Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 10 कामचोर Textbook Exercise Questions and Answers.
कहानी से -
प्रश्न 1.
कहानी में 'मोटे-मोटे किस काम के हैं?' किनके बारे में और क्यों कहा गया?
उत्तर :
यह घर के आलसी बच्चों के लिए कहा गया है, क्योंकि वे हर काम के लिए नौकरों पर आश्रित रहते हैं। स्वयं कुछ भी काम नहीं करते हैं। वे अपने माता-पिता की निगाहों में खा-पीकर मोटे हो रहे थे।
प्रश्न 2.
बच्चों के ऊधम मचाने के कारण घर की क्या दुर्दशा हुई?
उत्तर :
बच्चों के ऊधम मचाने के कारण घर में ऐसा लगने लगा कि तूफान आ गया हो। घर के बर्तन इधर-उधर बिखर गये। सारे घर में मुर्गियाँ और भेड़ें खुलकर इधर-उधर घूमने लगीं। घर में कीचड़ हो गया जिसमें दरी सनकर गीली हो गयी। घर में पड़ी सब्जियों को भेड़ें खा गयीं।
प्रश्न 3.
"या तो बच्चाराज कायम कर लो या मुझे ही रख लो।" अम्मा ने कब कहा? और इसका परिणाम क्या हुआ?
उत्तर :
यह अम्मा ने तब कहा जब बच्चों के द्वारा घर में ऊधम मचाने से भूचाल आ गया। इसका परिणाम यह हुआ कि अम्मा अपना सामान बाँध कर आगरा जाने को तैयार हो गयी और अब्बा ने सभी बच्चों को कतार में खड़ा करके सख्त हिदायत दी कि अब कोई भी घर के काम को हाथ नहीं लगायेगा। यदि किसी ने भी घर का काम किया तों उसे रात का खाना नहीं दिया जायेगा।
प्रश्न 4.
'कामचोर' कहानी क्या सन्देश देती है?
उत्तर :
'कामचोर' कहानी यह सन्देश देती है कि मातापिता को चाहिए कि बच्चों में घर का कार्य करने की आदत डालनी चाहिए। उन्हें निठल्ला बैठाकर नौकरों पर आश्रित नहीं करना चाहिए।
प्रश्न 5.
क्या बच्चों ने उचित निर्णय लिया कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, हिलकर पानी भी नहीं पियेंगे?
उत्तर :
बच्चों द्वारा लिया गया यह निर्णय किसी भी दृष्टि से उचित नहीं था। क्योंकि इससे उनमें कामचोरी की प्रवृत्ति बढ़ेगी और वे और आलसी होते चले जायेंगे। अन्त में वे परिवार व समाज के लिए बोझ बन जायेंगे।
कहानी से आगे -
प्रश्न 1.
घर के सामान्य काम हों या अपना निजी काम, प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुरूप उन्हें करना आवश्यक क्यों है?
उत्तर :
घर के सामान्य काम हों या अपना निजी काम हो, प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करना चाहिए। काम करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। उसका मन काम में लगा रहता है और उसमें काम करने की आदत पड़ जाती है।
प्रश्न 2.
भरा-पूरा परिवार कैसे सुखद बन सकता है और कैसे दुःखद? 'कामचोर' कहानी के आधार पर निर्णय कीजिए।
उत्तर :
जब घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार मिलकर कार्य करें तब भरा-पूरा परिवार सुखद बन सकता है और जब कार्य के प्रति सचेत न रहकर आलस्य करें तब दु:खद बन सकता है। जैसे 'कामचोर' कहानी में पहले बच्चों से काम नहीं कराया गया। वे नौकरों पर ही आश्रित रहे। इस कारण अम्मा अब्बा को बच्चे निठल्ले लगने लगे। फिर एक-साथ उनका यह निर्णय लेना कि नौकरों के स्थान पर घर का सभी कार्य बच्चे ही करेंगे, उनके लिए दु:खदायी बन जाता है; क्योंकि बच्चों को कोई कार्य करने का सलीका ही नहीं होता। सारा घर तूफान आने की तरह बिखर जाता है।
प्रश्न 3.
