RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ

RBSE Class EVS हरी-हरी पत्तियाँ Textbook Questions and Answers


कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 5 प्रश्न 1. 
आपको कोई पेड़-पौधों से सम्बन्धित कविता/लोकगीत याद हो तो कक्षा में सुनाइए। 
उत्तर:
आओ बच्चों, पेड़ लगायें। हरियाली सब ओर फैलायें। पेड़ हरा सोना कहलाते। वायु को ये स्वच्छ बनाते। आओ बच्चों कसम यह खायें। एक-एक सब पेड़ लगायें। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ  

Class 3 Paryavaran Chapter 5 प्रश्न 2. 
आपके आस-पास बहुत से पेड़-पौधे होंगे, उनके नाम कक्षा में बताइए। उत्तर हमारे आस-पास नीम, पीपल, जामुन, बरगद, सहजना, हरसिंगार, इमली, अशोक, आम, आँवला आदि के पेड़ और गुलाब, सदाबहार, चम्पा, चमेली, तुलसी, गेंदा आदि के पौधे लगे हुए हैं। 

पता कीजिए और बताइए-

Class 3 EVS Chapter 5 In Hindi प्रश्न 3.
आपके आस-पास कौन-कौनसे पेड़ हैं? 
उत्तर:
हमारे आस-पास बरगद, अशोक, आम, पीपल, नीम, सहजना, हरसिंगार, इमली आदि के पेड़ हैं। 

Class 3 EVS Chapter 5 Question Answer प्रश्न 4. 
आपके आस-पास सबसे पुराना पेड़ कौनसा है? 
उत्तर:
हमारे आस-पास बरगद का पेड़ सबसे पुराना है। 

EVS Class 3 Chapter 5 Question Answer प्रश्न 5. 
इस पुराने पेड़ को किसने लगाया? 
उत्तर:
इस पुराने पेड़ को हमारे किसी पूर्वज ने लगाया था। 

देखिए (चित्र 5.4) और बताइए

Class 3 EVS Chapter 5 Questions And Answers प्रश्न 6. 
चित्र में पौधे के कौन-कौनसे भाग दिखाई दे रहे हैं?
उत्तर:
चित्र में पौधे के निम्न भाग दिखाई दे रहे हैं 

  1. पर्ण 
  2. फल 
  3. फूल 
  4. तना 
  5. जड़। 

Imla In Hindi For Class 1 प्रश्न 7. 
जमीन के बाहर पौधे के कौन-कौनसे भाग दिखाई दे रहे हैं? 
उत्तर:
पर्ण, फल, फूल तथा तना जमीन के बाहर दिखाई दे रहे हैं। 

Class 3rd EVS Chapter 5 Question Answer प्रश्न 8. 
जमीन के अन्दर पौधे का कौनसा भाग होता है? 
उत्तर:
पौधे की जड़ जमीन के अन्दर होती है। 

चर्चा कीजिए-

Class 3 EVS Chapter 5 प्रश्न 9.
गेहूँ की फसल में पानी पिलाने की आवश्यकता क्यों पड़ती है? 
उत्तर:
गेहूँ की फसल को अपनी जरूरत का पूरा पानी जमीन से नहीं मिल पाता है इसलिए उसे पानी पिलाने की आवश्यकता पड़ती है। 

Imla In Hindi For Class 3 प्रश्न 10. 
खेतों में खाद क्यों डालते हैं? 
उत्तर:
पौधों एवं फसलों को खनिज लवणों की पर्याप्त उपलब्धता हेतु खेतों में खाद डालते हैं। 

Class 3rd EVS Chapter 5 प्रश्न 11. 
गमलों में एवं बगीचों में लगे पौधे अपनी आवश्यकता का खाद पानी कहाँ से प्राप्त करते हैं? 
उत्तर:
गमलों में एवं बगीचों में लगे पौधों को उनकी आवश्यकता का खाद-पानी हमें अलग से देना पड़ता है। पता कीजिए और बताइए

