RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 19 यातायात के साधन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 19 यातायात के साधन Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 19 यातायात के साधन

RBSE Class EVS यातायात के साधन Textbook Questions and Answers

चित्र बनाइए

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 19 यातायात के साधन 1

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 19 यातायात के साधन  

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 4. 
रमेश और सरिता ने घर से आबू पर्वत के होटल तक पहुँचने में किन-किन यातायात के साधनों का उपयोग किया? 
उत्तर:
रमेश और सरिता ने घर से आबू पर्वत के होटल तक पहुँचने में ऑटोरिक्शा, रेलगाड़ी, बस तथा टैक्सी का उपयोग किया। 

प्रश्न 5. 
आपने किन-किन स्थानों की यात्राएँ की हैं? 
उत्तर:
(नोट-विद्यार्थी ने जिन-जिन स्थानों की यात्राएँ की हैं, उनका उल्लेख करे।) 

प्रश्न 6. 
आपने ये यात्राएँ किसलिए की हैं? 
उत्तर:
(नोट-विद्यार्थी ये यात्राएँ घूमने, शादी-विवाह में सम्मिलित होने आदि उद्देश्य से करते हैं। वे अपनी यात्राओं में इसका उल्लेख करें।) 

प्रश्न 7. 
आप अपने गाँव या शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए किन-किन साधनों का उपयोग करते हैं? 
उत्तर:
हम अपने गाँव या शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए बैलगाड़ी, ताँगा, साईकिल तथा मोटर साईकिल आदि का उपयोग करते हैं। 

प्रश्न 8. 
आप यातायात के साधनों का उपयोग कब-कब करते हैं? 
उत्तर:
हम यातायात के साधनों का उपयोग एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने के लिए करते हैं। जैसे-शादी में, गर्मियों की छुट्टियाँ मनाने आदि में। 

प्रश्न 9. 
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 92 पर यातायात के कुछ साधनों के चित्र दिए गए हैं। उन्हें पहचान कर उनका नाम लिखिए।
उत्तर:
यातायात के उक्त साधनों में चित्र सं. 

  1. हवाई जहाज का है; चित्र सं. 
  2. पानी के जहाज का है; चित्र सं. 
  3. बस का है और चित्र सं. 
  4. ट्रक का है। विद्यार्थी इनमें स्वयं रंग भरें। देखिए और लिखिए

प्रश्न 10. 
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 93 पर चित्र में दिए गए यातायात के साधनों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
यातायात के उक्त साधनों के नाम क्रमश: इस प्रकार हैं- 

  1. साइकिल, 
  2. कार, 
  3. मेट्रो,
  4. रेलगाड़ी, 
  5. बैलगाड़ी, 
  6. ऊँटगाड़ी। वाहन

प्रश्न 11. 
वाहन जो सिर्फ सवारी ढोने के काम आते हैं।
उत्तर:
मेट्रो, कार, हवाई जहाज, ऑटो, टैक्सी, रिक्शा | आदि वाहन सिर्फ सवारी ढोने के काम आते हैं। 

प्रश्न 12. 
वाहन जो सिर्फ माल ढोने के काम आते हैं। 
उत्तर:
ठेलागाड़ी, ट्रक, ट्रोली, मालगाड़ी आदि वाहन । सिर्फ माल ढोने के काम आते हैं। 

प्रश्न 13. 
वाहन जो सवारी और माल दोनों को ढोने के काम आते हैं। 
उत्तर:
बैलगाड़ी, ऊँटगाड़ी, रेलगाड़ी तथा जहाज आदि दोनों काम आते हैं। यह भी कीजिए

प्रश्न 14. 
किस स्थिति में किताब ज्यादा आसानी से खिसकती है? 
उत्तर:
पेंसिलों पर रखने की स्थिति में किताब ज्यादा आसानी से खिसकती है। 

प्रश्न 15. 
आपने पहिये को कहाँ-कहाँ देखा है, बताइए? 
उत्तर:
हमने पहिये को यातायात के साधनों, जैसेस्कूटर, कार, बस, ट्रेन, ट्रक, साइकिल, बैलगाड़ी तथा ऊँटगाड़ी में देखा है। 

