RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 8 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 8 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Students can access the class 8 hindi chapter 10 question answer and deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

(i) परिवेशीय सजगता सम्बन्धी प्रश्न -

प्रश्न 1. 
परिवेश को कौन-से लोग हानि पहुँचाते हैं? 
उत्तर : 

  1. कुछ लोग शराबी या नशेबाज होते हैं तथा हो-हल्ला करते हैं
  2. कुछ लोग घर का कूड़ा-कचरा खुले में फेंक देते हैं
  3. सड़क के किनारे या नाली में पेशाब करते हैं
  4. कुछ गन्दे बच्चे नालियों में शौच कर जाते हैं
  5. कुछ लोग पेयजल के स्थानों पर व्यर्थ पानी बहाते हैं, ऐसे लोग परिवेश को हानि पहुंचाते हैं। 

प्रश्न 2. 
परिवेश के प्रति सजग रहने के लिए क्या करना चाहिए? 
उत्तर :
सजगता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम, आपदा प्रबंधन विभाग का मोबाइल नम्बर याद रखना चाहिए। मुहल्ले या कॉलोनी के सभ्य लोगों से सम्पर्क बनाये रखना चाहिए। साथ ही युवक मंगल-दल या नागरिकों का ऐसा कोई संगठन बनाना चाहिए, जो जरूरत पड़ने पर सहयोग कर सके। 

प्रश्न 3. 
परिवेशीय सजगता से क्या आशय है? लिखिए। 
उत्तर : 
परिवेश का आशय अपने आस-पास का क्षेत्र है। अपने आस-पास के आबादी क्षेत्र में क्या घट रहा है, कौनसा गलत काम हो रहा है या होने वाला है और पर्यावरण के साथ ही सामाजिक जीवन को कौन हानि पहुँचा रहा है, इन सभी बातों को लेकर सावधान रहना ही परिवेशीय सजगता है। 

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 4. 
कोई तेज म्यूजिक-सिस्टम द्वारा या हल्लागुल्ला करने से परिवेश में ध्वनि-प्रदूषण फैला रहा है, तो आप उसे किस प्रकार शान्त करेंगे? 
उत्तर : 
हम म्यूजिक-सिस्टम चलाने वाले को तथा हल्लागुल्ला करने वाले को भी शान्त करने की कोशिश करेंगे। यदि वे नहीं मानेंगे तो उनकी शिकायत पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को करेंगे। इस तरह उन्हें शान्त करने की कोशिश करेंगे।

प्रश्न 5.
पड़ोस में जल का दुरुपयोग हो रहा हो, तो आप उसे रोकने के लिए क्या करेंगे? 
उत्तर : 
जल का दुरुपयोग करने वाले को समझायेंगे कि जल ही जीवन है। पानी व्यर्थ में नहीं फैलाना चाहिए, इससे कीचड़ होता है व कीडे पनपते हैं। पानी के बिना जीवन संकट में पड़ जायेगा और दैनिक कार्य भी नहीं हो पायेंगे। इसलिए जल का संरक्षण करना चाहिए।

प्रश्न 6. 
आस-पड़ोस के लोग गन्दगी फैलायें, कडा बिखेर दें, तब आप क्या करेंगे? लिखिए। 
उत्तर : 
ऐसे लोगों को पहले तो स्वच्छता अभियान का महत्त्व बताते हुए समझायेंगे कि निश्चित स्थान पर रखे कचरा-पात्र में ही अपने घरों के कूड़े-कचरे को डालें। यदि वे नहीं मानेंगे, तो नगरपालिका या ग्राम पंचायत में उनकी शिकायत करेंगे। इस प्रकार उन्हें हर तरह से सुधारने का प्रयास करेंगे। 

प्रश्न 7. 
आपके मोहल्ले या कॉलोनी में लम्पट युवकों के कारण फैल रही अशान्ति को आप कैसे रोकेंगे? 
उत्तर : 
हम ऐसे युवकों को समाज के समझदार लोगों के सहयोग से समझाने का प्रयास करेंगे। अगर तब भी वे नहीं मानेंगे, तो उनके खिलाफ पुलिस को सूचित कर देंगे और उन्हें दण्डित करवा देंगे। 

