RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

Rajasthan Board RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता  Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Chemistry in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Chemistry Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Chemistry Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Chemistry Chapter 3 Important Questions तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

बहुचयनात्मक प्रश्न (Multiple Choice Questions):

प्रश्न 1. 
आवर्त सारणी में अनिश्चित स्थान वाला तत्त्व कौनसा है? 
(अ) He 
(ब) H 
(स) Rn 
(द) O
उत्तर:
(ब) H 

प्रश्न 2. 
आवर्त सारणी में कौनसा आवर्त अपूर्ण है? 
(अ) VII 
(ब) III 
(स) VI 
(द) I 
उत्तर:
(अ) VII 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता 

प्रश्न 3. 
आन्तरिक संक्रमण तत्त्वों में 
(अ) अन्तिम तीन कोश अपूर्ण हैं। 
(ब) अन्तिम दो कोश अपूर्ण हैं। 
(स) अन्तिम कोश अपूर्ण है। 
(द) सभी कोश पूर्ण भरे हैं। 
उत्तर:
(अ) अन्तिम तीन कोश अपूर्ण हैं। 

प्रश्न 4. 
Li, Be, B, C की आयनन एन्थैल्पी का सही क्रम है:
(अ) C > Be > B > Li 
(ब) C > B > Be > Li 
(स) C > B > Li > Be 
(द) B > C > Be > Li 
उत्तर:
(अ) C > Be > B > Li 

प्रश्न 5. 
निम्नलिखित में से कौनसे तत्त्व की आयनन एन्थैल्पी उच्चतम है? 
(अ) Li 
(ब) Be 
(स) Na 
(द) B 
उत्तर:
(ब) Be 

प्रश्न 6. 
आवर्त सारणी में अधिकतम ऋणात्मक इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का तत्त्व निम्नलिखित में से कौनसा है? 
(अ) F 
(ब) Cl 
(स) N 
(द) O 
उत्तर:
(ब) Cl 

प्रश्न 7. 
आयनिक त्रिज्या का सही क्रम है:
(अ) K+ > Na+ > Li+
(ब) Li+ > K+ > Na+
(द) Li+ > Na+ > K
(स) Na+ > K > Li+
उत्तर:
(अ) K+ > Na+ > Li+

प्रश्न 8. 
किसी तत्त्व के रासायनिक गुण निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करते हैं? 
(अ) द्रव्यमान संख्या
(ब) परमाणु क्रमांक  
(स) न्यूट्रॉनों की संख्या 
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(ब) परमाणु क्रमांक  

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

प्रश्न 9. 
आवर्त सारणी के वर्ग में निम्न में से किसमें वृद्धि होती है? 
(अ) परमाणु त्रिज्या 
(ब) आयनन एन्थैल्पी 
(स) विद्युत ऋणात्मकता 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(अ) परमाणु त्रिज्या 

प्रश्न 10. 
हैलोजन समूह में वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर:
(अ) अभिक्रियाशीलता बढ़ती है। 
(ब) आयनन एन्थैल्पी बढ़ती है। 
(स) आयनिक त्रिज्या बढ़ती है। 
(द) विद्युत ऋणात्मकता बढ़ती है। 
उत्तर:
(स) आयनिक त्रिज्या बढ़ती है। 

प्रश्न 11. 
आवर्त सारणी के किसी वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर तत्वों की आयनन एन्थैल्पी घटती है क्योंकि:
(अ) घनत्व में वृद्धि होती है। 
(ब) रासायनिक अभिक्रियाशीलता में कमी होती है। 
(स) परमाण्विक आकार में वृद्धि होती है। 
(द) विद्युत ऋणात्मकता कम होती है। 
उत्तर:
(स) परमाण्विक आकार में वृद्धि होती है। 

प्रश्न 12. 
निम्नलिखित में से किसका आकार अधिकतम है? 
(अ) Li+
(ब) F 
(स) Ne 
(द) O2
उत्तर:
(द) O2

प्रश्न 13. 
निम्नलिखित में से किस इलेक्ट्रॉनिक विन्यास वाले तत्व में सर्वाधिक विद्युत धनात्मक गुण होगा? 
(अ) [He] 2s1 
(ब) [Xe] 6s1 
(स) [He] 2s2 
(द) [Xe] 6s
उत्तर:
(ब) [Xe] 6s1 

प्रश्न 14. 
आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त, निम्नलिखित में से किसको व्यक्त करता है? 
(अ) मुख्य क्वान्टम संख्या 
(ब) परमाणु संख्या 
(स) परमाणु द्रव्यमान 
(द) द्विगंशी क्वान्टम संख्या 
उत्तर:
(अ) मुख्य क्वान्टम संख्या 

प्रश्न 15. 
निम्नलिखित में से अधिकतम अम्लीय ऑक्साइड कौनसा है? 
(अ) Al2O
(ब) P2O
(स) Cl2
(द) MgO 
उत्तर:
(स) Cl2

