RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 12 घर्षण

Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 12 घर्षण Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 8 science chapter 14 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 8 Science Chapter 12 Important Questions घर्षण

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
घर्षण सम्पर्क में आने वाले दो पृष्ठों की ................ के कारण होता है। 
(अ) चिकनाई।  
(ब) नियमितता। 
(स) अनियमितता।  
(द) दूरी।  
उत्तर:
(स) अनियमितता।  

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 12 घर्षण 

प्रश्न 2. 
स्नेहक द्वारा घर्षण का मान। 
(अ) बढ़ जाता है। 
(ब) कम हो जाता है। 
(स) अप्रभावित रहता है।
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।  
उत्तर:
(ब) कम हो जाता है। 

प्रश्न 3. 
पहिए घर्षण के मान को। 
(अ) शून्य कर देते हैं। 
(ब) अधिक कर देते हैं। 
(स) कम कर देते हैं।
(द) न कम करते हैं, न अधिक।  
उत्तर:
(स) कम कर देते हैं।

प्रश्न 4. 
कैरम बोर्ड पर पाउडर छिड़का जाता है। 
(अ) घर्षण कम करने के लिए।  
(ब) घर्षण अधिक करने के लिए। 
(स) घर्षण शून्य करने के लिए। 
(द) कैरम बोर्ड मजबूत करने के लिए।  
उत्तर:
(अ) घर्षण कम करने के लिए।  

प्रश्न 5. 
तरलों द्वारा लगाए घर्षण बल को कहते हैं। 
(अ) लोटनिक।  
(ब) स्पर्श।  
(स) कर्षण।  
(द) सपी घर्षण। 
उत्तर:
(स) कर्षण।  

रिक्त स्थानों की पूर्ति:

प्रश्न 1.  
किसी पृष्ठ को रुक्ष बनाकर .............. बढ़ाया जा सकता है। 
उत्तर:
घर्षण।  

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 2.  
............... लगाकर घर्षण को कम किया जा सकता है। 
उत्तर:
स्नेहक। 

प्रश्न 3.  
................ द्वारा लगाये गये घर्षण बल को कर्षण भी कहते हैं। 
उत्तर:
तरलों। 

प्रश्न 4.  
................. घर्षण सी घर्षण की अपेक्षा कम होता है। 
उत्तर:
लोटनिक। 

सत्य / असत्य:

निम्नलिखित कथनों में सही के लिए 'T' तथा गलत के लिए 'F' अंकित कीजिए:

प्रश्न 1.  
घर्षण सम्पर्क में रखे दो पृष्ठों के बीच सापेक्ष गति का विरोध करता है। 
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 2.
घर्षण सभी प्रकार के पृष्ठों पर समान रूप से लगता। 
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 3.  
सी घर्षण स्थैतिक घर्षण से अधिक होता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 4.  
स्नेहक लगाकर घर्षण को बढ़ाया जा सकता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 5. 
किसी पृष्ठ को रुक्ष बनाकर घर्षण बढ़ाया जा सकता। 
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 6. 
पहिए घर्षण को कम कर देते हैं। 
उत्तर:
सत्य 


'कॉलम - A' में दिए गए शब्दों का मिलान 'कॉलम - B' से कीजिए:

 प्रश्न 1. 

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) कर्षण

(a) स्थिर वस्तु को गतिशील करने पर उत्पन्न

(ii) लोटनिक घर्षण

 (b) घर्षण कम करने वाला पदार्थ

(iii) स्नेहक

(c) तरल द्वारा लगाया गया घर्षण

(iv) स्थैतिक घर्षण

(d) लुढ़कती वस्तु के प्रति उत्पन्न

उत्तर:

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) कर्षण

(c) तरल द्वारा लगाया गया घर्षण

(ii) लोटनिक घर्षण

(b) घर्षण कम करने वाला पदार्थ

(iii) स्नेहक

(d) लुढ़कती वस्तु के प्रति उत्पन्न

(iv) स्थैतिक घर्षण

(a) स्थिर वस्तु को गतिशील करने पर उत्पन्न

 
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
घर्षण से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
सम्पर्क में रखे दो पृष्ठों के बीच सापेक्ष गति का विरोध करने वाले बल को घर्षण कहते हैं। 

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 2. 
कारण बताइए कि साइकिल व कार के टायरों को खुरदरा क्यों बनाया जाता है? 
उत्तर:
टायर की सतह को खुरदरा बनाने से घर्षण बढ़ जाता है जिससे टायर की सड़क के साथ पकड़ अच्छी हो जाती है और वाहन को फिसलने से रोका जा सकता है। 