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 8. 
आपके पड़ोस में कोई वृद्ध बेसहारा व्यक्ति बीमार है। आप उसकी सहायता किस प्रकार करेंगे?
उत्तर : 
पड़ोस के वृद्ध बेसहारा व्यक्ति के बीमार होने पर उसकी हालत देखकर उसे किसी अस्पताल में डॉक्टर के पास ले जायेंगे और उसके इलाज में पूरा सहयोग करेंगे। उसके परिजनों एवं रिश्तेदारों को सूचित करेंगे तथा इलाज कराने में पूरा सहयोग करेंगे। 

प्रश्न 9. 
परिवेशीय सजगता क्यों आवश्यक है? 
उत्तर : 
परिवेश यदि शान्त, सुन्दर और सुखद-मंगलमय है, तो जीवन भी स्वस्थ एवं खुशहाल रहता है। परिवेश अशान्त एवं कष्टकारी रहे, तो उसमें रहना कठिन हो जाता है। परिवेशगत प्रदूषण हर तरह से हानिकारक होता है। इस दृष्टि से परिवेशगत सजगता परमावश्यक है। 

प्रश्न 10. 
परिवेशीय सजगता का निर्वाह किन कार्यों से हो सकता है? 
उत्तर : 
परिवेश में गन्दगी फैलने से रोका जाये, पानी का दुरुपयोग न हो, बिजली की चोरी न हो, उचक्के-लम्पट न हों, पेड़-पौधों को हानि न पहुँचाई जाये। नाबालिग लड़की-लड़के का विवाह न हो, बालश्रम का शोषण न हो, हवा-पानी का प्रदूषण न हो। इस तरह के कार्यों से परिवेशगत सजगता का निर्वाह हो सकता है। 

प्रश्न 11. 
हरे पेड़ काटने से जीवों पर क्या प्रभाव पड़ता है? हरे पेड़ों को काटने से रोकने हेतु अपने सुझाव लिखिए।
उत्तर : 
हरे पेड़ काटने से जीव शीतल छाया से दूर हो जाते हैं, श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु का अभाव हो जाता है। परिणामस्वरूप अनेक रोग जन्म ले लेते हैं। इसलिए हरेभरे वृक्षों को उपर्युक्त समस्याओं से बचने के लिए नहीं काटना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, क्योंकि पेड़ रहेंगे तो हमारा जीवन सुखी रहेगा। 

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 12. 
आप अपने विद्यालय को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं? लिखिए। 
उत्तर : 
हम अपने विद्यालय को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं -

  1. विद्यालय की सफाई, शौचालय, पेशाब घरों की सफाई पर विशेष ध्यान रखेंगे। 
  2. पानी की टंकी की सफाई तथा टूटियों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। 
  3. प्रत्येक कक्षा-कक्ष तथा विद्यालय के प्रत्येक कक्षा एवं बरामदे में महापुरुषों के चित्र लगाकर उसे आकर्षक बनायेंगे। 
  4. कक्षा-कक्षों की बाहरी दीवारों पर शिक्षाप्रद तथा देशभक्तिपूर्ण सूक्ति वाक्यों को लिखवायेंगे।

प्रश्न 13. 
आपके पड़ोस में बाल-विवाह हो रहा है। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे? 
उत्तर : 
अपने पड़ोसी को समझायेंगे कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध है। बाल्यावस्था में विवाह हो जाने से दोनों की शिक्षा पूरी नहीं हो पाती है। छोटी अवस्था में विवाह हो जाने से न तो स्वस्थ बच्चा पैदा होता है। साथ ही छोटी उम्र में माँ बनने पर अनेक महिलाओं की मृत्यु भी हो जाती है।