बड़े होते बच्चे किस प्रकार माता-पिता के सहयोगी हो सकते हैं और किस प्रकार भार? 'कामचोर' कहानी के आधार पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर :
बड़े होते बच्चे यदि माता-पिता के कार्यों में हाथ बटायें और घर के छोटे-मोटे कार्यों के लिए उन पर निर्भर न होकर खुद कर लें तो वे उनके सहयोगी हो सकते हैं। यदि वे पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर रहें तो कभीकभी वे भार लगने लगते हैं। जैसे 'कामचोर' कहानी में घर के बच्चे उठकर पानी भी नहीं पीते हैं, हर छोटे से छोटे कार्य के लिए माता-पिता या नौकरों पर ही निर्भर रहते हैं।
प्रश्न 4.
'कामचोर' कहानी एकल परिवार की कहानी है या संयुक्त परिवार की? इन दोनों तरह के परिवारों में क्या-क्या अन्तर होते हैं?
उत्तर :
'कामचोर' कहानी संयुक्त परिवार की कहानी है, क्योंकि इसमें माता-पिता के अलावा बुआ, मौसी, चाचा आदि का भी जिक्र आया है। इन दोनों तरह के परिवारों में मुख्य रूप से यह अन्तर होता है-एकल परिवार में मातापिता तथा उनके बच्चे ही रहते हैं जबकि संयुक्त परिवार में माता-पिता और उनके बच्चों के अलावा दादा-दादी, चाचाचाची, ताऊ-ताई और उनके बच्चे, बुआ आदि सभी साथसाथ रहते हैं।
अनुमान और कल्पना -
प्रश्न 1.
घरेलू नौकरों को हटाने की बात किन-किन परिस्थितियों में उठ सकती है? विचार कीजिए।
उत्तर :
घरेलू नौकरों को हटाने की बात निम्नलिखित परिस्थितियों में उठ सकती है -
प्रश्न 2.
कहानी में एक समृद्ध परिवार के ऊधमी बच्चों का चित्रण है। आपके अनुमान से उनकी आदत क्यों बिगड़ी होगी? उन्हें ठीक ढंग से रहने के लिए आप क्याक्या सुझाव देना चाहेंगे?
उत्तर :
उन बच्चों की आदत बिगड़ने का प्रमुख कारण उनका बचपन से नौकरों पर आश्रित रहना था। इसीलिए वे किसी कार्य को करना नहीं समझ पाये और न काम में रुचि ले पाये। उन्हें ठीक ढंग से रहने के लिए निम्न सुझाव दिये जा सकते हैं -
भाषा की बात -
"धुली-बेधुली बाल्टी लेकर आठ हाथ चार थनों पर पिल पड़े।"धुली शब्द से पहले 'बे' लगाकर बेधुली बना है। जिसका अर्थ है 'बिना धुली'। 'बे' एक उपसर्ग है। 'बे' उपसर्ग से बनने वाले कुछ और शब्द हैंबेतुका, बेईमान, बेघर, बेचैन, बेहोश आदि।
आप भी नीचे लिखे उपसर्गों से बनने वाले शब्द खोजिए -
1. प्र. ..................
2. आ....................
3. भर...................
4.बद ..................।
उत्तर :
उपसर्ग-उपसर्ग के मेल से बनने वाले शब्द -
1. प्र - प्रभाव, प्रदीप, प्रसन्न, प्रसिद्ध, प्रचलन, प्रस्थान।
2. आ - आजीवन, आदान, आयात, आगम, आगत।
3. भर - भरपेट, भरपूर, भरसक।
4. बद - बदनाम, बदसूरत, बदचलन, बदमिजाज, बदरंग।
प्रश्न 1.
