Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Chapter 13 सूचना प्रौद्योगिकी
RBSE Solutions for Class 8 Science
RBSE Class 8 Science सूचना प्रौद्योगिकी Intext Questions and Answers
पाठगत प्रश्नोत्तर
पृष्ठ 141.
प्रश्न 1.
क्या आप बता सकते हैं कि वर्तमान समय में सूचना प्रौद्योगिकी के अन्तर्गत संचार के कौन-कौन से साधनों का उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
सारणी –
RBSE Class 8 Science सूचना प्रौद्योगिकी Text Book Questions and Answers
सही विकल्प का चयन कीजिए
Question 1.
भारत में रेडियो प्रसारण किस सन् में प्रारम्भ हुआ?
(अ) सन् 1926 में
(ब) सन् 1927 में
(स) सन् 1928 में
(द) सन् 1925 में
उत्तर:
(ब) सन् 1927 में
Question 2.
हमारे देश में सर्वप्रथम टेलीफोन एक्सचेंज की स्थापना कहाँ हुई थी?
(अ) दिल्ली में
(ब) मुम्बई में
(स) पूना में
(द) बैंगलोर में
उत्तर:
(ब) मुम्बई में
Question 3.
टेलीफोन यन्त्र में मुँह के सामने रखे जाने वाला हिस्सा जो आवाज का संग्रहण कर विद्युत चुम्बकीय तरंगों के माध्यम से सूचना का संचार करता है, कहलाता है …………….
(अ) माउथपीस
(ब) रिसीवर
(स) केबल तार
(द) कोई नहीं
उत्तर:
(अ) माउथपीस
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
- सूचना तकनीकी पर आधारित वह मशीन जो ग्राफ, चार्ट आदि को टेलीफोन नेटवर्क द्वारा दूसरे स्थान तक भेजती है ……………….. कहलाती है।
- ……………….. मूलतः स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की वह प्रणाली है जिसमें डॉक्टर दूर स्थित रोगियों की दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से जाँच एवं इलाज करता है।
- टेलीफोन ग्रीक भाषा का शब्द है जिसमें टेली का अर्थ दूर एवं फोन का अर्थ ……………….. होता है।
- ……………….. टी. वी. प्रसारण उच्च तकनीकों द्वारा अनेक मल्टी चैनलों के टी. वी. कार्यक्रम एक छोटे से डिश एन्टीना की सहायता से बिना किसी केबल ऑपरेटर के उपग्रह के माध्यम से सीधे घर के अन्दर स्थित टी. वी. पर देख सकते हैं।
उत्तर:
- फैक्स
- टेलीमेडिसिन
- ध्वनि
- DTH
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
सूचना प्रौद्योगिकी को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) – अभियान्त्रिकी (Engineering) की वह शाखा जिसमें कम्प्यूटर का उपयोग करते हुए सूचनाओं को दूरसंचार के माध्यमों द्वारा प्राप्त किया जाता है एवं भेजा जाता है, सूचना प्रौद्योगिकी कहलाती है।
प्रश्न 2.