प्रश्न 14. 
आपके पड़ोस में बारात आई है। दहेज के लेन-देन के कारण झगड़ा हो रहा है। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे? 
उत्तर : 
हम दोनों पक्षों को सबसे पहले समझायेंगे कि दहेज लेना-देना कानूनी अपराध है। आप दोनों आपस में सम्बन्धी होने जा रहे हैं। सम्बन्धी तो आत्मीय भाव से एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। यदि वे मेरे कहने से नहीं मानेंगे तो मैं तुरन्त पुलिस को सूचित कर उनका झगड़ा सुलझाने का प्रयत्न करूँगा। 

प्रश्न 15. 
आपके पड़ोस में मृत्यु भोज होने जा रहा है। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे? 
उत्तर : 
हम पड़ोसियों को समझायेंगे कि मृत्यु भोज करना एक सामाजिक कुरीति और कोरा अंधविश्वास है, इसलिए ऐसी सामाजिक बुराई को हमें आज के महँगाई के जमाने में छोड़ देनी चाहिए। मृत्यु भोज की जगह यदि सामर्थ्य है तो हमें उसके उपलक्ष में गरीबों और वृद्धों के लिए चलने वाली संस्थाओं में दान दे देना चाहिए। 

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 16. 
आपके पड़ोस में वृक्ष-कटाई हो रही है। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे? 
उत्तर : 
लोगों को समझायेंगे कि हमें वृक्ष नहीं काटने चाहिए। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं जो हमारी प्राण वायु है। इसके साथ ही पेड़ वर्षा में सहायक होते हैं। पेड़ों से दवाइयाँ, हरियाली, छाया और लकड़ियाँ प्राप्त होती हैं जो हमारे जीवन के लिए उपयोगी होती हैं। इसलिए पेड़ काटने के बजाय हमें पेड़ लगाने चाहिए। 

प्रश्न 17. 
आपके पड़ोस में बिजली की चोरी हो रही है। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे? 
उत्तर : 
बिजली की चोरी करने वाले व्यक्ति को हम समझायेंगे कि अवैध रूप से बिजली की चोरी करना दण्डनीय अपराध है। ऐसा अनुचित करने से कभी भी तुम्हें करंट लग सकता है। इससे तुम्हारी जान को भी खतरा हो सकता है। अच्छा यह रहेगा कि तुम विधिवत कनेक्शन करवाकर बिजली का उपयोग करना शुरू कर दो। 

प्रश्न 18. 
स्वच्छता की शुरुआत आप कहाँ से और कैसे करेंगे? 
उत्तर : 
स्वच्छता या साफ-सफाई की शुरुआत हम अपने घर से करेंगे। व्यक्ति जहाँ रहता है, बैठता है, खाता-पीता, सोता है, सबसे पहले उस स्थान को स्वच्छ रखना अति आवश्यक है। घर की साफ-सफाई करके कूड़ा-करकट, डस्टबिन में डालना चाहिए। हर दिन सरकार द्वारा चलाई गई नगर निगम की गाड़ी घर के सामने आती है उसमें घर का इकट्ठा कचरा फेंकना चाहिए।

प्रश्न 19. 
स्वच्छता बनाये रखने के क्या लाभ या हानि
उत्तर : 
स्वच्छता का सीधा सम्पर्क स्वास्थ्य से जुड़ा है। अगर हम अपने घर बाहर, आस-पास की जगहों को साफ और शुद्ध रखेंगे तो हम और हमारा परिवार पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेगा। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग का संचालन करता है। इसलिए व्यक्ति का विकास स्वस्थ दिमाग से संचालित होता है। इसी तरह प्रत्येक कड़ी जुड़ते हुए पहले घर, फिर समाज तथा उसके बाद देश की प्रगति व उन्नति सम्भव है।

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 20. 
आपके मोहल्ले में लोग इधर-उधर कचरा फेंक देते हैं, उन्हें कैसे समझाएँगे? 
उत्तर :
हम लोगों को समझाएँगे कि इस तरह कहीं भी कचरा फेंकने से न केवल सड़क, मोहल्ला गन्दा नजर आता है बल्कि बीमारियाँ भी फैलती हैं। सरकार द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर आने वाली कचरागाड़ी में ही कचरा फेंकना चाहिए, ताकि फेंका हुआ कचरा इधर-उधर न फैले और घर-मोहल्ला तथा आस-पास की जगह साफ-सुथरी रहे। व्यक्ति स्वस्थ रहें। 

