RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 3 खेल-खेल में

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 3 खेल-खेल में Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 3 खेल-खेल में

RBSE Class 3 EVS खेल-खेल में Textbook Questions and Answers

चर्चा कीजिए 

प्रश्न 1. 
आप घर व गली-मौहल्लों में कौनकौनसे खेल खेलते हैं? चर्चा कर सूची बनाइए। 
उत्तर:
घर पर बैठकर खेले जाने वाले खेल-

1. लूडो

2. साँप-सीढ़ी

3. कैरम

4. वीडियो गेम

5. शतरंज

6. ताश


गली-मौहल्लों में खेले जाने वाले खेल-

1.आँख-मिचौली

2. सितौलिया

3. चोर-सिपाही

4. घर-घर

5. गेंद मारी (मारदड़ी)

6. गिल्ली-डंडा


RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 3 खेल-खेल में  

प्रश्न 2. 
इन खेलों (घर व गली-मौहल्लों में खेले जाने वाले खेलों) में किस-किस सामग्री की आवश्यकता होती है?

खेल का नाम

सामग्री की आवश्यकता

1. लूडो

लूडो बोर्ड, पासा

2. साँप-सीढ़ी

साँप-सीढ़ी बोर्ड, पासा, गोटी

3. कैरम

कैरम बोर्ड, गोटी

4. वीडियो गेम

वीडियो गेम, टी.वी.

5. शतरंज

शतरंज बोर्ड, मोहरे

6. ताश

ताश के पत्तों की गड्डी

7. सितौलिया

7 पत्थर, गेंद

8. गेंदमारी ( मारदड़ी)

कपड़े की गेंद

9. गिल्ली-डंडा

गिल्ली और डंडा


प्रश्न 3. 
आप अपने विद्यालय में कौन-कौनसे खेल खेलते हैं और उसके लिए विद्यालय में क्या-क्या खेल सामग्री है? 
उत्तर:
हम हमारे विद्यालय में कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, टेबिल टेनिस, बॉस्केटबाल आदि खेल खेलते हैं। इसके लिए हमारे विद्यालय में क्रिकेट की बॉल, बल्ला, विकेट, दस्ताने तथा पैड हैं। इसके अलावा फुटबाल, हॉकी एवं इसकी गेंद, रैकिट एवं चिड़िया, टेनिस की बॉल टेबिल, बॉस्केटबाल की गेंद तथा बॉस्केट आदि हैं। 

प्रश्न 4. 
आपके विद्यालय के दल ने कौन-कौनसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया है? 
उत्तर:
क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस और टेनिस आदि प्रतियोगिताओं में हमारे विद्यालय के दल ने भाग लिया है। सोचिए और चर्चा कीजिए

प्रश्न 5. 
आप कौन-कौनसे खेल दल बनाकर खेलते हैं? 
उत्तर:
हम क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी आदि खेल दल बनाकर खेलते हैं। 

प्रश्न 6. 
आप खेलते समय दल कैसे बनाते हैं? 
उत्तर:
हम खेलते समय सभी खिलाड़ी एक लाइन में खड़े हो जाते हैं। विषम संख्या वाले सदस्यों का एक दल तथा सम संख्या वाले सदस्यों का दूसरा दल बनाते हैं।

प्रश्न 7. 
आप दलनायक का चुनाव कैसे करते हैं?
उत्तर:
हम दलनायक की दक्षता, निपुणता तथा उसकी कार्यकुशलता को परख कर उसका चुनाव करते हैं। 

प्रश्न 8. 
आप जब दल बनाते हैं, उसका क्या| क्या नाम रखते हैं? 
उत्तर:
हम जब दल बनाते हैं तो उसका नाम आजाद, गाँधी, नेहरू, पटेल आदि जैसे महापुरुषों के नाम पर रखते हैं। पता कीजिए और बताइए| 

प्रश्न 9. 
आपके पिताजी/माताजी/दादाजी/दादीजी के बचपन के समय में कौन-कौनसे खेल खेलते थे? 
उत्तर:
हमारे पिताजी/माताजी/दादाजी/दादीजी के बचपन के समय में सत्तीताली (पकड़म-पकड़ाई), गुल्लीडंडा, मारदड़ी, लंगड़ी टांग, चंगा-पौ, छुपम-छुपाई, पैल-दूज, चोर-सिपाही, चिड़िया उड़, पोशंपा, सितौलिया, विष-अमृत, खो-खो, कबड्डी आदि खेल खेलते थे। 

प्रश्न 10. 
वर्तमान समय में आप कौन-कौनसे खेल खेलते हैं?
उत्तर:
वर्तमान समय में हम लूडो, साँप-सीढ़ी, कैरम बोर्ड, शतरंज, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबाल,बास्केटबाल, बैडमिण्टन, टेनिस, टेबल टेनिस, वीडियो गेम आदि खेल खेलते हैं। 

सोचिए और चर्चा कीजिए

प्रश्न 11. 
आप किसी खेल को खेलने से पहले क्या-क्या व्यायाम करते हैं? 
उत्तर:
हम खेलने से पहले हल्की दौड़, योगा, कसरत आदि व्यायाम करते हैं। सोचिए और बताइए