इन्टरनेट पर आधारित सूचना प्रौद्योगिकी के तीन संचार माध्यमों के नाम बताइए।
उत्तर:
इन्टरनेट पर आधारित सूचना प्रौद्योगिकी के तीन संचार माध्यम निम्नवत् हैं:
- टेलीमेडिसिन
- ब्रॉडबैण्ड
- सोशल मीडिया।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
टेलीविजन शब्द से क्या तात्पर्य है? टेलीविजन की कार्य-प्रणाली को समझाते हुए वर्तमान युग में टेलीविजन के अत्याधुनिक एवं सुविकसित प्रकारों के नाम बताइए।
उत्तर:
टेली का अर्थ ‘दूर’ तथा विजन का अर्थ ‘दृश्य’ है अर्थात् टेलीविजन का अर्थ है – चलते – फिरते चित्रों एवं ध्वनि को सुदूर स्थानों पर देखना। कार्य-प्रणाली-कार्यक्रम के प्रसारण केन्द्र से ध्वनि और चित्र दोनों को विद्युत चुम्बकीय तरंगों में बदलकर प्रसारित किया जाता है। ये तरंगें टेलीविजन प्रसारण ऐण्टिना से चारों ओर फैल जाती हैं और चलती हुई टेलीविजन के ऐण्टिना से टकराती हैं। टेलीविजन ऐण्टिना से ये तरंगें हमारे घर में लगे टेलीविजन द्वारा फिर से ध्वनि एवं चित्रों में बदल जाती हैं। टेलीविजन सेट में एक ट्यूनर परिपथ, एम्प्लीफायर, डिटेक्टर परिपथ, पावर सप्लाई, पिक्चर ट्यूब एवं लाउडस्पीकर आदि अवयव होते हैं। पिक्चर ट्यूब को सामान्य भाषा में परदा कहते हैं। पर्दे पर प्रकाश संवेदी पदार्थ के लगभग दो लाख बिन्दु होते हैं। रंगीन टेलीविजन कैमरे में तीन इलेक्ट्रॉन ट्यूब होती हैं जिनके अन्दर ऐसे दर्पण लगे होते हैं जो कैमरे में आने वाले प्रकाश को तीन भागों में विभक्त करते हैं। टेलीविजन को मेन्युल तरीके एवं रिमोट कन्ट्रोल से नियन्त्रण किया जाता है। वर्तमान युग में टेलीविजन के अत्याधुनिक एवं सुविकसित प्रकार अग्रवत हैं
- फ्लैट टेलीविजन
- L.C.D. T.V. (Liquid Crystal Display T.V)
- LED T.V. (Light Emitting diode T.V.)
- Curved T.V.
प्रश्न 2.
इन्टरनेट क्या है? इन्टरनेट पर आधारित प्रमुख संचार माध्यमों के नाम बताते हुए किन्हीं दो का विस्तृत वर्णन कीजिए।
उत्तर:
इन्टरनेट (Internet) – इन्टरनेट विश्व के विभिन्न स्थानों पर स्थापित कम्प्यूटरों के नेटवर्क को टेलीफोन लाइन की सहायता से जोड़कर बनाया गया सूचना मार्ग है जिस पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक सूचनाएँ जाती हैं।
इन्टरनेट पर आधारित प्रमुख संचार माध्यम निम्नवत् हैं:
- टेलीमेडिसिन
- ब्रॉडबैण्ड
- सोशल मीडिया।
1. टेलीमेडिसिन (Telemedicine) – यह मुख्यतःस्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाला संचार माध्यम है जिसमें डॉक्टर दूर स्थित रोगियों की दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से जाँच करता है तथा इलाज करता है। इस प्रणाली में डॉक्टर तथा मरीज एक – दूसरे को देख सकते हैं तथा बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा ई.सी.जी., एक्स – रे, कैट स्कैन, एम. आर. आई. आदि की तस्वीरें कम्प्यूटर वीडियो फाइल खोलकर जाँच सकते हैं।
2. ब्रॉडबैण्ड (Broadband) – यह सूचनाओं के संचरण की आधुनिकतम तकनीक है जिसमें मात्र एक केबल या तार के माध्यम से कई चैनलों को एक साथ प्रसारित किया जा सकता है।
प्रश्न 3.
