RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम

RBSE Class EVS अलग-अलग हैं सबके काम Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए

प्रश्न 1. 
आप सुबह व शाम को घर पर क्याक्या काम करते हो? 
उत्तर:
हम सुबह उठकर अपनी नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्कूल जाते हैं तथा शाम को विद्यालय से आकर खेलते हैं और अपना गृहकार्य पूर्ण करते हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम  

प्रश्न 2. 
घर के कौन-कौन से कार्यों में आप अपनी माँ व पिताजी की सहायता करते हैं?
उत्तर:
मैं अपनी माँ के साथ खाना बनाने तथा घर की सफाई करने और पिताजी को अखबार तथा उनका चश्मा देकर उनकी सहायता करता हूँ। 

प्रश्न 3. 
कौन-कौन से कार्यों में आपके घर के सदस्य आपकी सहायता करते हैं? 
उत्तर:
मेरी पढ़ाई में, स्कूल तक छोड़ने में, मेरे कपड़े धोने में, स्नान करने में तथा कपड़े पहनने में मेरे घर के सदस्य मेरी सहायता करते हैं।

प्रश्न 4. 
अनीता के पिताजी दूध बेचने का काम करते हैं। नीलम के पिताजी नौकरी करते हैं। इसी तरह आपके माता-पिताजी क्या-क्या काम करते हैं? 
उत्तर:
मेरे पिताजी अध्यापक हैं। वह स्कूल में पढ़ाने जाते हैं तथा मेरी माताजी डॉक्टर हैं। वह अस्पताल में जाकर मरीजों की सेवा करती हैं। 

प्रश्न 5. 
अपने आस-पास के लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठी कीजिए। वे क्या-क्या काम करते हैं? 
उत्तर:
(नोट-विद्यार्थी स्वयं अपने आस-पास के लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करें कि वे क्याक्या कार्य करते हैं। जैसे-किसान, दर्जी, लुहार, मैकेनिक, उद्योगपति, खाती, व्यापारी, शिक्षक, नर्स, चिकित्सक, सरकारी कर्मचारी लिपिक, अधिकारी, सिपाही आदि।)

तालिका में लिखिए

प्रश्न 6. 
इन काम करने वालों को क्या कहते हैं? उनके नाम नीचे दी गई तालिका में लिखिए।
तालिका काम

काम

क्या करते हैं?

पढ़ाने का काम

अध्यापक/अध्यापिका

चिकित्सा करने वाला

 

स्कूटर ठीक करने वाला

 

खेती का कार्य करने वाला

 

उत्तर:

काम

क्या करते हैं?

पढ़ाने का काम

अध्यापक/अध्यापिका

चिकित्सा करने वाला

डॉक्टर (चिकित्सक)

स्कूटर ठीक करने वाला

मैकेनिक

खेती का कार्य करने वाला

किसान


प्रश्न 7. 
आपके घर में अनलिखित कार्य कौनकौन करते हैं तथा उनमें सहयोग कौन करता है?

घर के कार्य

कार्य करने वाले सदस्य

सहयोग करने वाले सदस्य

घर की सफाई

 

 

घर में पानी भरना

 

 

खाना बनाना

 

 

कपड़े धोना

 

 

बर्तन साफ करना

 

 

चाय बनाना

 

 

बाजार से सामान लाना

 

 

बीमार होने पर डॉक्टर को दिखाना

 

 

उत्तर

घर के कार्य

कार्य करने वाले सदस्य

सहयोग करने वाले सदस्य

घर की सफाई

माताजी

बहन

घर में पानी भरना

बहन

बड़े भाई

खाना बनाना

माताजी

बहन

कपड़े धोना

बहन

माताजी

बर्तन साफ करना

माताजी

छोटी बहन

चाय बनाना

बहन

माताजी

बाजार से सामान लाना

पिताजी

बड़े भाई

बीमार होने पर डॉक्टर को दिखाना

पिताजी

बड़े भाई


उपर्युक्त तालिका को भरने के बाद देखिए और बताइए कि-

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम

प्रश्न 8. 
इनमें से कौनसे काम आप करते हैं? 
उत्तर:
घर की सफाई, घर में पानी भरना आदि काम मैं करता हूँ।

प्रश्न 9.
कौनसे काम आपके पिताजी करते हैं? 
उत्तर:
बाजार से सामान लाना, डॉक्टर को दिखाना आदि काम मेरे पिताजी करते हैं।

