RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 7 आओ, पानी को समझें

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 7 आओ, पानी को समझें Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 7 आओ, पानी को समझें

RBSE Class EVS आओ, पानी को समझें Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए

प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 232 पर दिये गये चित्र में बच्चे क्या कर रहे हैं? 
उत्तर:
चित्र के अनुसार बच्चे बरसात में नहा रहे हैं और उछल-कूद कर रहे हैं।

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 7 आओ, पानी को समझें  

प्रश्न 2. 
आप बरसात आने पर क्या-क्या करते हैं? 
उत्तर:
मैं बरसात आने पर बरसात में नहाता हूँ, गाने गाता हूँ, उछल-कूद करता हूँ और कागज की नाव बनाकर बरसात के पानी में छोड़ता हूँ। 

प्रश्न 3. 
आप कैसे अनुमान लगा सकते हैं कि बरसात आने वाली है? 
उत्तर:
बरसात आने से पहले घने बादल छा जाते हैं तथा बिजली कड़कने लगती है। इससे यह अनुमान हो जाता है कि बरसात आने वाली है। 

प्रश्न 4. 
आपने भी रजत की तरह बरसात का आनन्द लिया होगा और गीत गाए होंगे। आपके बरसात के अनुभव कक्षा में सुनाइए। 
उत्तर:
बरसात आने पर मैं और मेरे मित्र मिलकर बरसात में नहाते थे, खूब उछल-कूद करते थे। बरसात के समय बहुत से गाने गाते थे। हम सब मित्र मिलकर कागज की नाव बनाते तथा उनको बरसात के पानी में छोड़ते थे तथा मित्रों के घरों पर गरमा-गरम पकौड़े खाते थे। 

प्रश्न 5. 
अपने बुजुर्गों या परिवार से बरसात से सम्बन्धित स्थानीय लोकगीत, कहानी आदि के बारे में पता कीजिए और कक्षा में सुनाइए।उत्तर: 
सांवरी-सांवरी बदरिया मेघों से भरी गगरिया मेरी सूखी प्यासी डगरिया आ इसकी प्यास बुझा जा ओ बरखा रानी आजा उदास खेत तेरी राह देखे आ इन्हें हरा बना जा मैली मटमैली हो रही धरती आ मल-मल इसे नहला जा चलाने कश्तियाँ, मारे मस्तियाँ आ ऐसा तालाब बना जा पूड़ी-पकौड़े माँ बनाये आ तू भी जी भर खा जा ओ बरखा रानी आजा।। सोचिए और पता कीजिए 

प्रश्न 6. 
बरसात आने पर आपको कैसे लगता
उत्तर:
बरसात आने पर मुझे बहुत अच्छा लगता है। 

प्रश्न 7. 
बरसात के मौसम में आपको अपने आसपास क्या-क्या परिवर्तन दिखाई देते हैं? 
उत्तर:
बरसात के मौसम में हमें अपने आस-पास निम्नलिखित परिवर्तन दिखाई देते हैं

  1. बरसात के मौसम में हमारे आस-पास हरियाली अधिक हो जाती है। 
  2. बरसात के मौसम में बहुत सुन्दर-सुन्दर फूल खिलते हैं, जिससे वातावरण बहुत अच्छा हो जाता है। 
  3. बरसात के मौसम में ठण्ड अधिक हो जाती है तथा शीतल हवा चलती है। 
  4. बरसात के मौसम में नदी, नाले तेज बहने लगते हैं। 

देखिए और बताइए-

प्रश्न 8. 
चित्र में क्या दिखाई दे रहा है?
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 7 आओ, पानी को समझें 1
उत्तर:
इन्द्रधनुष। 

प्रश्न 9. 
इन्द्रधनुष के रंगों को पहचानिए। 
उत्तर:
इन्द्रधनुष में सात रंग होते हैं-बैंगनी, नीला,:आसमानी, हरा, पीला, नारंगी और लाल। सोचिए और बताइए