विभिन्न क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन के भविष्य को आतंकित करने वाले सम्भावित साइबर अपराधों की सूची बनाइए और इसकी सुरक्षा के उपाय भी बताइए।
उत्तर:
विभिन्न क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी की उपादेयता निम्नवत् है:
- जन वितरण प्रणाली (PDS) के कम्प्यूटरीकरण व आपूर्ति सम्बन्धी जानकारियों को वेव के माध्यम से सार्वजनिक बनाना।
- जन सम्बन्धी प्रमुख कार्यालयों का कम्प्यूटरीकरण व नेटवर्किंग करके सेवाओं में समुचित सुधार करना।
- भ्रष्टाचार के प्रमुख कारण कार्यपद्धति में पारदर्शिता की कमी को ठीक करने हेतु सरकार ने सूचनाओं की स्वतंत्रता का भौतिक
- अधिकार जन सामान्य को देने की बात कही है। इसके क्रियान्वन हेतु कम्प्यूटरीकृत सूचना प्रणालियों, इन्टरनेट व एक्स्ट्रानेट की
- सहायता से सूचनाओं का आदान-प्रदान तीव्र गति से किया जा सकता है।
- भ्रष्टाचार पर काबू पाने व सूचना प्रौद्योगिकी का समुचित प्रयोग करके स्वच्छ व पारदर्शी शासन हेतु इलेक्ट्रानिक शासन की व्यवस्था करना।
- बैंकिंग प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी के समावेश में अभूतपूर्व परिवर्तन कर न केवल ग्राहक सेवा में सुधार किया है अपितु वित्तीय घोटालों व भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया है।
- आम जनता से सम्बन्धित कार्यालयों; जैसे- आयकर, केन्द्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क, जल, विद्युत, शहरी निकाय, ड्राइविंग लाइसेन्स, राशन आदि को पेपरलेस कार्यालयों में बदलकर इस प्रौद्योगिकी की सहायता से स्वच्छ, पारदर्शी एवं अल्पव्ययी बनाया है।
भविष्य के साइबर अपराध निम्नवत् हैं:
- धोखा तथा वित्तीय अपराध
- साइबर आतंकवाद
- साइबर वार फेयर
- सूचना वार फेयर
- औषध तस्करी।
विभिन्न सॉफ्टवेयर एवं तकनीकी के माध्यम से इन सभी साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
क्रियात्मक कार्य
प्रश्न 1.
शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत इन्टरनेट वेबसाइट्स का पता लगाकर सूची बनाइए।
उत्तर:
संकेत – शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत कुछ वेबसाइट निम्नवत् हैं:
- http://www.edhelper.com
- http://www.learningpage.com
- http://www.toolsforeducators.com
- http://www.britannica.com
- http://www.school.discovery.com
- http://www.eureka.com
- http://www.studystack.com
- http://www.howstuffworks.com
- http://www.educationcreators.com
- http://www.mathplayground.com
प्रश्न 2.
रेडियो और टेलीविजन में प्रसारित होने वाले शैक्षिक कार्यक्रमों की सूची बनाइए। इन कार्यक्रमों की उपयोगिता के बारे में विद्यालय में परिचर्चा आयोजित करें।
उत्तर:
संकेत – रेडियो द्वारा शैक्षिक प्रसारण का विस्तृत विवरण http://www.aier.net से प्राप्त करें। टेलीविजन में प्रसारित होने वाले शैक्षिक कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण https://en.m.wikipedia.org से प्राप्त करें। उपर्युक्त कार्यक्रमों की परिचर्चा अपने विषय अध्यापक के निर्देशानुसार करें।
सुमेलित कीजिए
उत्तर:
1. → C
2. → D
3. → E
4. → A
5. → B
RBSE Class 8 Science सूचना प्रौद्योगिकी Important Questions and Answers
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1.
आधुनिक संचार साधन है ………………..
(अ) कबूतर
(ब) ढोल
(स) बिगुल
(द) इन्टरनेट
उत्तर:
(द) इन्टरनेट
Question 2.
रेडियो प्रसारण में प्रयुक्त तरंगें हैं ………………..
(अ) मीडियम वेव
(ब) शॉर्ट वेव
(स) अल्ट्राशॉर्ट वेव
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
Question 3.
दूर संचार क्षेत्र की अति आधुनिक तकनीक है ………………..
(अ) रेडियो
(ब) टेलीफोन
(स) टेलीविजन
(द) इंटिग्रेटेड सर्विस डिजिटल नेटवर्क
उत्तर:
(द) इंटिग्रेटेड सर्विस डिजिटल नेटवर्क
Question 4.
ई – कॉमर्स से सम्बन्धित हैं ………………..
