RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 8 जल ही जीवन का आधार

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 8 जल ही जीवन का आधार Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 8 जल ही जीवन का आधार

RBSE Class EVS जल ही जीवन का आधार Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए

प्रश्न 1. 
यदि आपके घर में दो दिन तक पानी नहीं आए तो क्या होगा? 
उत्तर:
यदि मेरे घर में दो दिन तक पानी नहीं आये तो मुझे अपने दैनिक कार्यों, जैसे-नहाना, कपड़े धोना, खाना बनाना, पानी पीना, शौच आदि में बहुत परेशानी होगी। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 8 जल ही जीवन का आधार  

प्रश्न 2. 
आपके घर में पानी किस-किस में भरकर रखा जाता है? 
उत्तर:
मेरे घर में पानी को मटके, टंकी, बाल्टी आदि में भरकर रखा जाता है। 

प्रश्न 3. 
आपके घर में पानी कौन भरता है? 
उत्तर:
मेरे घर में पानी मेरी माताजी भरती हैं। चर्चा कीजिए और लिखिए

प्रश्न 4. 
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 239 में दिए गए चित्रों में क्या-क्या हो रहा है? 
उत्तर:
इन चित्रों में जल का दुरुपयोग हो रहा है। चित्र 1 में नल को खुला रखकर दाँतुन की जा रही चित्र 2 में नल से पानी टपक रहा है। चित्र 3 में बाल्टी भर गई है तथा पानी बह रहा है। 

प्रश्न 5. 
आपने इस तरह पानी को व्यर्थ होते हुए कहाँ-कहाँ देखा है?
उत्तर:
इस तरह पानी को व्यर्थ करते हुए मैंने मेरे पड़ौस के घर पर देखा है। 

प्रश्न 6. 
आपके आस-पास के व्यक्ति किसकिस प्रकार से जल का दुरुपयोग करते हैं?
उत्तर:
मेरे चाचाजी शेव करते समय नल को खुला छोड़ देते हैं और छोटा भाई मंजन करते समय नल खुला छोड़ देता है। इससे जल का दुरुपयोग होता है। 

प्रश्न 7. 
आप इस तरह जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए क्या करेंगे? 
उत्तर:
हम अपने आस-पास के व्यक्तियों को जल का महत्त्व समझाकर जल के दुरुपयोग को रोकने का प्रयास करेंगे तथा जहाँ भी नल खराब हैं, उन नलों को सही कराकर जल के दुरुपयोग को रोकेंगे। 

प्रश्न 8. 
यदि आपको एक बाल्टी पानी दे दिया जाए और कहा जाए कि इतने पानी में ही पूरा |दिन गुजारा करना है, तो आप किस तरह से पानी का उपयोग करेंगे? 
उत्तर:
एक बाल्टी पानी में हम जरूरत की सभी आवश्यक कार्य पानी को बिना व्यर्थ गँवाए, कम| कम पानी से भी पूरा करेंगे। जैसे-हम आधी बाल्टी पानी से नहा सकते हैं, नहाते वक्त हम बड़े टब में | बैठकर व्यर्थ पानी को इकट्ठा कर सकते हैं तथा इसी व्यर्थ पानी को हम शौच इत्यादि में उपयोग कर सकते हैं। देखिए और बताइए

प्रश्न 9. 
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 241 पर दिए गए चित्रों को देखकर बताइए कि पानी कहाँ से ला रहे हैं? 
उत्तर:
चित्र-1 में स्थानीय क्षेत्र की टंकी से लोग पानी भर रहे हैं। चित्र-2 में दूर-दूर से जल स्रोतों से लोग पानी ला रहे हैं।

प्रश्न 10. 
सुबह उठने से लेकर रात सोने तक
आप पानी को किन-किन कामों में उपयोग लेते हैं, सूची बनाइए।
उत्तर:
सुबह उठने से लेकर रात होने तक हम पानी को निम्न कामों में उपयोग में लेते हैं-कुल्ला करने में, नहाने में, खाना बनाने में, कपड़े धोने में, पानी पीने में, बरतन धोने में, पेड़ों को पानी देने में तथा शौच इत्यादि में। 