प्रश्न 21. 
आपके पड़ोस में कुछ लोग कन्या शिक्षा का विरोध कर रहे हैं, उन्हें आप किस प्रकार समझाएँगे? 
उत्तर :
हम कन्या शिक्षा का विरोध करने वाले व्यक्तियों को समझाएंगे कि शिक्षा सभी के लिए समान है। एक घर चलाने के लिए लड़का और लड़की का समान उत्तरदायित्व है तो फिर समान शिक्षा का उत्तरदायित्व या अधिकार क्यों नहीं है? पढ़ी-लिखी लड़की अपने परिवार-समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाती है। अपने बच्चों के भविष्य का सुनिर्माण करने में सहायक होती है। स्त्री परिवार की धुरी होती है इस भाँति समझाएँगे।

(ii) सड़क सुरक्षा सम्बन्धी प्रश्न - 

प्रश्न 1.
सड़क पर चलते समय आपके द्वारा अपनाई जाने वाली चार सावधानियाँ बताइए। 
उत्तर : 

  1. सड़क पर चलते समय हमेशा बायीं ओर चलना चाहिए। 
  2. सड़क पर लगे यातायात चिह्नों के निर्देशानुसार चलना चाहिए। 
  3. सड़क पार करने में पूरी सावधानी रखनी चाहिए तथा 
  4. जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न 2. 
सड़क पार करते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए? 
उत्तर : 

  1. सड़क पार करते समय सदा जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए। 
  2. पहले दायें तथा फिर बायें देखकर सड़क पार करनी चाहिए। 
  3. चौराहों पर लालहरी बत्ती का पूरा ध्यान रखकर ही सड़क पार करनी चाहिए।

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 3. 
जेब्रा क्रॉसिंग किसे कहते हैं? यह क्यों बनाया जाता है? 
उत्तर : 
सड़क पर बनी सफेद और काली-पीली धारी वाली पट्टी को जेब्रा क्रॉसिंग कहते हैं। इसे चौराहों या तिराहों के आसपास इसलिए बनाया जाता है ताकि पैदल यात्री इससे सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सकें। 

प्रश्न 4. 
'बस लेन' से क्या तात्पर्य है? यह क्यों बनाया जाता है?
उत्तर : 
'बस लेन' का आशय सड़क का वह भाग है जिस पर केवल बसों का आवागमन निर्धारित रहता है। 'बस लेन' भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए बनाया जाता है। इस लेन पर अन्य भारी वाहन चलाने की अनुमति नहीं रहती है। 

प्रश्न 5. 
सड़क सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चालक के चार कर्तव्य बताइए। 
उत्तर : 
सड़क सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चालक के चार कर्तव्य हैं -

  1. शराब पीकर या नशे में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।
  2. गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बातें नहीं करनी चाहिए। 
  3. यातायात के चिह्नों का पूरा पालन करना चाहिए तथा 
  4. वाहन की गति सीमा पर नियंत्रण रखना चाहिए। 

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 6. 
सड़क दुर्घटनाएँ वाहन चालकों की किन गलतियों से होती हैं? प्रमुख पाँच गलतियाँ बताइए। 
उत्तर : 
सड़क दुर्घटनाएँ प्रायः इन गलतियों से होती हैं -

  1. निर्धारित गति से अधिक तेज वाहन चलाना 
  2. यातायात संकेतों का उल्लंघन करना
  3. नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाना
  4. गलत ओवरटेकिंग करना तथा 
  5. थकान होने पर भी वाहन चलाना। 

प्रश्न 7. 
चौराहे को पार करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?
उत्तर : 
चौराहे को पार करते समय सदा जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए। चौराहे पर जब लाल बत्ती हो, तभी उसे पार करना चाहिए। दायें एवं बायें का पूरा ध्यान रखकर ही कदम बढ़ाने चाहिए। अधिक भीड़ वाले स्थानों पर पूरी सावधानी रखनी चाहिए।