(अ) EDI
(ब) Email
(स) E.F.T
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
Question 5.
व्हॉट्स एप है ………………..
(अ) सोशल मीडिया
(ब) टेलीमेडिसिन
(स) उपग्रह
(द) कृत्रिम उपग्रह
उत्तर:
(अ) सोशल मीडिया
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
- भारत में डाक व्यवस्था द्वारा संदेश भेजने का क्रम ………………. में आरम्भ किया गया।
- टेलीफोन के माउथपीस में एक ………………. तथा एक ………………. होता है।
- फैक्स प्रणाली का आविष्कार 1843 में स्कॉटलैण्ड के ………………. द्वारा किया गया।
- ………………. तकनीक द्वारा एक ही तार पर आवाज, लिखित सामग्री, आँकड़ों और चित्रों को प्रेषित किया जाता है।
उत्तर:
- 1837
- प्रेषी, रिसीवर
- अलेक्जेण्डर बेल
- ISDNI
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
प्राचीन काल में गुप्त संदेशों को भेजने के लिए किनका प्रयोग किया जाता था?
उत्तर:
कबूतर, घुड़सवार, ढोल, बिगुल आदि का।
प्रश्न 2.
भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर:
भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत सन् 1927 में हुई थी।
प्रश्न 3.
वर्तमान समय में प्रचलित टेलीफोनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
- फोटोफोन
- कौर्डलेस टेलीफोन
- सेल्युलर टेलीफोन।
प्रश्न 4.
सेल्युलर फोन किन तकनीकों पर आधारित है?
उत्तर:
सेल्युलर फोन GSM, CDMA, D – AMP3S तथा PDCS तकनीक पर आधारित है।
प्रश्न 5.
इंटिग्रेटेड सर्विस डिजिटल नेटवर्क (ISDN) तकनीक का दूरसंचार क्षेत्र में क्या महत्व है?
उत्तर:
इस तकनीक द्वारा एक ही तार पर आवाज, लिखित सामग्री, आँकड़ों और चित्रों को प्रेषित किया जाता है।
प्रश्न 6.
इन्टरनेट पर खरीददारी करने का सबसे सुलभ माध्यम क्या है?
उत्तर:
इन्टरनेट पर खरीददारी करने का सबसे सुलभ माध्यम क्रेडिट कार्ड है।
प्रश्न 7.
ब्रॉडबैण्ड क्या है?
उत्तर:
यह संचार की आधुनिक तकनीक है जिसके द्वारा एक केबल या तार के माध्यम से कई चैनलों को एक साथ प्रसारित किया जा सकता है।
प्रश्न 8.
मुख्यतः प्रचलित सोशल मीडिया साइट्स के नाम लिखिए।
उत्तर:
फेसबुक, ट्विटर, ब्लॉगर, पिण्टरेस्ट, टम्बर्ल्स आदि।
प्रश्न 9.
बैंकिंग प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी में क्या क्रान्तिकारी परिवर्तन किए हैं?
उत्तर:
बैंकिंग में सूचना प्रौद्योगिकी के समावेश ने अभूतपूर्व परिर्वतन कर न केवल ग्राहक सेवा में विस्तार किया है अपितु घोटालों व भ्रष्टाचार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया है।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
वर्तमान समय में सूचना प्रौद्योगिकी के अन्तर्गत किन संचार साधनों का प्रयोग किया जा रहा है?
उत्तर:
- रेडियो
- टेलीफोन
- फैक्स
- टेलीविजन
- ई – मेल
- इन्टरनेट।
प्रश्न 2.
रेडियो क्या है? इसका क्या उपयोग है?
उत्तर:
रेडियो संचार का अत्यन्त शक्तिशाली एवं प्रभावशाली साधन है जो अदृश्य विद्युत चुम्बकीय तरंगों के रूप में सन्देशों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक प्रेषित करता है। यह मनोरंजक खेलों का आँखों देखा हाल, समाचार, संगीत कार्यक्रम आदि को हमें सुनवाता है।
प्रश्न 3.