प्रश्न 3. 
लोटनिक घर्षण किसे कहते हैं? 
उत्तर:
जब एक वस्तु किसी दूसरी वस्तु के पृष्ठ पर लुढ़कती है तो उसकी गति के प्रतिरोध को लोटनिक घर्षण कहते हैं। 

प्रश्न 4. 
कर्षण क्या है? 
उत्तर:
तरलों द्वारा लगाए गए घर्षण बल को कर्षण कहते हैं।

प्रश्न 5. 
एक बेलनाकार पात्र को सड़क पर खींचने की तुलना में लुढ़काना आसान है, समझाइए। 
उत्तर:
यह इस कारण होता है कि लोटनिक घर्षण सी घर्षण की तुलना में कम होता है। 

प्रश्न 6. 
स्नहक किसे कहते है। 
उत्तर:
घर्षण कम करने वाले पदार्थों को स्नेहक कहते हैं। 

प्रश्न 7. 
कमानीदार तुला क्या है? 
उत्तर:
कमानीदार तुला वह युक्ति है जिसके द्वारा किसी वस्तु पर लगने वाले बल को मापा जाता है। 

प्रश्न 8. 
स्थैतिक घर्षण से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
किसी वस्तु की स्थिरावस्था में उस पर लग रहे बाह्य बलों को प्रति संतुलित करने वाला घर्षण बल, स्थैतिक घर्षण बल कहलाता है। 

प्रश्न 9. 
सी घर्षण से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
जब एक वस्तु किसी अन्य वस्तु पर फिसलती है तो उनकी सम्पर्क सतहों के मध्य लगने वाला घर्षण बल सपी घर्षण कहलाता है। 

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 10. 
गतिमान बक्से को ढकेलना सरल है किन्तु स्थिर बक्से को ढकेलना सरल नहीं है। क्यों? 
उत्तर:
क्योंकि सपी घर्षण का मान स्थैतिक घर्षण से कम होता है, यही कारण है कि हम गतिमान बक्से को सरलता से धकेल लेते हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
कमानीदार तुला से बल का परिमाण कैसे ज्ञात करते हैं? 
उत्तर:
कमानीदार तुला वह युक्ति है जिसके द्वारा किसी वस्तु पर लगने वाले बल को मापा जाता है। इसमें एक कुण्डलित कमानी होती है जिसमें बल लगाने पर प्रसार हो जाता है। कमानी के इस प्रकार की माप उसके अंशांकित पैमाने पर चलने वाले संकेतक द्वारा की जाती है। पैमाने के पाठ्यांक द्वारा बल का परिमाण प्राप्त होता है। 

प्रश्न 2. 
घर्षण का क्या कारण है? 
उत्तर:
घर्षण सम्पर्क में आने वाले दो पृष्ठों की अनियमितताओं के कारण होता है। ऐसे पृष्ठ जो देखने में बहुत चिकने लगते हैं, उनमें भी बहुत सारी सूक्ष्म अनियमितताएँ होती हैं। दो पृष्ठों की अनियमितताएँ एक - दूसरे के भीतर धंस जाती हैं। जब हम एक पृष्ठ पर दूसरे पृष्ठ को गति कराने का प्रयास  करते हैं तो हमें इस अंत:बंधन पर पार पाने के लिए कुछ बल लगाना पड़ता है। इस प्रकार दो पृष्ठों के बीच अनियमितताओं के अंत:बंधन के कारण घर्षण होता है। 

प्रश्न 3. 
एक उदाहरण देकर बताइए कि यदि पृष्ठों को बलपूर्वक दबाएँ तो घर्षण में वृद्धि हो जाएगी। 
उत्तर:
किसी चटाई को उस समय खींचिए, जब उस पर कोई व्यक्ति नहीं बैठा है तथा जब कोई व्यक्ति उस पर बैठा हो। हम देखेंगे कि चटाई पर जब कोई व्यक्ति बैठा होता है तो चटाई को खींचने में अधिक बल लगाना होता है। इससे स्पष्ट है कि यदि पृष्ठों को बलपूर्वक दबायें तो घर्षण में वृद्धि हो जायेगी। 

प्रश्न 4. 
घर्षण से ऊष्मा उत्पन्न हो सकती है, उदाहरण देकर समझाइए। 
उत्तर:

  1.  कुछ मिनट हथेलियों को तेजी से एक-दूसरे के साथ रगड़ने पर ऊष्मा उत्पन्न होती है। 
  2. जब माचिस की तीली को किसी रुक्ष पृष्ठ से रगड़ते हैं तो वह आग पकड़ लेती है। 
  3. विद्युत मिक्सर को कुछ मिनट तक चलाने पर उसका जार गर्म हो जाता है। 

