RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 17 रुप बदलती मिट्टी

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 17 रुप बदलती मिट्टी Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 17 आओ, नक्शा बनाएं

RBSE Class EVS आओ, नक्शा बनाएं Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए 

प्रश्न 1. 
मिट्टी के मटके में रखा पानी ठण्डा क्यों होता है? 
उत्तर:
मिट्टी के मटके में रखा पानी इसीलिए ठण्डा हो जाता है क्योंकि मिट्टी के मटके में सूक्ष्म छिद्र होते हैं, जिससे वायु मटके के द्वारा मटके के अन्दर प्रवेश करती है और पानी वायु के सम्पर्क में आने से ठण्डा हो जाता है। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 17 रुप बदलती मिट्टी  

प्रश्न 2. 
मिट्टी के मटके को नीचे से हाथ लगाने पर गीला क्यों लगता है? 
उत्तर:
मिट्टी के मटके को नीचे से हाथ लगाने पर मटका गीला इसलिए लगता है क्योंकि सूक्ष्म छिद्र होने के कारण मटके से पानी रिसता रहता है। सोचिए और लिखिएप्रश्न 3. आपके घर में कौन-कौनसे मिट्टी के बर्तन काम में लेते हैं? उत्तर—हमारे घर में मटका, तवा, कुल्हड़, गुल्लक, गमले, दीपक आदि मिट्टी के बर्तन काम में लेते

प्रश्न 4. 
चाक और भट्टी का उपयोग किए बिना क्या बर्तन बनाये जा सकते हैं? 
उत्तर:
नहीं, चाक और भट्टी का उपयोग किए बिना बर्तन नहीं बनाए जा सकते। 

प्रश्न 5. 
निशा ने घर जाकर मिट्टी के कुछ बर्तन बनाए और धूप में सुखा दिए। आपको क्या लगता है, ये बर्तन मजबूत होंगे? 
उत्तर:
नहीं, ये बर्तन कच्चे होंगे। पता कीजिए और लिखिए

प्रश्न 6. 
आपने मिट्टी के बने हुए कौन-कौनसे बर्तन देखे हैं? वे क्या-क्या काम आते हैं? तालिका में लिखिए। 
उत्तर:

मिट्टी के बर्तन

उपयोग

मटका

पानी ठण्डा करने में

गुल्लक

धन संचय करने हेतु

तवा

रोटी बनाने के काम


प्रश्न 7. 
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 209 पर दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए और लिखिए। चित्र में कौन-कौनसे काम-धंधे दिखाई दे रहे हैं? 
उत्तर:

  1. साईकिल सही करने की दुकान, 
  2. किराना स्टोर, 
  3. मिट्टी के बर्तनों का काम 
  4. फल व सब्जी का व्यापार 
  5. बाल काटने का कार्य 
  6. लकड़ी का फर्नीचर बनाने का काम। 

प्रश्न 8. 
आपने अपने आस-पास इनमें से कौनकौनसे काम-धंधे होते हुए देखे हैं? 
उत्तर:
हमने अपने आस-पास उपरोक्त सभी कामधंधे होते हुए देखे हैं।

प्रश्न 9. 
आपने जिन काम-धंधों को होते हुए देखा है, उनके नाम व उन काम-धंधों में काम -आने वाली चीजों के नाम तालिका में लिखिए।

काम-धंधे

काम आने वाली चीजें

1. पंचर बनाने की दुकान

पंप, पंचर वाली ट्यूब, पानी, पाना, ट्यूब

2. मिट्टी के बर्तन बनाने का काम

चिकनी मिट्टी, चाक, भट्टी पानी, बेलन आदि

3. लकड़ी के फर्नीचर का काम

लकड़ी, हथोड़ी, आरी इत्यादि

4. मिठाई बनाने का काम

कड़ाही, भट्टी, तेल, मसाले, आटा, बर्तन, पानी, चीनी इत्यादि

5. किराना स्टोर

राशन का सामान (जैसे- तेल, नमक, आटा, मैदा आदि ।


यह भी कीजिए-

प्रश्न 10. 
कक्षा के सभी बच्चे मिलकर मिट्टी के बर्तन/खिलौने बनाइए और उन्हें अपनी इच्छानुसार सजाइए। 
उत्तर:
(छात्र अपने अध्यापक के साथ कक्षा में मिट्टी के बर्तन बनाएँ और अपने अनुसार इन्हें सजाएँ।)