रेडियो तरंगों की प्रकृति बताइए। रेडियो प्रसारण में प्रयुक्त रेडियो तरंगें कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर:
रेडियो तरंगें प्रकाश तरंगों की भाँति होती हैं इनमें केवल आवृत्ति का अन्तर होता है। रेडियो प्रसारण में तीन प्रकार की तरंगें प्रयुक्त होती है:
- मीडियम वेव
- शॉर्ट वेव
- अल्ट्राशॉर्ट वेव
प्रश्न 4.
सेटेलाइट फोन से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
सेटेलाइट फोन ऐसे फोन हैं जो पृथ्वी के भू-स्थिर कक्षाओं में चक्कर लगा रहे उपग्रहों से सम्पर्क स्थापित कर दूर – दराज इलाकों में प्रयोग किए जाते हैं।
प्रश्न 5.
फैक्स की क्या उपादेयता है?
उत्तर:
फैक्स, सूचना प्रौद्योगिकी की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जिसके द्वारा ग्राफ, चार्ट, हस्तलिखित या मुद्रित दस्तावेजों को टेलीफोन नेटवर्क द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर इस प्रकार भेजा जा सकता है जैसे प्राप्त करने वाले सिरे पर मूल प्रति की फोटो कॉपी मिल रही हो।
प्रश्न 6.
फैक्स उपयोग के क्षेत्र से सम्बन्धित सेवाओं को सूचीबद्ध कीजिए।
उत्तर:
- विज्ञापन क्षेत्र, एजेन्सी व उपभोक्ता के मध्य ग्राफिक्स का आदान – प्रदान
- शेयर मार्केट एवं वैज्ञानिक सेवाएँ।
- प्रशासनिक सेवा के सन्देशों और निर्देशों का प्रेषण।
- प्रशासनिक अभियान्त्रिकी आँकड़ा।
- ऊर्जा उद्योग में अनेक प्रकार के दस्तावेजों का प्रेषण।
प्रश्न 7.
DTH सेवा क्या है? समझाइए।
उत्तर:
यह प्रसारण की तकनीक है। (DTH = डायरेक्ट टू होम) DTH T.V. प्रसारण में उच्च तकनीक द्वारा अनेक मल्टी चैनलों के टीवी कार्यक्रम एक छोटे से डिश ऐन्टीना की सहायता से बिना किसी केबल ऑपरेटर के उपग्रह (सेटेलाइट) के माध्यम से सीधे घर के अन्दर टीवी पर देखे जा सकते हैं।
प्रश्न 8.
ई – मेल प्रणाली के मुख्य अनुसंधान केन्द्रों के नाम लिखिए।
उत्तर:
- सी – डॉट, दिल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
- भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु
प्रश्न 9.
ई – कॉमर्स क्या है?
उत्तर:
वस्तुओं या सेवाओं को इन्टरनेट से खरीदना-बेचना या विज्ञापन द्वारा उत्पादों की सूचनाओं को ग्राहक तक पहुँचाना ई – कॉमर्स कहलाता है।
प्रश्न 10.
ई – मित्र सेवा की क्या उपादेयता है?
उत्तर:
इस सेवा के माध्यम से नागरिक अपने घर के नजदीक किसी ई – मित्र कियोस्क पर जाकर बिजली, पानी, टेलीफोन बिल, बोनाफाईड प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, स्वर्ण जयन्ती ग्राम योजना, स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत लोन प्राप्ति, लर्नर ड्राइविंग लाइसेन्स, राजस्थान रोडवेज की बस में यात्रा हेतु पास प्राप्त करना आदि कार्य सहजता एवं सुगमता से कर सकते हैं।
प्रश्न 11.
निम्नलिखित को विस्तारित रूप में लिखिए।
- E.D.I.
- ISDN
- L.C.D. T.V.
- L.E.d.T.V.
- PPP
- CSC
उत्तर:
- EDI = Electronic Data Interchanges.
- ISDN = Integrated Service Digital Network
- L.C.D. T.V. = Liquid Crystal Display T.V.
