RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 14 फसलों का सफ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 14 फसलों का सफ Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 14 फसलों का सफ

RBSE Class 4 EVS फसलों का सफ Textbook Questions and Answers

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 200 

प्रश्न 1. 
आपके क्षेत्र में किसान कौन-कौनसी फसलें उगाते हैं? 
उत्तर:
हमारे क्षेत्र में किसान रबी की-गेहूँ, चना, जौ तथा सरसों की फसलें और खरीफ की-ज्वार, बाजरा, तिलहन तथा दालों की फसलें उगाते हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 14 फसलों का सफ  

प्रश्न 2. 
आपके आस-पास के खेतों में फसल पकने पर किसान उसे बेचने के लिए कहाँ लेकर जाते हैं? 
उत्तर:
अनाज मण्डी। 

प्रश्न 3. 
किसान अपनी फसलों को किन-किन साधनों से बेचने के लिए लेकर जाते हैं? 
उत्तर:
किसान ऊँटगाड़ी, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉलियों से अपनी फसलों को बेचने के लिए अनाज मण्डी लेकर जाते हैं। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 200

प्रश्न 1. 
आपके गाँव में कृषि पर्यवेक्षक किसानों की क्या मदद करते हैं? 
उत्तर:
हमारे गाँव में कृषि पर्यवेक्षक किसानों को बोई जाने वाली फसल के बारे में बताते हैं। वे उन्हें कृषि की नई तकनीकें बतलाते हैं तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के उपाय बतलाते हैं। 

प्रश्न 2. 
कृषि से जुड़े सवालों के जवाब आपको
और कहाँ से मिल सकते हैं? उत्तर-कृषि से जुड़े सवालों के जवाब हमें कृषि विभाग, कृषि पर्यवेक्षक, कृषि सेवक, कृषि मित्र, पंचायत, कृषि सहायता केन्द्र आदि से मिल सकते हैं। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 200 

प्रश्न 1. 
अनाज की तरह सब्जियाँ भी मंडी में बेचने के लिए लाई जाती हैं। आपके गाँव/शहर
में किसी सब्जी बेचने वाले से बातचीत कर पता कीजिए कि
(अ) वे सब्जियाँ कहाँ से लाते हैं? खुद पैदा करते हैं या मंडी से लाते हैं? 
(ब) कौन-कौन सी सब्जियाँ एक या दो दिन बाद खराब हो जाती है? 
उत्तर:
(अ) वे सब्जियाँ सब्जी मण्डी से लाते हैं। 
(ब) पत्तों वाली सब्जियाँ, जैसे- पालक, मेथी, बथुआ आदि एक या दो दिन बाद खराब हो जाती हैं। 

प्रश्न 2. 
फलों एवं सब्जियों को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए सब्जी व्यापारी क्या उपाय करते हैं? 
उत्तर:
फलों एवं सब्जियों को जल्दी खराब होने से
बचाने के लिए सब्जी व्यापारी उन्हें शीत गृह भण्डारों में जमा करते हैं। 

प्रश्न 3. 
आस-पास सब्जी मंडी हो तो पता कीजिए कि
(अ) वहाँ सब्जियाँ कहाँ-कहाँ से आती हैं? 
(ब) ये सब्जियाँ खेत से मंडी में किन-किन साधनों से लाई जाती हैं? 
उत्तर:
(अ) वहाँ सब्जियाँ आसपास के खेतों से लाई जाती हैं। कुछ सब्जियाँ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी आती हैं।
(ब) ये सब्जियाँ खेत से मण्डी में बैलगाड़ी, ऊँटगाड़ी, ट्रैक्टर ट्रॉलियों से लाई जाती हैं। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 201 

प्रश्न 1. 
किराणा की दुकान वाले यह सामान कहाँ से लाते हैं? 
उत्तर;
किराणा की दुकान वाले यह सामान थोक व्यापारियों/दुकानदारों से लाते हैं। 

प्रश्न 2. 
आपके घर में खाने के लिए यह सामान (गेहूं, दाल, चावल, मसाले आदि) कहाँ से लाये जाते हैं? 
उत्तर:
किराणा दुकानदार से।