प्रश्न 10. 
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 235 में| दिए गए चित्र में आपको क्या दिखाई दे रहा है? 
उत्तर:
चित्र में हमें जल के स्रोत दिखाई दे रहे हैं। चित्र 

  1. बरसात से हमें जल मिलता है। चित्र 
  2. कुएँ से जल निकाला जा रहा है। चित्र 
  3. हैण्डपम्प के द्वारा जल निकाला जा रहा है।
  4. तालाब से जल भरा जा रहा है। 

प्रश्न 11. 
आपके यहाँ किस स्रोत से पानी प्राप्त होता है? 
उत्तर:
हमारे यहाँ हैण्डपम्प, नलकूप तथा कुओं आदि | स्रोतों से पानी प्राप्त होता है। 

प्रश्न 12. 
आपके घर में पीने के पानी को कैसे साफ किया जाता है? 
उत्तर:
हमारे घर में पीने के पानी को छानकर, उबाल कर, फिटकरी द्वारा तथा फिल्टर मशीन से साफ किया जाता है। 

प्रश्न 13. 
बच्चो! बरसात का पानी कहाँ जाता है और हमें कहाँ से मिलता है? 
उत्तर:
बरसात के पानी का बहुत-सा भाग नदियों, नालों में बहता हुआ समुद्रों तक जाता है। कुछ पानी भाप बनकर उड़ जाता है, कुछ पानी धरती में| समा जाता है। यही पानी धरती के अन्दर इकट्ठा होता है। इसी पानी को हम हैण्डपम्प, नलकूप या कुओं के माध्यम से बाहर निकालकर पीने व अन्य कार्यों में उपयोग लेते हैं। कुछ पानी तालाबों, झीलों व बाँधों में एकत्रित हो जाता है, जो हमारे सिंचाई व पीने के काम में आता है। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 7 आओ, पानी को समझें

RBSE Class 3 EVS आओ, पानी को समझें Important Questions and Answers

प्रश्न वस्तुनिष्ठ 

प्रश्न 1. 
इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं? 
(अ) तीन 
(ब) पाँच 
(स) सात
(द) दस। 
उत्तर:
(स) सात

2. आधुनिक भारत में नगरों में पीने का पानी किसके द्वारा प्राप्त होता है? . 
(अ) तालाब द्वारा 
(ब) नल द्वारा 
(स) झील द्वारा 
(द) कुएँ द्वारा। 
उत्तर:
(ब) नल द्वारा 

3. निम्न में से किसके द्वारा पानी को पीने योग्य बनाया जाता है? 
(अ) छानकर
(ब) फिटकरी द्वारा 
(स) फिल्टर मशीन द्वारा
(द) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी। 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. बारिश की आवाज ................ होती है। 
2. मटके से पानी लेते समय ................ का उपयोग करें। 
3. शहरों में पानी को साफ कर ................ के द्वारा टंकियों में चढ़ाया जाता है। 
4. हमें बारिश के पानी को ................ करना चाहिए। 
उत्तर:
1. टप-टप-टप 
2. डंडीदार लोटे 
3. मोटर पम्प 
4. संग्रहित।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पानी का सबसे महत्त्वपूर्ण उपयोग बतायें। 
उत्तर:
जीवित रहने के लिए पानी बहुत ही आवश्यक है। 

प्रश्न 2. 
तुमने किन-किन जानवरों को पानी पीते हुए देखा है? उनके नाम नीचे लिखो। 
उत्तर:
हमने घोड़ा, कुत्ता, ऊँट, बैल, भैंस, गाय, बकरी, गधा, बिल्ली आदि को पानी पीते हुए देखा है। 

प्रश्न 3. 
घरों में पानी कहाँ से आता है? 
उत्तर:
नल से। 

प्रश्न 4. 
विद्यालय से कौन घर आ रहा था?
उत्तर:
रजत। 

प्रश्न 5. 
वर्षा ऋतु में आस-पास का वातावरण कैसा हो जाता है? 
उत्तर:
हरा-भरा।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
तुम्हारे मोहल्ले के लोग कहाँ-कहाँ से पानी लाते हैं? 
उत्तर:
हमारे मोहल्ले में लगभग सभी के घर में नल से ही पानी आता है। कुछ लोग जिनके घरों में नल की व्यवस्था नहीं है, वे हैम्डपम्पों, कुओं, सरकारी नलकूपों तथा पानी के टैंकरों से पानी लाते हैं। 