- LEDTV = Light Emiting Diode TV
- PPP = Public Private Partnership
- CSC = Common Service Centre
प्रश्न 12.
ऑडियो कॉन्फ्रेंस किसे कहते हैं?
उत्तर:
एक ऐसी प्रणाली जिसमें नये प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक फोन के साथ कई लोग एक ही फोन पर एक साथ बात कर सकते हैं। इस प्रकार के टेलीफोन द्वारा बिना घर या ऑफिस छोड़े ही कई लोगों की मीटिंग व्यवस्थित की जा सकती है। इस प्रणाली को ऑडियो कॉन्फ्रेंस कहते हैं।
प्रश्न 13.
वर्तमान समय में नये विकसित टेलीफोन जो मुख्य रूप से प्रचलन में हैं। कौन – कौन से हैं?
उत्तर:
निम्नलिखित नये विकसित फोन प्रचलन में हैं:
- फोटोफोन
- कार्डलेस टेलीफोन
- सेल्युलर फोन
प्रश्न 14.
चिंतक सार्व ने संचार प्रणाली के क्षेत्र में क्या कल्पना की?
उत्तर:
चिन्तक सार्व ने कल्पना की कि, “अगली शताब्दी, किताबों के बिना आँखों, कानों और मन के भीतरी अन्तर्द्वन्दों की शताब्दी होगी जब आदमी को मन से नहीं, किसी परदे की स्क्रीन से पढ़ेगा।”
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
टेलीफोन का क्या अर्थ है? इसका आविष्कार किसने किया था? भारत टेलीफोन सेवा के विस्तार पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
टेलीफोन ग्रीक भाषा का शब्द है। टेली का अर्थ ‘दूर’ और फोन का अर्थ है ‘ध्वनि’ अर्थात् ध्वनि को दूर तक भेजना। टेलीफोन का आविष्कार अलेक्जेण्डर ग्राहम बेल ने किया था। हमारे देश में टेलीफोन का प्रवेश 1882 में कोलकाता, मुम्बई एवं चेन्नई के टेलीफोन एक्सचेंज की स्थापना के साथ हुआ। समय के साथ – साथ टेलीफोन की कार्य प्रणाली में और विकास हुआ। स्वतन्त्रता के पश्चात भारत में लगभग 82000 टेलीफोन कनेक्शन थे जो बढ़ते हुए 2015 तक लगभग 970 मिलियन तक पहुँच चुके हैं। सन् 1960 में इलेक्ट्रॉनिक एक्सचेंज का प्रादुर्भाव हुआ फलस्वरूप सब्सक्राइबर ट्रंक डायलिंग (STD) सेवा की शुरुआत पहली बार लखनऊ और कानपुर के बीच 1960 को आधुनिक टेलीफोन में अनेक सुधार हो चुके हैं। नये प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक फोन के साथ कई लोग एक ही फोन पर साथ – साथ बातचीत कर सकते हैं। इस प्रकार के टेलीफोन द्वारा घर या ऑफिस में ही कई लोगों की मीटिंग व्यवस्थित की जा सकती है।
प्रश्न 2.