EVS Chapter 5 Class 3 प्रश्न 12. 
आपके घर या आस-पास फूल वाले कौन-कौनसे पौधे लगे हैं? उन पर लगने वाले फूलों के रंग बताइए।
उत्तर:
हमारे घर के आस-पास गुलाब, गेंदा, चमेली आदि फूल वाले पौधे लगे हैं। उन पर लगने वाले फूलों के रंग निम्नलिखित हैंपेड़ - रंग गुलाब - लाल, सफेद, पीला गेंदा - पीला चमेली - सफेद 

Chapter 5 Class 3 EVS प्रश्न 13. 
आपके आस-पास सबसे ऊँचा पेड़ कौनसा है? 
उत्तर:
मेरे आस-पास सबसे ऊँचा पेड़ पीपल का

Class 3 E.V.S Chapter 5 प्रश्न 14. 
आपके आस-पास सबसे छोटा पेड़ कौनसा है? 
उत्तर:
मेरे आस-पास सबसे छोटा पेड़ अशोक का

Chapter 5 EVS Class 3 प्रश्न 15. 
आपको सबसे अच्छा पौधा कौनसा लगता है? 
उत्तर:
मुझे सबसे अच्छा पौधा गुलाब का लगता है क्योंकि उसमें बहुत सुन्दर फूल आते हैं।

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ 

यह भी कीजिए-

EVS Class 3 Chapter 5 प्रश्न 16. 
आप विभिन्न प्रकार की पत्तियों का संग्रह कर, अपनी कॉपी में छोटे से बड़े क्रम में चिपकाइए। 
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ 1

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ 2

Class 3 Science Chapter 5 Question Answer प्रश्न 17. 
नीचे दी गई पत्तियों व उनके फलों का मिलान कीजिए ( इमली, नींबू, पपीता, केला, अनार)
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ 3
उत्तर:
1. (स)
2. (अ)
3. (र)
4. (ब)
5. (द)
6. (य)। 

पता कीजिए और लिखिए

Class 3 EVS Ch 5 प्रश्न 18.
किस पौधे की खुशबू आपको अच्छी लगती है? 
उत्तर:
मुझे चमेली के पौधे की खुशबू अच्छी लगती

EVS Class 3rd Chapter 5 प्रश्न 19. 
कौन-कौनसी पत्तियाँ खाने के काम में आती हैं? 
उत्तर:
तुलसी, गुलाब, पालक, पुदीना, धनिया, मैथी, बथुआ आदि के पत्ते खाने के काम आते हैं। 

प्रश्न 20. 
कौनसी पत्ती का स्वाद आपको सबसे अधिक पसन्द है? 
उत्तर:
मुझे पुदीने की पत्ती का स्वाद सबसे अधिक पसन्द है। 

प्रश्न 21. 
आपके घर में किन-किन वस्तुओं पर फूल-पत्तियों के चित्र बने हैं? 
उत्तर:
मेरे घर में दरवाजों, कमरों की छतों, चादरों, पर्दो आदि पर फूल-पत्तियों के चित्र बने हुए हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ

प्रश्न 22. 
आपके घर में शुभ एवं मांगलिक कार्यों में किन-किन फूल-पत्तियों से सजावट की जाती हैं? 
उत्तर:
मेरे घर में शुभ एवं मांगलिक कार्यों में अशोक, गुलाब, गेंदे तथा तुलसी आदि के फूलपत्तियों से सजावट की जाती है। पता कीजिए

प्रश्न 23. 
आपकी रसोई में कौन-कौनसी चीजें पेड़ों से मिली हैं? 
उत्तर:
हमारी रसोई में पेड़ों से निम्न चीजें मिली हैं-

  1. सभी प्रकार की दालें 
  2. अनाज
  3. सब्जियाँ 
  4. मसालें 
  5. पकाने का तेल 
  6. फल आदि। 

प्रश्न 24. 
आप ईंधन के रूप में कौन-कौनसी सामग्री काम में लेते हैं? 
उत्तर:
हम ईंधन के रूप में लकड़ी, कण्डे, कैरोसिन, एल.पी.जी., काम में लेते हैं। 

प्रश्न 25. 
आपके घर में कौन-कौनसी वस्तुएँ पेड़ों से मिली हैं? 
उत्तर:
हमारे घर में पेड़ों से मिली वस्तुएँ हैं