प्रश्न 16. 
निम्नलिखित में से कौनसा हाइड्रॉक्साइड अधिकतम क्षारीय है? 
(अ) Ca(OH)2 
(ब) Al(OH)3 
(स) Mg (OH)2 
(द) KOH 
उत्तर:
(द) KOH 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

प्रश्न 17. 
निम्नलिखित में से किसकी कोई इकाई नहीं होती? 
(अ) आयनन एन्थैल्पी 
(ब) विद्युत ऋणात्मकता 
(स) इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी 
(द) उत्तेजन ऊर्जा 
उत्तर:
(ब) विद्युत ऋणात्मकता 

प्रश्न 18. 
निम्नलिखित में से किस युग्म के तत्वों के परमाणु आकार लगभग समान हैं? 
(अ) Ag, Au 
(ब) Cd, Hg 
(स) Pd, Pt 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 19. 
परमाणु क्रमांक 33 वाला तत्व आवर्त सारणी के किस वर्ग में स्थित होगा? 
(अ) वर्ग 16 
(ब) वर्ग 15 
(स) वर्ग 17 
(द) वर्ग 18 
उत्तर:
(ब) वर्ग 15 

प्रश्न 20. 
निम्नलिखित में से किस वर्ग के सभी तत्व धातु होते हैं? 
(अ) वर्ग 14 
(ब) वर्ग 2 
(स) वर्ग 17 
(द) वर्ग 13 
उत्तर:
(ब) वर्ग 2 

प्रश्न 21. 
निम्नलिखित में से कौनसे तत्व परिवर्तनशील संयोजकता दर्शाते हैं? 
(अ) क्षारीय धातु 
(ब) उत्कृष्ट गैस 
(स) संक्रमण धातु 
द) क्षारीय मृदा धातु 
उत्तर:
(स) संक्रमण धातु 

रिक्त स्थान वाले प्रश्न (Fill in the blanks):
 
प्रश्न 1. 
नाभिकीय आवेश बढ़ने पर आयनन ऊर्जा ......................... है। 
उत्तर:
बढ़ती

प्रश्न 2. 
आवर्त सारणी के चतुर्थ आवर्त में ......................... तत्व होते हैं। 
उत्तर:
18

प्रश्न 3. 
हैलोजेन परिवार का द्वितीय सदस्य ......................... होता है। 
उत्तर:
क्लोरीन

प्रश्न 4. 
Na+ का आकार Al3+ के आकार से ......................... होता है। 
उत्तर:
अधिक

प्रश्न 5. 
s - खण्ड के तत्वों में की ......................... आयनन एन्थैल्पी अधिकतम होती है। 
उत्तर:
बेरीलियम (Be)

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

प्रश्न 6. 
MgO का क्षारीय गुण Na2O के क्षारीय गुण से ......................... होता है। 
उत्तर:
कम 

प्रश्न 7. 
Al ....................... ऑक्साइड बनाता है। 
उत्तर:
उभयधर्मी

प्रश्न 8. 
HOCl एक ......................... है। 
उत्तर:
अम्ल

प्रश्न 9. 
क्षार धातुएँ प्रबल ...................... होती हैं। 
उत्तर:
अपचायक

प्रश्न 10. 
आवर्त सारणी के किसी वर्ग में परमाणु त्रिज्या ...................... है। 
उत्तर:
बढ़ती। 

निम्नलिखित में से सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए ( True and False Statement):

प्रश्न 1. 
d - ब्लॉक के तत्वों को आन्तरिक संक्रमण तत्व कहा जाता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 2. 
आवर्त सारणी में अधातु तत्व दायीं ओर स्थित होते हैं। 
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 3. 
वान्डरवाल त्रिज्या, परमाणु त्रिज्या से हमेशा अधिक होती है। 
उत्तर:
सत्य 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

प्रश्न 4. 
आवर्त सारणी में He की आयनन एन्थैल्पी न्यूनतम होती है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 5. 
विद्युतॠणता किसी तत्व के अधातु गुण का माप होती है। 
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 6. 
आवर्त सारणी में क्लोरीन की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी न्यूनतम ऋणात्मक होती है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 7. 
हाइड्रॉक्साइड़ों का क्षारीय गुण वर्ग में बढ़ता है। 
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 8. 
F तथा Na+ समइलेक्ट्रॉनीय हैं। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 9. 
आवर्त में ऑक्सीकारक गुण बढ़ता है। 
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 10. 
आन्तरिक संक्रमण तत्वों में अन्तिम दो कोश अपूर्ण होते हैं। 
उत्तर:
असत्य  


मिलान करने वाले प्रश्न (Matching type Questions):
सूची A तथा सूची B का मिलान कीजिए तथा सही कूट (Code) का चयन कीजिए:

प्रश्न 1. 