"ये मोटे-मोटे किस काम के हैं?" यहाँ 'मोटेमोटे' शब्द प्रयुक्त हुआ है
(क) नौकरों के लिए
(ख) घर के बच्चों के लिए
(ग) घर के सदस्यों के लिए
(घ) घर के जानवरों के लिए।
उत्तर :
(ख) घर के बच्चों के लिए
प्रश्न 2.
वाद-विवाद हो रहा था
(क) नौकरों के मध्य
(ख) नौकरों और बच्चों के मध्य
(ग) भाइयों और बहिनों के मध्य
(घ) अम्मा और अब्बा के मध्य।
उत्तर :
(घ) अम्मा और अब्बा के मध्य।
प्रश्न 3.
अब्बा ने सबको कतार में खड़ा किया
(क) खाना खाने के लिए
(ख) घर से बाहर भेजने के लिए
(ग) हिदायत देने के लिए
(घ) पिटाई करने के लिए।
उत्तर :
(ग) हिदायत देने के लिए
प्रश्न 4.
बच्चों को हिदायत दी गई थी
(क) किसी के घर न जाने की
(ख) भैंस का दूध न निकालने की
(ग) घर के किसी काम में हाथ न लगाने की
(घ) बैठे-बैठे खाने की।
उत्तर :
(ग) घर के किसी काम में हाथ न लगाने की
प्रश्न 5.
बच्चों को कौन-सी आदत होनी चाहिए?
(क) काम करने की
(ख) अपना काम खुद करने की
(ग) आराम से बैठने की
(घ) अच्छे काम करने की।
उत्तर :
(ख) अपना काम खुद करने की
प्रश्न 6.
सारा घर धूल से क्यों भर गया था?
(क) मुर्गियों के इधर-उधर भागने के कारण
(ख) फर्शी दरी को झटकने के कारण
(ग) आँगन में झाडू लगाने के कारण
(घ) घर की सफाई करने के कारण।
उत्तर :
(ख) फर्शी दरी को झटकने के कारण
प्रश्न 7.
'धींगा मुश्ती' शब्द का क्या अर्थ है?
(क) उटक-पटक
(ख) धक्का-मुक्की
(ग) हिलना-डुलना
(घ) पकड़न-पकड़ाई
उत्तर :
(ख) धक्का-मुक्की
प्रश्न 8.
भेड़ों की तुलना किससे की गई है?
(क) शिकारी कुत्तों से
(ख) जर्मनी सेना से
(ग) फैले दुपट्टे से
(घ) उपर्युक्त सभी से
उत्तर :
(ख) जर्मनी सेना से
प्रश्न 9.
'मातम मनाना' का उचित अर्थ है
(क) खुशी प्रकट करना
(ख) शोक प्रकट करना
(ग) दुःख प्रकट करना
(घ) क्रोध प्रकट करना।
उत्तर :
(ख) शोक प्रकट करना
प्रश्न 10.
बच्चे सही कार्य क्यों नहीं कर सके थे?
(क) वे ऊधमी और आलसी थे।
(ख) उन्होंने काम कभी किया ही नहीं था।
(ग) उन्हें कभी काम दिखाया ही नहीं गया।
(घ) वे सबके लाडले थे।
उत्तर :
(ग) उन्हें कभी काम दिखाया ही नहीं गया।
रिक्त स्थानों की पूर्ति -
प्रश्न 11.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए सही शब्दों से कीजिए
(i) दिन भर की भूखी भेड़ें दाने का सूप देखकर जो सबकी सब झपर्टी तो-जाना कठिन हो गया। : (भागकर/दौड़कर)
(ii) भेड़ें शिकारी कुत्तों की तरह. सुंघती हुई हमला करती गईं। (सुगंध/गंध)
उत्तर :
(i) भागकर
(ii) गंध।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न -
प्रश्न 12.
वाद-विवाद किनके मध्य हो रहा था?
उत्तर :
वाद-विवाद अम्मा और अब्बा के मध्य हो रहा था?
प्रश्न 13.
बच्चे किसके सपने देखते हुए काम में लग गये थे?
