RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 17 मेले

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 17 मेले Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 17 मेले

RBSE Class 4 EVS मेले Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए- पृष्ठ 214 

प्रश्न 1. 
आपने कौन-कौन से मेले देखे हैं? 
उत्तर:
(नोट-छात्र इस प्रश्न के उत्तर में अपनेअपने देखे मेलों का नाम लिखें।) 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 17 मेले  

प्रश्न 2. 
आप मेले में किसके साथ गये? 
उत्तर:
हम मेले में अपने माता-पिता के साथ गये।

प्रश्न 3.
मेलों में आपको आनंद क्यों आता है? 
उत्तर:
मेलों में हमारे मनोरंजन के अनेक साधन तथा खाने के लिए रुचिकर व्यंजन होते हैं। इसलिए मेलों में हमें आनन्द आता है। 

चर्चा कीजिए और बताइए- पृष्ठ 214 

प्रश्न 1. 
मेलों से दुकानदारों एवं ठेले वालों को क्या लाभ होता है? 
उत्तर:
मेलों से दुकानदारों एवं ठेले वालों के सामान की अधिक बिक्री होने से उनकी आय में वृद्धि होती

प्रश्न 2. 
मेला लगने से और किन-किन को फायदा होता है? 
उत्तर:
मेला लगने से रिक्शा, टैम्पो वालों, झूले वालों, खेल वालों, क्राफ्ट व हस्तशिल्प वालों आदि को भी लाभ होता है। 

प्रश्न 3. 
झूले वालों और खेल वालों को मेले में क्यों बुलाते हैं? 
उत्तर:
बच्चों व अन्य दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए झूले वालों और खेल वालों को मेले में बुलाते हैं। 

प्रश्न 4. 
मेले में मनोरंजन के कौन-कौन से साधन होते हैं? 
उत्तर:
मेलों में मनोरंजन के साधन हैं-झूले वाले, खेल वाले तथा विभिन्न प्रदर्शनियाँ व सर्कस आदि। प्रश्न 5. मेलों में कौन-कौन से सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं? उत्तर-मेलों में नाच, गान, नाटक मंचन, कव्वाली व कवि सम्मेलन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 215 

प्रश्न 1. 
भारत का राष्ट्रीय पंचांग कौनसा है? 
उत्तर:
भारत का राष्ट्रीय पंचांग 'शक संवत' है।

प्रश्न 2. 
भाद्रपद भारत के राष्ट्रीय पंचांग का एक महीना है। राष्ट्रीय पंचांग के अन्य महीनों के नाम क्रम से लिखिए। 
उत्तर:
राष्ट्रीय पंचांग के महीने क्रम से इस प्रकार हैं

  1. चैत्र 
  2. वैशाख 
  3. ज्येष्ठ
  4. आषाढ़ 
  5. श्रावण 
  6. भाद्रपद 
  7. आश्विन 
  8. कार्तिक 
  9. मार्गशीर्ष 
  10. पौष 
  11. माघ 
  12. फाल्गुन । 

प्रश्न 3. 
मनौती, साधु व तपोभूमि शब्दों का क्या अर्थ है? पता कीजिए। 
उत्तर:
मनौती का अर्थ है-मनोकामना की पूर्ति हेतु प्रार्थना करना तथा कामना की पूर्ति होने पर देवता के सान्निध्य में भोज करने की प्रतिज्ञा करना। साधु का अर्थ है-संत-महात्मा। तपोभूमि का अर्थ है-तपस्या किये जाने वाला स्थान । 

सोचिए और बताइए- पृष्ठ 216 

प्रश्न 1. 
आपके आस-पास कोई लोक देवता का स्थान है, तो उनका नाम बताइए। 
उत्तर:
हमारे आस-पास बाबा रामदेव लोकदेवता का स्थान है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 17 मेले

प्रश्न 2. 
ऐसे लोक देवता का नाम बताइए जिनको सभी धर्मों के लोग मानते हैं। 
उत्तर:
बाबा रामदेव को हिन्दू और मुसलमान दोनों मानते हैं इसलिए ये 'रामसापीर' के नाम से पूजे जाते हैं। 