सूची A

सूची B

(1) Li, Na, K

(a) 7

(2) आवर्त सारणी में आवर्तों की संख्या

(b) 18 वें वर्ग के तत्व

(3) उत्कृष्ट गैस

(c) अनअन सेप्टियम

(4) परमाणु क्रमांक 117

(d) डॉबेराइनर का त्रिक

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) Li, Na, K

(d) डॉबेराइनर का त्रिक

(2) आवर्त सारणी में आवर्तों की संख्या

(a) 7

(3) उत्कृष्ट गैस

(b) 18 वें वर्ग के तत्व

(4) परमाणु क्रमांक 117

(c) अनअन सेप्टियम


RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

प्रश्न 2.

सूची A

सूची B

(1) पोटेशियम (K)

(a) 92U के बाद के तत्व

(2) चाल्कोजेन

(b) चतुर्थ आवर्त का तत्व

(3) s-ब्लॉक का तत्व

(c) He

(4) परायूरेनियम तत्व

(d) हैलोजेन

 उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) पोटेशियम (K)

(b) चतुर्थ आवर्त का तत्व

(2) चाल्कोजेन

(d) हैलोजेन

(3) s-ब्लॉक का तत्व

(c) He

(4) परायूरेनियम तत्व

(a) 92U के बाद के तत्व


प्रश्न 3. 

सूची A

सूची B

(1) आवर्त सारणी के चतुर्थ आवर्त में तत्वों की संख्या

(a) ऐक्टिनाइड श्रेणी

(2) d-ब्लॉक के तत्व

(b) [Ar] 3d5 4s2

(3) 5 f श्रेणी

(c) 18

(4) Mn-इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

(d) संक्रमण तत्व

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) आवर्त सारणी के चतुर्थ आवर्त में तत्वों की संख्या

(c) 18

(2) d-ब्लॉक के तत्व

(d) संक्रमण तत्व

(3) 5 f श्रेणी

(a) ऐक्टिनाइड श्रेणी

(4) Mn-इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

(b) [Ar] 3d5 4s2


प्रश्न 4. 

सूची A

सूची B

(1) एका ऐलुमिनियम

(a) Cs (सीजियम)

(2) आवर्त सारणी में अधिकतम धात्विक गुण

(b) आयनिक गुण

(3) कक्षकों की भेदन क्षमता अधिक

(c) Ga (गैलियम)

(4) NaCl > MgCl2

(d) अधिक आयनन एन्थैल्पी

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) एका ऐलुमिनियम

(c) Ga (गैलियम)

(2) आवर्त सारणी में अधिकतम धात्विक गुण

(a) Cs (सीजियम)

(3) कक्षकों की भेदन क्षमता अधिक

(b) आयनिक गुण

(4) NaCl > MgCl2

(d) अधिक आयनन एन्थैल्पी


प्रश्न 5. 

सूची A

सूची B

(1) Sn4+ > Sn2+

(a) फ्लुओरीन

(2) आवर्त में अधिकतम आयनन एन्थैल्पी

(b) आयनिंक त्रिज्या

(3) इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी

(c) उत्कृष्ट गैस

(4) अधिकतम विद्युतऋणता का तत्व

(d) ऋणात्मक होती है

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) Sn4+ > Sn2+

(b) आयनिंक त्रिज्या

(2) आवर्त में अधिकतम आयनन एन्थैल्पी

(c) उत्कृष्ट गैस

(3) इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी

(d) ऋणात्मक होती है

(4) अधिकतम विद्युतऋणता का तत्व

(a) फ्लुओरीन


RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

प्रश्न 6. 

सूची A

सूची B

(1) BCl3 का जलअपघटन

(a) अधिकतम अम्लीय ऑक्साइड

(2) Cl2O7

(b) Be तथा Al

(3) विकर्ण सम्बन्ध

(c) H3BO3

(4) s-ब्लॉक का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

(d) ns1 तथा ns2

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) BCl3 का जलअपघटन

(c) H3BO3

(2) Cl2O7

(a) अधिकतम अम्लीय ऑक्साइड

(3) विकर्ण सम्बन्ध

(b) Be तथा Al

(4) s-ब्लॉक का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

(d) ns1 तथा ns2


प्रश्न 7. 

सूची A

सूची B

(1) धातुओं में सर्वाधिक गलनांक का तत्व

(a) हैफ्नियम Hf

(2) ऑक्सीजन की द्वितीय इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी

(b) IIII > II > I

(3) आयनन एन्थैल्पी का क्रम

(c) धनात्मक

(4) 5 d श्रेणी का द्वितीय सदस्य

(d) टंगस्टन (W)

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) धातुओं में सर्वाधिक गलनांक का तत्व

(d) टंगस्टन (W)

(2) ऑक्सीजन की द्वितीय इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी

(c) धनात्मक

(3) आयनन एन्थैल्पी का क्रम

(b) IIII > II > I

(4) 5 d श्रेणी का द्वितीय सदस्य

(a) हैफ्नियम Hf

 

प्रश्न 8. 

