RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 14 आओ, मेरे घर

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 14 आओ, मेरे घर Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 14 आओ, मेरे घर

RBSE Class EVS आओ, मेरे घर Textbook Questions and Answers

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1.
जिस प्रकार राकेश ने अपने घर के बारे में बताया। आप भी अपने घर के बारे में लिखिए। 
उत्तर:
मेरा घर जयपुर में है। मेरे घर में एक प्रवेश द्वार है। इसके बाद हमारे घर का आँगन है जहाँ पर हमारा पूरा परिवार बैठता है। इसके बाद हमारे घर में एक बैठक कक्ष है, जो मेहमानों के लिए है। हमारे घर में तीन शयन कक्ष हैं, जहाँ हम सब सोते है। हमारे एक रसोईघर है जिसमें खाना बनाते और खाते हैं। एक स्नानघर और दो शौचालय हैं जिनका हम सब सदस्य उपयोग करते हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 14 आओ, मेरे घर  

प्रश्न 2. 
घर में शौचालय होना क्यों आवश्यक है? 
उत्तर:
घर में शौचालय होना आवश्यक है क्योंकि बाहर शौच करने से बीमारियाँ फैलती हैं। प्रश्न 3. यदि आपको इस तरह (गाडिया लुहारों की तरह) रहना पड़े तो क्या अनुभव करेंगे? उत्तर—यदि हमें इस तरह (गाड़ी के घर में) रहना पड़े तो हमें बहुत अजीब लगेगा तथा बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

प्रश्न 4. 
उन्हें (गाडिया लुहारों को) सर्दी, गर्मी, बरसात में किस तरह की समस्याएँ आती होंगी? 
उत्तर:
उन्हें सर्दी में ठण्डी हवाओं, गर्मी में लू तथा बरसात में पानी से भीगने की समस्याएँ आती होंगी, क्योंकि घर गाड़ी में होने के कारण इनके पास कमरे नहीं होते हैं तथा इनको शौच व स्नान खुले में करना पड़ता है। 

प्रश्न 5. 
इनके बच्चे कहाँ पढ़ने जाते होंगे? 
उत्तर:
गाडिया लुहारों का घर गाड़ी में होने के कारण यह एक जगह स्थिर नहीं रह पाते हैं तथा इनके बच्चे एक विद्यालय में नहीं पढ़ पाते हैं जिससे इनके बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है। सोचिए और बताइए

प्रश्न 6. 
बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग ऊपरी मंजिल पर कैसे जाते होंगे? 
उत्तर:
बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग ऊपरी मंजिल पर लिफ्ट या सीढ़ियों से जाते हैं।

प्रश्न 7. 
बहुमंजिलों में रहने वाले लोगों को कौनकौनसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता होगा? 
उत्तर:
बहुमंजिलों में रहने वाले लोगों को ऊपर चढ़ने-उतरने में बहुत कठिनाई होती होगी। साथ ही बाहर से सामान लाने व घर से बाहर सामान ले जाने में भी कठिनाई होती होगी। 

प्रश्न 8. 
मकानों की छतें ढालू क्यों बनाई जाती
उत्तर:
बरसात का पानी छतों पर जमा न हो इसलिए मकानों की छतें ढालू बनायी जाती हैं।

RBSE Class 3 EVS आओ, मेरे घर Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. मधुमक्खी कहाँ रहती है? 
(अ) बिल में 
(ब) छत्ते में 
(स) घोंसले में 
(द) घर में। 
उत्तर:
(ब) छत्ते में 

2. मेहमानों का स्वागत कक्ष क्या कहलाता है? 
(अ) बैठक कक्ष 
(ब) रसोईघर
(स) आँगन 
(द) शयन कक्ष ।
उत्तर:
(अ) बैठक कक्ष 

3. गौशाला में किसे रखा जाता है? 
(अ) गधे को 
(ब) कुत्तों को 
(स) गायों को
(द) बन्दरों को। 
उत्तर:
(स) गायों को

4. निम्न में से कौनसा अस्थायी आवास है
(अ) घर 
(ब) बहुमंजिला इमारतें 
(स) झोंपड़ी 
(द) तम्बू। 
उत्तर:
(द) तम्बू। 

5. पक्षी कहाँ रहते हैं? 
(अ) घोंसलों में 
(ब) घर में 
(स) बिल में
(द) छत्ते में। 
उत्तर:
(अ) घोंसलों में 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 14 आओ, मेरे घर

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. ................ हमें सर्दी-गर्मी और बरसात से बचाता
2. हम खाना ................ में खाते हैं। 
3. मिट्टी के घरों की छतें ................ होती हैं। 
4. हमारे देश के सैनिक दुर्गम स्थानों पर कई दिनों तक ................ में रहते हैं। 
उत्तर:
1. घर 
2. रसोईघर 
3. ढालू 
4. तम्बुओं।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
घर हमें किससे सुरक्षा प्रदान करता है? 
उत्तर:
सर्दी-गर्मी और बरसात से। 

प्रश्न 2. 
घर क्या है? 
उत्तर:
घर का मतलब रहने की वह जगह जहाँ हम परिवार के साथ रहते हैं। 

प्रश्न 3. 
हम कहाँ सोते हैं? 
उत्तर:
शयन कक्ष में। 

प्रश्न 4. 
गौशाला क्या है? 
उत्तर:
जहाँ गायें रहती हैं, उसे गौशाला कहते हैं। 

प्रश्न 5. 
हमें खुले में क्या नहीं करना चाहिए? 
उत्तर:
शौच। 

प्रश्न 6. 
गाडिया लुहारों के घर कैसे होते हैं? 
उत्तर:
गाडिया लुहारों के 'गाड़ी में घर' होते हैं। 