प्रश्न 10. 
कौनसे काम आपकी माताजी करती
उत्तर:
खाना बनाना, कपड़े धोना, बर्तन साफ करना, चाय बनाना आदि काम मेरी माताजी करती हैं। काम और समय

प्रश्न 11.
दैनिक दिनचर्या के समय को घड़ी के चित्र में अंकित कीजिए।
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम 1
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम 2

खेलने जाने का समय रात को सोने का समय 
उत्तर:
(विद्यार्थी अपने अनुसार भी दैनिक दिनचर्या के समय को घड़ी के चित्र में अंकित कर सकते
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम 2
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम 4

खेलने जाने का समय रात को सोने का समय 

सोचिए और बताइए-

प्रश्न 12. 
इस तरह का चित्र आपने और कहाँ देखा है? उत्तर-इस तरह का -चित्र हमने रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मूवी हॉल, स्कूल, पार्क, कॉलेज जैसे सार्वजनिक क्षेत्रों में देखा है।
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम 5

प्रश्न 13. 
इस चित्र से हमें क्या सन्देश मिल रहा
उत्तर:
इस चित्र से हमें धूम्रपान निषेध (धूम्रपान नहीं करने) का सन्देश मिल रहा है। 

प्रश्न 14. 
राकेश जैसे बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए आपको क्या करना चाहिए? उत्तर-राकेश जैसे बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए हमें शिक्षा से होने वाले लाभों को उनके माता-पिता को समझाना चाहिए तथा शिक्षा का अधिकार कानून का ज्ञान उन्हें कराना चाहिए।

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम

RBSE Class 3 EVS अलग-अलग हैं सबके काम Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. घर के कामों में माता-पिता की सहायता कौन करता है? 
(अ) आकांक्षा और रवि 
(ब) अनीता और महेश 
(स) नीलम और अभिषेक 
(द) पारूल और सागर। 
उत्तर:
(ब) अनीता और महेश 

2. अनीता की सहेली का क्या नाम है? 
(अ) नीलम 
(ब) आकांक्षा 
(स) पारूल 
(द) अंकिता। 
उत्तर:
(अ) नीलम 

3. राकेश घर पर क्या पीकर आया था? 
(अ) शराब 
(ब) दूध
(स) बीड़ी 
(द) उपर्युक्त में कोई नहीं। 
उत्तर:
(स) बीड़ी 

4. लकड़ी का काम कौन करता है?
(अ) अध्यापक
(ब) डॉक्टर 
(स) हलवाई 
(द) सुथार। 
उत्तर:
(द) सुथार। 

5. कपड़े सिलने का काम कौन करता है? 
(अ) दर्जी 
(ब) मोची 
(स) अध्यापक 
(द) डॉक्टर। 
उत्तर:
(अ) दर्जी 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. अनीता की माँ व पिताजी रोज सुबह जल्दी उठकर ............... को चारा-पानी देते हैं। 
2. ............... के पिताजी दूध बेचने का काम करते
3. व्यक्ति अपनी रुचि एवं ............... के आधार पर भिन्न-भिन्न कार्य करते हैं। 
4. नीलम के माता-पिता उसे ............... करने में सहायता करते हैं। 
5. परिवार समाज की सबसे ............... इकाई है। 
उत्तर:
1. पशुओं 
2. अनीता 
3. कौशल 
4. गृहकार्य 
5. छोटी।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
अनीता के पिताजी दूध बेचने कहाँ जाते |
उत्तर:
शहर में। 

प्रश्न 2. 
अनीता के साथ कौन घर के कामों में सहायता करता है? 
उत्तर:
अनीता का भाई महेश। 

प्रश्न 3. 
सुबह उठकर आपस में मिल-जुल कर घर का काम कौन करते हैं?
उत्तर:
नीलम के माता-पिता।

प्रश्न 4. 
व्यक्ति किस आधार पर भिन्न-भिन्न कार्य करते हैं? 
उत्तर:
अपनी रुचि एवं कौशल के आधार पर। 

प्रश्न 5. 
बच्चों को सामान्यतः कितने घण्टे नींद लेनी चाहिए?
उत्तर:
बच्चों को सामान्यतः आठ घण्टे नींद लेनी |चाहिए।

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम

प्रश्न 6. 
सुबह उठते ही और रात्रि में सोने से पहले क्या कार्य करना चाहिए? 
उत्तर:
दाँत साफ करना। 