सूची A

सूची B

(1) मुद्रा धातु

(a) 28

(2) M+1 बनाने वाले तत्व

(b) Cu, Ag, Au

(3) सभी धातु तत्व

(c) क्षारीय धातु

(4) आन्तरिक संक्रमण तत्वों की संख्या

(d) वर्ग-2

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) मुद्रा धातु

(b) Cu, Ag, Au

(2) M+1 बनाने वाले तत्व

(c) क्षारीय धातु

(3) सभी धातु तत्व

(d) वर्ग-2

(4) आन्तरिक संक्रमण तत्वों की संख्या

(a) 28


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions):

प्रश्न 1. 
[Ar] 3d1 4s2 विन्यास वाला तत्त्व किस वर्ग में रख गया है? 
उत्तर:
तीसरे वर्ग में।

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता
 
प्रश्न 2. 
आन्तरिक संक्रमण तत्त्वों की संख्या कितनी होती है? 
उत्तर:
आन्तरिक संक्रमण तत्त्व 28 होते हैं (14 लैन्थेनॉयड तथ 14 ऐक्टिनॉयड)। 

प्रश्न 3. 
परमाणु संख्या 104 वाले तत्त्व के दो नाम बताइए। 
उत्तर:
रदरफोर्डियम तथा कुरशेटोवियम। 

प्रश्न 4. 
आवर्त सारणी के 11वें वर्ग के सदस्य क्या कहलाते हैं? 
उत्तर:
मुद्रा धातु (Cu, Ag, Au)। 

प्रश्न 5. 
यूरेनियम के बाद में आने वाले तत्त्वों को क्या कहते हैं? 
उत्तर:
ट्रान्सयूरेनिक तत्त्व (परायूरेनियम तत्व), जो कि 93 Np से प्रारम्भ होते हैं। 

प्रश्न 6. 
मेंडलीव की आवर्त सारणी के समय किन तत्त्वों की खोज नहीं हुई थी? 
उत्तर:
Ga तथा Ge ( एका ऐलुमिनियम तथा एका सिलिकन)। 

प्रश्न 7. 
आन्तरिक संक्रमण तत्त्व किन्हें कहते हैं? 
उत्तर:
f-ब्लॉक के तत्त्वों को आन्तरिक संक्रमण तत्त्व कहते हैं तथा इनमें बाह्यतम तीन कोश अपूर्ण होते हैं। 

प्रश्न 8. 
5d श्रेणी के द्वितीय सदस्य का नाम बताइए। 
उत्तर:
5d श्रेणी का द्वितीय सदस्य हैफ्नियम (72) होता है। 

प्रश्न 9. 
आवर्त सारणी में किस तत्त्व की आयनन एन्थैल्पी उच्चतम होती है? 
उत्तर:
He ( हीलियम) 

प्रश्न 10. 
आवर्त सारणी में सबसे छोटे तथा सबसे बड़े आकार वाले तत्त्व कौनसे हैं? 
उत्तर:
आवर्त सारणी में सबसे छोटा आकार हाइड्रोजन का तथा सबसे बड़ा आकार सीजियम का होता है। 

प्रश्न 11. 
निम्नलिखित स्पीशीज के आकार का बढ़ता क्रम बताइए। 
Cl, S±, Ar, Ca2+, Sc3+ 
उत्तर:
ये स्पीशीज समइलेक्ट्रॉनीय हैं ( सभी में 18 इलेक्ट्रॉन)। अतः इनके आकार का बढ़ता क्रम निम्न प्रकार होगा:
Sc3+ < Ca2+ < Ar < Cl < S2- 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

प्रश्न 12. 
तृतीय आवर्त के तत्त्वों को उनकी आयनन एन्थैल्पी के बढ़ते क्रम में लिखिए। 
उत्तर:
Na < Al < Mg < Si < S < P < Cl < Ar 

प्रश्न 13. 
आवर्त सारणी में उच्चतम ऋणात्मक इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी वाला तत्त्व कौनसा है? 
उत्तर:
क्लोरीन (Cl)। 

प्रश्न 14. 
किन तत्त्वों की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का मान धनात्मक होता है? 
उत्तर:
उत्कृष्ट गैस। 

प्रश्न 15. 
आवर्त सारणी में किस तत्त्व की विद्युत ऋणात्मकता का मान अधिकतम होता है? क्यों? 
उत्तर:
फ्लुओरीन (F)। 

प्रश्न 16. 
Li, Na की अपेक्षा Mg से अधिक समानताएँ रखता है। 
उत्तर:
विकर्ण सम्बन्ध के कारण  

प्रश्न 17. 
क्षार धातुओं को गलनांक के बढ़ते क्रम में तथा हैलोजनों को क्वथनांक के बढ़ते क्रम में लिखिए। 
उत्तर:
Cs < Rb < K< Na < Li 
F2 < Cl2 < Br2 < I2 

प्रश्न 18. 
धातुओं के ऑक्साइड क्षारीय होते हैं जबकि अधातुओं के अम्लीय, क्यों? 
उत्तर:
धातुओं के ऑक्साइड जल से क्रिया करके क्षार बनाते हैं जबकि अधातुओं के ऑक्साइड जल से क्रिया करके अम्ल बनाते हैं। अतः धातु ऑक्साइड क्षारीय तथा अधातु ऑक्साइड अम्लीय होते हैं।
 
लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions):
 
प्रश्न 1. 
लोथर मेयर ने तत्त्वों के वर्गीकरण में क्या योगदान दिया? 
उत्तर:
लोथर मेयर ने तत्त्वों के भौतिक गुणों, जैसे - परमाण्वीय आयतन, गलनांक, क्वथनांक तथा परमाणु भार के मध्य आलेख बनाए तो पाया कि समान गुणों वाले तत्त्व समान स्थिति पर होते हैं अतः ये एक निश्चित समूह वाले तत्त्वों में समानता दर्शाते हैं, इन्हें लोथर मेयर के वक्रं कहते हैं। इनसे तत्त्वों के वर्गीकरण में सहायता मिली।  तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता 

प्रश्न 2. 
किसी तत्त्व के परमाणु द्रव्यमान की तुलना में परमाणु क्रमांक उस तत्त्व के गुणों को दर्शाने में अधिक सक्षम है, इस कथन की पुष्टि कीजिए। 
उत्तर:
मोजले ने देखा कि तत्त्वों के अभिलाक्षणिक X - किरण स्पेक्ट्रमों में नियमितता होती है तथा परमाणु क्रमांक (Z) \(\sqrt{v}\)( X - किरण की आवृत्ति) अर्थात् Z तथा \(\sqrt{v}\) के मध्य आलेख एक सरल रेखा होती है परन्तु परमाणु द्रव्यमान तथा \(\sqrt{v}\)के मध्य आलेख सरल रेखा नहीं होती तथा तत्त्वों के गुण परमाणु क्रमांक पर निर्भर करते हैं न कि परमाणु द्रव्यमान पर। इससे उपरोक्त कथन की पुष्टि होती है। 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

प्रश्न 3. 
आन्तरिक संक्रमण तत्त्वों को मुख्य आवर्त सारणी के नीचे पृथक से रखा गया है। क्यों? 
उत्तर:
आन्तरिक संक्रमण तत्त्वों में लैन्थेनॉयड तथा ऐक्टिनॉयड श्रेणी के तत्त्व आते हैं । लैन्थेनॉयड श्रेणी La57 तथा ऐक्टिनॉयड श्रेणी 89Ac के बाद प्रारम्भ होती है। La तथा Ac तीसरे वर्ग के तत्त्व हैं । लैन्थेनॉयडों के बाद आने वाला तत्त्व 72Hf तथा ऐक्टिनॉयडों के बाद आने वाला तत्त्व 104Unq है अतः वास्तव में सभी लैन्थेनॉयड व ऐक्टिनॉयड d - ब्लॉक के तत्त्व हैं लेकिन इन्हें इसमें रखने से आंवर्त सारणी की संरचना अव्यवस्थित हो जाती है। अतः इसकी संरचना को बनाए रखने तथा समान गुणों वाले तत्त्वों को एक ही वर्ग में रखकर वर्गीकरण के सिद्धान्त का पालन करने के लिए इन तत्त्वों को आवर्त सारणी के नीचे पृथक् से रखा गया है। 

प्रश्न 4. 
d-ब्लॉक के तत्त्वों के गुण लिखिए। 
उत्तर:
d - ब्लॉक के तत्त्वों के गुण निम्नलिखित हैं:
आवर्त सारणी के मध्य स्थित वर्ग 3 से 12 तक के तत्त्व d - ब्लॉक के तत्त्व कहलाते हैं जिनमें अन्तिम इलेक्ट्रॉन आन्तरिक (n-1) d कक्षक में भरा जाता है। इन तत्त्वों का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (n - 1) d1-10, (n - 1) d1-10 ns0-2 (n = 4 से 7) है। ये सभी तत्त्व धातुएँ हैं। इन तत्त्वों के आयन प्रायः रंगीन होते हैं तथा ये परिवर्ती ऑक्सीकरण अवस्था एवं अनुचुंबकीयता प्रदर्शित करते हैं। इन्हें उत्प्रेरक के रूप में भी प्रयुक्त किया जाता है। Zn, Cd तथा Hg (वर्ग 12 ) का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (n-1) d10 ns2 होते हुए भी ये संक्रमण तत्त्वों के बहुत से गुण नहीं दर्शाते हैं। 

प्रश्न 5. 
आवर्त सारणी में तत्त्वों की क्रियाशीलता किस प्रकार परिवर्तित होती है? 
उत्तर:
किसी आवर्त में प्रथम वर्ग के तत्त्वों की रासायनिक क्रियाशीलता बहुत अधिक होती है, मध्य तक पहुँचकर यह कम हो जाती है तथा वर्ग 17 तक पहुँचने पर यह पुनः बढ़कर बहुत अधिक हो जाती है। इसी प्रकार प्रसामान्य तत्त्वों के समूह में (जैसे - क्षारीय धातुओं में ) ऊपर से नीचे जाने पर क्रियाशीलता बढ़ती है, जबकि अधातुओं के समूह में (जैसे - हैलोजन परिवार) ऊपर से नीचे जाने पर क्रियाशीलता में कमी होती है। 