RBSE Class 3 EVS रुप बदलती मिट्टी Important Questions and Answers 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. गुरुजी बच्चों को कहाँ ले गये? 
(अ) राम काका के पास 
(ब) रामू काका के पास
(स) राकेश काका के पास 
(द) रमेश काका के पास। 
उत्तर:
(ब) रामू काका के पास

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 17 रुप बदलती मिट्टी

2. मिट्टी के बर्तन बनाने में काम आने वाला यंत्र है
(अ) हथौड़ी 
(ब) चाक
(स) सिलाई मशीन 
(द) ब्लेड।
उत्तर:
(ब) चाक

3. सुराही बनी होती है
(अ) मिट्टी की 
(ब) लकड़ी की
(स) बाँस की 
(द) प्लास्टिक की। 
उत्तर:
(अ) मिट्टी की 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. मिट्टी के बर्तन बनाने के काम आने वाला गोलगोल पहिया .............. कहलाता है। 
2. मिट्टी के बर्तनों को अपने .............. से मनचाहा आकार देते हैं। 
3. मिट्टी के बर्तनों को मजबूती के लिए इन्हें | भट्टी में .............. हैं। 
4. ज्यादातर खिलौनों को कई दिनों तक .............. जाता है। 
5. मिट्टी के बर्तन .............. बनाता है। 
उत्तर:
1. चाक 
2. हाथों 
3. पकाते 
4. सुखाया 
5. कुम्हार। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
मिट्टी के किन बर्तनों को पकाया जाता
उत्तर:
जिन्हें लम्बे समय तक काम में लेना हो। 

प्रश्न 2. 
शीला बरसात के दिनों में क्या करती है? 
उत्तर:
कच्ची गीली मिट्टी से थप-थप कर शीला बरसात में घर-घर बनाना खेलती है। 

प्रश्न 3. 
"कल हम सब रामू काका के घर चलेंगे।" यह किसने कहा? 
उत्तर:
गुरुजी ने। 

प्रश्न 4. 
मिट्टी के बर्तन किससे बनते हैं? उत्तर–चिकनी मिट्टी से।

प्रश्न 5. 
दर्जी क्या कार्य करता है? 
उत्तर:
दर्जी कपड़े सिलता है। 

प्रश्न 6. 
लुहार क्या बनाता है? 
उत्तर:
लुहार लोहे के औजार तथा लोहे के बर्तन बनाता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
बच्चे घर-घर के खेल में मिट्टी से
क्या-क्या बनाते हैं? 
उत्तर:
बच्चे घर-घर के खेल में मिट्टी से गाय, बकरी, घर, शेर, हिरण आदि खिलौने व बर्तन बनाते

प्रश्न 2. 
बच्चों के खिलौने जल्दी क्यों टूट जाते
उत्तर:
बच्चे बगैर साफ की गई, बलुई मिट्टी से खिलौने बनाते हैं। वे अच्छी तरह से धूप में सुखाए भी नहीं जाते हैं। इसलिए वे खिलौने जल्दी टूट जाते हैं। 

प्रश्न 3. 
मटके का पानी तेज गर्मी की दोपहर में भी ठंडा कैसे होता है? 
उत्तर:
मिट्टी से बने मटके में पानी रिसता रहता है। इससे गर्मी में भी मटके का पानी ठंडा रहता है। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 17 रुप बदलती मिट्टी

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
मिट्टी के बर्तन व खिलौने किस प्रकार बनाये जाते हैं?
उत्तर:
सबसे पहले चिकनी मिट्टी को लाकर उसे अच्छी तरह छान-बीन कर साफ करते हैं। फिर मिट्टी में पानी डालकर उसे अच्छी तरह मथते व गूंथते हैं और उसके बाद वे उस मिट्टी को चाक पर रखते हैं। फिर चक्का चलाकर अपने हाथों से मिट्टी को आकार देते हुए चीजें बनाते हैं। फिर वे (इन्हें धूप में सुखाते हैं व आग में पकाते हैं जिससे वे पक्की और मजबूत हो जाती हैं। केवल उन चीजों को ही आग में पकाते हैं जिन्हें लम्बे समय तक काम में लेना होता है, जैसे-घड़े, सुराही को। लेकिन ज्यादातर खिलौनों को कई दिनों तक सुखाते हैं। फिर रंग करके उन्हें सुन्दर बनाया जाता है।

Prasanna
Last Updated on Oct. 10, 2022, 9:59 a.m.
Published Oct. 7, 2022