सोचिए और बताइए

प्रश्न 11. 
आपने आस-पास किन-किन जीवजन्तुओं को पानी पीते हुए देखा है? 
उत्तर:
हमने आस-पास गाय, भैंस, बैल, भेड़, बकरी, ऊँट, कुत्ता, घोड़ा, गधा, बिल्ली आदि को पानी पीते हुए देखा है। 

प्रश्न 12. 
आपने कभी पेड़-पौधों को पानी पीते हुए देखा है? 
उत्तर:
हाँ, हमने पेड़-पौधों को पानी पीते हुए देखा है। गमले में पानी न देने पर पेड़-पौधे जब मुरझा गए तो जब हमने उनमें पानी डाला तो कुछ देर बाद वे पुनः लहलहा गये और उनकी जड़ों ने पानी भी सोख लिया। 

प्रश्न 13. 
आपके क्षेत्र में बरसात के जल का संग्रहण कैसे करते हैं? 
उत्तर:
हमारे यहाँ बरसात के जल का संग्रहण घरों या ढाणियों में टाँके बनाकर किया जाता है। 

प्रश्न 14. 
आपके विद्यालय में जल संग्रहण कैसे किया जाता है? 
उत्तर:
हमारे विद्यालय में छत पर इकट्ठे होने वाले पानी को पाइपों द्वारा जल पुनर्भरण संरचना में होकर जमीन में बने टैंक में संग्रहित किया जाता है। चर्चा कीजिए

प्रश्न 15. 
पेड़-पौधे पानी की आवश्यकता को कैसे पूरा कर लेते हैं? 
उत्तर:
पेड़-पौधे पानी की आवश्यकता को जमीन के अन्दर जड़ों द्वारा पानी सोख कर पूरा करते हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 8 जल ही जीवन का आधार

RBSE Class 3 EVS जल ही जीवन का आधार Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. जल का उपयोग है
(अ) पीने के लिए 
(ब) सिंचाई में
(स) खाना बनाने में 
(द) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी। 

2. कई दिनों तक बिना पानी के रह सकता है
(अ) कुत्ता
(ब) बिल्ली 
(स) ऊँट
(द) बकरी। 
उत्तर:
(स) ऊँट

3. निम्न में से कौनसा जानवर रेगिस्तान का जहाज कहलाता है? 
(अ) बिल्ली 
(ब) ऊँट 
(स) गाय 
(द) हाथी। 
उत्तर:
(ब) ऊँट 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. ................. के पानी को इकट्ठा करना चाहिए। 
2. ऊँट रेगिस्तान का ................. कहलाता है। 
3. ................. शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का काम भी करता है। 
4. ................. कई दिनों तक बिना पानी के रह सकता है। 
5. पानी न देने पर पेड़-पौधे ................. जाते हैं। 
उत्तर:
1. बरसात 
2. जहाज 
3. पानी 
4. ऊँट 
5. सूख।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
ऊँट की कूबड़ में क्या होती है? 
उत्तर:
ऊँट के कूबड़ में वसा होती है, जो आवश्यकता पड़ने पर पानी में बदल जाती है। 

प्रश्न 2. 
छत को किसके द्वारा टाँके से जोड़ा जाता है? 
उत्तर:
पाइप द्वारा। 

प्रश्न 3. 
रेगिस्तान में लोगों को किस प्रकार के पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है? उत्तर-बरसात के पानी पर। 

प्रश्न 4. 
रेगिस्तान के लोग बारिश का पानी इकट्ठा करने के लिए क्या बनाते हैं? 
उत्तर:
टाँका। 

प्रश्न 5. 
पानी की आवश्यकता किस-किस को होती है? 
उत्तर:
सभी जीव-जन्तु तथा पेड़-पौधों को। 

प्रश्न 6. 
शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए क्या करना चाहिए? 
उत्तर:
भरपूर पानी पीना चाहिए। 

प्रश्न 7. 
ऊँट का मूत्र व मल कैसा होता है? 
उत्तर:
ऊँट का मूत्र गाढ़ा व मल शुष्क होता है।

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 8 जल ही जीवन का आधार

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
हमें भरपूर पानी क्यों पीना चाहिए? 
उत्तर:
जल हमारे शरीर में भोजन को पचाने, शरीर से उत्सर्जित पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। यह शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है। अतः हमें भरपूर पानी पीना चाहिए। 