प्रश्न 6. 
B की आयनन एन्थैल्पी, Be की आयनन एन्थैल्पी से कम होती है, क्यों? 
उत्तर:
Be (2s2) में अन्तिम इलेक्ट्रॉन s कक्षक में से निकलता है जो कि पूर्ण भरा है तथा यह p कक्षक की तुलना में नाभिक के अधिक पास है ( भेदन क्षमता अधिक) अतः इसे निकालने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है जबकि B (2p1 ) का p इलेक्ट्रॉन आसानी से निकल जाता है। इसलिए B की आयनन एन्थैल्पी, Be की आयनन एन्थैल्पी से कम होती है। 

प्रश्न 7. 
C, N, O तथा F की द्वितीय आयनन एन्थैल्पी का बढ़ता क्रम कारण सहित बताइए। 
उत्तर:
C, N, O तथा F का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्रमशः 2p2, 2p3, 2p4 तथा 2p5 है जिनमें से एक इलेक्ट्रॉन निकल जाने के पश्चात् प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्नलिखित है:
C+ N+ O+ F+
चूँकि 2p4 की तुलना में 2p3 (अर्धपूरित) में से इलेक्ट्रॉन का निकलना अधिक मुश्किल होता है अतः इन तत्त्वों की द्वितीय आयनन एन्थैल्पी का बढ़ता क्रम निम्न प्रकार होगा:
C < N < F < O

प्रश्न 8. 
निम्नलिखित में से किस तत्त्व की द्वितीय आयनन एन्थैल्पी उच्चतम होगी, तथा क्यों? Be, Li, B तथा C 
उत्तर:
Be, Li, B तथा C में से Li की द्वितीय आयनन एन्थैल्पी उच्चतम होगी क्योंकि इसमें से एक इलेक्ट्रॉन निकल जाने के पश्चात् अक्रिय गैस [He] के समान स्थायी विन्यास प्राप्त हो जाता है जिसमें से इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होगी। 

प्रश्न 9. 
Na से Na+ बनने की अपेक्षा Cs से Cs+ बनना अधिक आसान है, क्यों? 
उत्तर:
वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु आकार बढ़ता है अतः आयनन एन्थैल्पी का मान कम होता है। Na की तुलना में Cs का परमाणु आकार बहुत अधिक होता है अतः इसकी आयनन एन्थैल्पी का 'मान भी Na की तुलना में बहुत कम होता है इसलिए इसमें से इलेक्ट्रॉन आसानी से निकल जाता है। इसी कारण Na से Na+ बनने की अपेक्षा, Cs से Cs+ बनना अधिक आसान है। 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

प्रश्न 10. 
(i) फॉस्फोरस की आयनन एन्थैल्पी का मान सल्फर की आयनन एन्थैल्पी से अधिक होता है जबकि सल्फर का परमाणु आकार फॉस्फोरस से कम है, क्यों? 
(ii) Mn की आयनन एन्थैल्पी का मान Cr की आयनन एन्थैल्पी से अधिक होता है, क्यों? 
उत्तर:
(i) फॉस्फोरस का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3p3 है जो कि अर्धपूरित होने के कारण अधिक स्थायी होता है जबकि सल्फर का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3p4 है जो कि 3p3 से कम स्थायी है अतः फॉस्फोरस के स्थायी विन्यास में से इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसी कारण इसकी आयनन एन्थैल्पी का मान सल्फर की आयनन एन्थैल्पी से अधिक होता है। 

(ii) Mn का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3d5 4S2 होता है जबकि Cr का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक 3d5 4s1 है। 4s1 (अयुग्मित) की 4s2 (युग्मित) विन्यास अधिक स्थायी होता है जिसमें से इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है अतः Mn की आयनन एन्थैल्पी का मान Cr की आयनन एन्थैल्पी से अधिक होता है। 

प्रश्न 11. 
निम्नलिखित का उत्तर दीजिए:
(a) प्रथम वर्ग के तत्त्व M+1 बनाते हैं न कि M+2, क्यों?
(b) द्वितीय वर्ग के तत्त्व M+2 बनाते हैं न कि M+1, क्यों ? 
उत्तर:
(a) प्रथम वर्ग के तत्त्वों ( क्षार धातु) के लिए II तथा I आयनन एन्थैल्पी मानों का अन्तर 16ev से अधिक होता है, अतः इनकी निम्न ऑक्सीकरण अवस्था स्थायी होती अर्थात् ये M+1 बनाते हैं न कि M+2।  
(b) द्वितीय वर्ग के तत्त्वों के लिए II तथा I आयनन एन्थैल्पी मानों का अन्तर 11ev से कम होता है अतः इनकी उच्च ऑक्सीकरण अवस्था स्थायी होती अर्थात् ये M+2 बनाते हैं न कि M+1।