प्रश्न 16. 
यदि पहिया नहीं होता तो क्या होता? उत्तर- यदि पहिया नहीं होता तो हम एक जगह से दूसरी जगह तेजी से नहीं पहुँच पाते तथा सामान ढोने में बहुत कठिनाई होती। सोचिए और लिखिए

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 19 यातायात के साधन  

प्रश्न 17. 
निम्न में से कौनसे साधन के द्वारा कम समय में अधिक दूरी तय की जा सकती है? 
(अ) बस
(ब) रेलगाड़ी 
(स) बैलगाड़ी 
(द) हवाई जहाज। 
उत्तर:
(द) हवाई जहाज। 

प्रश्न 18. 
किस साधन में अधिक सवारियाँ बिठाई जा सकती हैं? 
(अ) ऑटो 
(ब) जीप 
(स) कार 
(द) बस।
उत्तर:
(द) 

प्रश्न 19. 
निम्नांकित तालिका में वाहनों के पहिये की संख्या बताइए।

वाहन

पहियों की संख्या

स्कूटर

 

बस

 

बैलगाड़ी

 

ठेला गाड़ी

 

ऑटो स्क्शिा

 

उत्तर:

वाहन

पहियों की संख्या

स्कूटर

दो

बस

चार या छः

बैलगाड़ी

दो

ठेला गाड़ी

चार

ऑटो स्क्शिा

तीन


प्रश्न 20. 
क्या आपने कभी लोगों को किसी जानवर की सवारी करते हुए देखा है? यदि हाँ, तो उन जानवरों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
हाँ, मैंने लोगों को हाथी, घोड़ा, ऊँट, बैल, खच्चर आदि पर सवारी करते देखा है। 

प्रश्न 21. 
नीचे दिए गए संकेतों को पहचानिए और उनके क्या अर्थ हैं? इस पर अपनी कक्षा में चर्चा कीजिए।
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 19 यातायात के साधन 2
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 19 यातायात के साधन 3
 

RBSE Class 3 EVS यातायात के साधन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1.रमेश और सरिता गर्मियों की छुट्टियाँ कहाँ मनाने गये? 
(अ) उदयपुर 
(ब) आबू पर्वत 
(स) अहमदाबाद 
(द) शिमला। 
उत्तर:
(ब) आबू पर्वत 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 19 यातायात के साधन  

2. निम्न में से कौनसा वाहन चार पहिये का नहीं है
(अ) कार
(ब) जीप 
(स) मोटर साइकिल 
(द) बस। 
उत्तर:
(स) मोटर साइकिल 

3. रमेश और सरिता ऑटो रिक्शा से कौनसे जंक्शन पर पहुँचे? 
(अ) बीकानेर 
(ब) जयपुरं 
(स) अजमेर 
(द) उदयपुर। 
उत्तर:
(अ) बीकानेर 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. तलहटी से पहाड़ी के ............. रास्तों द्वारा आबू पर्वत पहँचा जाता है। 
2. हमें सड़क पर सदैव ............. के नियम का पालन करना चाहिए। 
3. पैदल चलने के लिए ............. का उपयोग करना चाहिए। 
4. जब ट्रेन आ रही हो तो ............. को बन्द कर देते हैं। 
उत्तर:
1, घुमावदार 
2. सड़क सुरक्षा 
3. फुटपाथ 
4. फाटक। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
पशुओं से चलने वाले वाहनों के नाम लिखो।।
उत्तर:
ऊँटगाड़ी, बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी (तांगा), गधागाड़ी। 

प्रश्न 2. 
पेट्रोल से चलने वाले दो पहिया वाहनों के नाम लिखो।
उत्तर;
स्कूटर, मोटर साइकिल, मोपेड आदि। 

प्रश्न 3. 
रमेश और सरिता की नींद खुली थी तब वे कौनसे स्टेशन पर थे? 
उत्तर:
पाली स्टेशन पर। 

प्रश्न 4. 
ऑटो-रिक्शा में कितने पहिये होते हैं? 
उत्तर:
तीन। 

प्रश्न 5. 
यातायात के साधनों के निर्माण से पहले लोग किस प्रकार एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते थे?
उत्तर:
पहले लोग पैदल या पशुओं की सवारी करके एक स्थान से दूसरे स्थान जाते थे। 

