RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 1 रिश्ते-नाते

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 1 रिश्ते-नाते Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 1 रिश्ते-नाते

RBSE Class 3 EVS रिश्ते-नाते Textbook Questions and Answers

देखिए (चित्र 1.2) 

और बताइए

RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer प्रश्न 1. 
छोटे परिवार में कितने सदस्य हैं?
उत्तर:
छोटे परिवार में चार सदस्य हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 1 रिश्ते-नाते

Class 3 Paryavaran Chapter 1 प्रश्न 2. 
बड़े परिवार में कितने सदस्य हैं? 
उत्तर:
बड़े परिवार में तेरह सदस्य हैं।

चर्चा कीजिए

कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 1 प्रश्न 1.
आपके परिवार में कितने सदस्य हैं? 
उत्तर:
हमारे परिवार में पन्द्रह सदस्य हैं। 

EVS Class 3 Chapter 1 Question Answer In Hindi प्रश्न 2. 
आपका परिवार कैसा है? (छोटा/बड़ा) 
उत्तर:
हमारा परिवार बड़ा है। 

Class 3 EVS Chapter 1 In Hindi प्रश्न 3. 
परिवार के सभी सदस्यों के साथ रहने से क्या-क्या लाभ हैं? 
उत्तर:
परिवार के सभी सदस्यों के साथ रहने से लाभ

  1. दादा-दादी एवं बड़ों से बच्चों को अच्छे संस्कार सीखने को मिलते हैं। 
  2. बच्चों को पारिवारिक रिश्ते सीखने को मिलते हैं। 
  3. सभी सदस्यों को अपनी योग्यता अनुरूप कार्य करने में आसानी रहती है। 
  4. परिवार के सदस्यों में आपसी स्नेह व प्रेम बना रहता है। 

सोचिए और लिखिए

EVS Class 3 Chapter 1 Question Answer प्रश्न 1. 
तालिका देखकर बताइए, आप इन रिश्तों को क्या कहते हैं?

मेरे /मेरी.............

सम्बन्ध

पिताजी के पिताजी

दादाजी

माँ की बहिन

मौसीजी

पिताजी के छोटे भाई

चाचाजी

चाचाजी की पत्नी

चाचीजी

माँ के पिताजी

नानाजी

पिताजी के बड़े भाई

ताऊजी

माँ के भाई

मामाजी

पिताजी की बहिन

बुआजी

चाचाजी की लड़की

बहन

ताऊजी का लडका

भाई

पिताजी की माताजी

दादीजी

माँ की माताजी

नानोजी


RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 1 रिश्ते-नाते

Class 3 EVS RBSE Solutions प्रश्न 2. 
आपके परिवार के काई सदस्य याद परिवार से दूर रहते हैं तो, उनके बारे में जानकारी एकत्र करके नीचे की तालिका में लिखिए। 
उत्तर:
यहाँ पर एक काल्पनिक परिवार के ऐसे सदस्य जो उससे दूर रहते हैं, की जानकारी उदाहरणार्थ दी गई है, प्रत्येक विद्यार्थी अपने परिवार के ऐसे सदस्यों की जानकारी एकत्र कर इस तालिका को भरें।

परिवार से दूर रहने वाले

सदस्य का नाम

आपसे सम्बन्ध

किस शहर गाँव

में रहते हैं

रमेश चन्द्र

दादाजी

अजमेर

मंजू देवी

दादीजी

अजमेर

राजू

चाचाजी

इंदौर

रंजना

चाचीजी

इंदौर

विकास

भाई

जोधपुर

निहारिका

बहन

दिल्ली

आकांक्षा

बहन

अहमदाबाद

रवि

भाई

दिल्ली


इसे भी कीजिए

Class 3 EVS Chapter 1 Extra Questions प्रश्न 3. 
अपने परिवार के सदस्यों के नाम लिखकर कॉपी में शिक्षक की सहायता से वंशवृक्ष तैयार कीजिए। 
उत्तर:
नोट-यहाँ एक काल्पनिक परिवार का वंशवृक्ष उदाहरणार्थ तैयार किया गया है।
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 1 रिश्ते-नाते 1