प्रश्न 12. 
आवर्त सारणी में वर्ग 17 ( हैलोजन ) के तत्त्वों की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी अधिकतम ऋणात्मक होती है, क्यों? 
उत्तर:
आवर्त सारणी में वर्ग 17 के तत्त्वों की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी के अधिकतम होने के निम्नलिखित कारण हैं:
(i) छोटा परमाणु आकार, 
(ii) अधिक प्रभावी नाभिकीय आवेश तथा 
(iii) ns2 np5 विन्यास। 
अतः इनकी इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की प्रवृत्ति अधिक होती है तथा ये एक इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके उत्कृष्ट गैसों के समान स्थायी विन्यास (ns2 np6) प्राप्त कर लेते हैं। 

प्रश्न 13. 
(i) द्वितीय आवर्त में B से F तक तथा तृतीय आवर्त में Al से Cl तक को इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए।  
(ii) हैलोजन परिवार के तत्त्वों की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का घटता क्रम बताइये। 
उत्तर:
(i) द्वितीय आवर्त में B से F तक इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का क्रम निम्न प्रकार होता है:
N < B < C < O < F 
तृतीय आवर्त में Al से Cl तक इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का क्रम 
Al < P < Si < S < Cl 
(ii) हैलोजन परिवार के तत्वों की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का क्रम निम्न प्रकार होता है- 
Cl > F > Br > I 

प्रश्न 14. 
CsF में बन्ध का प्रतिशत आयनिक गुण ज्ञात कीजिए यदि Cs तथा F की विद्युत ऋणता क्रमश: 0.7 तथा 4.0 हो। 
उत्तर:
CsF में बन्ध का % आयनिक गुण 
= 16∆ + 3.5∆
∆ = विद्युत ऋणता में अन्तर = 4.0 - 0.7 = 3.3 
अतः बन्ध का % आयनिक गुण = ( 16 x 3.3) + [3.5 (3.3) 2] 
= 52.8 + 3.5 × 10.89 
= 52.8 + 38.1 
= 90.9% 

प्रश्न 15. 
द्वितीय आवर्त के तत्त्वों में Li तथा Be के गुणों में असंगतता के कारण बताइए। 
उत्तर:
Li तथा Be के गुण अपने वर्ग के अन्य सदस्यों से भिन्न होते हैं तथा ये गुणों में अपने अगले वर्ग के विकर्णतः स्थित तत्त्व Mg तथा Al से अधिक समानता दर्शाते हैं, इसे विकर्ण सम्बन्ध कहते हैं। 
इसके निम्नलिखित कारण हैं:

  1. तत्त्वों का छोटा आकार 
  2. अधिक विद्युत ऋणता 
  3. अधिक आवेश / त्रिज्या अनुपात 
  4. संयोजी कोश में d-कक्षकों की अनुपस्थिति। 

प्रश्न 16. 
कुछ तत्त्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्न प्रकार हैं:
(i) 1s2 2s2 2p
(ii) 1s2 2s2 2p6 3s2 3p2 
(iii) 1s2 2s2 2p6 3s2 3p0 3d2 4s
इन तत्त्वों में से हैलोजन संक्रमण तत्त्व तथा कार्बन परिवार के तत्त्व को छाँटिए। 
उत्तर:
(i) हैलोजन 
(ii) कार्बन परिवार का तत्त्व 
(iii) संक्रमण तत्त्व। 

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पछे गये प्रश्न:

प्रश्न 1. 
निम्न में से किसके इलेक्ट्रॉनों की संख्या Fe2+ (Z = 26) में d - इलेक्ट्रॉनों की संख्या के बराबर नहीं है:
(a) C1 (Z = 17) में p- इलेक्ट्रॉनों के 
(b) Fe (Z = 26) में d - इलेक्ट्रॉनों के 
(c) Ne (Z = 10) में p- इलेक्ट्रॉनों के 
(d) Mg (Z = 12) में s - इलेक्ट्रॉनों के 
उत्तर:
(a) C1 (Z = 17) में p- इलेक्ट्रॉनों के 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित में से कौनसा तत्व प्रकृति में नहीं पाया जाता है? 
(a) Sc 
(b) Cs 
(c) Tc 
(d) Ti 
उत्तर:
(c) Tc 

प्रश्न 3. 
आवर्त सारणी के पाँचवें आवर्त में तत्वों की संख्या कितनी है? 
(a) 32 
(b) 18 
(c) 50 
(d) 8 
उत्तर:
(b) 18 

प्रश्न 4. 
Li और Mg के रासायनिक गुण समान होते हैं, क्योंकि:
(a) ये एक ही समूह में स्थित हैं 
(b) दोनों का आयनन विभव बराबर है 
(c) विकर्ण सम्बन्ध प्रदर्शित करते हैं 
(d) दोनों की इलेक्ट्रॉन बंधुता बराबर है 
उत्तर:
(c) विकर्ण सम्बन्ध प्रदर्शित करते हैं 

प्रश्न 5. 
निम्न में से कौनसा तत्व उपधातु है:
(a) Bi 
(b) Sn 
(c) Ge 
(d) C 
उत्तर:
(c) Ge 