  1. दरवाजे 
  2. खिड़की 
  3. टेबल 
  4. कुर्सी 
  5. लकड़ी का अन्य फर्नीचर 
  6. नारियल की झाडू 
  7. सजावट के फूल 
  8. कागज आदि।

RBSE Class 3 EVS हरी-हरी पत्तियाँ Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. निम्न में से कौनसा पौधा कहलाता है
(अ) बबूल 
(ब) नीम 
(स) बरगद 
(द) तुलसी। 
उत्तर:
(द) तुलसी। 

2. निम्न में से कौनसा पेड़ कहलाता है 
(अ) पीपल 
(ब) गुलाब 
(स) तुलसी 
(द) गेंदा। 
उत्तर:
(अ) पीपल 

3. निम्न में से किस पेड़ की पत्तियाँ कड़वी होती हैं
(अ) पीपल
(ब) आम 
(स) नीम
(द) बरगद 
उत्तर:
(स) नीम

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ

4. पेड़ पर बसेरा होता है
(अ) गौरैया का 
(ब) गिलहरी का 
(स) उल्लू का 
(द) उपर्युक्त सभी का। 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी का। 

5. हमें पेड़ों से मिलता है
(अ) फूल-पत्तियाँ 
(ब) फल 
(स) सब्जियाँ 
(द) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी। 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. हम पेड़ों की ............... और ............... खाते हैं। 
2. पीली पत्तियाँ हवा चलने के साथ ............... गिर जाती हैं। 
3.  ............... का स्वाद भी अलग-अलग होता है। 
4. पत्तियों को ............... से बिना पूछे चखना नहीं चाहिए। 
5.  ............... की पत्ती बड़ी होती है। 
उत्तर:
1. पत्तियाँ, फल 
2. टूटकर 
3. पत्तियों 
4. बड़ों 
5. पीपल।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
हरा सोना किसे कहते हैं?
उत्तर:
पेड़ों को हरा सोना कहते हैं 

प्रश्न 2.
हवा को स्वच्छ कौन बनाता है? 
उत्तर:
पेड़-पौधे हवा को स्वच्छ बनाते हैं। 

प्रश्न 3.
सरसों के फूल किस रंग के होते हैं? 
उत्तर:
सरसों के फूल पीले रंग के होते हैं। 

प्रश्न 4. 
नीम के पेड़ की पत्तियाँ कैसी होती हैं?
उत्तर:
कड़वी। 

प्रश्न 5. 
बहुत अच्छी खुशबू किस पौधे से आती है? 
उत्तर:
पुदीना और धनिया से। 

प्रश्न 6. 
पुदीना और तुलसी का एक उपयोग बताइये। 
उत्तर:
इनका उपयोग चिकित्सा में होता है। 

प्रश्न 7. 
पाँच पेड़ों के नाम लिखो। 
उत्तर:

  1. नीम 
  2. पीपल 
  3. बरगद 
  4. अशोक 
  5. इमली। 

प्रश्न 8. 
पशु-पक्षियों को भोजन किससे मिलता है? 
उत्तर:
पेड़ों से। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पेड़ किसे कहते हैं? 
उत्तर:
जिनका तना लम्बा व मजबूत होता है एवं आयु अधिक होती है, उन्हें पेड़ कहा जाता है। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ

प्रश्न 2. 
पौधा किसे कहते हैं? 
उत्तर:
जिनका तना छोटा और कोमल होता है, उन्हें पौधे कहा जाता है। 

प्रश्न 3. 
पौधे से जड़ों का क्या कार्य है? 
उत्तर:
जड़ें पौधे को भूमि में स्थिर रखती है तथा भूमि से पानी एवं खनिज लवण सोखती हैं। जिससे पत्तियाँ सूर्य के प्रकाश में भोजन का निर्माण करती हैं। 

प्रश्न 4. 
पौधों को अलग से पानी एवं खाद देने की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
विभिन्न तरह की भूमि में जल एवं खनिज लवणों की मात्रा अलग-अलग पाई जाती है। सामान्यतया पेड़ तो अपनी आवश्यकता का पानी एवं खनिज लवण भूमि से स्वतः प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन पौधों और अधिकांश फसलों को उनकी आवश्यकतानुसार अलग से पानी और खाद देना पड़ता है। 