सोचिए और लिखिए

Class 3 EVS Chapter 1 Answer प्रश्न 4. 
आपके परिवार में भी जन्म होने से या शादी-ब्याह होने से कोई नया सदस्य जुड़ा है? यदि हाँ, तो उसका आपके साथ क्या सम्बन्ध है? 
उत्तर:
हाँ, हमारे परिवार में एक नया सदस्य जुड़ा है। यह सदस्य चाचाजी की शादी से जुड़ा है। यह मेरी चाचीजी है। नोट-(विद्यार्थी अपने परिवार में जन्म या किसी की शादी-ब्याह से होने वाले नये सदस्य का, यदि नया सदस्य जुड़ा है, तो उसका उल्लेख करें।) 

Class 3 E.V.S Chapter 1 प्रश्न 5. 
आप सुबह कितने बजे उठते हो? 
उत्तर:
मैं सुबह 5 बजे उठता हूँ।

EVS Class 3 Chapter 1 In Hindi प्रश्न 6. 
आपको अपने दैनिक कार्यों जैसे दन्त मंजन करना, नहाना आदि में कौन-कौन मदद | करते हैं? 
उत्तर:
मुझे दैनिक कार्यों, जैसे दन्त मंजन करना, नहाना आदि में मेरी माताजी मदद करती हैं। 

Class 3 EVS Chapter 1 प्रश्न 7. 
रोज नहाना क्यों आवश्यक है? 
उत्तर:
रोज नहाने से शरीर स्वस्थ रहता है, जिससे हम बीमार नहीं पड़ते।। 

Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer प्रश्न 8. 
स्वस्थ रहने के लिए कौन-कौनसी अच्छी आदतें अपनानी चाहिए? 
उत्तर:

  1. स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठकर शौच से निवृत्त हो, साबुन से हाथ-मुँह धोकर, दन्त मंजन कर, सैर करने के लिए जाना चाहिए। 
  2. हमें शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। 
  3. हमें प्रतिदिन स्नान करना चाहिए। 
  4. हमें घर पर बना स्वच्छ व ताजा भोजन करना चाहिए। 

कक्षा 3 के पर्यावरण के प्रश्न उत्तर प्रश्न 9. 
घर में आपको कौन-कौन कहानी सुनाते
उत्तर:
घर में मुझे मेरी दादीजी और माताजी कहानी सुनाती हैं।

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 1 रिश्ते-नाते

Class 3 EVS Chapter 1 My Family Question Answer प्रश्न 10. 
आपके परिवार में आयु के अनुसार सबसे छोटे व सबसे बड़े सदस्य का नाम बताइए।
उत्तर:
सबसे छोटा सदस्य गोलू और सबसे बड़े सदस्य श्री रामदास हैं। 

EVS Class 3 Chapter 1 प्रश्न 11. 
आपके परिवार में सबसे लम्बे बाल किसके हैं? 
उत्तर:
मेरे परिवार में सबसे लम्बे बाल मेरी माताजी

EVS Chapter 1 Class 3 प्रश्न 12. 
वे अपने लम्बे बालों की देखभाल कैसे करते हैं? 
उत्तर:
वे प्रतिदिन अपने बालों में तेल लगाती हैं तथा उनकी उचित देखभाल करती हैं। 

प्रश्न 13. 
आपके परिवार में सबसे लम्बा कौन है? 
उत्तर:
मेरे परिवार में सबसे लम्बे मेरे पिताजी हैं। 

प्रश्न 14. 
आपकी अपनी रुचियाँ लिखिए। 
उत्तर:
मेरी रुचियाँ ये हैं

  1. फुटबॉल खेलना तथा 
  2. गाना गाना। 

प्रश्न 15. 
अपने प्रिय साथी की कौनसी रुचि आपको अच्छी लगती है? 
उत्तर:
मेरा प्रिय साथी हमेशा अपने से बड़ों का आदर करता है। उसकी यह रुचि मुझे अच्छी लगती है। 

प्रश्न 16. 
आपने अपने विद्यालय की किन-किन गतिविधियों में भाग लिया है? 
उत्तर:
मैंने मेरे विद्यालय की खेल, संगीत, नृत्य, वाद-विवाद, विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता आदि गतिविधियों में भाग लिया है।