प्रश्न 6. 
निम्न में से किसका आकार सबसे छोटा होता है? 
(a) Na+
(b) Mg+2 
(c) Cl
(d) F 
उत्तर:
(b) Mg+2 

प्रश्न 7. 
Ca, Mg, P तथा Cl तत्वों में उनके परमाणु त्रिज्याओं का बढ़ता हुआ क्रम है:
(a) Mg < Ca < Cl < P 
(b) Cl < P < Mg < Ca 
(c) P < Cl < Ca < Mg 
(d) Ca < Mg < P < Cl 
उत्तर:
(b) Cl < P < Mg < Ca 

प्रश्न 8. 
निम्न में से किसमें धनायन तथा ऋणायन के आकार का अनुपात उच्चतम होग:
(a) CsI 
(b) CsF 
(c) LiF 
(d) NaF 
उत्तर:
(b) CsF 

प्रश्न 9. 
निम्न में से किसका आकार सबसे बड़ा है:
(a) Al 
(b) Al+ 
(c) Al+
(d) Al+
उत्तर:
(a) Al 

प्रश्न 10. 
निम्न में से किस गैसीय परमाणु के आयनन ऊर्जा का मान अधिकतम होता है? 
(a) P 
(b) Si 
(c) Mg 
(d) Al 
उत्तर:
(a) P 

प्रश्न 11. 
निम्नलिखित में से कौनसा तत्त्व - ब्लॉक का है? 
(a) कार्बन 
(b) पोटैशियम 
(c) ऐलुमिनियम 
(d) क्रोमियम 
उत्तर:
(b) पोटैशियम 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

प्रश्न 12. 
जब आयोडीन के 10 परमाणु वाष्प अवस्था में आयोडीन आयन में परिवर्तित होते हैं, तो अवमुक्त ऊर्जा की मात्रा 4.9 x 10-13  जूल है। इलेक्ट्रॉन बन्धुता प्रति परमाणु आयोडीन की इलेक्ट्रॉन- वोल्ट में क्या होगी? 
(a) 2.0 
(b) 2.5 
(c) 2.75 
(d) 3.06 
उत्तर:
(d) 3.06 

प्रश्न 13. 
निम्न में से कौनसा कथन गलत है? 
(a) फ्लोरीन (F), क्लोरीन (Cl) की तुलना में अधिक विद्युत ऋणात्मक है। 
(b) नाइट्रोजन की आयनीकरण ऊर्जा (IE) ऑक्सीजन की तुलना में अधिक है। 
(c) लीथियम उभयधर्मी है। 
(d) क्लोरीन ऑक्सीकारक है। 
उत्तर:
(c) लीथियम उभयधर्मी है। 

प्रश्न 14. 
निम्न में से कौनसा आयनन ऊर्जा का बढ़ता हुआ क्रम सही नहीं है:
(a) Cl- < Ar < K+ 
(b) Au < Ag < Cu 
(c) Cs < Rb < K 
(d) K< Ca < Sc 
उत्तर:
(b) Au < Ag < Cu 

प्रश्न 15. 
ऋणविद्युतता का बढ़ता हुआ है:
(a) Bi < P < S < Cl 
(b) P < Bi < S < Cl 
(c) S < Bi < P< Cl 
(d) Cl < S < Bi < P
उत्तर:
(a) Bi < P < S < Cl 

प्रश्न 16. 
प्रथम आयनन विभव का सही क्रम प्रदर्शित करने वाला समूह  
(a) K > Na > Li 
(b) Be > Mg > Ca 
(c) B > C > N 
(d) Ge > Si > C 
उत्तर:
(b) Be > Mg > Ca 

प्रश्न 17. 
Ca, Ba, S, Se और Ar के लिए निम्न में से कौन प्रथम सही क्रम में प्रस्तुत करता आयनन एन्थैल्पी के बढ़ते क्रम को है:
(a) Ca < S < Ba < Se < Ar 
(b) S < Se < Ca < Ba < Ar 
(c) Ba < Ca < Se < S < Ar 
(d) Ca < Ba< S < Se < Ar 
उत्तर:
(c) Ba < Ca < Se < S < Ar 

प्रश्न 18. 
Na का प्रथम आयनन विभव 5.1 eV है। Na+ की इलेक्ट्रॉन प्राप्ति एन्थैल्पी निम्न होगी:
(a) - 2.55 eV 
(b) - 5.1 ev 
(c) - 10.2 ev 
(d) + 2.55 ev 
उत्तर:
(b) - 5.1 ev 

प्रश्न 19. 
N3-, O2- तथा F- की आयनिक त्रिज्यायें (A में) क्रमश: हैं:
(a) 1.36, 1.40 तथा 1.71 
(b) 1.36, 1.71 तथा 1.40 
(c) 1.71, 1.40 तथा 1.36 
(d) 1.71, 1.36 तथा 1.40 
उत्तर:
(c) 1.71, 1.40 तथा 1.36 

Prasanna
Last Updated on Feb. 7, 2023, 2:35 p.m.
Published Feb. 6, 2023