प्रश्न 3. 
रास्ते में लोग पैदल आने वाले भक्तों के लिए भोजन, पानी आदि की निःशुल्क व्यवस्था क्यों करते हैं? 
उत्तर:
पैदल आने वाले भक्तों की सुख-सुविधाओं के लिए तथा अपने लिए पुण्य कमाने तथा आत्मिक सुख के लिए लोग भोजन-पानी आदि की निःशुल्क व्यवस्था करते हैं। 

पता कीजिए और बताइए- पृष्ठ 216-217 

प्रश्न 1. 
मेले में लाखों लोग आते हैं, वहाँ कोई खो न जाए इसके लिए क्या व्यवस्था होती है? 
उत्तर:
मेले में आए लाखों लोगों में से कोई खो न जाए, इसके लिए भटके या खोए व्यक्तियों के लिए आयोजकों द्वारा लाउडस्पीकर से उद्घोषणा किये जाने की व्यवस्था की जाती है। अपने साथियों या घरवालों से अलग हो गया व्यक्ति या उसके घर वाले वहाँ पहुँचकर घोषणा करवा सके कि अमुक व्यक्ति का यहाँ पर इंतजार किया जा रहा है। 

प्रश्न 2. 
दूसरे देशों से आए यात्रियों के पास उनके अपने देश की मुद्रा होती है। यहाँ खरीदारी के लिए उन्हें भारतीय मुद्रा की आवश्यकता होती है। वे अपनी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में कहाँ बदलवाते हैं? 
उत्तर:
वे 'विदेशी मुद्रा विनिमय बैंक' में जाकर अपनी मुद्रा के बदले भारतीय मुद्रा रुपया प्राप्त करते हैं। 

प्रश्न 3. 
लाखों लोगों के दर्शन करने पर भगदड़ न हो इसकी सुरक्षा व्यवस्था कौन करते हैं? 
उत्तर:
इसकी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस तथा मन्दिर/ मेला समिति करती है। 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 217-218 

प्रश्न 1. 
यदि आप अपने परिवार के साथ मेला देखने जाएँ तो वहाँ क्या-क्या देखना पसंद करेंगे?
उत्तर:
यदि हम अपने परिवार के साथ मेला देखने जाएँ तो वहाँ हम झूला झुलना, प्रदर्शनियाँ देखना तथा सर्कस देखना पसंद करेंगे। 

प्रश्न 2. 
हमें मेला देखने जाना हो तो क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए? 
उत्तर:
हमें मेला देखने जाना हो तो हमें निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए

  1. मेले में अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही चलना चाहिए। 
  2. वहाँ हमें अकेले दौड़कर चीजें देखने नहीं भागना चाहिए। 
  3. प्रत्येक काम माता-पिता या बड़ों की बात मानते हुए करना चाहिए। 
  4. झूले आदि पर माता-पिता या बड़ों से कहकर, उनके टिकट दिलाने पर ही झूलना चाहिए। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 17 मेले

प्रश्न 3. 
अपने घर या विद्यालय में इस वर्ष का केलेंडर लीजिए और नीचे दी गई तालिका अपनी कॉपी में बनाकर भरिए। 
उत्तर:

राष्ट्रीय पधांग के

महीनों के नाम

इस माहु में आयोजित होने वाले त्यौहार/पर्व,

उत्सव/मेलों के नाम

आयोजन की तिथि

1. बैद

धुलण्डी

चेटीचण्ड

रामनवमी

महावीर जयन्ती

कृ. - 1

शु. - 2

शु. - 9

शु. - 13

2. वैशाख

वैशाऱी

बुद्ध पूर्णिमा

13 - अप्रैल

पूर्णिमा 

3. ज्येह

गेंगा दशहरा

शु. - 10

4. आयाङ

गुरु पूर्णिमा

पूर्णिमा 

5. श्रावण

नागपयर्मी

रक्षाबंधन

शु. -5
पूर्णिमा

6. भाद्रपद

जन्माष्ट्टी

गणेश चतुर्थी

लक्खी मेला

रामदेव जबन्ती एवं तेजा दशमी

अनन्त चतुर्द्धी

कृ. -8

शु. -4

शु. -8

शु. -10

शु. -14

7. आशियन

नबरात्रा स्थापना

दुर्गाष्टी

महानवमी

विजयदरामी

शु. - 1

शु. - 8

शु. - 9

शु. - 10

8. कार्तिक

करवा चौथ

दीपावली

गोवर्धन पूजा

भैयादोज

गुरु नानक जयन्ती

कृ. - 14

अमावस्या

शु. - 1

शु. - 2

पूर्णिमा

9. मागर्शार्ष

अगहन अमावस्या

मोक्षदा एकादशी व गीता जयन्ती

दत्तात्रेय जयन्ती

अमावस्या

शु. - 11

पूर्णमा

10, पोष

पौष अमावस्या

पौष पूर्णिमा

अमावस्या

पूर्णिमा

11. माध

मौनी अमावस्या

देवनारायण जयन्ती

बसंत पंचमी

माघ पूर्णिमा

अमावस्या

शु. - 6

शु. - 5

पूर्णिमा

12. फालग्गुन

महाशिवरात्रि

होली

कृ. - 4

पूर्णिमा


RBSE Class 4 EVS मेले Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. लक्खी मेला लगता है
(अ) अजमेर में 
(ब) अलवर में
(स) उदयपुर में 
(द) सिरोही में
उत्तर:
(ब) अलवर में

2. जैसलमेर में भरता है
(अ) लक्खी मेला 
(ब) उर्स मेला
(स) रामदेवरा मेला 
(द) नागपंचमी मेला 
उत्तर:
(स) रामदेवरा मेला 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 17 मेले

3. राजा भर्तृहरि की तपोभूमि है- 
(अ) भरतपुर 
(ब) अलवर 
(स) अजमेर 
(द) दौसा 
उत्तर:
(ब) अलवर 

4. सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह
(अ) अजमेर में 
(ब) जयपुर में
(स) जोधपुर में. 
(द) उदयपुर में
उत्तर:
(अ) अजमेर में 

5. व्यापारिक मेले का उदाहरण है
(अ) हाट बाजार 
(ब) डेकोरेशन सामान के मेले
(स) हस्तशिल्प मेले 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
पुष्कर का पशु मेला कब तथा कहाँ लगता है?
उत्तर:
पुष्कर मेला कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से पूर्णिमा तक पुष्कर (अजमेर) में लगता है। 

प्रश्न 2. 
तीज का मेला कब और कहाँ लगता है? 
उत्तर:
तीज का मेला श्रावण मास की तीज को जयपुर में लगता है। 

प्रश्न 3. 
राजस्थान के कोई पाँच प्रसिद्ध मेलों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. डूंगरपुर का बेणेश्वर मेला 
  2. शाहपुरा का फूलडोल मेला 
  3. अजमेर का उर्स मेला 
  4. जैसलमेर का रामदेवरा मेला 
  5. जयपुर का तीज मेला। 

प्रश्न 4. 
किन्हीं दो पशु मेलों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. नागौर का पशु मेला 
  2. पुष्कर का पशु मेला। 

प्रश्न 5. 
लक्खी मेला कब और कहाँ लगता है? 
उत्तर:
लक्खी मेला भर्तृहरि (अलवर) में प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ला अष्टमी को लगता है।

प्रश्न 6. 
लक्खी मेले में किस सम्प्रदाय के साधु व अनुयायी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं? 
उत्तर:
नाथ सम्प्रदाय के साधु व अनुयायी। 

प्रश्न 7. 
रामदेवरा तीर्थ कहाँ है?
उत्तर:
जैसलमेर के पोकरण में रामदेवरा का प्रसिद्ध - तीर्थ है। | 