प्रश्न 17. 
आपके परिवार में सबसे अच्छा खाना कौन बनाता है? 
उत्तर:
मेरे घर में सबसे अच्छा खाना मेरी माँ बनाती है। 

प्रश्न 18. 
आपके परिवार के सदस्य किस-किस काम को अच्छी तरह से कर सकते हैं? 
उत्तर:
मेरे परिवार के सदस्य खाना बनाने, कपड़े धोने, सिलाई करने तथा मिठाई बनाने के काम अच्छी तरह से कर सकते हैं। 

प्रश्न 19. 
आपके पड़ोस में जिन लोगों की मुख्य विशेषताएँ हैं, उनकी कक्षा में चर्चा कर लिखिए। 
उत्तर:
मेरे पड़ोस के निम्न व्यक्तियों की विशेषताएँ इस प्रकार हैं-

  1. जमना के बाल बहुत लम्बे हैं। 
  2. राकेश हमारे मोहल्ले का सबसे लम्बा लड़का है। 
  3. सपना की आँखें भूरी हैं। 
  4. सलमान का शरीर गठीला है। 

प्रश्न 20. 
आपके परिवार में आर्थिक सहयोग कौन-कौन करता है? 
उत्तर:
मेरे परिवार में आर्थिक सहयोग मेरे दादाजी, ताऊजी, पिताजी, चाचाजी करते हैं।

RBSE Class 3 EVS रिश्ते-नाते Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. जमना को किसने लाड़ किया? 
(अ) दादाजी ने 
(ब) दादीजी ने 
(स) चाचीजी ने 
(द) माताजी ने 
उत्तर:
(ब) दादीजी ने 

2. जमना अपने माता-पिता के साथ कहाँ रहती है? 
(अ) गाँव में 
(ब) कस्बे में । 
(स) शहर में 
(द) तहसील में 
उत्तर:
(स) शहर में 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 1 रिश्ते-नाते

3. चबूतरे पर बुजुर्ग लोग आपस में किसके सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे? 
(अ) दीपावली के पर्व के 
(ब) होली के पर्व के 
(स) स्वतन्त्रता दिवस के पर्व के 
(द) नवरात्रा के पर्व के 
उत्तर:
(अ) दीपावली के पर्व के 

4. जमना के परिवार में किसके द्वारा मिठाइयाँ बहुत ही स्वादिष्ट बनायी जाती हैं? 
(अ) माताजी 
(ब) चाचाजी 
(स) दादीजी 
(द) पिताजी 
उत्तर:
(द) पिताजी 

5. जमना की बुआ कहाँ रहती है? 
(अ) जैसलमेर 
(ब) दिल्ली 
(स) राजसमंद 
(द) जोधपुर 
उत्तर:
(स) राजसमंद 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए 
1. कुछ समय बाद ................. माँ बन गई।
2. कुछ समय बाद जमना छुट्टियों में ................. से मिलने वापस गाँव गई।
3. जमना की ................. कपड़ों की बहुत अच्छी सिलाई करती हैं। 
4. जमना भी बहुत खुश हुई कि उसके भी एक छोटी ................. आ गई। 
5. सुनीता के पड़ोस में ही ................. का परिवार रहता है। 
6. अनवर का परिवार ................. का कार्य करता है। 
उत्तर:
1. चाचीजी 
2. नन्हीं गुड़िया 
3. बुआ 
4. बहिन 
5. अनवर 
6. कपड़ों की रंगाई। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
जमना के माता-पिता कहाँ नौकरी करते हैं?
उत्तर:
जमना के माता-पिता शहर में नौकरी करते हैं। 

प्रश्न 2. 
दीपावली की छुट्टियों में जमना किससे |मिलने गाँव गई? 
उत्तर:
दीपावली की छुट्टियों में जमना अपने दादाजी-दादीजी से मिलने गाँव गई। 

प्रश्न 3. 
दादीजी ने जमना को कहाँ बैठाया और क्या करने लगी? 
उत्तर:
दादीजी ने जमना को अपने पास खाट पर बैठा लिया और लाड़ करने लगी। 

प्रश्न 4. जमना के चाचा-चाची गाँव में किसके |साथ रहते हैं? 
उत्तर:
जमना के चाचा-चाची गाँव में दादाजी-दादीजी के साथ रहते हैं। 