प्रश्न 2. 
पानी को सीधे पीने के उपयोग में क्यों नहीं लेना चाहिए? 
उत्तर:
कुएँ-बावड़ी, नल और तालाब आदि के पानी में अशुद्धियाँ या गन्दगी आ जाती हैं, जिसे छानकर दूर किया जा सकता है। इसके बाद ही पानी पीने योग्य होता है। इसलिए पानी को पीने के लिए सीधे उपयोग में नहीं लेना चाहिए। 

प्रश्न 3. 
बरसात का पानी कैसे इकट्ठा किया जाता है? इस पानी का उपयोग किन-किन कामों में किया जाता है? 
उत्तर:
बरसात का पानी तालाब तथा बाँधों में इकट्ठा किया जाता है। इस पानी का उपयोग सिंचाई तथा पशुओं के पीने के लिए किया जाता है तथा इसे शुद्ध करके मनुष्यों के पीने व अन्य घरेलू उपयोग के. कामों में लिया जाता है। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 7 आओ, पानी को समझें

प्रश्न 4. 
घरों में पानी किस तरह पहुँचाया जाता 
उत्तर:
आजकल अधिकांश गाँवों में तथा शहरों में पानी नल द्वारा पहुँचाया जाता है। इसके लिए नलकूप, कुएँ, तालाब, झील तथा नदी के पानी को साफ कर मोटर पम्प से ऊँची टंकियों में चढ़ाया जाता है। वहाँ से पाइपों के द्वारा घरों तक भेजा जाता है। 

प्रश्न 5. 
बारिश के पानी को संग्रहित करना क्यों आवश्यक है? 
उत्तर:
वर्तमान में पीने के पानी की बहुत कमी होती जा रही है। वृक्षों की कटाई तथा पानी के दुरुपयोग से पानी की कमी होती जा रही है। अत: पानी की कमी को पूरा करने हेतु हमें बारिश के पानी को संग्रहित करना आवश्यक है। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
क्या तुमने कभी इन्द्रधनुष देखा है? वह कब दिखाई दिया? वह किस आकार का दिख रहा था? उसमें कौन-कौन से रंग दिख रहे थे? तुम्हें ये रंग और कहाँ-कहाँ दिखाई देते हैं? 
उत्तर:
हाँ, हमने इन्द्रधनुष देखा है। वह हमें बारिश के दिनों में दिखाई दिया अर्थात् वर्षा हो चुकने के बाद जब सूर्य की रोशनी हुई तो उसके प्रकाश में हमें आकाश में इन्द्रधनुष दिखाई दिया। वह बहुत बड़े आकार में दिख रहा था। उसमें हमें सात रंग दिखाई दे रहे थे, ये थे-लाल, नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला तथा बैंगनी। हमें ये रंग बगीचे में खिले रंग-बिरंगे फूलों में दिखाई देते हैं।

प्रश्न 2. 
बारिश के मौसम में होने वाले कुछ बदलाव बताइए। 
उत्तर:
बारिश के मौसम में निम्न बदलाव होते हैं

  1. चारों तरफ हरियाली छा जाती है। 
  2. खेतों में पानी भर जाता है। 
  3. बादल गरजते हैं। 
  4. बिजली चमकती है। 
  5. रास्ते में कीचड़ हो जाता है। 
  6. गीले कपड़े देरी से सूखते हैं। 
  7. मेंढ़क की टर्र-टर्र सुनाई पड़ती है। 
  8. नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ जाता है। 
  9. सामान पर फफूंद लग जाती है। 
  10. शीतल मंद हवा चलने लगती है तथा मौसम सुहावना हो जाता है।
Prasanna
Last Updated on Oct. 6, 2022, 5:30 p.m.
Published Oct. 6, 2022