प्रश्न 8 
साना रामदेव कौन हैं? 
उत्तर:
बाबा रामदेव लोकदेवता हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 17 मेले

प्रश्न 9. 
सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहाँ है? 
उत्तर:
अजमेर नगर में। 

प्रश्न 10. 
मेलों से होने वाले कोई दो लाभ लिखिए। 
उत्तर:

  1. मेलों से हमारा स्वस्थ मनोरंजन होता है। 
  2. मेलों से कई लोगों को रोजगार मिलता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
मेलों में पुलिस क्या-क्या काम करती है? 
उत्तर:
मेलों में पुलिस निम्नलिखित काम करती है

  1. भीड़ को नियंत्रित करना। 
  2. शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखना। 
  3. लड़ाई-झगड़े होने से रोकना। 
  4. लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना। 
  5. गुमशुदा लोगों के बारे में शिकायत लेना तथा उन्हें ढूँढ़ना। 
  6. असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करना। 

प्रश्न 2. 
जब कहीं मेला लगता है तो उसकी व्यवस्थाएं कौन देखता है? 
उत्तर:
जब कहीं मेला लगता है तो वहाँ व्यवस्थाएँ आयोजन समिति के लोग देखते हैं। उनके अलावा वहाँ शान्ति-व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा की व्यवस्था पुलिस संभालती है। प्रश्न 3. मेलों से हमें क्या लाभ हैं? 
उत्तर:
मेलों से हमें निम्नलिखित लाभ हैं

  1. मेलों से कई लोगों को रोजगार मिलता है। 
  2. मेलों से हमारा स्वस्थ मनोरंजन होता है। 
  3. मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
लक्खी मेले का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
लक्खी मेला-

  1. प्राचीन समय के राजा भर्तृहरि की तपोभूमि अलवर है। यहाँ प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ला अष्टमी को लक्खी मेला लगता है। 
  2. नाथ सम्प्रदाय के साधु व अनुयायी भी इसमें बड़ी संख्या में आते हैं। 
  3. इस मेले में यात्री बाबा भर्तृहरि की मनौती मनाते हैं। वे खीर-पूड़ी, हलवा, दाल-बाटी-चूरमा बनाकर भोग लगाते हैं।
  4. यहाँ बाबा की समाधि के पास अखण्ड ज्योति जलती रहती है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 17 मेले

प्रश्न 2. 
रामदेवरा का मेला कब और कहाँ लगता है? इसकी क्या विशेषताएँ हैं? 
उत्तर:
रामदेवरा का मेला जैसलमेर के पोकरण में रामदेवरा तीर्थ स्थान पर साल में दो बार माघ और भाद्रपद में रामदेवरा का विशाल मेला लगता है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. बाबा रामदेव लोकदेवता हैं। 
  2. इन्हें हिन्दू और मुसलमान दोनों 'रामसापीर' के नाम से पूजते हैं। 
  3. यहाँ दूर-दूर से यात्री पैदल भी आते हैं। रास्ते में लोग इनके भोजन, पानी, छाया, दवा आदि की निःशुल्क व्यवस्था करते हैं।
  4. भारत के प्रत्येक प्रदेश से लोग यहाँ आते हैं। 

प्रश्न 3. 
उर्स का मेला कहाँ और कब लगता है? इसकी कोई दो विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:
उर्स का मेला अजमेर नगर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, जिसे अजमेर शरीफ कहते हैं, में प्रतिवर्ष रज्जब माह की 1 से 6 तारीख तक उर्स मनाया जाता है। इसकी दो प्रमुख विशेषताएं ये हैं

  1. यहाँ शाही महफिल में रातभर कव्वालियाँ होती हैं। 
  2. देश-विदेश के हिन्दू, मुसलमान और सभी सम्प्रदाय के लाखों लोग यहाँ आते हैं।
Prasanna
Last Updated on Oct. 3, 2022, 4:44 p.m.
Published Oct. 3, 2022