RBSE Class 8 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 8 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 8 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Students can access the class 8 hindi chapter 10 question answer and deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द

Class 8 Paryayvachi Shabd प्रश्न 1. 
पर्यायवाची की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द का स्थान ग्रहण कर लेते हैं, उन्हें पर्यायवाची' शब्द कहते हैं। जैसे - आँख के पर्याय हैं लोचन, नयन, नेत्र, अक्षि, चक्षु, दृग आदि। 

पर्यायवाची शब्द Class 8 प्रश्न 2. 
'कमल' का पर्यायवाची शब्द है - 
(क) पंक
(ख) जलद 
(ग) जलज 
(घ) सलिल। 
उत्तर : 
(ग) जलज

Paryayvachi Shabd Class 8 प्रश्न 3. 
'बादल' का पर्यायवाची शब्द है -
(क) जलज 
(ख) जलधि 
(ग) पयोधि 
(घ) पयोद। 
उत्तर : 
(घ) पयोद। 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द कक्षा 8 प्रश्न 4. 
'आग' का पर्यायवाची शब्द है -
(क) अनिल
(ख) अनल 
(ग) अवनि
(घ) अचल। 
उत्तर : 
(ख) अनल 

Class 8 Hindi Paryayvachi Shabd प्रश्न 5. 
'वारिद, जलद, पयोद' - ये किस शब्द के पर्यायवाची हैं - 
(क) कमल 
(ख) बादल 
(ग) जल
(घ) पर्वत। 
उत्तर : 
(ख) बादल 

Paryayvachi Shabd In Hindi Class 8 प्रश्न 6. 
'अलि, मधुप, मधुकर' ये किसके पर्यायवाची हैं - 
(क) रात्रि
(ख) शहद 
(ग) भौंरा
(घ) वृक्ष। 
उत्तर : 
(ग) भौंरा

Paryayvachi Shabd For Class 8 प्रश्न 7. 
नरेन्द्र, महीप, नरेश - ये किसके पर्यायवाची हैं - 
(क) इन्द्र 
(ख) नृप 
(ग) गणेश 
(घ) पण्डित।
उत्तर : 
(ख) नृप

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द क्लास 8 प्रश्न 8. 
दिव, दिवा, वासर - ये किसके पर्यायवाची हैं - 
(क) स्वर्ग 
(ख) दुर्ग 
(ग) दिन
(घ) देव।
उत्तर : 
(ग) दिन

Hindi Paryayvachi Shabd Class 8 प्रश्न 9. 
'आकाश' का पर्यायवाची शब्द है - 
(क) नभ
(ख) सोम 
(ग) जलधि
(घ) नीरज 
उत्तर : 
(क) नभ

8th Class Paryayvachi Shabd प्रश्न 10. 
'अमृत' का पर्यायवाची शब्द है - 
(क) जलद
(ख) जलज 
(ग) अभ्र 
(घ) पीयूष
उत्तर : 
(घ) पीयूष

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द

Class 8 Hindi Grammar Paryayvachi Shabd प्रश्न 11. 
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए - 

  • अग्नि = आग, अनल, पावक, कृशानु। 
  • अश्व = घोड़ा, तुरंग, बाजि, हय, घोटक। 
  • आकाश = नभ, व्योम, अम्बर, गगन। 
  • कमल = जलज, पंकज, नीरज, सरोज। 
  • घर = गृह, निकेत, आवास, आलय। 
  • चन्द्रमा = शशि, इन्दु, सोम, सुधाकर। 
  • जल = पानी, नीर, वारि, तोय।
  • पृथ्वी = भू, भूमि, वसुधा, धरा। 
  • वृक्ष = पेड़, तरु, द्रुम, शाखी। 
  • फूल = पुष्प, कुसुम, सुमन, प्रसून। 
  • बादल = घन, मेघ, जलद, नीरद। 
  • समुद्र = सिन्धु, सागर, नदीश, जलधि। 
  • सूर्य = रवि, भानु, अर्क, दिनकर। 
  • सोना = स्वर्ण, कंचन, हेम, कनक। 
  • हाथी = गज, नाग, मतंग, करि। 
  • संसार = भव, जग, लोक, विश्व। 
  • पुत्र = सुत, तनय, आत्मज, सुअन। 
  • अमृत = सुधा, सोम, अमिय, पीयूष।
  • आँख = नेत्र, नयन, लोचन, चक्षु। 
  • कपड़ा = वस्त्र, वसन, पट, चीर। 
  • गंगा = भागीरथी, देवनदी, सुरसरि, मन्दाकिनी। 
  • दिन = दिवस, वासर, वार, दिवा।
  • दु्ध = पय, दुग्ध, क्षीर, गोरस।
  • नदी = सरिता, आपगा, तटिनी, तरंगिणी। 
  • पवन = अनिल, वायु, हवा, समीर। 
  • पक्षी = खग, द्विज, विहंग, पखेरू। 
  • राजा = नृपति, भूप, नरेश, महीप। 
  • मनुष्य = नर, मानव, मनुज, आदमी। 
  • इन्द्र = देवेन्द्र, सुरेश, सुरपति, देवराज, मघवा।
  • ईश्वर = भगवान्, प्रभु, परमात्मा, परमेश्वर, जगदीश। 
  • उपवन = बाग, बगीचा, उद्यान, वाटिका। 
  • किरण = मरीचि, कर, मयूख, रश्मि, अंशु। 
  • कोयल = कोकिल, पिक, परमृत, श्यामा। 
  • गाय = गौ, धेनु, पयस्विनी, सुरभी, माहेयी। 
  • जंगल = वन, अरण्य, विपिन, कानन, कान्तार। 
  • तालाब = ताल, सर, सरोवर, तडाग, जलाशय। 
  • तलवार = असि, खड्ग, करवाल, कृपाण, चन्द्रहास। 
  • देवता = अजर, सुर, विबुध, अमर, देव। 
  • पर्वत = गिरि, शैल, नग, भूधर, महोधर, अचल। 
  • पुत्र = बेटा, सुत, नन्दन, तनय, आत्मज। 
  • पुत्री = दुहिता, सुता, तनुजा, आत्मजा, तनया, बेटी। 
  • भ्रमर - मधुकर, अलि, भुंग, भौंरा, चंचरीक। 
  • मित्र = सखा, सहचर, सुहृद्, साथी। 
  • रात्रि = निशा, रजनी, क्षया, विभावरी, रैन।
  • लक्ष्मी = श्री, कमला, रमा, इन्दिरा, पद्मा। 
  • विद्युत = चपला, तड़ित, चंचला, दामिनी, क्षणप्रभा। 
  • शरीर = अंग, काया, वपु, देह, बदन, विग्रह। 
  • शत्रु = अरि, रिपु, दुश्मन, अराति, वैरी। 
  • हाथ = हस्त, कर, पाणि, बाहु, भुजा।
Prasanna
Last Updated on Nov. 15, 2023, 10:02 a.m.
Published Nov. 14, 2023