RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 2 मित्रता

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 2 मित्रता Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 2 मित्रता

RBSE Class 3 EVS मित्रता Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए

Class 3 Paryavaran Chapter 2 प्रश्न 1. 
यदि आपका मित्र आप से बहुत दिनों बाद मिले तो आपको कैसा लगेगा? 
उत्तर:
यदि मेरा मित्र बहुत दिनों बाद मुझसे मिलेगा तो मुझे बहुत खुशी होगी। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 2 मित्रता  

कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 2 प्रश्न 2. 
अपने मित्र से क्या-क्या बातें करेंगे?
उत्तर:
मैं मेरे मित्र से मिलने पर उसके सुख-दुःख, उसके स्वास्थ्य, उसकी पढ़ाई व उसके परिवार की सकुशलता के बारे में बात करूँगा। 

Mitrata Question Answer प्रश्न 3. 
यदि आपका कोई मित्र जरूरतमंद हो, तो आप उसकी किस प्रकार सहायता करेंगे? 
उत्तर:
मैं अपने जरूरतमंद मित्र की नि:स्वार्थ तन, मन, धन से सहायता करूँगा। 

सोचिए और लिखिए-

EVS Class 3 Chapter 2 Question Answer प्रश्न 4. 
हमें मित्र की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
मित्र परस्पर निष्कपट व निःस्वार्थ सुख-दु:ख के साथी होते हैं। वे हमारे कठिन समय में सहायता करते हैं। इसलिए हमें मित्र की आवश्यकता होती है। 

मित्रता' पाठ के प्रश्न उत्तर Class 10 प्रश्न 5. 
मित्र हमारे लिए क्या-क्या करते हैं? । 
उत्तर:
मित्र हमारी पढ़ाई में आई हुई कठिनाई का हल ढूँढ़ने में मदद करते हैं। वे हमारी सभी समस्याओं व कठिनाइयों में हमारा सहयोग करते हैं। 

हमारा परिवेश कक्षा 3 पाठ 2 प्रश्न 6. 
कभी आपने अपने किसी मित्र की सहायता की है? यदि हाँ, तो किस तरह? 
उत्तर:
हाँ, मैंने अपने मित्र की पुस्तकें खरीदने में उसकी सहायता की है। 

यह भी कीजिए-

Class 3 EVS Chapter 2 Question Answer प्रश्न 7. 
अपने पिताजी से उनके घनिष्ठ मित्रों के बारे में बातचीत कीजिए। 
उत्तर:
मैंने मेरे पिताजी से उनके बचपन के मित्रों के बारे में बात की, तो उन्होंने बताया कि वे सभी मित्र मिलकर पढ़ाई करते थे। गरीबों व विकलांगों की सहायता करते थे तथा खेल-खेल में अच्छी बातें सीखते थे। अपने गुरुओं का सम्मान करते थे। उनके मित्र आज भी उनके साथ हैं। 

सोचिए और बताइए-

मित्रता' पाठ के प्रश्न उत्तर Class 8 प्रश्न 8. 
कावेरी क्यों बेचैन हो गई? 
उत्तर:
एक दिन गोपाल को घर आने में देरी हो गई थी। इससे कावेरी बेचैन हो गई। 

Class 8 Hindi Chapter 3 Mitrata Question Answer प्रश्न 9. 
गोपाल की तरह आपकी किसी जानवर से मित्रता हुई हो, तो आप कक्षा में अपने अनुभव सुनाइए। 
उत्तर:
गोपाल की तरह मेरी मित्रता कुत्ते से हुई है। उसका नाम मैंने टॉमी रखा है। मैं व टॉमी दोनों साथ-साथ गेंद से खेलते हैं। टॉमी मेरी सभी चीजों का विशेष ध्यान रखता है और किसी को भी उन्हें छूने नहीं देता। मैं उसे रोज शाम को पार्क में घुमाने ले जाता हूँ व उसे दूध-ब्रेड खाने को देता हूँ तब वह अपनी पूंछ हिलाकर खुशी जाहिर करता है। सोचिए और बताइए

Our Friends Animals Class 3 Question Answer प्रश्न 10. 
चेतक कौन था? 
उत्तर:
चेतक महाराणा प्रताप का स्वामिभक्त व प्रिय घोड़ा था। 

Our Friends Class 3 Question Answer प्रश्न 11. 
चेतक का महाराणा प्रताप से क्या सम्बन्ध था? 
उत्तर:
चेतक का महाराणा प्रताप से मित्रता और स्वामिभक्ति का सम्बन्ध था। 