प्रश्न 5. 
जमना के घर के सब लोग क्यों खुश हुए?
उत्तर:
जमना की चाचीजी ने एक गुड़िया को जन्म दिया। इससे जमना के घर के सब लोग खुश हुए। 

प्रश्न 6. 
कुछ समय बाद जमना छुट्टियों में किससे मिलने वापस गाँव गई? 
उत्तर:
कुछ समय बाद जमना छुट्टियों में नहीं गुड़िया से मिलने वापस गाँव गई। 

प्रश्न 7. 
किसके द्वारा बनाई गई मिठाई बहुत ही स्वादिष्ट होती है? 
उत्तर:
जमना के पिताजी द्वारा बनाई गई मिठाई बहुत ही स्वादिष्ट होती है। 

प्रश्न 8. 
अनवर का परिवार क्या कार्य करता है? 
उत्तर:
अनवर का परिवार कपड़ों की रंगाई का कार्य करता है। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 1 रिश्ते-नाते

प्रश्न 9.
किसने अच्छी ढोलक बजाई?
उत्तर:
कक्षा के अनिल ने बहुत अच्छी ढोलक बजाई। 

प्रश्न 10. 
दीपक ने किसकी आवाज निकाली? 
उत्तर:
दीपक ने कई जानवरों व पक्षियों की आवाज |निकाली। 

प्रश्न 11. 
किसका गाना सभी को बहुत पसन्द आया? 
उत्तर:
जमना की बहिन का गाना सभी को बहुत पसन्द आया। 

प्रश्न 12. 
गाँवों में अधिकांशतः कैसे परिवार पाये जाते हैं? 
उत्तर;
गाँवों में अधिकांशत: संयुक्त परिवार पाये जाते हैं। 

प्रश्न 13. 
संयुक्त परिवारों में घर की बागडोर कौन |संभालता है?
उत्तर:
घर का मुखिया। 

प्रश्न 14. 
जमना को किसके द्वारा छुए जाना अच्छा नहीं लगता था? 
उत्तर:
जमना को पड़ोस वाले ताऊजी द्वारा छुए जाना। अच्छा नहीं लगता था। 

प्रश्न 15. 
बुआ के अनुसार पहले कौनसे कपड़े सिलने के लिए आते थे? 
उत्तर:
पहले सूती कपड़े ही सिलने के लिए आते थे। 

प्रश्न 16. 
सूती कपड़े कैसे होते थे? 
उत्तर:
सूती कपड़े मोटे होते थे। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
जमना के घर में कुल कितने सदस्य हैं? 
उत्तर:
जमना के घर में माता-पिता, दादा-दादी, चाचाचाची, नन्हीं गुड़िया और स्वयं जमना एवं उसकी बहिन। इस प्रकार जमना के घर में 9 सदस्य हैं। 

प्रश्न 2. 
गाँव के चबूतरे पर बुजुर्ग लोग बैठे आपस में क्या बातचीत कर रहे थे? 
उत्तर:
गाँव के चबूतरे पर बुजुर्ग लोग बैठे दीपावली पर्व के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे। 

प्रश्न 3. 
दीपावली के दूसरे दिन जमना की माँ ने क्या किया? 
उत्तर:
दीपावली के दूसरे दिन जमना की माँ जमना के साथ गाँव में सभी लोगों के यहाँ मिलने गयीं। वहाँ पर सभी बड़ों के चरण छूकर उनका आशीर्वाद | लिया। 

प्रश्न 4. 
जमना ने दादीजी से क्या पूछा और दादीजी ने इसका क्या उत्तरदिया? 
उत्तर:
जमना ने दादीजी से पूछा, "दादीजी गाँव में तो बहुत बड़े-बड़े घर हैं।" दादीजी ने कहा "हाँ बेटा!" यहाँ पर पूरा परिवार साथ रहता है, जैसेदादा-दादी, ताऊ-ताई, चाचा-चाची और उनके बच्चे।" 

प्रश्न 5. 
दूर-दूर से लोग किसके पास कपड़े सिलवाने आते हैं? 
उत्तर:
दूर-दूर से लोग जमना की बुआ से कपड़े सिलवाने. राजसमंद आते हैं। इससे उनको आर्थिक मदद मिलती है। 