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 3 खेल-खेल में  

प्रश्न 12. 
आपको क्या लगता है, कमलेश सही कह रहा था? 
उत्तर:
नहीं, यह कबड्डी के नियमों के विरुद्ध है। यदि दोनों दलों के बराबर खिलाड़ी आउट होते हैं। तो खेल बराबर रहता है। इसमें कोई भी दल न तो जीतता है और न ही हारता है। 

प्रश्न 13. 
कमलेश की जगह आप होते तो क्या कहते?
उत्तर:
कमलेश की जगह अगर मैं होता तो मैं इस मैच को बराबर का मैच कहता। क्योंकि इस मैच में दोनों दलों को बराबर अंक मिले थे।

प्रश्न 14. 
आप घर में कौन-कौनसे खेल खेलते हैं? 
उत्तर:
घर में हम कैरम, लूडो, साँप-सीढ़ी, वीडियो गेम, शतरंज आदि खेल खेलते हैं। 

प्रश्न 15. 
घर के बाहर कौन-कौनसे खेल खेलते हैं? 
उत्तर:
घर के बाहर हम आँख-मिचौली, गेंदमारी (मारदड़ी), गिल्ली-डंडा, सितौलिया, घर-घर आदि खेल खेलते हैं। 

प्रश्न 16. 
खेल-मैदान में कौन-कौनसे खेल खेलते हैं? 
उत्तर:
खेल मैदान में हम क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस आदि खेल खेलते हैं। 

सोचिए और चर्चा कीजिए

प्रश्न 17. 
आप कई प्रकार के खेल खेलते होंगे। किसी खेल को खेलने से पूर्व क्या खेल के नियम बनाये जाते हैं? 
उत्तर:
हाँ, किसी भी खेल को खेलने से पूर्व खेल के नियम बनाये जाते हैं। . 

प्रश्न 18. 
आप कौनसे खेल अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेलते हैं और कौनसे खेल अकेले खेलते हैं? 
उत्तर:
दोस्तों के साथ मिलकर खेले जाने वाले खेल-गुल्ली डंडा, कबड्डी, लूड़ा, साँप-सीढ़ी, क्रिकेट, फुटबॉल, सितौलिया, आँख-मिचौली, मारदड़ी, पकड़म-पकड़ाई, हॉकी, बैडमिन्टन आदि। अकेले खेले जाने वाले खेल-मिट्टी से घर बनाना, अक्षर जमाना, गेंद-टप्पा, वीडियो गेम आदि। आओ खेल खेलें-अपनी कक्षा की विभिन्न वस्तुओं को छूकर देखो और बताओ

प्रश्न 19. 
उन वस्तुओं के नाम लिखिए जिनकी सतह चिकनी है। 
उत्तर:
ब्लैक बोर्ड, डेस्क, टेबल, कुर्सी, मेज, चार्ट आदि। 

प्रश्न 20. 
उन वस्तुओं के नाम लिखिए जिनकी सतह चिकनी नहीं है। 
उत्तर:
चॉक, डस्टर, दरी आदि।

RBSE Class 3 EVS खेल-खेल में Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. सितोलिया में कितने पत्थर होते हैं? 
(अ) पाँच 
(ब) छः 
(स) सात
(द) आठ 
उत्तर:
(स) सात

2. रेड किस खेल में दी जाती है? 
(अ) क्रिकेट 
(ब) कबड्डी 
(स) हॉकी 
(द) बैडमिंटन 
उत्तर:
(ब) कबड्डी 

3. क्रिकेट में एक दल में कितने खिलाड़ी खेलते
(अ) ग्यारह 
(ब) दस 
(स) पाँच 
(द) सात 
उत्तर:
(अ) ग्यारह 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 3 खेल-खेल में  

4. निम्न में से कौनसा प्रताप टीम का खिलाड़ी था
(अ) आकाश 
(ब) बाबूलाल 
(स) थानाराम 
(द) धीरज 
उत्तर:
(द) धीरज 

5. बाबूलाल कौनसी टीम का खिलाड़ी था? 
(अ) प्रताप 
(ब) आजाद 
(स) नेहरू 
(द) गाँधी 
उत्तर:
(ब) आजाद 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. समय पूरा होने पर कबड्डी खेल के दोनों दलों के .. . खिलाड़ी आउट हुए थे।
2. कैरम ....... में खेलने वाला खेल है। 
3. खेल से पूर्व खिलाड़ी चुस्ती के लिए करते हैं। 
4. दल का नेतृत्व .. करता है। 
5. खेल . . की भावना का विकास करते हैं एवं . .. को स्वस्थ रखते हैं। 
उत्तर:
1. पाँच-पाँच 
2. घर 
3. वार्मअप गतिविधियाँ 
4. दलनायक 
5. सहयोग, मन और मस्तिष्क। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
कबड्डी करने को क्या कहा जाता है? 
उत्तर:
रेड देना। 

