Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 4 स्वच्छता की आदत Textbook Exercise Questions and Answers.
The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.
सोचिए और बताइए
प्रश्न 1.
आप सुबह उठते ही क्या करते हैं?
उत्तर:
मैं सुबह उठते ही शौच करने जाता हूँ। शौच के बाद अच्छी तरह से हाथ धोता हूँ।
प्रश्न 2.
आप शौच करने कहाँ जाते हैं?
उत्तर:
हम शौच करने शौचालय जाते हैं।
प्रश्न 3.
शौच करने के बाद साबुन से हाथ धोना क्यों जरूरी है?
उत्तर:
शौच करने के बाद हाथों में कीटाणु लग जाते हैं। इसलिए शौच करने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने से कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।
प्रश्न 4.
आप दाँत किससे साफ करते हैं?
उत्तर:
हम नीम के दातुन या मंजन या टूथ ब्रश से दाँत साफ करते हैं।
प्रश्न 5.
आप अपने दाँतों की सफाई कैसे करते
उत्तर:
हम अपने दाँतों की सफाई ब्रश से करते हैं। चर्चा कीजिए
प्रश्न 6.
दाँतों की सफाई क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
दाँतों की नियमित सफाई से दाँतों में कीड़े नहीं लगते जिससे दाँत लम्बे समय तक सही बने रहते हैं। सोचिए और बताइए|
प्रश्न 7.
हमें साफ-सुथरे कपड़े क्यों पहनने चाहिए?
उत्तर:
हमें साफ-सुथरे कपड़े स्वस्थ रहने के लिए पहनने चाहिए।
प्रश्न 8.
आपके नाखून कौन काटता है?
उत्तर:
मेरे नाखून मेरी माताजी काटती हैं।
प्रश्न 9.
आप अपने नाखून कितने समय बाद कटवाते हो?
उत्तर:
मैं अपने नाखून सप्ताह में एक बार कटवाता हूँ। चर्चा कीजिए
प्रश्न 10.
समय-समय पर नाखून काटना क्यों - जरूरी है?
उत्तर:
बड़े नाखूनों में गंदगी फँस जाती है जो खाना खाते समय हमारे शरीर में जा सकती है। इसे रोकने के लिए हमें समय-समय पर नाखून काटना जरूरी है।
प्रश्न 11.
नाखून नहीं काटने पर हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
नाखून नहीं काटने पर नाखूनों में फंसी गन्दगी खाने के साथ शरीर में जाएगी जिससे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। सोचिए और लिखिए
प्रश्न 12.
आपके घर में रोजाना झाडू कौन लगाता|
उत्तर:
हमारे घर में रोजाना झाडू मेरी माताजी लगाती
प्रश्न 13.
किस त्यौहार पर आपके पूरे घर की सफाई होती है?
उत्तर:
दीपावली के त्यौहार पर हमारे पूरे घर की सफाई होती है।
प्रश्न 14.
आपका घर साफ रहे, इसके लिए आप घर में क्या मदद करते हैं?
उत्तर:
हमारा घर साफ रहे, इसके लिए मैं घर में निम्न प्रकार सहयोग करता हूँ
प्रश्न 15.
आपके घर का कूड़ा-कचरा कहाँ फेंका जाता है?
उत्तर:
हमारे घर का कूड़ा-कचरा कूड़ेदान में डाला जाता है जो प्रतिदिन (ग्राम पंचायत/नगरपालिका) के द्वारा ले जाया जाता है। घर की सजावट
प्रश्न 16.
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 31 पर दिए गए चित्र को देखिए। इसमें घर को किसकिस प्रकार से सजाया गया है?
उत्तर:
इसमें घर को मांडने, रंगोली और दीपकों से सजाया गया है।
सोचिए और बताइए-
प्रश्न 17.
आपके घर की सजावट किस प्रकार की जाती है?
उत्तर:
हमारे घर की सजावट फूल-पत्ती, रंगोली, कागज, कपड़ों, गेरू और खड़िया, काँच आदि से की जाती है।
प्रश्न 18.
घर की सजावट में आप किस प्रकार सहयोग करते हैं?
उत्तर:
घर की सजावट में मैं रंगोली बनाकर, दीपक लगाकर, सुन्दर लाइट लगाकर तथा फूलों को लगाकर सहयोग करता हूँ।
प्रश्न 19.
