RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 16 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 16 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 16 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

RBSE Class 4 EVS हमारे राष्ट्रीय प्रतीक Textbook Questions and Answers

देखिए और बताइए- पृष्ठ 210-211 

प्रश्न 1. 
झंडे के सबसे ऊपर कौनसा रंग है? 
उत्तर:
केसरिया रंग। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 16 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

प्रश्न 2. 
बीच में कौनसा रंग है? 
उत्तर:
सफेद रंग। 

प्रश्न 3. 
सबसे नीचे की पट्टी किस रंग की है? 
उत्तर:
हरे रंग की। 

प्रश्न 4. 
सफेद पट्टी के बीच में क्या बना हुआ है? 
उत्तर:
सफेद पट्टी के बीच में अशोक चक्र बना हुआ है। 

पता कीजिए और बताइए- पृष्ठ 211 

प्रश्न 1. 
राष्ट्रगान की रचना किसने की? 
उत्तर:
राष्ट्रगान की रचना रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की। 

प्रश्न 2. 
राष्ट्रगान को गाने के लिए कितना समय निर्धारित है? 
उत्तर:
52 सेकण्ड। 

प्रश्न 3. 
इसे गाते समय सावधान में क्यों खड़े होते हैं? 
उत्तर:
सम्मान हेतु। 

पता कीजिए- पृष्ठ 211 

प्रश्न 1. 
राष्ट्रीय गीत किसने लिखा है?
उत्तर:
राष्ट्रीय गीत बंकिम चन्द्र चटर्जी ने लिखा है।

देखिए और बताइए- पृष्ठ 212 

प्रश्न 1. 
राष्ट्रीय चिह्न में कौन-कौन से पशु दिखाई दे रहे हैं? 
उत्तर:
सिंह, अश्व और बैल। 

प्रश्न 2. 
अशोक चक्र कहाँ बना हुआ है? 
उत्तर:
तिरंगा झण्डा के मध्य में अशोक चक्र बना हुआ है। 

प्रश्न 3. 
अशोक चक्र आपने और कहाँ देखा
उत्तर:
अशोक स्तम्भ के सिंहों के नीचे अशोक चक्र है जो हमने अपनी मुद्राओं में देखा है। 

प्रश्न 4. 
राष्ट्रीय चिह्न के नीचे क्या लिखा हुआ है, इसका क्या अर्थ है? 
उत्तर:
राष्ट्रीय चिह्न के नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा हुआ है, जिसका अर्थ है-सदा सत्य की ही विजय
होती है। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 212 

प्रश्न 1. 
आपने हमारा राष्ट्रीय चिह्न कहाँ-कहाँ देखा है? 
उत्तर:
हमने हमारा राष्ट्रीय चिह्न सिक्कों तथा नोटों - पर एवं संसद भवन पर देखा है।

प्रश्न

उत्तर

(i) राष्ट्रीय पक्षी-(नीली गर्दन वाला)

मोर

(ii) राष्ट्रीय पुष्प-(झील, तालाबों आदि में मिलने वाला)

कमल

(iii) राष्ट्रीय वृक्ष-(लटकती जड़ों वाला

बरगद

(iv) राष्ट्रीय नदी-( हिमालय से निकलने वाली पवित्र नदी)

गंगा

(v) राष्ट्रीय पशु-(धारियों वाला जंगली जानवर)

बाघ

(vi) राष्ट्रीय फल-(फलों का राजा)

आम

(vii) राष्ट्रीय खेल-(मेजर ध्यानचंद का खेल)

हॉकी

(viii) राष्ट्रीय मुद्रा-(₹)

रुपया


RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 16 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 213 

प्रश्न 1. 
राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत में क्या अंतर है? 
उत्तर:
राष्ट्रगीत की धुन बदली जा सकती है, लेकिन राष्ट्रगान की नहीं। 

प्रश्न 2. 
आपके स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज कब-कब फहराते हैं? 
उत्तर:
हमारे स्कूल में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को तथा गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। 

प्रश्न 3. 
राष्ट्रीय चिह्न कौनसा है? 
उत्तर:
अशोक स्तम्भ हमारा राष्ट्रीय चिह्न है। इसमें चारों दिशाओं में सिंह का मुख है। एक सामने, एक-एक दोनों साइड में तथा एक पीछे

प्रश्न 4. 
अशोक चक्र कहाँ से लिया गया है? 
उत्तर:
अशोक चक्र सारनाथ के अशोक स्तम्भ से लिया गया है।

RBSE Class 4 EVS हमारे राष्ट्रीय प्रतीक Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. हमारा राष्ट्रीय पक्षी है
(अ) तोता 
(ब) गोडावण 
(स) कोयल 
(द) मोर
उत्तर:
(द) मोर

2. विद्यालयों में ध्वजारोहण किया जाता है
(अ) दीपावली पर 
(ब) ईद पर 
(स) क्रिसमस पर 
(द) स्वतंत्रता दिवस पर 
उत्तर:
(द) स्वतंत्रता दिवस पर 