प्रश्न 5. 
आस-पास के पेड़-पौधों से हमारे कितने तरह के रिश्ते होते हैं? 
उत्तर:
आस-पास के पेड़-पौधों से हमारे अनेक तरह के रिश्ते होते हैं। हम इन्हें पानी देते हैं, इनकी देखभाल करते हैं। इनसे हम उपयोगी वस्तुएँ भी प्राप्त करते हैं। इनके अलावा किसी पेड़ पर हमारा झूला बँधा होता है, किसी पेड़ के पत्ते हमारे दरवाजे पर लगे होते हैं, किसी पौधे के फूलों से हम माला बनाते हैं तथा कुछ पेड़-पौधों की पत्तियों से दवाइयाँ भी बनाई जाती हैं।

प्रश्न 6. 
पतझड़ किसे कहते हैं? इसके बाद | सुन्दरता कैसे आती है? 
उत्तर:
बसंत ऋतु से पहले पेड़ों की पत्तियाँ पीली होकर गिर जाती हैं। इस तरह पत्तियों का गिरना पतझड़ कहलाता है। पतझड़ के पश्चात् पेड़ों पर हरी-हरी कोमल पत्तियाँ उग कर पेड़ों को सुन्दर | बनाती हैं। 

प्रश्न 7. 
बरगद के पेड़ की क्या विशेषता है? 
उत्तर:
बरगद का वृक्ष बहुत विशाल होता है। इसकी शाखाओं से जड़ें निकलकर भूमि की ओर बढ़ती है तथा इस बड़े पेड़ को सहारा देती है। 

प्रश्न 8. 
पेड़-पौधे प्राणियों के लिए किस प्रकार लाभदायक हैं? 
उत्तर:

  1. पेड़-पौधों से मनुष्य एवं पशु-पक्षियों को भोजन मिलता है। 
  2. पेड़-पौधे कई जन्तुओं एवं पक्षियों के आवास भी होते हैं।
  3. हमें पेड़-पौधों से भोज्य सामग्री के साथ-साथ दवाइयाँ तथा लकड़ी भी मिलती है। लकड़ी से अनेक उपयोगी वस्तुएँ बनाई जाती हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 5 हरी-हरी पत्तियाँ

प्रश्न 1. 
पेड़-पौधों की पत्तियों की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
पेड़-पौधों की पत्तियाँ विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की पत्तियाँ अलगअलग आकार, रंग-रूप एवं खुशबू वाली होती हैं। यथा

  1. पत्तियाँ कई तरह की होती हैं। इनके आकार व किनारे भी अलग-अलग होते हैं। किसी का किनारा सीधा, किसी का कटा-फटा तथा किसी का तिकोना होता है। 
  2. पत्तियाँ अलग-अलग रंगों की होती हैं। कुछ हरी, कुछ पीली, कुछ रंग-बिरंगी आदि। 
  3. पत्तियों का स्वाद भी अलग-अलग होता है। जैसे-तुलसी का स्वाद तीखा है और नीम का कड़वा। 
  4. पत्तियों की गंध भी अलग-अलग होती है। 
  5. अनेक पत्तियों, जैसे-पालक, पुदीना, धनिया, मेथी, बथुआ आदि का उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है।

प्रश्न 2. 
पत्ती के विकास क्रम को समझाइये। 
उत्तर:
जब किसी पौधे की नई पत्ती निकलती है तो वह बहुत छोटी होती है, उसका रंग भी अलगहल्का हरा होता है और छूने पर वह बहुत कोमल लगती है। कुछ दिनों बाद पत्ती का रंग गहरा दिखता है और छूने पर वह पहले जैसी कोमल नहीं लगती है। समय बीतने पर पत्ती पीली हो जाती है। ये पत्तियाँ हवा चलने के साथ टूट कर गिर जाती हैं।

Prasanna
Last Updated on Nov. 27, 2023, 12:19 p.m.
Published Nov. 26, 2023