प्रश्न 8. 
कार आदि छोटे वाहनों को चलाते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए? 
उत्तर : 

  1. कार आदि छोटे वाहनों को निर्धारित गति में ही चलाना चाहिए।
  2. सदा अपनी ही लेन में चलाना चाहिए, ओवरटेक नहीं करना चाहिए। 
  3. लेन बदलते समय इंडीकेटर का प्रयोग करना चाहिए। 
  4. लाल बत्ती का उल्लंघन कदापि नहीं करना चाहिए। 
  5. वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिए। 

प्रश्नं 9. 
सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित किन उपकरणों की सभी को जानकारी होनी चाहिए? 
उत्तर : 
लोगों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित उपकरणों, जैसे-हेलमेट, सीट बेल्ट, गाड़ी की स्पीड नापने की मशीन, श्वास द्वारा शराब की मात्रा जाँचने की मशीन, रेड स्पीड कैमरा, रिफ्लेक्टर तथा इंटरसेप्टर के विषय में जानकारी होनी चाहिए। 

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 10. 
सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कोई तीन कर्त्तव्य लिखिए। 
उत्तर : 

  1. सड़क पर क्रोध का प्रदर्शन तथा लोगों से दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। 
  2. गलत जगह पर गाड़ी पार्क करना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, मोबाइल पर बातें करना भी दुर्घटना का कारण होता है।
  3. दुर्घटना होने पर घायलों की सहायता करनी चाहिए, मूकदर्शक नहीं बनना चाहिए।

प्रश्न 11. 
यातायात के नियमों का पालन करना क्यों आवश्यक है? 
उत्तर : 
यातायात नियमों का पालन करके सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। यातायात के नियमों के पालन के अभाव में किसी की भी जान जा सकती है जिसका खामियाजा परिवार के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने से ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पायी जा सकती है। 

प्रश्न 12. 
सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारण क्या हैं? लिखिए। 
उत्तर : 
सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण निम्न प्रकार हैं - 

  1. गाड़ी चलाते समय सतर्क न रहना, रेडियो सुनना, मोबाइल फोन पर बात करना या अपने साथियों से बातें करना। 
  2. गाड़ी में सामने और दाएं-बाएँ लगे शीशों का उपयोग न करना।
  3. वयस्क होने से पहले ही गाड़ी चलाना। 
  4. गाड़ी को तेज गति से चलाना। 
  5. लापरवाही से गाड़ी चलाना। 

प्रश्न 13. 
आप रास्ते से जा रहे हैं तभी किसी व्यक्ति की दुर्घटना हो जाती है, आप उस दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को क्या प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करायेंगे? 
उत्तर : 
प्राथमिक चिकित्सा निम्न प्रकार हैं - 

  1. दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तत्काल दुर्घटना स्थल से दूर करना चाहिए। 
  2. यदि हड्डी टूटी हो तो उस स्थान को अधिक न हिलाएँ। 
  3. यदि रक्तस्राव हो रहा हो तो सबसे पहले उसे रोकने का प्रबन्ध करें। 
  4. जहाँ तक हो सके घायल के शरीर पर कसे कपड़े केवल ढीले कर दें।
  5. एम्बुलेंस को सूचित करें। 

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 14. 
स्कूल बस/वैन से घर लौटते समय सुरक्षा के लिए कौन-कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए? 
उत्तर : 

  1. छोटे बच्चों को पहले चढ़ने का मौका देना चाहिए। 
  2. रास्ते में बच्चों को बस/वैन से सिर या हाथ बाहर नहीं निकालना चाहिए। 
  3. हमेशा विद्यार्थी को बस/वैन के पूरी तरह से रुकने पर ही उतरना चाहिए। 
  4. छोटे बच्चों को बस/वैन सहायक द्वारा चढ़ने-उतरने में सहायता करनी चाहिए। 