3. हमारे तिरंगा झण्डे में रंग हैं
(अ) केसरिया 
(ब) सफेद
(स) हरा 
(द) उपर्युक्त तीनों 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त तीनों 

4. राष्ट्रगान का रचना का है
(अ) बंकिम चन्द्र ने 
(ब) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने । 
(स) मैथिलीशरण गुप्त ने
(द) जयशंकर प्रसाद ने
उत्तर:
(ब) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने । 

5. हमारा राष्ट्रीय खेल है
(अ) हॉकी 
(ब) क्रिकेट 
(स) कबड्डी 
(द) फुटबॉल 
उत्तर:
(अ) हॉकी 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
हमारे राष्ट्रीय प्रतीक कौनसे हैं? 
उत्तर:
हमारा राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान तथा राष्ट्रीय चिह्न हमारे राष्ट्रीय प्रतीक हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 16 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

प्रश्न 2. 
हमारे राष्ट्रीय प्रतीक किसकी पहचान हैं? 
उत्तर:
हमारे राष्ट्रीय प्रतीक देश की परम्पराओं एवं आदर्शों की पहचान हैं। 

प्रश्न 3.
हमारे राष्ट्रीय प्रतीक किसके प्रेरक हैं? 
उत्तर:
हमारे राष्ट्रीय प्रतीक राष्ट्रीय एकता, मातृभूमि के प्रति प्रेम और जीवन मूल्यों के प्रेरक हैं। 

प्रश्न 4. 
हमारे राष्ट्रीय ध्वज का नाम क्या है? 
उत्तर:
हमारे राष्ट्रीय ध्वज का नाम तिरंगा झण्डा है। 

प्रश्न 5. 
हमारे राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग हैं और कौन-कौन से? 
उत्तर:
हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग हैं-केसरिया, सफेद और हरा। 

प्रश्न 6. 
हमारा राष्ट्रगान कौनसा है? 
उत्तर:
हमारा राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' है। 

प्रश्न 7. 
हमारा संविधान सम्मत राष्ट्रीय गीत कौनसा है? 
उत्तर:
हमारा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' है।

प्रश्न 8. 
हमारा राष्ट्रीय चिह्न कहाँ से लिया गया है? 
उत्तर:
हमारा राष्ट्रीय चिह्न सारनाथ के अशोक स्तम्भ से लिया गया है। 

प्रश्न 9. 
हमारा राष्ट्रीय पंचांग कौनसा है? उत्तर-राष्ट्रीय शाके अर्थात् शक संवत् हमारा राष्ट्रीय पंचांग है।

प्रश्न 10. 
राष्ट्रीय प्रतीक हमारे लिए क्या हैं? 
उत्तर:
राष्ट्रीय प्रतीक हमारे लिए आदरणीय एवं सम्माननीय हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
हमारे राष्ट्रीय प्रतीक कौनसे हैं? इनका क्या महत्त्व है? 
उत्तर:
राष्ट्रीय ध्वज-तिरंगा, राष्ट्रगान-'जन-गणमन' और राष्ट्रीय चिह-अशोक स्तम्भ-हमारे राष्ट्रीय प्रतीक हैं। राष्ट्रीय प्रतीकों का महत्त्व

  1. राष्ट्रीय प्रतीक देश की परम्पराओं एवं आदर्शों की पहचान हैं।
  2. ये राष्ट्रीय एकता, मातृभूमि के प्रति प्रेम और जीवन मूल्यों के प्रेरक हैं। 

प्रश्न 2. 
तिरंगा क्या है? 
उत्तर:
तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। इसे तिरंगा इसलिए कहते हैं क्योंकि इसमें तीन रंग हैंकेसरिया, सफेद और हरा। इसके मध्य में अशोक | चक्र बना हुआ है, जिसमें 24 आरे (तीलियाँ) हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 16 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

प्रश्न 3. 
हमारा राष्ट्रीय चिह्न कौनसा है? यह कहाँ
से लिया गया है? 
उत्तर:
हमारा राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तम्भ है। यह सारनाथ के अशोक स्तम्भ से लिया गया है। इसमें चारों दिशाओं में सिंह के मुख हैं। एक सामने, एकएक दोनों साइड में तथा एक पीछे। इसे हम अपने देश की मुद्रा पर देख सकते हैं। 

प्रश्न 4. 
हमारा राष्ट्रीय पंचांग कौनसा है? इसे कब अपनाया गया? 
उत्तर:
शक संवत् हमारा राष्ट्रीय पंचांग है। यह 78 ई. पूर्व से प्रारम्भ हुआ। 22 मार्च, 1957 को इसे अधिकारिक रूप से अपनाया गया।

Prasanna
Last Updated on Oct. 3, 2022, 11:09 a.m.
Published Oct. 1, 2022