RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 8 science chapter 14 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 8 Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

RBSE Class 8 Science कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ InText Questions and Answers


पृष्ठ 184 

प्रश्न 1. 
तड़ित तथा हमारे वस्त्रों में उत्पन्न चिंगारी वास्तव में एक ही परिघटना है। वैज्ञानिकों को इस समानता को ज्ञात करने में 2000 वर्ष क्यों लगे? 
उत्तर:
क्योंकि यह एक वैज्ञानिक खोज है और वैज्ञानिक खोजें बहुत से लोगों के लम्बे समय तक किये गये कठिन परिश्रम का परिणाम होती हैं।  

RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

पृष्ठ 192 

प्रश्न 2. 
पृथ्वी के अन्दर भू-कम्पन के क्या कारण हो सकते हैं?
अथवा 
भूकम्प आने के कारण लिखिए। 
उत्तर:
भूकम्प आने के कारण:

  1. अधिकांश भूकम्प पृथ्वी की प्लेटों की गतियों के कारण आते हैं। 
  2. ज्वालामुखी के फटने से भी भूकम्प आते हैं। 
  3. किसी उल्का पिण्ड के पृथ्वी से टकराने से भी भूकम्प आ सकता है। 
  4. भूमिगत नाभिकीय विस्फोट भी भूकम्प को जन्म दे सकता है।  

पृष्ठ 193  

प्रश्न 3. 
क्या वैज्ञानिक आने वाले भूकम्प के समय तथा स्थान की भविष्यवाणी कर सकते हैं? 
उत्तर:
नहीं, अभी तक यह सम्भव नहीं हो सका है कि वैज्ञानिक आने वाले भूकम्प के समय तथा स्थान की भविष्यवाणी कर सकें।

RBSE Class 8 Science कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ Textbook Questions and Answers 


प्रश्न 1 तथा 2 में सही विकल्प का चयन कीजिए। 

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता? 
(क) प्लास्टिक का पैमाना 
(ख) ताँबे की छड़ 
(ग) फूला हुआ गुव्यारा 
(घ) कनी वस्त्र 
उत्तर:
(ख) ताँबे की छड़। 

RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 2. 
जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं तो छड़: 
(क) तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं। 
(ख) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है। 
(ग) तथा कपड़ा दोनों ऋणावेश अर्जित कर लेते हैं।  
(घ) अणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा धनावेशित हो हैं।
उत्तर:
(ख) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है। 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित कथनों के सामने सही के सामने 'T' तथा गलत के सामने 'F' लिखिए:
(क) सजातीय आवेश एक - दूसरे को आकर्षित करते हैं। 
(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है। 
(ग) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता। 
(घ) भूकम्प की भविष्यवाणी की जा सकती है। 
उत्तर:
(क) F 
(ख) T 
(ग) F 
(घ) F 

RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 4. 
सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट - चट की ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
स्वेटर उतारते समय घर्षण के कारण स्वेटर आवेशित हो जाता है। इन आवेशों के एक-दूसरे के सम्पर्क में आने के कारण हुए आकर्षण / प्रतिकर्षण के कारण चटचट की ध्वनि सुनाई देती है। 

प्रश्न 5. 
जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते है तो वह अपना आवेश खो देती है, व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
मानव शरीर विद्युत का चालक है। जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो आवेश शरीर से होकर पृथ्वी में चला जाता है और वस्तु अपना आवेश खो देती है।

प्रश्न 6. 
उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकम्पों की बिनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकम्प की माप 3 है। क्या इसे भूकम्पलेखी (सीसमोग्राफी) से रिकॉर्ड किया जा सकेगा? क्या इससे अधिक हानि होगी? 
उत्तर:
उस पैमाने का नाम रिक्टर पैमाना है जिस पर भूकम्पों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। रिक्टर पैमाने पर 3 का माप सोसमोग्राफी द्वारा रिकॉर्ड किया जा सकता है परन्तु यह भूकम्प बहुत दुर्बल होता है और इससे अधिक हानि नहीं होगी। 

RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 7.
तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए। 
उत्तर:

  1. तड़ित की गरज सुनते ही किसी मकान अथवा भवन में चले जायें।
  2. यदि आप किसी कार अथवा बस द्वारा यात्रा कर रहे हैं तो वाहन की खिड़कियाँ व दरवाजे बन्द कर लें। 
  3. यदि आप किसी खुले क्षेत्र में हैं, जहाँ कोई शरणस्थल नहीं है तो सभी वृक्षों से काफी दूर खड़े रहें। जमीन पर न लेटें, बल्कि जमीन पर सिमटकर नीचे बैठें।
  4. अपने हाथों को घुटनों पर तथा सिर को हाथों के बीच रखें। इस स्थिति में आप आघात के लिए लघुतम लक्ष्य बन जाएंगे। 

RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 8. 
आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारा आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
सजातीय (एक ही प्रकार के) आवेश एक - दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं जबकि विजातीय (भिन्न प्रकार के) आवेश एक - दूसरे को आकर्षित करते हैं। इसलिए दो आवेशित गुब्बारे, सजातीय होने के कारण प्रतिकर्षित करते हैं। एक आवेशित और एक अनावेशित गुख्यारा विजातीय होने के कारण आकर्षित होते हैं। 

प्रश्न 9.
चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है?
उत्तर:
किसी आवेशित वस्तु की पहचान विद्युतदर्शी नामक उपकरण से होती है। विद्युतदशी - विद्युतदर्शी में प्रायः धातु की एक छड़ होती है जिसके एक सिरे पर धातु का एक गोला या डिस्क (चक्रिका) जुड़ी होती है। धातु की छड़ के दूसरे सिरे पर धातु की दो पनी अथवा पत्र जुड़े होते हैं।

ये पा कांच में एक जार में बंद होते हैं। यदि कोई अनावेशित वस्तु विद्युतदर्शी की धातु की छड़ के सम्पर्क में लाई जाती है तो इसके पत्रों में कोई अपसरण नहीं होता है। दूसरी ओर, यदि इसके सम्पर्क में कोई आवेशित वस्तु लाई जाती है तो इसके पत्र अपसारित हो जाते हैं। आवेशित वस्तु को हट लेने पर भी पर अपसारित रहते हैं।
RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ 1

RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 10. 
भारत के उन तीन राज्यों (प्रदेशों) की सूची बनाइए जहाँ भूकम्पों के झटके अधिक सम्भावित हैं।
उत्तर:
राज्यों (प्रदेशों) के नाम जहाँ भूकम्प के झटके अधिक सम्भावित हैं:

  • कश्मीर
  • गुजरात (कच्छ का रन) 
  • राजस्थान।  

प्रश्न 11. 
मान लीजिए आप घर से बाहर हैं तथा भूकम्प के झटके लगते हैं। आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियाँ बरतेंगे? 
उत्तर:
घर के बाहर भूकम्प के झटकों से बचाव:

  • भवनों, वृक्षों तथा ऊपर जाती विद्युत लाइनों से दूर किसी खुले स्थान पर जायें और धरती पर लेट जाएँ। 
  • यदि आप किसी कार अथवा बस में हैं तो बाहर न निकलें। 
  • कार या बस को खले स्थान की ओर ले जाएँ। 
  • भू - स्पंदन के समाप्त होने से पहले बाहर न निकलें। 

RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 12. 
मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तड़ित झंझा की सम्भावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएंगे? व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
तड़ित टेलीफोन के तारों, विद्युत तारों, धातु के पाइपों एवं काले रंग की वस्तुओं पर आपात कर सकती है। तड़ित शंशा के समय हमें इन्हें छूना नहीं चाहिए। अत: तड़ित शंशा के समय छतरी लेकर नहीं जाना चाहिए क्योंकि छतरी सामान्यतया काले कपड़े की बनी होती है तथा इसमें लोहे की ताड़ी व छड़ होती हैं जो विद्युत की सुचालक है।

Bhagya
Last Updated on May 16, 2022, 6:51 p.m.
Published May 16, 2022