आप घर की सजावट कब-कब करते हैं?
उत्तर:
हम घर की सजावट उत्सवों, पर्व व त्यौहारों तथा शादी-विवाह के अवसरों पर करते हैं।
प्रश्न 20.
आपको अपनी कक्षा की सजावट करनी हो तो कैसे करेंगे? कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
हम अपनी कक्षा की सजावट सुन्दर लाइट, फूल-पत्ती, रंगोली, कागज, कपड़ा, काँच, रंग आदि - की सहायता से करेंगे। पता कीजिए और बताइए
प्रश्न 21.
आपके गाँव/शहर में स्थानीय स्वशासन की संस्थाओं ने क्या-क्या कार्य करवाए हैं?
उत्तर:
इन संस्थाओं द्वारा हमारे गाँव/शहर में सड़क, । बिजली, सिंचाई, विद्यालय, सामुदायिक केन्द्र, पार्क की व्यवस्था तथा सफाई आदि कार्य करवाए हैं।
प्रश्न 22.
आप अपने गाँव या शहर में क्या-क्या विकास चाहते हैं?
उत्तर:
हम अपने गाँव या शहर में सड़क, सफाई, - सिंचाई, बिजली, पीने का पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार आदि के सम्बन्ध में विकास चाहते हैं।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. रात को सोने से पहले हमें क्या करना चाहिए?
(अ) कंघी
(ब) शौच
(स) ब्रश
(द) स्नान
उत्तर:
(स) ब्रश
2. शौच के बाद क्या करना चाहिए?
(अ) हाथ धोना
(ब) स्नान
(स) कंघी
(द) ब्रश
उत्तर:
(अ) हाथ धोना
3. कचरा हमें कहाँ डालना चाहिए?
(अ) सड़क पर
(ब) पार्क में
(स) घर में
(द) कूड़ेदान में
उत्तर:
(द) कूड़ेदान में
4. निम्न में से किससे घर की सजावट नहीं होती
(अ) रंगोली से
(ब) फूलों से
(स) काँच से
(द) पटाखों से
उत्तर:
(द) पटाखों से
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. साबुन से हाथ धोने से हाथ पर लगी दूर हो जाती है।
2. सुबह उठते ही .............. जाना चाहिए।
3. दाँतों की सफाई .............. दातुन या .............. से करते हैं।
4. गुरमीत के पिताजी हर रविवार को उसके हाथ व पैर के .............. काटते हैं।
5. हमें कचरे को सदैव .............. में ही डालना चाहिए।
6. त्यौहारों पर हम घर की .............. करते हैं।
उत्तर:
1. गंदगी
2. शौच
3. नीम, ब्रश
4. नाखून
5. कूड़ेदान
6. सजावट।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
रंगोली प्रायः कहाँ बनाई जाती है?
उत्तर:
रंगोली प्रायः घर के आँगन में या घर के दरवाजे के बाहर बनाई जाती है।
प्रश्न 2.
स्नान के बाद शरीर को किससे पौंछते हैं?
उत्तर:
तौलिया या गमछे से।
प्रश्न 3.
हमें दाँतों की सफाई कब-कब करनी चाहिए?
उत्तर:
सुबह और रात को।
प्रश्न 4.
दाँतों को साफ करने के लिए किसका उपयोग करते हैं?
उत्तर:
दाँतों को साफ करने के लिए दंत-मंजन, नीम के दातुन या टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश का उपयोग करते हैं।
प्रश्न 5.
ग्राम पंचायत का मुखिया कौन होता है?
उत्तर:
सरपंच।
प्रश्न 6.
पार्षद का चुनाव कौन करता है?
उत्तर:
जनता।
प्रश्न 7.
हमें शौच के लिए कहाँ नहीं जाना चाहिए?
उत्तर:
खुले में।
प्रश्न 8.
गुरमीत को किसके लिए स्वच्छता पुरस्कार मिला?
उत्तर:
साफ-सुथरे रहने के लिए।
प्रश्न 9.
कचरा इधर-उधर क्यों नहीं फेंकना चाहिए?
उत्तर:
कचरा इधर-उधर फेंकने से गन्दगी होती है | तथा बीमारियाँ फैलती हैं।
प्रश्न 10.
ग्राम पंचायत का मुखिया कौन होता है?