प्रश्न 2. 
ऊँट को कई दिनों तक पानी की आवश्यकता क्यों नहीं होती है? 
उत्तर:

  1. ऊँट की खाल मोटी होती है। इसे पसीना कम आता है। 
  2. इसका मूत्र गाढ़ा व मल शुष्क होता है। इसके कारण ऊँट के शरीर का पानी कम खर्च होता है। 
  3. ऊँट के कूबड़ में वसा होती है जो आवश्यकता पड़ने पर पानी में बदल जाती है। इन कारणों से ऊँट को कई दिनों तक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। 

प्रश्न 3. 
जहाँ घरों में नल से पानी नहीं आता है, वहाँ लोग पीने के लिए पानी की व्यवस्था किस प्रकार करते हैं? कोई तीन साधनों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:

  1. कुछ स्थानों पर लोग दूर स्थित कुएँ से कलश या घड़ों में पानी भरकर उन्हें सिर पर रखकर घर लाते हैं। 
  2. पहाड़ी पर रहने वाले लोग नीचे तलहटी में स्थित कुएँ या हैंडपम्प से पानी भरकर ऊपर ले जाते हैं। 
  3. रेगिस्तानी क्षेत्रों में दूर स्थित कुएँ से जल भरकर ऊँटगाड़ी पर रखकर पानी घर पर लाते हैं। 

प्रश्न 4. 
तुम्हारे मोहल्ले के लोग कहाँ-कहाँ से पानी लाते हैं? 
उत्तर:
हमारे मोहल्ले में लगभग सभी के घर में नल से ही पानी आता है। कुछ लोग जिनके घरों में नल की व्यवस्था नहीं है, वे हैण्डपम्पों, कुओं, सरकारी नलकूपों| तथा पानी के टैंकरों से पानी लाते हैं। 

प्रश्न 5. 
जल ही जीवन है' इसे आप कैसे समझायेंगे?
उत्तर:
जल के बिना जीवन सम्भव नहीं है। हम जल के बिना जिन्दा नहीं रह सकते। जल हमारे दैनिक कार्यों में बहुत उपयोगी है, जैसे-शौच, नहाने, पीने, कपड़े धोने आदि में। इसलिए जल ही जीवन है, इसका दुरुपयोग न करें। 

निबन्धात्मक प्रश्न

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 8 जल ही जीवन का आधार

प्रश्न 1. 
टाँका क्या होता है? यह कैसे बनाया जाता है? सचित्र समझाइए। 
उत्तर:
टाँका घरों के अन्दर बरसात के पानी को इकट्ठा कर रखने का एक टैंक होता है। यह पानी की आवश्यकता को पूरा करने के काम आता है। जैसलमेर जैसे इलाके में, जहाँ बरसात कम होती है, लोग बारिश

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 8 जल ही जीवन का आधार 1

चित्र : बारिश के जल को टाँका द्वारा संग्रहण करना-
का पानी इकट्ठा करने के लिए आँगन में गड्ढा बनाकर उसे पक्का करके एक टाँका बनाते हैं। टाँके को ढक्कन से बंद रखते हैं। छत को पाइप द्वारा टाँके से जोड़ा जाता है जिससे छत पर गिरा बरसात का पानी नीचे टाँके में इकट्ठा होता है। छत की नाली पर जाली लगा देते हैं जिससे कूड़ा-कचरा टाँकों में न जा पाए। 

प्रश्न 2. 
समझाइए कि पेड़-पौधों को भी पानी की आवश्यकता होती है। 
उत्तर:
पेड़-पौधों को भी पानी की आवश्यकता होती है, पानी के अभाव में वे सूख जाते हैं। यही कारण है कि किसान अपनी फसल को पानी से सींचते हैं। बरसात नहीं आने पर फसलें सूख जाती हैं। अतः स्पष्ट है कि पेड़-पौधों को भी पानी की जरूरत होती है। पेड़-पौधे अपने लिए पानी जमीन के अन्दर जड़ों द्वारा सोखते हैं।

Prasanna
Last Updated on Oct. 6, 2022, 5:32 p.m.
Published Oct. 6, 2022