उत्तर :
बच्चे तनख्वाह के सपने देखते हुए काम में लग गये थे।
प्रश्न 14.
भैंस ने चौकन्ने होते ही क्या किया?
उत्तर :
चौकन्ने होते ही भैंस छूट कर भाग गयी।
प्रश्न 15.
बच्चों को किस हिसाब से नहलवाया गया था?
उत्तर :
बच्चों को चार आना प्रति बच्चा के हिसाब से नहलवाया गया था।
प्रश्न 16.
बच्चों ने क्या निर्णय लिया?
उत्तर :
बच्चों ने घर का सारा काम करने का निर्णय लिया।
प्रश्न 17.
'कामचोर' कहानी किस प्रकार की रचना है?
उत्तर :
'कामचोर' कहानी परिवार की समस्या पर आधारित हास्य-व्यंग्य विधा की रचना है।
प्रश्न 18.
किन परिवारों के बच्चे काम नहीं करते हैं?
उत्तर :
जिन परिवारों में सारा काम नौकर करते हैं और बच्चों में काम करने की आदत नहीं होती है, वे बच्चे काम नहीं करते हैं।
प्रश्न 19.
पानी के मटकों के पास बच्चों का घमासान क्यों हो गया था?
उत्तर :
सभी बच्चे एक साथ पानी भरने के लिए टूट पड़े थे, इस कारण उनमें घमासान हो गया था।
प्रश्न 20.
बच्चों में किस आदत का विकास होना चाहिए?
उत्तर :
बच्चों में अपना काम खुद करने की आदत का विकास होना चाहिए।
प्रश्न 21.
बच्चों को आँगन में क्यों निकाला गया?
उत्तर :
बच्चों को आँगन में इसलिए निकाला गया, क्योंकि फर्शी दरी को झाड़ने से वहाँ का वातावरण धूल से धूसरित हो गया था।
प्रश्न 22.
बच्चों ने तुरन्त झाडू देने का फैसला क्यों ले लिया था?
उत्तर :
काम के बदले उन्हें वेतन मिलने का आश्वासन दिया गया इसलिए उन्होंने तुरन्त झाडू लगाने का फैसला कर लिया।
प्रश्न 23.
बच्चों के अनुसार वे कौन-सा कार्य नहीं कर सकते हैं?
उत्तर :
बच्चों को लगा कि वे सफाई व पौधों में पानी देने का काम नहीं कर सकते हैं।
प्रश्न 24.
भेड़ों की नजरें किस पर और क्यों जमी हुई थीं?
उत्तर :
भेड़ों की नजरें सूप में रखे दानों पर जमी हुई थीं, क्योंकि वे दिनभर की भूखी थीं।
प्रश्न 25.
भेड़ें तख्त पर कैसे चढ़ गयी थीं?
उत्तर :
भेडें पलंगों को फाँदती हुई और बरतन लुढ़काती हुई तख्त पर चढ़ गईं।
प्रश्न 26.
बड़ी दीदी किसको कछ बतला रही थी?
उत्तर :
बड़ी दीदी मुगलानी बुआ को कुछ बतला रही थी।
प्रश्न 27.
बच्चों को किस बात की धमकी मिल चुकी थी?
उत्तर :
बच्चों को रात का खाना न मिलने की धमकी मिल चुकी थी।
प्रश्न 28.
तरकारी वाली आँसू क्यों बहा रही थी?
उत्तर :
तरकारी वाली अपने आँसू इसलिए बहा रही थी, क्योंकि भेड़ों ने उसकी सारी तरकारी बिगाड़ दी थी।
प्रश्न 29.
अम्मा ने क्या धमकी दी थी?
उत्तर :
अम्मा ने बच्चों को काम में हाथ न लगाने तथा मायके जाने की धमकी दे दी थी।
प्रश्न 30.
कोर्ट मार्शल में बच्चों का क्या बन्द कर दिया था?