प्रश्न 6. 
किसके आविष्कार के बाद यातायात के साधनों का निर्माण हुआ? 
उत्तर:
पहिये के आविष्कार के बाद। 

प्रश्न 7. 
बीकानेर और आबू पर्वत के मौसम में क्या अन्तर था? 
उत्तर:
बीकानेर में गर्मी थी लेकिन आबू पर्वत पर थोड़ी सर्दी थी। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
लोग किन कारणों से एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं? 
उत्तर:
लोग अनेक कारणों से एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं, जैसे-गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाना, शादियों में जाना, गाँव में त्यौहार मनाने जाना, किसी बीमार को देखने जाना, पढ़ने के लिए जाना, किसी से मिलने जाना, खरीददारी करने जाना आदि। 

प्रश्न 2. 
इस अध्याय में गर्मी की छुट्टियाँ मनाने कौन-कौन लोग गए और कहाँ-कहाँ गये? 
उत्तर:
रमेश और सरिता अपने पिताजी के साथ गर्मी की छुट्टियाँ मनाने आबू पर्वत गये। 

प्रश्न 3. 
पहिये कितने प्रकार के होते हैं? 
उत्तर:
पहिये रबर, लकड़ी, लोहे आदि के होते हैं। 

प्रश्न 4. 
पहिये के आविष्कार के बाद यातायात के साधनों में क्या बदलाव आया ? 
उत्तर:
पहिये के आविष्कार के बाद यातायात के साधनों का विकास हुआ। पहले पहिये से बनी गाड़ी को खींचने के लिए मनुष्य एवं पशुओं का उपयोग किया जाता था। आज भी कहीं-कहीं पशुओं का उपयोग इसके लिए देखने को मिलता है। फिर और उन्नत साधनों का विकास हुआ। अब यातायात के लिए साइकिल, मोटर साइकिल, कार, बस, रेल, हवाई जहाज और पानी के जहाज आदि का उपयोग किया जाता है। प्रश्न 5. ज़ेब्रा लाइन क्या है? उत्तर-जेब्रा लाइन सफेद और काली लाइन की होती है। यह चौराहों पर बनाई जाती है। जब लाल लाइट होती है तो वाहनों को जेब्रा लाइन से पीछे खड़ा रखना होता है, जिससे पैदल लोग सड़क क्रॉस कर सकें। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 19 यातायात के साधन  

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
नीचे कुछ वाहनों के नाम दिए गए हैं। साइकिल, बस, ट्रेन, कार, हवाई जहाज, ऊँटगाड़ी, तांगा, मोटर साइकिल, बैलगाड़ी। 

  1. तुमने इनमें से किन-किन वाहनों से यात्राएँ की हैं? 
  2. तुम्हें किस वाहन में ज्यादा आराम लगा? 
  3. कौन-सा वाहन सबसे तेज चला? 
  4. कौन-से वाहन से सफर करना सबसे महँगा था?

उत्तर:

  1. हमने इनमें से बस, ट्रेन, हवाई जहाज से यात्राएँ की हैं। 
  2. हमें ट्रेन में ज्यादा आराम लगा। 
  3. हवाई जहाज सबसे तेज चला। 
  4. हवाई जहाज से सफर करना सबसे महँगा था। 

प्रश्न 2. 
सड़क सुरक्षा के नियम लिखिये। 
उत्तर:
सड़क सुरक्षा के नियम सड़क सुरक्षा के प्रमुख नियम निम्नलिखित हैं

  1. सड़क पर हमेशा बायीं तरफ चलें। 
  2. पैदल चलने के लिए फुटपाथ का उपयोग करें। 
  3. चौराहे पर सड़क पार करते समय जेब्रा लाईन का उपयोग करें। 
  4. सड़क पार करते समय पहले दायें, फिर बायें देखकर तय कर लें कि दोनों ओर से कोई वाहन नहीं आ रहा है। तब सड़क पार करें।
Prasanna
Last Updated on Oct. 7, 2022, 5:31 p.m.
Published Oct. 7, 2022