चर्चा कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 202

प्रश्न 1. 
खेत से घर तक खाने का सामान कहाँकहाँ से होकर पहुँचता है? 
उत्तर:
खेत से घर तक खाने का सामान, किसान से अनाज मण्डी तक, अनाज मण्डी से थोक व्यापारी या सरकारी गोदामों तक, थोक व्यापारी या सरकारी गोदामों से किराणा व्यापारी या उचित मूल्य की सरकारी दुकान से घर तक पहुँचता है। 

प्रश्न 2. 
खेत से घर तक खाने का सामान परिवहन के किन-किन साधनों के माध्यम से पहुँचता है? 
उत्तर:
खेत से घर तक खाने का सामान ऊँटमाड़ी, बैलगाड़ी, ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक, मालगाड़ी तथा मालवाहक, छोटी ट्रॉलियों, टैम्पो, रिक्शे, साइकिल, स्कूटर, हाथगाड़ियों व कार के माध्यम से पहुँचता है। 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 203 

किसान अपने खेतों में तरह-तरह की सब्जियाँ, फल, अनाज, दालें, तिलहन आदि उगाते हैं। आपने इनमें से बहुत कुछ देखा और खाया होगा। अपने अनुभव से इनके उदाहरण लिखिए

प्रश्न 1. 
विभिन्न प्रकार की दालें 
उत्तर:
मूंग, अरहर, चना, मसूर आदि। 

प्रश्न 2. 
विभिन्न प्रकार के तिलहन 
उत्तर:
तिल, सरसों, मूंगफली, सोयाबीन आदि। 

प्रश्न 3. 
विभिन्न प्रकार के अनाज 
उत्तर:
गेहूँ, चावल, बाजरा, मक्का, ज्वार आदि। 

प्रश्न 4. 
विभिन्न प्रकार के फल 
उत्तर:
केला, पपीता, सेब, नाशपाती, अंगूर, आम आदि। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 14 फसलों का सफ

प्रश्न 5. 
विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ 
उत्तर:
फूल गोभी, पत्ता गोभी, आलू, अरबी, भिण्डी, टिण्डे, बैंगन, टमाटर, मटर आदि। 

प्रश्न 6. 
विभिन्न प्रकार के मसाले 
उत्तर:
धनिया, मेथी, जीरा, सौंफ, मिर्च आदि।

प्रश्न 7. 
फसल के खेत से घर तक पहुंच के सफर के मार्ग और पड़ाव को फ्लो चित्र के माध्यम से बताइये। 
उत्तर:
फसल का खेत से घर तक पहुँच के सफर का मार्ग तथा पड़ाव
RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 14 फसलों का सफ 2

RBSE Class 4 EVS फसलों का सफ Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. खेत में नहीं उगता है
(अ) गेहूँ 
(ब) चावल
(स) मूंगफली 
(द) बिस्किट 
उत्तर:
(द) बिस्किट 

2. अधिक मात्रा या थोक में सामान मिलता है- 
(अ) छोटे व्यापारियों के पास 
(ब) बड़े व्यापारियों के पास 
(स) राशन की दुकान पर ।
(द) किराणे की दुकान पर 
उत्तर:
(ब) बड़े व्यापारियों के पास 

3. कम कीमत पर चीजें मिलती हैं
(अ) राशन की दुकान पर 
(ब) जनरल स्टोर पर 
(स) बड़े व्यापारियों के यहाँ
(द) छोटे व्यापारियों के यहाँ 
उत्तर:
(अ) राशन की दुकान पर 

4. किसान अपनी फसल अनाज मण्डी लाते हैं
(अ) बैलगाड़ी से 
(ब) रेलगाड़ी से 
(स) मालगाड़ी से 
(द) कोई नहीं। 
उत्तर:
(अ) बैलगाड़ी से 

5. हमारे घर के खाने का सामान मिलता है
(अ) जनरल स्टोर्स पर 
(ब) बजाज की दुकान पर 
(स) डेयरी पर 
(द) किराणे की दुकान पर
उत्तर:
(द) किराणे की दुकान पर