उत्तर :
कोर्ट मार्शल में बच्चों का रात का खाना बन्द कर दिया गया था।
लघूत्तरात्मक प्रश्न -
प्रश्न 31.
सारा घर धूल से क्यों अट गया?
उत्तर :
बच्चे घर का काम गलत ढंग से करने लगे। उन्होंने फर्श पर बिछी दरी जो मिट्टी से सनी हुई थी, उसे झाड़ना शुरू किया था, इसलिए सारा घर धूल से अट गया था अर्थात् भर गया था।
प्रश्न 32.
बच्चों का काम करने के सम्बन्ध में क्या विचार था?
उत्तर :
जब बच्चों ने गलत तरीके से काम किया तो अम्मा ने सिर पीट लिया और बच्चों को डाँटने लगी। इस स्थिति को देखकर बच्चों ने कहा कि जब घर के बड़े-बूढ़े काम करने दें तो ही हम कार्य कर सकते हैं।
प्रश्न 33.
भेड़ चाल से क्या अभिप्राय है? भेड़ों ने क्या ऊधम मचाया था?
उत्तर :
भेड़ चाल से अभिप्राय है-एक को देखकर सभी वैसा करने लगे। दिन-भर की भूखी भेड़ें दाने का सूप देखकर उस पर झपट पड़ी थीं। कुछ लकडी के दीवान पर चढ़ गयीं और कुछ पलंगों को फाँदती हुई बर्तन गिराती हुई आगे निकल गईं।
निबन्धात्मक प्रश्न -
प्रश्न 34.
भैंस दुहने के लिए बच्चों ने क्या किया?
उत्तर :
भैंस दुहने के लिए बच्चों ने भैंस के आगे और पीछे के पैरों को बाँधने का प्रयत्न किया। बच्चों ने भैंस के पिछले दो पैर चाचाजी की चारपाई के पायों से बाँध दिए और उसके दो अगले पैरों को बाँधने की तैयारी में भैंस चौकन्नी हो गयी और छूट कर भागने लगी, तो चाचाजी की चारपाई भी उसके साथ खिंचने लगी।
प्रश्न 35.
अम्मा कहाँ जाने के लिए अपना सामान बाँधने लगी और क्यों?
उत्तर :
अम्मा अपने मायके आगरा जाने के लिए अपना सामान बाँधने लगी थी, क्योंकि वे बच्चों के काम से परेशान हो गयी थी। इसके साथ ही अब्बा की जिद थी कि बच्चे काम करें पर वे इस बात को सहन नहीं कर सकती थीं।
प्रश्न 36.
'कामचोर' कहानी का मूल प्रतिपाद्य क्या है?
उत्तर :
'कामचोर' कहानी का मूल प्रतिपाद्य या उद्देश्य यह है कि प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों में काम करने की आदत डालनी चाहिए, उन्हें कर्मठ तथा परिश्रमी बनाना चाहिए। बच्चों को कर्त्तव्य-परायण होना चाहिए।
गद्यांश पर आधारित प्रश्न -
प्रश्न 37.
निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
1. सारा घर धूल से अट गया। खाँसते-खाँसते सब बेदम हो गये। सारी धूल जो दरी पर थीं, जो फर्श पर थी, सबके सिरों पर जम गई। नाकों और आँखों में घुस गई। बुरा हाल हो गया सबका। हम लोगों को तुरन्त आँगन में निकाला गया। वहाँ हम लोगों ने फौरन झाड़ देने का फैसला किया। झाडू क्योंकि एक थी और तनख्वाह लेने वाले उम्मीदवार बहुत, इसलिए क्षण-भर में झाडू के पुर्जे उड़ गए, जितनी सीके जिसके हाथ पड़ी, वह उनसे ही उल्टे-सीधे हाथ मारने लगा।
प्रश्न :
(क) उपर्युक्त गद्यांश जिस पाठ से लिया गया है, उसका नाम लिखिए।
(ख) सारा घर किससे अट गया था और क्यों?