प्रश्न 15. 
सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित आपके क्या कर्त्तव्य हो सकते हैं, कोई चार कर्त्तव्य लिखिए। 
उत्तर : 
सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित हमारे चार कर्तव्य निम्न प्रकार हैं -

  1. सड़क पर दुर्घटना होने पर दुर्घटना घायलों की सहायता करना।
  2. लोगों को गलत जगह पर गाड़ी पार्क करना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बातें करना आदि के दुष्परिणामों से अवगत कराना। 
  3. सड़क पर क्रोध का प्रदर्शन तथा लोगों के साथ दुर्व्यवहार न करना। 
  4. जब तक गाड़ी चलाने का लाइसेंस न मिले, गाड़ी न चलाना। 

प्रश्न 16. 
गाड़ी चलाते समय सीट की पेटी बाँधना अनिवार्य क्यों है तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बातें क्यों नहीं करनी चाहिए? 
उत्तर : 
सीट की पेटी बाँधने से गाडी चालक और सामने |बैठने वाला व्यक्ति दोनों सरक्षित रहते हैं। अतः सीट की पेटी बाँधना अनिवार्य है। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बातें करने से चालक का ध्यान बँट जाता है। दुर्घटना हो सकती है। अतः वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातें नहीं करनी चाहिए। 

प्रश्न 17. 
वाहन चलाते समय सड़क पर दुर्घटनाएँ हो जाती हैं। दुर्घटनाओं के कारण और बचने के उपाय लिखिए।
उत्तर :
सड़क पर दुर्घटना होने के कारण निम्नलिखित हो सकते हैं-

  1. सड़क पर लगे यातायात के चिह्नों को नजरअन्दाज करना। 
  2. गाड़ी चलाते समय रेडियो सुनने में व्यस्त हो जाना या मोबाइल पर बातें करना। 
  3. गाड़ी को तेज गति से चलाना और गाड़ी में सामने व दायें-बायें लगे शीशों का उपयोग न करना। उपर्युक्त कारणों पर ध्यान देकर एवं इनमें सुधार कर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। 

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 18. 
सड़क पर फैले धूम-कोहरे से दृश्यता कम हो जाती है। इस स्थिति में वाहन चालक को कौन-कौनसी सावधानियाँ बरतनी चाहिए? 
उत्तर : 

  1. धूम-कोहरे में हमेशा धीमी गति से ही वाहन चलाना चाहिए। 
  2. धूम-कोहरे के समय वाहन की हैडलाइट को ऑन करके लो बीम मोड पर रखनी चाहिए। इसके साथ ही फॉग लैम्प और पार्किंग लाइट को ऑन रखना चाहिए। 
  3. धूम-कोहरे में वाहनों के बीच न्यूनतम सुरक्षित दूरी बनाए रखना चाहिए। 

प्रश्न 19. 
सड़क सुरक्षा के कोई चार प्रमुख चिह्न बनाकर उनके अर्थ लिखिये। 
उत्तर : 
सड़क सुरक्षा के चार चिह्न व उनके अर्थ -

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न 1

(iii) स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न -

प्रश्न 1. 
आपके ग्राम में 'स्वच्छ भारत मिशन' का क्या प्रभाव पड़ा? 
उत्तर : 
हमारे ग्राम में 'स्वच्छ भारत मिशन' का यह प्रभाव पड़ा कि सब घरों में शौचालय बन गये हैं। सड़कों एवं नालियों की सफाई पर सबका ध्यान रहता है। गाँव के पेयजल के स्रोत स्वच्छ रखे जा रहे हैं और सभी लोग स्वच्छता का महत्त्व समझने लगे हैं। अब नब्बे प्रतिशत गाँव खुला-शौच मुक्त हो गये हैं।

प्रश्न 2. 
स्वच्छता बनाये रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए? 
उत्तर : 
स्वच्छता बनाये रखने के लिए हमें घर से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक सर्वत्र स्वच्छ रखना चाहिए। कूड़ाकचरा नहीं फैलाना चाहिए तथा लोगों को खुले में मलमूत्र त्याग करने से रोकना चाहिए। आपसी सहयोग से वातावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए तथा स्वच्छता का महत्त्व समझना चाहिए।