प्रश्न 6. 
गाँव के घर किस प्रकार के होते हैं और उनमें कौन-कौन रहता है? 
उत्तर:
गाँव के घर बड़े-बड़े होते हैं तथा उनमें दादा-दादी, ताऊ-ताई, चाचा-चाची तथा माता-पिता और उनके बच्चे रहते हैं। घर का मुखिया घर की बागडोर सम्भालता है।

प्रश्न 7. 
संयुक्त परिवार के कोई दो लाभ लिखिए। 
उत्तर:
संयुक्त परिवार के दो प्रमुख लाभ ये हैं

  1. संयुक्त परिवार में रहने के कारण बच्चे पारिवारिक रिश्तों को जानते हैं। जैसे-दादा-दादी, चाचा-चाची, ताऊ-ताई, बुआ-फूफा आदि।
  2. दादा-दादी व बड़ों से बच्चों को अच्छे संस्कार सीखने को मिलते हैं।

प्रश्न 8. 
गाँव में अधिकांश परिवार किस प्रकार के होते हैं तथा परिवार की बागडोर कौन
सम्भालता है? 
उत्तर:
गाँव में अधिकांश परिवार 'संयुक्त परिवार' होते हैं तथा उसमें परिवार की बागडोर घर का मुखिया, घर का वयोवृद्ध व्यक्ति, सम्भालता है।

प्रश्न 9. 
गाँव में जमना सुबह उठकर क्या करती थी? 
उत्तर:
गाँव में जमना सुबह जल्दी उठकर शौच से निवृत्त होती, उसके बाद वह साबुन से हाथ-मुँह धोकर मंजन से दाँत साफ करती। उसके बाद नहाकर अपने दादाजी के साथ खेतों में घूमने जाती थी। 

प्रश्न 10. 
तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य की शादी हो तो तुम उसमें किस-किसको बुलाओगे? उसकी सूची बनाओ।
उत्तर:
हमारे परिवार के किसी सदस्य की शादी होने पर हम दादीजी, माताजी, चाचीजी के मायके के पक्ष के परिवार के लोगों अर्थात् नानाजी और मामाजी को, मौसियों के परिवार को, बुआओं के परिवारों को, अपने कुटुम्ब के लोगों को तथा हमारे परिवार के सभी लोगों के मित्रों के परिवारों को बुलायेंगे। 

प्रश्न 11. 
यदि आपको कोई गलत तरीके से छुए तो आप क्या करेंगे? 
उत्तर:
किसी व्यक्ति द्वारा हमें गलत तरीके से छुए जाने पर हम उसका विरोध करेंगे तथा इसके बारे में अपने घर वालों को भी बतायेंगे। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 1 रिश्ते-नाते

प्रश्न 12. 
कपड़ों की सिलाई की दृष्टि से पहले और अब में क्या अन्तर आया है? 
उत्तर:
पहले सूती कपड़े ही सिलवाये जाते थे जो मोटे होते थे। अधिकतर महिलाएँ घाघरा तथा बालिकाएँ फ्रॉक सिलवाती थीं। आजकल फैशन के अनुसार कपड़े सिलवाए जाते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
गाँव में अधिकांश परिवार किस प्रकार के होते हैं? उनकी विशेषताएँ लिखिये।
उत्तर:
गाँव में अधिकांश परिवार 'संयुक्त परिवार' होते हैं।
संयुक्त परिवार की विशेषताएँ संयुक्त परिवार की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. संयुक्त परिवार बड़े होते हैं। इसमें दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, ताई-ताऊ, बुआ तथा उनके बच्चे सभी साथ-साथ रहते हैं। उनकी रसोई, सम्पत्ति,पूजाघर सामूहिक होते हैं।
  2. संयुक्त परिवार में घर का बुजुर्ग अर्थात् मुखिया घर की बागडोर सम्भालता है। 
  3. संयुक्त परिवार में रहने वाले व्यक्ति अपनी रुचि, पसन्द व अपनी विशेषताओं के आधार पर कार्य करते हैं तथा घर में आर्थिक सहयोग करते हैं।
Prasanna
Last Updated on Nov. 30, 2023, 11:49 a.m.
Published Nov. 28, 2023