(ग) बच्चों ने तुरन्त झाडू देने का फैसला क्यों ले लिया था?
(घ) झाडू की क्या दशा हुई?
उत्तर :
(क) पाठ का नाम-'कामचोर'।
(ख) बच्चों ने फर्शी दरी को झाड़ना शुरू कर दिया था, इससे सारा घर धूल से अट गया था।
(ग) झाडू लगाने वाले को तनख्वाह मिलेगी, यह सुनकर बच्चों ने तुरन्त ही झाडू देने का फैसला लिया था।
(घ) झाडू एक थी, उसे सभी बच्चों ने छीना-झपटी से तार-तार कर दिया था, उसकी सारी सींकें बिखर गई थीं।
2. इस धींगामुश्ती में कुछ बच्चे कीचड़ में लथपथ हो गए जिन्हें नहलाकर कपड़े बदलवाने के लिए नौकरों की वर्तमान संख्या काफी नहीं थी। पास के बंगलों से नौकर आए और चार आना प्रति बच्चा के हिसाब से नहलवाए गए। हम लोग कायल हो गए कि सचमुच यह सफाई का काम अपने बस की बात नहीं और न पेड़ों की देखभाल हमसे हो सकती है। कम-से-कम मुर्गियाँ ही बंद कर दें।
प्रश्न :
(क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ख) बच्चों को किस प्रकार नहलवाया गया?
(ग) बच्चों के अनुसार वे कौनसा कार्य नहीं कर सकते थे?
(घ) बच्चे कीचड़ में क्यों लथपथ हो गए थे?
उत्तर :
(क) शीर्षक-बच्चों की नासमझी।
(ख) बच्चों को नहलवाने के लिए घर में नौकर कम थे, इसलिए पड़ोस के नौकरों को पैसा देकर उन्हें नहलवाया गया।
(ग) बच्चों के अनुसार वे सफाई का काम और पेड़-पौधों की देखभाल का कार्य नहीं कर सकते थे।
(घ) पेड़ों में पानी देने के लिए सभी बच्चे नल पर पानी भरते समय आपस में भिड़ गये, इससे वे कीचड़ में लथपथ हो गए थे।
3. दिन-भर की भूखी भेड़ें दाने का सुप देखकर जो सबकी सब झपटी तो भागकर जाना कठिन हो गया। लश्टमपश्टम तख्तों पर चढ़ गईं। पर भेड़-चाल मशहूर है। उनकी नजर तो बस दाने के सूप पर जमी हुई थी। पलंगों को फलाँगती, बरतन लुढ़काती साथ-साथ चढ़ गई। तख्त पर बानी दीदी का दुपट्टा फैला हुआ था जिस पर गोखरी, चंपा और सलमा-सितारे रखकर बड़ी दीदी मुगलानी बुआ को कुछ बता रही थीं। भेड़ें बहुत निःसंकोच सबको रौंदती, मेंगनों का छिड़काव करती हुई दौड़ गईं।
प्रश्न :
(क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ख) भेड़ें एक साथ किस पर और क्यों झपटीं?
(ग) 'भेड़ें-चाल' का क्या आशय है?
(घ) बड़ी दीदी किसे क्या बता रही थीं?
उत्तर :
(क) शीर्षक-भेड़चाल का प्रभाव।
(ख) भेड़ें एकसाथ सूप पर झपटीं, क्योंकि वे दिनभर से भूखी थीं और उनकी नज़र सूप पर रखे दाने पर जमी हुई थी।
(ग) 'भेड़-चाल' का आशय है - बिना सोचे-समझे आगे कूद जाना, अन्धानुकरण करना।
(घ) बड़ी दीदी मुगलानी बुआ को दुपट्टा फैलाकर उसमें गोखरी, चम्पा और सलमा-सितारे रखकर बता रही थीं।
4. तय हुआ.कि भैंस की अगाडी-पिछाड़ी बाँध दी जाए और फिर काबू में लाकर दूध दुह लिया जाए। बस, झूले की रस्सी उतारकर भैंस के पैर बाँध दिए गए। पिछले दो पैर चाचाजी की चारपाई के पायों से बाँध, अगले दो पैरों को बाँधने की कोशिश जारी थी कि भैंस चौकन्नी हो गयी। छूटकर जो भागी तो पहले चाचाजी समझे कि शायद कोई सपना देख रहे हैं। फिर जब चारपाई पानी के ड्रम से टकराई और पानी छलककर गिरा तो समझे कि आँधी-तूफान में फँसे हैं। साथ में भूचाल भी आया हुआ है। फिर जल्दी ही उन्हें असली बात का पता चल गया।
प्रश्न :
(क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ख) बच्चों ने क्या तय किया?