Class 3 EVS Chapter 2 Question Answer In Hindi प्रश्न 12. 
चेतक को हम क्यों याद करते हैं?
उत्तर:
हल्दीघाटी के युद्ध में खुद जख्मी होने के बावजूद उसने महाराणा प्रताप को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाकर अपने प्राण त्यागे। उसकी इस स्वामिभक्ति के लिए हम उसे याद करते हैं। 

True Friends Class 3 Question Answer प्रश्न 13. 
युद्ध से क्या-क्या नुकसान होते हैं? 
उत्तर:
युद्ध से जन, धन और समय की बर्बादी होती है।

RBSE Class 3 EVS मित्रता Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. सुदामा किसके मित्र थे? 
(अ) बलराम के 
(ब) राम के 
(स) श्रीकृष्ण के 
(द) भीम के 
उत्तर:
(स) श्रीकृष्ण के 

2. महाराणा प्रताप के घोड़े का क्या नाम था? 
(अ) मंगल 
(ब) चेतक 
(स) मोती
(द) कालू
उत्तर:
(ब) चेतक 

3. गोपाल की मित्रता किससे थी? ' 
(अ) गाय से 
(ब) घोड़े से 
(स) बिल्ली से 
(द) कुत्ते से 
उत्तर:
(अ) गाय से  

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 2 मित्रता

4. श्रीकृष्ण और सुदामा के गुरु कौन थे? 
(अ) परशुराम 
(ब) वशिष्ठ
(स) कश्यप 
(द) संदीपनी 
उत्तर:
(द) संदीपनी 

5. श्रीकृष्ण कहाँ के राजकुमार थे? 
(अ) मथुरा 
(ब) आगरा 
(स) जयपुर 
(द) अजमेर 
उत्तर:
(अ) मथुरा 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम ................... था।
2. गोपाल की गाय का नाम ................... था। 
3. कृष्ण से मिलने सुदामा ................... पहुंचे। 
4. .. के देरी तक न आने से कावेरी बेचैन हो गई। 
5. चेतक स्वामिभक्त ................... था। 
6. हमें विपत्ति के समय अपने मित्रों की ................... करनी चाहिए। 
7. मित्रता पर ................... का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 
उत्तर:
1. चेतक 
2. कावेरी 
3. द्वारिका 
4. गोपाल 
5. घोड़ा 
6. सहायता 
7. अमीरी-गरीबी। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

Class 3 E.V.S Chapter 2 प्रश्न 1. 
श्रीकृष्ण कहाँ के राजा थे?
उत्तर:
द्वारिका के। 

EVS Class 3 Chapter 2 Question Answer In Hindi प्रश्न 2. 
गोपाल की किस जानवर से मित्रता थी? 
उत्तर:
गाय से। 

Class 3 EVS Chapter 2 In Hindi प्रश्न 3. 
महाराणा प्रताप ने युद्ध कहाँ लड़ा? 
उत्तर:
हल्दीघाटी में। 

Mitrata Ka Question Answer प्रश्न 4. 
श्रीकृष्ण और सुदामा कौनसे आश्रम में पढ़ते थे? 
उत्तर:
संदीपनी के आश्रम में। 

Class 3 EVS Chapter 2 Worksheet Answers प्रश्न 5. 
द्वारिका जाकर कृष्ण क्या कहलाए? 
उत्तर:
द्वारिकाधीश। 

Class 3 EVS Chapter 2 प्रश्न 6. 
गोपाल कावेरी को क्या खिलाता था? 
उत्तर:
हरी-हरी घास। 

Friendship Class 3 Question Answer प्रश्न 7. 
गोपाल व कावेरी में क्या सम्बन्ध था? 
उत्तर:
मित्रता का। 

True Friends Question Answer Class 3 प्रश्न 8. 
चेतक को हम क्यों याद करते हैं? 
उत्तर:
उसकी स्वामिभक्ति के कारण। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 2 मित्रता

RBSE Class 3 EVS Chapter 2 Question Answer प्रश्न 9. 
दिल्ली से उदयपुर चलने वाली रेलगाड़ी का क्या नाम है? 
उत्तर:
चेतक एक्सप्रेस। 

RBSE Class 3rd Evs Book Solutions प्रश्न 10. 
बेचैनी के कारण कावेरी क्या करने लगी? 
उत्तर:
रंभाने लगी। 

प्रश्न 11. 
विद्यालय में कृष्ण के जन्म को किस रूप में मनाते हैं? 
उत्तर:
कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के रूप में। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
कृष्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए कहाँ गये? 
उत्तर:
कृष्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए गुरु संदीपनी के आश्रम में गये। आश्रम में ही कृष्ण की मित्रता सुदामा से हो गई। 

