहीं है, वह है
(अ) महिलाओं के कार्य घर की चारदीवारी तक सीमित 
(ब) घर के कार्य में पुरुषों का योगदान नगण्य होता है। 
(स) पढ़ाई के महत्त्व के प्रति जागरूकता होती है। 
(द) परिवार में निर्णय लेने में वयोवृद्ध पुरुष का अधिक महत्त्व। 
उत्तर:
(स) पढ़ाई के महत्त्व के प्रति जागरूकता होती है। 

2. एकल परिवार की विशेषता है
(अ) दादा-दादी, चाचा-चाची परिवार के सदस्य होते हैं। 
(ब) परिवार में निर्णय लेने में सभी सदस्यों की भागीदारी होती है।
(स) पढ़ाई के महत्त्व के प्रति जागरूकता नहीं।
(द) घर के कार्यों में पुरुषों का योगदान नहीं। 
उत्तर:
(ब) परिवार में निर्णय लेने में सभी सदस्यों की भागीदारी होती है।

3. फैसला लेने का सही तरीका है
(अ) बड़े फैसला लें और बाकी सब मानें। 
(ब) संबंधित व्यक्ति फैसला ले और बाकी सब मानें। 
(स) सभी की राय लें और फिर फैसला लें।
(द) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी। 

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. छोटे परिवार ............... परिवार होते हैं। 
2 ............... परिवार में दादा, काका, ताऊ आदि  सदस्य साथ-साथ रहते हैं। 
3. बेटियों को ............... चाहिए। 
4. परिवार के ............... का सम्मान करना चाहिए। 
5. वक्त के साथ हमें ............... चाहिए। 
उत्तर:
1. एकल 
2. संयुक्त 
3. पढ़ाना 
4. बड़ेबुजुर्गों 
5. बदलना। 

अतिलघत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
एकल परिवार किसे कहते हैं? 
उत्तर:
छोटा परिवार, जिसमें माता-पिता और उनके बच्चे साथ-साथ रहते हैं, एकल परिवार कहलाता है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 2 अर्णी का परिवार

प्रश्न 2. 
संयुक्त परिवार किसे कहते हैं? 
उत्तर:
बड़ा परिवार, जिसमें तीन या चार पीढ़ी के सदस्य साथ-साथ रहते हैं, संयुक्त परिवार कहलाता है। 

प्रश्न 3. 
बेटियों के प्रति माता-पिता की क्या सोच होनी चाहिए? 
उत्तर:
माता-पिता को बेटियों को भी पढ़ाना चाहिए तथा उन्हें भी आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। 

प्रश्न 4. 
परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए? 
उत्तर:
हमें परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। 

प्रश्न 5. 
समय के साथ हमें क्या करना चाहिए? 
उत्तर:
समय के साथ हमें सोच में बदलाव करना चाहिए। 

प्रश्न 6. 
किसके प्रोत्साहन से अर्णी का चयन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट में हुआ?
उत्तर;
उमा दीदी के प्रोत्साहन से। 

प्रश्न 7. 
किसके समझाने से दादाजी अर्णी को मुम्बई जाने के लिए मान गए? उत्तर-उमा दीदी के समझाने से। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
दादाजी ने अर्णी को मुम्बई पढ़ने जाने के लिए क्यों मना कर दिया? 
उत्तर:
दादाजी ने निम्न कारणों से अर्णी को मुम्बई पढ़ने जाने के लिए मना कर दिया

  1. अर्णी एक लड़की है। उनके परिवार में कोई लड़की बाहर पढ़ने नहीं गई है। 
  2. पोलियो के कारण अर्णी को चलने में परेशानी है। 
  3. अर्णी बाहर जाएगी तो कहाँ रहेगी? बहुत समस्याएँ आएंगी। यह अकेली समस्याओं से कैसे निपटेगी। 

प्रश्न 2. 
उमा दीदी ने दादाजी को किस प्रकार समझाया कि वे अर्णी को मुम्बई भेजने के लिए राजी हो गए? 
उत्तर:
उमा दीदी ने अर्णी के दादाजी को समझाया कि वहाँ एक हॉस्टल है, जिसमें सब लड़कियाँ ही रहती हैं और सुरक्षित हैं। उन्होंने डॉक्टर आंटी से भी उनकी बात करवाई। वह भी बाहर पढ़कर आई थी। इस प्रकार अर्णी के दादाजी अर्णी को मुम्बई भेजने के लिए मान गए। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 2 अर्णी का परिवार

निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर एकल और संयुक्त परिवारों के बारे में चर्चा कीजिए। 
उत्तर:
एकल व संयुक्त परिवार को निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत स्पष्ट किया गया है
1. परिवार के सदस्यों की संख्या-एकल परिवार में सदस्यों की संख्या कम होती है। इसमें केवल माता-पिता और उनके बच्चे ही साथ-साथ रहते हैं। संयुक्त परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होती है। इसमें तीन-चार पीढ़ियों के सदस्य, जैसे-दादादादी, माता-पिता, ताऊ-ताई, चाचा-चाची, बुआ, उनके बच्चे सभी एक साथ रहते हैं। 

2. महिलाओं के कार्य-एकल परिवार में महिलाएँ घर के कार्यों के साथ पुरुषों के समान घर के बाहर के भी कार्य करती हैं। जबकि संयुक्त परिवार में महिलाएँ घर की चारदीवारी के अन्दर घरेलू कार्य तथा बच्चों के लालन-पालन का कार्य ही करती हैं। 

3. घर के कार्य में पुरुषों का योगदान-एकल परिवार में पुरुष घर के कार्यों में योगदान देते हैं जबकि संयुक्त परिवार के पुरुष घर के कार्यों में कोई योगदान नहीं देते हैं। 

4. पढ़ाई के महत्त्व के प्रति जागरूकता-एकल परिवार के सदस्य पढ़ाई के महत्त्व के प्रति संयुक्त परिवार के सदस्यों की तुलना में अधिक जागरूक होते हैं। 

5. परिवार में निर्णय लेने में भागीदारी-एकल परिवार में निर्णय लेने में परिवार के सभी सदस्य अपनी भागीदारी निभाते हैं और मिल-जुलकर निर्णय लेते हैं, जबकि संयुक्त परिवार में निर्णय लेने की जिम्मेदारी वयोवृद्ध पुरुष की होती है, परिवार के अन्य सदस्यों की भागीदारी कम होती है।

Prasanna
Last Updated on Sept. 30, 2022, 10:04 a.m.
Published Sept. 29, 2022