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 14 फसलों का सफ

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. मंडी के व्यापारियों को अनाज ........... के द्वारा बेचा जाता है। 
2. भोजन हमारे जीवन की ........... आवश्यकता है। 
3. सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा सबको आवश्यक ........... मिले, इसकी व्यवस्था की गई है। 
4. खेत से घर तक खाद्यान्न अनेक ........... से होकर आता है। 
5. सार्वजनिक वितरण प्रणाली ........... व्यवस्था है, जिससे ........... दर पर खाने का सामान मिल जाता है। 
उत्तर:
1. किसानों 
2. मूलभूत 
3. खाद्यान्न 
4. चरणों 
5. सरकारी, सस्ती। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
खेतों से अनाज पहले कहाँ जाता है? 
उत्तर:
खेतों से अनाज सबसे पहले अनाज मण्डी जाता है। 

प्रश्न 2. 
खेतों से बाजार तथा बाजार से घर तक सामान लाने में काम आने वाले प्रमुख साधन बतलाओ।
उत्तर:
ऊँटगाड़ी, बैलगाड़ी, ठेलागाड़ी, साइकिल रिक्शा, टैम्पो, ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक आदि। 

प्रश्न 3. 
किराणे के दुकानदार अपना सामान कहाँ से खरीदते हैं? 
उत्तर:
किराणे के दुकानदार अपना सामान बड़े व्यापारियों/थोक व्यापारियों से खरीदते हैं। 

प्रश्न 4. 
मण्डी के बड़े व्यापारियों से हम क्या खरीद सकते हैं? 
उत्तर:
मण्डी के बड़े व्यापारियों से हम अनाज, दालें, मसाले, प्याज आदि खरीद सकते हैं। 

प्रश्न 5. 
राशन की दुकान का क्या लाभ है? 
उत्तर:
राशन की दुकान पर सामान कम कीमत पर मिलता है। 

प्रश्न 6. 
उचित मूल्य की दुकान से किन लोगों को सामान बेचा जाता है? 
उत्तर:
जिन लोगों के पास राशन कार्ड होता है, उनको यह सामान बेचा जाता है। 

प्रश्न 7. 
श्रेशर क्या है? 
उत्तर:
प्रेशर एक मशीन है जिससे अनाज का भूसा व गेहूँ के दाने अलग-अलग हो जाते हैं। 

प्रश्न 8. 
किसान गेहूँ किसमें भरते हैं? 
उत्तर:
किसान बोरियों में गेहूँ भरते हैं। 

प्रश्न 9. 
सभी को पर्याप्त एवं पौष्टिक भोजन मिले, इस हेतु चलाई जा रही किन्हीं दो योजनाओं के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. काम के बदले अनाज 
  2. अन्त्योदय अन्न योजना। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
अनाज खेत से घरों तक किस प्रकार पहुँचता है?
उत्तर:
अनाज खेत से सबसे पहले अनाज मण्डी पहुँचता है। वहाँ से बड़े व्यापारी तथा सरकार अनाज की खरीद करती है। सरकार अनाज को सरकारी गोंदामों से उचित मूल्य की दुकानों पर पहुंचाती है। बड़े व्यापारी आगे छोटे व्यापारियों तथा किराणा स्टोर वालों को अनाज बेचते हैं। लोग उचित मूल्य की दुकान तथा किराणा स्टोर अथवा छोटे व्यापारियों से अनाज खरीदकर घर लाते हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 14 फसलों का सफ

प्रश्न 2. 
किराणे की दुकान से हमें क्या लाभ हैं? 
उत्तर:

  1. किराणे की दुकान हमारे नजदीक में ही स्थित होती है। इसके लिए हमें दूर नहीं जाना पड़ता है। 
  2. किराणे की दुकानों से हम जरूरत के मुताबिक कम या अधिक मात्रा में सामान खरीद सकते हैं। 
  3. हमारी जरूरत की अधिकांश वस्तुएँ यहाँ उपलब्ध होती हैं। 

प्रश्न 3. 
सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है? 
उत्तर:
सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा सबको आवश्यक खाद्यान्न मिले, इसकी व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत आवश्यकता वाले परिवार को बहुत सस्ती दर पर चावल, गेहूँ, मोटा अनाज, शक्कर, तेल आदि उचित मूल्य की दुकान/राशन की दुकान से मिल जाते हैं।

Prasanna
Last Updated on Oct. 1, 2022, 5:51 p.m.
Published Oct. 1, 2022