प्रश्न 2. 
मारदड़ी खेल में किस सामग्री की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
कपड़े की गेंद की। 

प्रश्न 3. 
वार्मअप के लिए आप कौनसी दो गतिविधियाँ करेंगे? 
उत्तर:

  1. योग 
  2. हल्का व्यायाम। 

प्रश्न 4. 
थानाराम आउट क्यों हुआ? 
उत्तर:
क्योंकि कबड्डी देने वाले धीरज का हाथ थानाराम को छू गया था। 

प्रश्न 5. 
दल का नाम कौन रखता है? 
उत्तर:
दल के सदस्यों द्वारा दल का नाम रखा जाता है। 

प्रश्न 6. 
खेल के नियम कौन बनाते हैं? 
उत्तर:
दलनायकों के द्वारा खेल के नियम बनाये जाते हैं।

प्रश्न 7. 
इनडोर गेम किसे कहते हैं? 
उत्तर:
बंद जगह या कमरे में छत के नीचे खेले जाने वाले खेल इनडोर गेम कहलाते हैं। 

प्रश्न 8. 
आउटडोर गेम क्या होते हैं? 
उत्तर:
जो खेल घर से बाहर मैदान में खेले जाते हैं, वे आउटडोर गेम होते हैं। 

​​​​​​​RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 3 खेल-खेल में  

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
खेल खेलने से क्या लाभ होता है? 
उत्तर:
खेल खेलने से निम्नलिखित लाभ होते हैं

  1. खेल खेलने से मनोरंजन होता है। 
  2. खेल खेलने से व्यायाम होता है। इससे मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं। 
  3. खेल खिलाड़ियों में अनुशासन, सद्भावना और सहयोग की भावना का विकास करते हैं। 

प्रश्न 2. 
खेल खेलने से पूर्व वार्मअप गतिविधियाँ क्यों करनी चाहिए? 
उत्तर:
खेल खेलने से पूर्व वार्मअप गतिविधियाँ की जानी चाहिए क्योंकि इनसे शरीर में चुस्ती आ जाती है। 

प्रश्न 3. 
थानाराम कैसे आउट हुआ? 
उत्तर:
प्रताप टीम से धीरज कबड्डी-कबड्डी बोलता हुआ आजाद टीम के पाले में आया। उसने अपने हाथों को आगे रखकर थानाराम को छू लिया और वह दौड़कर पुनः अपने पाले मेंआ गया। इससे थानाराम आउट हो गया।

प्रश्न 4.
कमलेश ने जीत के सम्बन्ध में क्या कहा?
उत्तर:
कमलेश ने कहा हमारी टीम में कुछ खिलाड़ी नये हैं, फिर भी हमने बराबर अंक लिए। अत: हम मैच जीते हैं। 

प्रश्न 5. 
जोड़ी मिलान करो-
खेल का चित्र खेल का नाम

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 3 खेल-खेल में 1

उत्तर:
चित्र (1) - (ब) क्रिकेट
चित्र (2) - (द) हॉकी 
चित्र (3) - (स) फुटबॉल
चित्र (4) - (अ) बैडमिंटन 

निबन्धात्मक प्रश्न

​​​​​​​RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 3 खेल-खेल में  

प्रश्न 1. 
तुम जो खेल खेलते हो उनके क्याक्या नियम बनाते हो? खेल का नाम और नियम लिखो।
उत्तर:
खेल का नाम-सितोलिया। सितोलिया के नियम 
(1) दो टीमें होंगी। पत्थर उछालकर यह निर्णय करेंगे कि कौनसी टीम सितोलिया को पहले बॉल मारेगी। 

(2) हर खिलाड़ी को सितोलिया गिराने के तीन मौके मिलेंगे। अगर तीनों मौकों में वह सितोलिया को नहीं गिरा पाए तो वह खिलाड़ी आउट हो जाएगा। जब खिलाड़ी सितोलिया गिराने के लिए बॉल मारेगा और यदि सितोलिया नहीं गिरे और टप्पा खाने के बाद बॉल दूसरी टीम का खिलाड़ी कैच कर ले तो भी वह खिलाड़ी आउट हो जाएगा। अगर सितोलिया गिरा दिया एवं बॉल के टप्पा खाने के बाद दूसरी टीम के खिलाड़ी ने कैच कर लिया तो सितोलिया मारने वाले की पूरी टीम आउट हो जाएगी।

(3) सितोलिया गिरने के बाद इस टीम के सभी खिलाड़ी भाग जाएँगे और दूसरी टीम के खिलाड़ी उन पर बॉल मारेंगे।

(4) अगर सितोलिया गिराने वाली टीम के किसी भी खिलाड़ी को बॉल लग जाती है तो सितोलिया गिराने वाला खिलाड़ी आउट हो जाएगा।

(5) इस प्रकार एक टीम के सभी खिलाड़ियों का अवसर आएगा।

(6) जो टीम ज्यादा बार सितोलिया जमा लेगी, वह जीत जाएगी।

Prasanna
Last Updated on Oct. 4, 2022, 5:50 p.m.
Published Oct. 4, 2022