(ग) भैंस के चौंककर भागने पर चाचा क्या समझे?
(घ) बच्चों ने भैंस के पिछले पैर कहाँ बाँधे थे?
उत्तर :
(क) शीर्षक-बच्चों की नादानी।
(ख) बच्चों ने तय किया कि भैंस को दुहने के लिए उसके आगे और पीछे के पैर रस्सी से बाँधकर उसे काबू में कर लिया जावे।
(ग) भैंस के चौंककर भागने पर पहले-पहल चाचाजी यह समझे कि वे कोई सपना देख रहे हैं।
(घ) बच्चों ने भैंस के पिछले पैर चाचाजी की चारपाई से बाँधे थे।
5. कुछ दूध जमीन पर और कपड़ों पर गिरा। दो-चार धारें गिलास-कटोरों पर भी पड़ गई। बाकी बछड़ा पी गया। यह सब कुछ, कुछ मिनट के तीन-चौथाई में हो गया। घर में तूफान उठ खड़ा हुआ। ऐसे लगता था जैसे सारे घर में मुर्गियाँ, भेड़ें, टूटे हुए तसले, बाल्टियाँ, लोटे, कटोरे और बच्चे थे। बच्चे बाहर किए गए। मुर्गियाँ बाग में हँकाई गईं। मातम-सा मनाती तरकारी वाली के आँसू पोंछे गए और अम्मा आगरा जाने के लिए सामान बाँधने लगीं।
प्रश्न :
(क) सब कुछ मिनटों में क्या घट गया था?
(ख) घर में तूफान उठ खड़े होने से क्या हुआ?
(ग) घर की व्यवस्था ठीक करने के लिए क्या किया गया?
(घ) अम्मा कहाँ जाने के लिए सामान बाँधने लगीं और क्यों?
उत्तर :
(क) भैंस को दुहते समय वह चौंक गई, इससे सारा दूध बिखर गया तथा बाकी दूध बछड़ा पी गया। यह सब कुछ मिनटों में घट गया।
(ख) घर में तूफान खड़े होने से सारे काम अस्त-व्यस्त हो गये, जैसे - मुर्गियाँ, भेड़ें, टूटे तसले, बाल्टियाँ, लोटे, कटोरे और बच्चे सब तितर-बितर हो गये।(ग) घर की व्यवस्था ठीक करने के लिए मुर्गियों को बाग में तथा बच्चों को घर से बाहर भेजा गया।
(घ) अम्मा अपने मायके आगरा जाने के लिए सामान बाँधने लगी, क्योंकि वह बच्चों की शरारतों से परेशान थीं।
पाठ का सार - इस कहानी में हास्य-व्यंग्य के रूप में बताया गया है कि पहले तो माता-पिता बच्चों को काम करने की आदत नहीं डालते। जब उन्हें नौकरों की आदत हो जाती है तो उन्हें बुरा लगता है। फिर उनकी इच्छा होती है कि निठल्ले बच्चे कुछ काम करें। ऐसे में बच्चों का भी कसूर नहीं होता। वे चाहते हुए भी कार्यों को उल्टा-सीधा करते हैं, क्योंकि उन्हें कार्य करने का ढंग तनिक भी नहीं सिखाया जाता है।
कठिन-शब्दार्थ :