प्रश्न 2. 
महाराणा प्रताप कौन थे? 
उत्तर:
महाराणा प्रताप मेवाड़ के राजा थे। वे महान् देशभक्त थे जिन्होंने मुगलों से कई युद्ध लड़े और हार नहीं मानी। 

प्रश्न 3. 
सुदामा की आर्थिक स्थिति कैसी थी? 
उत्तर:
सुदामा की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वह गरीबी में साधारण जीवन जी रहे थे। 

प्रश्न 4. 
सुदामा कृष्ण के पास क्यों और किसके कहने पर द्वारिका गये? 
उत्तर:
सुदामा की पत्नी ने सुदामा से कहा कि आप अपने बचपन के दोस्त श्रीकृष्ण से सहायता क्यों नहीं लेते। पत्नी के बार-बार कहने पर वह कृष्ण के पास द्वारिका गये।।

प्रश्न 5. 
गोपाल कावेरी का ध्यान कैसे रखता था? 
उत्तर:
गोपाल कावेरी व उसके बछड़े के गले और शरीर पर हाथ से उसे सहलाता, फिर उसे हरी-हरी घास खाने को देता था। 

प्रश्न 6. 
सुदामा ने द्वारपाल से क्या कहा?
उत्तर:
सुदामा ने द्वारपाल से कहा-"मैं कृष्ण का मित्र सुदामा हूँ और उनसे मिलने आया हूँ। मुझे अन्दर जाने दो।" 

प्रश्न 7. 
'कावेरी की बेचैनी' कहानी से आपको |क्या शिक्षा मिलती है? 
उत्तर:
'कावेरी की बेचैनी' कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि 

  • जानवर भी मित्रता की भावना को समझते हैं। 
  • अगर हम जानवरों को प्रेम से रखें तो वे भी हमारे अच्छे मित्र बन सकते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
चेतक की स्वामिभक्ति के बारे में लिखो। 
उत्तर:
मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप थे। जिनका एक घोड़ा था, जिसका नाम चेतक था। चेतक अपने स्वामी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाला साथी था। उसने हल्दीघाटी के युद्ध में घायल अवस्था में भी अपने स्वामी को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाकर ही अपने प्राण त्याग दिये। इसीलिए महाराणा प्रताप के साथ चेतक की स्वामिभक्ति को हमेशा याद किया जाता है। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 2 मित्रता

प्रश्न 2.
इस पाठ के आधार पर मित्रता पर एक लेख लिखिये।
उत्तर:

  1. मित्रता नि:स्वार्थ तथा निष्कपट होती है। इस पर गरीबी-अमीरी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 
  2. च्ची मित्रता की पहचान सुख व विपत्ति के समय ही होती है। 
  3. जानवर भी मित्रता की भावना को समझते हैं। हमें उनके साथ मित्रवत् व्यवहार करना चाहिए। 
  4. मित्रता में निश्छलता, सरलता व आत्मीयता होती है। 
  5. हमें विपत्ति के समय मित्रों की सहायता करनी चाहिए। 

प्रश्न 3. 
श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता का वर्णन करो।
उत्तर:
विद्या प्राप्त करने के लिए जब कृष्ण संदीपनी गुरु के आश्रम में गये, वहीं उनकी मित्रता सुदामा से हुई। दोनों मिलकर साथ-साथ खाते, घूमते व आश्रम में पढ़ते। गुरु सखा बनकर जब वह अपने-अपने घर चले गये तो कृष्ण द्वारिका के राजा व सुदामा गरीब ब्राह्मण बने। सुदामा की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बड़ी दयनीय स्थिति में वे अपना जीवनयापन कर रहे थे। अपनी पत्नी के कहने पर वे कृष्ण से मिलने द्वारिका पहुँचे। वहाँ उन्होंने द्वारपाल से कहा कि मैं कृष्ण का मित्र सुदामा हूँ। यह कृष्ण को जाकर बता दो। सुदामा का नाम सुनते ही श्रीकृष्ण दौड़े चले आये और सुदामा को गले से लगा लिया। कृष्ण ने सुदामा की मन:स्थिति को समझकर उसकी सहायता की। मित्रता की इस कहानी से यह ज्ञात होता है कि मित्रता पर अमीरी-गरीबी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

Prasanna
Last Updated on Dec. 2, 2023, 11:40 a.m.
Published Dec. 1, 2023