RBSE Class 8 Hindi Vyakaran संज्ञा

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Hindi Vyakaran संज्ञा Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 8 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 8 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Students can access the class 8 hindi chapter 10 question answer and deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 1. 
संज्ञा की परिभाषा सोदाहरण लिखिए। 
उत्तर : 
जिस शब्द से किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान अथवा गुण आदि का नाम मालूम हो, उसे संज्ञा कहते हैं। जैसेराजेन्द्र, जयपुर, गाय, सुन्दरता आदि। 

प्रश्न 2. 
संज्ञा के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए। 
उत्तर : 
संज्ञा के मुख्य रूप से तीन भेद होते हैं - 

  1. व्यक्ति-वाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा और 
  3. भाववाचक संज्ञा। 

संज्ञा के दो अन्य भेद भी माने जाते हैं - 
(i) समूहवाचक और (ii) द्रव्यवाचक 
(हिन्दी व्याकरण में ये दोनों भेद जातिवाचक संज्ञा के अन्तर्गत ही आते हैं।) 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 3. 
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। 
उत्तर : 
जिस संज्ञा से एक जाति की एक वस्तु, किसी एक व्यक्ति या स्थान का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - राम, जयपुर, गीता, कमल आदि।

प्रश्न 4. 
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। 
उत्तर : 
जिस संज्ञा से एक जाति या एक वर्ग की सभी वस्तुओं का बोध हो, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-पुस्तक, गाय, फूल, बालक आदि। 

प्रश्न 5.
भाववाचक संज्ञा की परिभाषा व उदाहरण दीजिए। 
उत्तर : 
जिस संज्ञा से किसी वस्तु के गुण, दशा, व्यापार या धर्म का बोध हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसेलम्बाई, बचपन, मिठास, बुढ़ापा, सुन्दरता आदि। 

प्रश्न 6. 
समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
समूहवाचक-जिस संज्ञा शब्द से किसी समूह का बोध होता है, उसे 'समूहवाचक' संज्ञा या 'समुदाय वाचक' संज्ञा कहते हैं। जैसे - सभा, कक्षा, भीड़, गुच्छा, सेना आदि। 

प्रश्न 7. 
द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
द्रव्यवाचक संज्ञा-जिस संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य, पदार्थ या धातु का बोध होता है, उसे 'द्रव्यवाचक' संज्ञा कहते हैं। जैसे-तेल, चाँदी, दूध, पेट्रोल, पत्थर आदि। 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 8. 
'सुन्दरता' में संज्ञा है - 
(क) भाववाचक संज्ञा 
(ख) जातिवाचक संज्ञा 
(ग) व्यक्तिवाचक संज्ञा 
(घ) समूहवाचक संज्ञा। 
उत्तर : 
(क) भाववाचक संज्ञा 

प्रश्न 9. 
कौनसा शब्द भाववाचक संज्ञा है
(क) सोना 
(ख) विद्यालय
(ग) फूल 
(घ) पशुता।
उत्तर : 
(घ) पशुता। 

प्रश्न 10. 
रमेश ने सुरेश के साथ मित्रता का निर्वाह किया। इसमें भाववाचक संज्ञा है -
(क) रमेश 
(ख) सुरेश
(ग) मित्रता 
(घ) निर्वाह। 
उत्तर : 
(ग) मित्रता 

प्रश्न 11. 
कौनसा शब्द जातिवाचक संज्ञा है -
(क) गोपाल 
(ख) पुष्प 
(ग) सोना 
(घ) अमृत 
उत्तर : 
(ख) पुष्प

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 12.
'राष्ट्रपति भवन' में संज्ञा है -
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक 
(ग) भाववाचक 
(घ) समूहवाचक। 
उत्तर : 
(क) व्यक्तिवाचक

प्रश्न 13. 
कौनसा शब्द भाववाचक संज्ञा है -
(क) ऊँचा
(ख) ऊँचाई 
(ग) कुशल
(घ) गहरा। 
उत्तर : 
(ख) ऊँचाई 

प्रश्न 14. 
विशेषण से बना भाववाचक संज्ञा शब्द है -
(क) कलाई 
(ख) महान 
(ग) लड़कपन
(घ) ऊँचाई। 
उत्तर : 
(घ) ऊँचाई।

प्रश्न 15. 
भाववाचक संज्ञाएँ कितने प्रकार के शब्दों से बनती हैं? 
उत्तर : 
भाववाचक संज्ञाएँ चार प्रकार के विकारी शब्दों से बनती हैं -