प्रश्न 7. 
सोने से कितने घण्टे पहले भोजन करना चाहिए? 
उत्तर:
सोने से दो घण्टे पहले भोजन करना चाहिए।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
शिक्षा का अधिकार कानून क्या है? 
उत्तर:
शिक्षा का अधिकार कानून के अनुसार सबको शिक्षा लेने का पूरा हक है।

प्रश्न 2. 
राकेश की माँ ने क्या तय किया? 
उत्तर:
एक दिन जब राकेश घर पर आया तो उसके  मुँह में से बदबू आ रही थी। माँ ने पूछा कि तू |बीड़ी पीकर आया है, तब वह कुछ नहीं बोला, पर माँ सब समझ गई। तब उसकी माँ ने तय कर लिया कि राकेश को अब थड़ी पर नहीं भेजेगी और कल से उसको वापस विद्यालय भेजेगी।

प्रश्न 3. 
अनीता के माता-पिताजी क्या करते हैं?
उत्तर:
अनीता के माता-पिताजी रोज सुबह जल्दी उठकर पशुओं को चारा-पानी देते हैं। इनकी सेवा के बाद वे दूध निकालते हैं। अनीता के पिताजी मोटर साइकिल पर टंकी लगाकर दूध बेचने पास के शहर में जाते हैं। 

प्रश्न 4. 
कारपेंटर क्या कार्य करता है? 
उत्तर:
कारपेंटर लकड़ी से फर्नीचर बनाने का कार्य करता है। कारपेंटर को हम सुथार या खाती भी कहते हैं। 

प्रश्न 5. 
राकेश स्कूल क्यों नहीं जा पाता?
उत्तर:
राकेश स्कूल नहीं जा पाता क्योंकि वह सुबह अपने पिताजी के साथ थड़ी पर कार्य करने जाता है।
और दिनभर वहीं रहता है। 

प्रश्न 6. 
राकेश की माँ को क्या याद आया? 
उत्तर:
राकेश की माँ को याद आया कि राकेश के गुरुजी, पिताजी को कहते थे कि शिक्षा का अधिकार कानून लागू हो गया है, इसलिए राकेश को विद्यालय भेजना जरूरी है। उसके साथ ही यह भी निश्चय कर लिया कि जब राकेश की बहन बड़ी हो जाएगी, उसे भी विद्यालय जरूर भेजेगी व खूब पढ़ाएगी। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
तुम्हारे परिवार के सदस्य सुबह उठने से रात को सोने तक अलग-अलग काम करते हैं। किन्हीं तीन सदस्यों के काम नीचे की सारणी में भरो।

घर के कार्य

कार्य करने वाले सदस्य

सहयोग करने वाले सदस्य

घर की सफाई

माताजी

बहन

घर में पानी भरना

बहन

बड़े भाई

खाना बनाना

माताजी

बहन

कपड़े धोना

बहन

माताजी

बर्तन साफ करना

माताजी

छोटी बहन

चाय बनाना

बहन

माताजी

बाजार से सामान लाना

पिताजी

बड़े भाई

बीमार होने पर डॉक्टर को दिखाना

पिताजी

बड़े भाई


RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 18 अलग-अलग हैं सबके काम

प्रश्न 2. 
'अलग-अलग हैं सबके काम' नामकअध्याय से आपको क्या शिक्षा मिलती है? 
उत्तर:
'अलग-अलग हैं सबके काम' नामक अध्याय से हमें निम्नलिखित शिक्षाएँ मिलती हैं-

  1. परिवार में रहने वाले सदस्यों को मिल-जुल कर घर के कार्य करने चाहिए। 
  2. व्यक्ति अपनी रुचि और कौशल के आधार पर भिन्न-भिन्न कार्य करते हैं तथा हमें अलगअलग प्रकार से अपनी सेवाएं देकर अपना जीवन-यापन करते हैं। जैसे-डॉक्टर, अध्यापक, किसान, दूधवाला, दुकानदार, मजदूर, बिजलीवाला, लुहार, सुथार, मैकेनिक आदि।
  3. बहुत सारे बच्चे घरेलू समस्याओं के कारण विद्यालय नहीं जा पाते हैं। हमें ऐसे बच्चों को विद्यालय से जोड़ना चाहिए तथा उनके अभिभावकों को 'शिक्षा के अधिकार' का ज्ञान कराना चाहिए। 
  4. धूम्रपान से कई बीमारियाँ होती हैं। इसे निषेध करना चाहिए।
Prasanna
Last Updated on Oct. 7, 2022, 5:31 p.m.
Published Oct. 7, 2022