प्रश्न 7.
राकेश के घर के सदस्य कहाँ और कब स्नान करते हैं? 
उत्तर:
राकेश के घर के सभी सदस्य प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नानघर में स्नान कर लेते हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
गाडोलिया लुहारों के पूर्वजों ने क्या प्रण लिया था? 
उत्तर:
गाडोलिया लुहारों के पूर्वजों ने यह प्रण लिया था कि 'जब तक सम्पूर्ण मेवाड़ को मुगलों से आजाद नहीं करवा लेते, तब तक घर में नहीं रहेंगे।' 

प्रश्न 2. 
बहुमंजिला इमारतें क्यों बनाई जाती हैं? 
उत्तर:
शहरों में बढ़ती आबादी के चलते शहरों में जमीन कम होती जा रही है। कम स्थान पर अधिक लोग रह सकें इसलिए बहुमंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं। 

प्रश्न 3. 
टैंट या तम्बू किस समय काम आते हैं? 
उत्तर:
जब प्राकृतिक आपदा, जैसे-बाढ़, भूकम्प आदि के कारण लोग बेघर हो जाते हैं उस समय टैंट या तम्बू लगाकर अस्थायी आवास की व्यवस्था की जाती है तथा हमारे देश के सैनिक भी दुर्गम स्थानों पर रहने के लिए तंबुओं का उपयोग करते हैं। 

प्रश्न 4. 
राकेश के घर 'आँगन' का क्या उपयोग होता है? 
उत्तर:

  1. राकेश के घर के आँगन में राकेश तथा उसके चचेरे भाई-बहिन यहाँ बैठकर दादाजी से कहानियाँ सुनते हैं। 
  2. कभी-कभी राकेश की माताजी बड़ियाँ, पापड़ और राबोड़ी बनाकर यहीं पर सुखाती हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 14 आओ, मेरे घर

प्रश्न 5. 
राकेश के घर के सदस्य 'बैठक' का उपयोग किस प्रकार करते हैं? 
उत्तर:
राकेश के घर में बैठक कक्ष में मेहमानों का स्वागत किया जाता है। मेहमान आने पर राकेश प्रसन्नता के साथ उन्हें पानी पिलाता है तथा उसकी माँ मेहमान के लिए चाय बनाकर लाती है। 

प्रश्न 6. 
राकेश ने अपने रसोईघर के क्या उपयोग बताये हैं? 
उत्तर:

  1. राकेश की रसोईघर में खाना बनाया जाता है। 
  2. यहाँ राकेश के घर के सभी सदस्य बैठकर खाना खाते हैं। 
  3. यहाँ पर घर के सदस्य परस्पर वार्तालाप करते

प्रश्न 7. 
गौशाला का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
गौशाला में गायें रहती हैं। प्रतिदिन राकेश की माँ गायों का दूध निकालती है। राकेश के पिताजी गायों को चारा देते हैं और राकेश गायों के बछड़ों के साथ खेलता है। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
अध्याय में कितने तरह के घर बताये गए हैं? वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
घरों के प्रकार अध्याय में चार तरह के घर बताए गए हैं

  1. गाड़ी में घर, 
  2. ढालू छतों के घर
  3. बहुमंजिला इमारतें
  4. टैंट या तम्बू । यथा

(1) गाड़ी में घर-कुछ लोगों का पूरा घर एक गाड़ी में रहता है। गाडोलिया लुहारों के घर इसी तरह के होते हैं। ये लोग एक स्थान पर घर बनाकर नहीं रहते। 
(2) बहुमंजिला इमारतें-शहरों में जमीन कम होने के कारण बहुमंजिला इमारतें बनायी जाती हैं। इन इमारतों में लोगों के घर फ्लेट के रूप में होते हैं।
(3) ढालू छतों के घर–ढालू छतों के घर मिट्टी की मोटी दीवारों से बने होते हैं। इनकी छतें ढालू होती हैं। 
(4) टैंट या तम्बू-प्राकृतिक आपदा (बाढ़, भूकम्प आदि) के कारण बेघर हुए लोगों के लिए तम्बू लगाकर आवास की व्यवस्था की जाती है। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 14 आओ, मेरे घर

प्रश्न 2. 
घर किसे कहते हैं? राकेश के घर का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
घर से आशय-घर से आशय है, रहने की वह जगह जहाँ पर परिवार के सदस्य साथ रहते हैं। यह गर्मी, सर्दी तथा बरसात में उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है। राकेश का घर राकेश के घर का वर्णन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है

  1. प्रवेश द्वार राकेश के घर के प्रवेश द्वार से घर के सदस्य घर में प्रवेश करते हैं। उसकी दादीजी दरवाजे की चौखट पर बंदनवार बाँधती हैं।
  2. आँगन-राकेश के घर का एक आँगन है। जहाँ बच्चे बैठकर दादाजी से कहानियाँ सुनते हैं तथा उसकी माताजी यहाँ बड़िया, पापड़ आदि बनाकर |सुखाती हैं। 
  3. बैठक कक्ष-घर में एक बैठक कक्ष है जहाँ मेहमानों का स्वागत-सत्कार किया जाता है।
  4. शयन कक्ष-घर में चार शयन कक्ष हैं जिनमें |घर के सदस्य व मेहमान सोते हैं।
  5. रसोईघर-एक रसोईघर है जहाँ खाना बनता तथा खाया जाता है। 
  6. स्नानघर-घर में एक स्नानघर है, जहाँ घर के सदस्य स्नान करते हैं। 
  7. शौचालय-घर में शौच के लिए शौचालय है। 
  8. गौशाला-घर में एक गौशाला है जहाँ गायें रहती हैं। इनसे दूध निकाला जाता है।
Prasanna
Last Updated on Oct. 7, 2022, 5:31 p.m.
Published Oct. 7, 2022