इलेक्ट्रॉनिक या ई – मेल प्रणाली का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जिस प्रकार हम डाक द्वारा अपने पत्र को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजते हैं उसी प्रकार अब पत्र कम्प्यूटर द्वारा भी भेजे जाने लगे हैं। इस प्रणाली को इलेक्ट्रॉनिक मेल या ई-मेल प्रणाली कहते हैं। जिस पत्र को भेजना है उसकी सामग्री वर्ड प्रोसेसर द्वारा इसमें तैयार की जाती है। इसके बाद जिस पते पर यह पत्र भेजना है वहाँ तक इसे टेलीफोन नेटवर्क द्वारा भेजा जाता है। पत्र की समस्त सामग्री प्राप्त करने वाले व्यक्ति के मोबाइल या कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाती है। प्राप्त करने वाला व्यक्ति उसका प्रिंट भी निकाल सकता है। ई – मेल प्रणाली अत्यन्त तीव्र है। इससे समय की अत्यधिक बचत होती है तथा यह सस्ती भी है। हमारे देश में दूरसंचार विभाग के दिल्ली स्थित सी – डॉट, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलुरु आदि स्थानों पर इस प्रणाली पर उल्लेखनीय अनुसंधान एवं विकास कार्य निरन्तर हो रहा है।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित का संक्षिप्त वर्णन कीजिए
- सोशल मीडिया
- ई – मित्र
उत्तर:
1. सोशल मीडिया (Social Media):
यह तकनीक कई रूपों में पायी जाती है; जैसे-ब्लॉग लिखना, बिजनेस नेटवर्क, इन्टरप्राईज सोशल नेटवर्क, फोरम, माइक्रो ब्लॉग फोटोशेयरिंग, उत्पाद/सर्विस रिव्यू सोशल बुकमार्किंग, सोशल गेमिंग, सोशल नेटवर्क, वीडियो शेयरिंग एवं वर्चुअल वर्ल्ड आदि। फेसबुक, ट्विटर, ब्लॉगर, पिण्टरेस्ट, टम्बर्ल्स आदि कुछ मुख्यतः प्रचलित सोशल मीडिया साइट्स हैं। सोशल मीडिया द्वारा व्यक्ति एक दूसरे से जुड़कर विचार एवं सामग्री साझा करते हैं। व्हाट्स एप, हाइक आदि मोबाइल सोशल मीडिया ऐप्लीकेशन हैं।
2. ई – मित्र (E – Mitra):
ई – मित्र सेवा राजस्थान सरकार की एक महत्वाकांक्षी ई – गवर्नेन्स सुविधा है जो राज्य के सभी 33 जिलों में PPP (Public Private Partnership) मॉडल पर नागरिकों की सुविधा हेतु पारदर्शिता के साथ उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अन्तर्गत विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट सेवाओं सम्बन्धी कार्यों का संचालन एक ही छत के नीचे ई-प्लेटफॉर्म के जरिए किया जाता है। ये सेवाएँ CSC (Common Service Centre) कियोस्क के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों एवं ई-मित्र कियोस्क के रूप में शहरी क्षेत्रों में ऑन – लाइन भी उपलब्ध हैं। यह प्रोजेक्ट वर्ष 2005 से निरन्तर चल रहा है। इस सेवा के माध्यम से नागरिक अपने घर के नजदीक किसी ई-मित्र कियोस्क पर जाकर बिजली, पानी, टेलीफोन बिल, बोनाफाईड प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत लोन प्राप्ति, लर्नर ड्राइविंग लाइसेन्स, राजस्थान रोडवेज की यात्रा हेतु बस पास प्राप्त करना आदि कार्य सहजता एवं सुगमता से कर सकता है।
प्रश्न 4.
साइबर सुरक्षा क्या है और क्यों जरूरी है? साइबर सुरक्षा कैसे की जाती है?
उत्तर:
साइबर सुरक्षा – इंटरनेट सूचना तकनीकी की सुरक्षा को साइबर सुरक्षा कहते हैं। यह विविध कम्प्यूटर, नेटवर्क, महत्वपूर्ण व गोपनीय प्रोग्राम और डाटा के अनधिकृत पहुँच को रोकती है। साइबर सुरक्षा की जरूरत – सरकार सेना, कॉर्पोरेट जगत, वित्तीय संस्थान, हॉस्पीटल और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान कई गोपनीय सूचनाओं का संग्रहण एवं प्रसंस्करण कर उन्हें अन्य कम्प्यूटरों में भेजते हैं, अतः यह आवश्यक हो जाता है कि जन सुरक्षा एवं राष्ट्र की सुरक्षा के इन महत्वपूर्ण एवं गोपनीय आँकड़ों की सुरक्षा की जाए। सुरक्षा कैसे की जाती है- विभिन्न सॉफ्टवेयर एवं तकनीकी के माध्यम से इन सभी गतिविधियों की सुरक्षा की जाती है।