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 3. 
अपने विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए कोई चार उपाय लिखिए। 
उत्तर : 

  1. विद्यालय परिसर में पेयजल को स्वच्छ बनाये रखना चाहिए। 
  2. विद्यालय में बने शौचालय व मूत्रालय की नियमित सफाई होनी चाहिए।
  3. विद्यालय परिसर में कहीं पर भी थूकना, गन्दगी बिखेरना आदि पर पूरी रोक लगनी चाहिए तथा 
  4. सारे परिसर की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। 

प्रश्न 4. 
स्वच्छता रखने से क्या लाभ है? संक्षेप में लिखिए। 
उत्तर : 
घरों के आस-पास, सड़कों, नालियों, पोखरों या जल स्रोतों आदि में स्वच्छता रखने से सारा वातावरण स्वच्छ रहता है। इससे रोगाणु नहीं पनपते हैं, अनेक संक्रामक रोग नहीं फैलते हैं, जल और वायु में शुद्धता रहती है। इससे सभी के स्वास्थ्य का स्तर उत्तम बन जाता है।

प्रश्न 5. 
मानव के लिए स्वच्छता क्यों आवश्यक है? बताइए। 
उत्तर : 
स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। स्वच्छता रखने से न तो बीमारियाँ बढ़ती हैं, न पेयजल और खाद्य पदार्थ दूषित होते हैं और न पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे मानवजीवन सुखमय बनता है। अतः मानव के लिए स्वच्छता सब तरह से आवश्यक है। 

प्रश्न 6. 
खुला शौच-मुक्त से क्या आशय है? 
उत्तर : 
गाँवों, ढाणियों तथा कच्ची बस्तियों में लोग मल मूत्र का त्याग खुले में करते हैं। इससे वहाँ पर गन्दगी रहती है तथा पेयजल, वायु एवं भूमि भी दूषित रहती है। खुला शौच मुक्त का आशय लोगों को खुले में मल-मूत्र त्यागने से रोकना है और इसके लिए शौचालय के उपयोग पर जोर देना है। 

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 7.
'स्वच्छ भारत अभियान' किस दृष्टि से प्रारम्भ किया गया है?
उत्तर : 
हमारे देश में स्वच्छता के प्रति परी जागरूकता नहीं है। इस कारण देश के अनेक क्षेत्रों में गन्दगी का फैलाव दिखाई देता है। मल-मूत्र का त्याग भी खुले में किया जाता है। इस बुरी प्रवृत्ति से पर्यावरण दूषित होता है। अतः सारे भारत में स्वच्छता रहे, खुला शौच पर रोक लगे, इस आशय से 'स्वच्छ भारत अभियान' प्रारम्भ किया गया है। 

प्रश्न 8. 
अस्वच्छता किस प्रकार देश के लिए नुकसान का कारण बनती है? 
उत्तर : 
अस्वच्छता निम्न प्रकार से देश के लिए नुकसान का कारण बनती है -
1. यदि किसी देश का नागरिक स्वच्छता के अभाव में अस्वस्थ हो जाता है। उसके स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकार को उस पर धन खर्च करना पड़ता है। वह धन देश के विकास कार्यों की जगह उस पर खर्च हो जाता है। 
2. अस्वच्छता के कारण अस्वस्थ हुआ व्यक्ति जब अपने कार्य को करने में सक्षम नहीं होता तो इससे देश के विकास को हानि पहुँचती है। 

प्रश्न 9. 
'स्वच्छ भारत मिशन' के क्या उद्देश्य हैं? 
उत्तर :
'स्वच्छ भारत मिशन' के मुख्य रूप से निम्नलिखित उद्देश्य हैं

  1. भारत में खुले में शौच की प्रवृत्ति की पूर्ण समाप्ति। 
  2. अस्वास्थ्यकर शौचालयों को नहाने वाले शौचालयों में परिवर्तित करना। 
  3. हाथों से मल-सफाई व्यवस्था को जड़ से समाप्त करना। 
  4. ठोस कचरे का पुनः प्रयोग और पुनः चक्रण का प्रबन्धन करना।