  1. जातिवाचक संज्ञा से
  2. सर्वनाम से
  3. विशेषण से और
  4. क्रिया से।

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 16. 
भाववाचक संज्ञा के चारों प्रकार के पाँच-पाँच उदाहरण लिखिए। 
उत्तर : 
जातिवाचक संज्ञा से -

  • पशु - पशुता
  • बुढ़ा - बुढ़ापा 
  • नेता - नेतृत्व 
  • मनुष्य - मनुष्यता 
  • भ्राता - भ्रातृत्व 

सर्वनाम से - 

  • अहं - अहंकार 
  • अपना -अपनापन 
  • सर्व - सर्वस्व
  • निज - निजता 
  • मम - ममत्व 

विशेषण से - 

  • अच्छा - अच्छाई 
  • सुन्दर - सौन्दर्य
  • मूर्ख - मूर्खता 
  • सरल - सरलता 
  • मोटा - मोटापा 

क्रिया से - 

  • लिखना - लेख 
  • उठना - उठान 
  • पीना - पान
  • रोना - रुलाई 
  • कूदना - कूद

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 17. 
व्यक्तिवाचक संज्ञा जातिवाचक, जातिवाचक संज्ञा व्यक्तिवाचक व भाववाचक संज्ञा जातिवाचक रूप में कब प्रयोग की जाती है? 
उत्तर :
व्यक्तिवाचक संज्ञा का जातिवाचक रूप - जब कोई व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी व्यक्ति विशेष का बोध न करवाकर उस व्यक्ति के गुण-दोषों से युक्त व्यक्ति पूरी जाति का बोध करवाए, तो वह व्यक्तिवाचक संज्ञा का जातिवाचक रूप ही माना जाता है। जैसे-आज हमारे देश में 'जयचन्दों' की कमी नहीं है। इस उदाहरण में 'जयचन्द' का अर्थ कन्नौज नरेश न होकर अपितु 'देशद्रोही' से है। इसलिए यह व्यक्तिवाचक संज्ञा का जातिवाचक रूप है। 

जातिवाचक संज्ञा का व्यक्तिवाचक रूप - जब जातिवाचक संज्ञा शब्द को किसी एक व्यक्ति हेतु प्रयुक्त किया जाता है। तो वह जातिवाचक संज्ञा का व्यक्तिवाचक रूप कहलाता है।। जैसे - वाजपेई बहुत अच्छे गीतकार थे। इस उदाहरण में। 'वाजपेई' जातिवाचक संज्ञा है किन्तु यहाँ पर वाजपेई जी से तात्पर्य ब्राह्मणों की विशेष जाति से न होकर 'व्यक्ति विशेष' से होने के कारण व्यक्तिवाचक संज्ञा है। 

भाववाचक संज्ञा का जातिवाचक रूप - भाववाचक संज्ञा का जातिवाचक संज्ञा की भाँति ही प्रयोग होता है। जैसे'बुराई' भाववाचक संज्ञा का यदि 'बुराइयाँ' बना देते हैं, तो 'बुराइयाँ' शब्द जातिवाचक बन जाता है। 

प्रश्न 18. 
निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए -

  • मित्र = मित्रता। 
  • पशु = पशुता। 
  • बच्चा = बचपन। 
  • हँसना = हसी। 
  • मानव = मानवता। 
  • ऊँचा = ऊँचाई। 
  • युवा = यौवन। 
  • भला = भलाई। 
  • लघु = लघुता। 
  • लिखना = लिखाई। 
  • सजना = सजावट। 
  • महान = महानता। 
  • पूजना = पूजा। 
  • बुलाना = बुलावा।
  • वीर = वीरता। 
  • हरा = हरियाली। 
  • चढ़ना = चढ़ाई। 
  • सरल = सरलता। 
  • मधुर = माधुर्य। 
  • बूढ़ा = बुढ़ापा। 
  • मीठा = मिठाई। 
  • अपना = अपनत्व/अपनापन। 
  • पढ़ना = पढ़ाई। 
  • उड़ना = उड़ान। 
  • राष्ट्र = राष्ट्रीयता।
  • खोजना = खोज। 
  • कठिन = कठिनाई। 
  • मूर्ख = मूर्खता। 
  • भूखा = भूख। 
  • लाल = लाली। 
  • लम्बा = लम्बाई। 
  • मम = ममत्व।
Prasanna
Last Updated on June 22, 2022, 10:44 a.m.
Published June 14, 2022