उत्तर:
ग्राम पंचायत का मुखिया सरपंच होता है।
प्रश्न 11.
ग्राम पंचायत क्या काम करती है?
उत्तर:
ग्राम पंचायत गाँवों में सफाई, जल, बिजली, सड़कें, सिंचाई आदि की व्यवस्था करती है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
त्यौहारों व उत्सवों पर तुम्हारे आस-पास घरों में किस प्रकार की सजावट करते हैं?
अथवा
त्यौहारों पर हम अपने घरों को कैसे सजाते हैं?
उत्तर:
त्यौहारों और उत्सवों पर घरों की साफसफाई, रंग-रोगन आदि किया जाता है। घरों में बिजली के छोटे-छोटे बल्बों से रंगीन रोशनी की जाती है। घरों के आगे रंगोली बनाई जाती है। दरवाजों पर अशोक की पत्तियों के बंदनवार लगाए जाते हैं आदि।
प्रश्न 2.
कचरे में क्या-क्या होता है? सूची बनाओ।
उत्तर:
कचरे में सब्जी के डंठल, मटर की फलियों के खोल, कटे-फटे कागज, टूटे-फूटे धागे, दवाइयों के खाली रैपर, मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े, प्लास्टिक की वस्तुओं के टूटे-फूटे टुकड़े, प्लास्टिक की थैलियाँ, कागज की थैलियाँ, बची हुई सब्जियाँ या खराब हुई सब्जियाँ आदि होते हैं।
प्रश्न 3.
हम अपने घरों की सफाई क्यों करते हैं?
उत्तर:
हम अपने घरों की सफाई अग्र कारणों से करते हैं
प्रश्न 4.
गुरमीत रोजाना स्नान के समय क्या ध्यान रखता है?
उत्तर:
गुरमीत रोजाना स्नान करते समय ध्यान रखता है कि शरीर के सभी अंग साफ हो जाएँ। वह बगल, गर्दन, कान के पीछे, जाँघों आदि को स्नान के समय साफ करता है।
प्रश्न 5.
हमें अपने आस-पास स्वच्छता क्यों रखनी चाहिए?
उत्तर:
अपने आस-पास स्वच्छता रखने से मक्खीमच्छर, कीड़े-मकोड़े नहीं होते हैं। इससे वातावरण स्वच्छ रहता है और हम स्वस्थ रहते हैं तथा बीमारी नहीं फैलती है।
प्रश्न 6.
शहरी निकाय से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
शहरी निकाय हमारे गाँवों और शहरों में सफाई, जल, बिजली, सड़कें, सिंचाई, विद्यालय आदि की व्यवस्था करती है। शहरी निकाय में शहरों में नगरपालिका, बड़े शहरों में नगर परिषद व उससे बड़े शहरों में नगर निगम कार्य करते हैं। उनके प्रतिनिधियों का चुनाव जनता करती है जिन्हें पार्षद कहते हैं।
प्रश्न 7.
शहरी निकाय विकास कार्यों के लिए धन कहाँ से मिलता है?
उत्तर:
सरकार विकास योजनाओं के लिए शहरी निकायों को धन उपलब्ध कराती है। कुछ धन ये संस्थाएँ अपने स्तर पर भी जुटाती हैं।
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
घर से कचरा कम से कम निकले। इसके उपाय बताइए।
उत्तर:
घर से कचरा कम से कम निकले, इसके लिए निम्न उपाय किये जा सकते हैं
प्रश्न 2.
हम अपने घरों को क्यों और किस प्रकार सजाते हैं?
उत्तर:
हमें अपने आस-पास सुन्दर चीजें देखना अच्छा लगता है। घर हमें सुन्दर दिखें इसलिए हम घर की सफाई करने के साथ-साथ उसे तरह-तरह से सजाते हैं। हम घरों को फूल-पत्ती, रंगीन कागज, रंग, कपड़ा, मिट्टी, रंगोली, रंगीन लाइट आदि से सजाते हैं। घर के दरवाजों पर फूलों की माला लगाकर तथा घर के आँगन, दरवाजों पर रंगोली व मांडने बनाकर भी घरों को सजाया जाता है। राजस्थान में भी अलग| अलग तरीकों से रंगोली बनाई जाती है। जैसे-अबीर की रंगोली, फूलों की रंगोली, सातिक और फूल बावड़ी आदि।