प्रश्न 10. 
स्वच्छता के लिए विद्यार्थी के रूप में आप क्या प्रयास करेंगे? 
उत्तर : 
1. हम अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करेंगे कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके ढक्कनदार कचरा पात्र में ही रखें और कचरा ले जाने वाले वाहन के आने पर उसमें डालें। 
2. रसोई के खाद्य अपशिष्ट को सीधे गाय, भैंस या दूसरे जानवरों के खाने वाले पात्र में डालें, इधर-उधर न डालें।

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न 

प्रश्न 11. 
सामान्यतः कचरा पात्र (डस्ट-बिन) कितने रंगों ने होते हैं? उनमें कौनसा कचरा डालना चाहिए? 
उत्तर : 
सामान्यतः कचरा पात्र तीन रंगों के होते हैं -

  1. हरा डस्टबिन - पत्ते, सूखे फल-सब्जी, बचा हुआ खाना जैसे सामान डाल सकते हैं। 
  2. नीला डस्टबिन - प्लास्टिक बैग, जस की बोतल, टूटा हुआ प्लास्टिक का सामान आदि डाल सकते हैं। 
  3. लाल डस्टबिन - टॉर्च के सेल, पुरानी दवा, इस्तेमाल की गई सूई आदि डाल सकते हैं। 

प्रश्न 12. 
स्वच्छता नहीं रखने से बीमारियाँ कैसे फैलती हैं? कोई दो कारण बताइये। 
उत्तर : 
1. खुले में शौच करने से मल पर मक्खियाँ बैठती हैं। वही मक्खियाँ जब भोजन पर बैठती हैं तो वे अपने साथ मल से लाए कीटाणुओं से भोजन को दूषित कर देती हैं। ऐसे भोजन के सेवन से कीटाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। 
2. पानी के स्रोत के निकट शौच जाने से पानी प्रदूषित हो जाता है और ऐसे पानी के सेवन से कीटाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। 

प्रश्न 13. 
स्वच्छता अभियान से कौनसे लाभ होंगे? 
उत्तर : 
राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान से सबसे बड़ा लाभ स्वास्थ्य के क्षेत्र में रहेगा। आम जनों को बीमारियों से मुक्ति मिलेगी, दवाओं पर व्यर्थ व्यय नहीं करना पड़ेगा। प्रदूषण का स्तर एकदम घट जायेगा और जल-मल के उचित निस्तारण से पेयजल भी शुद्ध बना रहेगा। 

RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 14. 
स्वच्छता के लिए विद्यार्थियों को क्या-क्या प्रयास करने चाहिए? लिखिए।
उत्तर : 

  1. विद्यार्थी स्वयं के शरीर की सफाई रखें, इसके लिए नित्य स्नान करें, साफ कपड़े पहनें।
  2. शौच के उपरान्त हाथों को साबुन से धोएँ। 
  3. अपने नाखूनों को काटें जिससे उनमें गन्दगी न रहे। 
  4. हमेशा खाना खाने से पहले हाथ धो लेना चाहिए। 
  5. बाजार की खुली चीजें खरीद कर कभी भी नहीं खानी चाहिए।
  6. कच्ची सब्जी व फलों को हमेशा अच्छी तरह धोकर ही खाना चाहिए। 

प्रश्न 15. 
"सड़क को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है।" कैसे? लिखिए। 
उत्तर :  
सड़क को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क पर मोटर-गाड़ी, मनुष्यों का पैदल चलना, घोड़ागाड़ी, बैलगाड़ी का चलना सभी होता है। सड़क के किनारे लोग सामान बेचते हैं। व्यक्ति का किसी न किसी काम से सड़क पर जाना ही होता है इसलिए स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी के लिए सड़क की साफ-सफाई व्यक्ति का मूल कर्त्तव्य है। सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों में सड़क की साफ-सफाई रोज होती है।

Prasanna
Last Updated on June 20, 2022, 10:03 a.m.
Published June 14, 2022