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 5. 
निम्नलिखित को समझाइए
1. स्थैतिक घर्षण 
2. सीमांत घर्षण। 
उत्तर:
(1) स्थैतिक घर्षण: यदि बल लगाने पर भी वस्तु में गति उत्पन्न नहीं होती तो इसका अर्थ होता है कि यहाँ पर कोई समान तथा विपरीत बल उत्पन्न हो गया है। इस अवस्था में यह बल स्थैतिक घर्षण कहलाता है। जैसेजैसे लगाये गये बल का मान बढ़ता है तो स्थैतिक घर्षण भी बढ़ता जाता है। 

(2) सीमांत घर्षण: यदि हम लगाए गए बल को बढ़ाते जाएँ तो घर्षण बल एक सीमान्त मान तक बढ़ता है। इस सीमान्त मान को सीमान्त घर्षण कहते हैं। इस अवस्था में वस्तु क्षैतिज सतह पर सरकने वाली ही होती है। 

प्रश्न 6. 
गतिज घर्षण को समझाइए। 
उत्तर:
जब लगाया गया बल सीमान्त घर्षण से अधिक हो जाता है तो वस्तु गति करने लगती है। इस स्थिति में वस्तु पर लगा प्रभावी बल परिमाण में वस्तु पर लगे बल तथा सीमान्त घर्षण बल के अन्तर के बराबर होगा। इस प्रकार जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर गति करती है तो उस समय उत्पन्न घर्षण को गतिज घर्षण कहते हैं। गतिज घर्षण का मान सीमान्त घर्षण से थोड़ा कम होता है। 

प्रश्न 7. 
स्वचालित वाहनों तथा साइकिलों की ब्रेक प्रणालियों किस प्रकार कार्य करती हैं?
उत्तर:
स्वचालित वाहनों तथा साइकिलों की ब्रेक प्रणालियों में ब्रेक पैड़ों का उपयोग करके घर्षण में वृद्धि करते हैं। जब कोई वाहन या साइकिल चलती है तो उसके ब्रेक पैड पहिए को स्पर्श नहीं करते । परन्तु जब ब्रेक लीवर को दबाते हैं तो ये पैड घर्षण के कारण रिम की गति को रोक देते हैं और पहिया गति करना बन्द कर देता है। 

प्रश्न 8. 
श्यामपट्ट पर लिखावट कैसे दिखाई देती है? 
उत्तर:
जब चाक से श्यामपट्ट पर लिखते हैं तो श्यामपट्ट का रुक्ष पष्ठ रगड द्वारा चाक के कछ कणों को उतार देता है जो श्यामपट्ट से चिपक जाते हैं और इस प्रकार श्यामपट्ट पर लिखावट दिखाई देती है। 

प्रश्न 9. 
मशीनों में स्नेहक का प्रयोग क्यों किया जाता
उत्तर:
स्नेहक दो सतहों के मध्य एक पतली परत के रूप में फैल जाता है। अब गति, सतह व स्नेहक की परत के मध्य होती है जिससे शुष्क घर्षण आर्द्र घर्षण में बदल जाता है। चूँकि आई घर्षण शुष्क घर्षण की तुलना में कम होता है अतः मशीनों के विभिन्न अंगों के मध्य घर्षण कम करने के लिए स्नेहक का प्रयोग किया जाता है। 

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 10. 
चिकनी सतह पर दौड़ना कठिन क्यों होता है? 
उत्तर:
जूतों तथा चिकनी सतह के मध्य घर्षण बल अत्यन्त कम होता है। जब हम चिकनी सतह पर दौड़ते हैं तो हम सतह को उचित रूप से दबाने में असमर्थ होते हैं और इस प्रकार हम आगे की ओर गति के लिए उचित प्रतिक्रिया बल प्राप्त नहीं कर पाते। 

प्रश्न 11. 
घर्षण क्या है? घर्षण को घटाने एवं बढ़ाने हेतु एक - एक उपाय लिखिए। 
उत्तर:
घर्षण - सम्पर्क में आने वाले दो पृष्ठों की अनियमितताओं के कारण उत्पन्न होने वाला बल घर्षण कहलाता है। ऐसे पृष्ठ जो देखने में बहुत चिकने लगते हैं, उनमें भी बहुत सारी सूक्ष्म अनियमितताएँ होती हैं। दो पृष्ठों की अनियमितताएं एक-दूसरे के भीतर धंस जाती हैं। जब हम एक पृष्ठ पर दूसरे पृष्ठ को गति कराने का प्रयास करते हैं तो हमें इस अंत:बंधन पर पार पाने के लिए कुछ बल लगाना पड़ता है। इस प्रकार दो पृष्ठों के बीच अनियमितताओं के अंत:बंधन के कारण घर्षण होता है। घर्षण को घटाने के लिए तेल, ग्रीज अथवा ग्रेफाइट का उपयोग करते हैं। इन्हें स्नेहक कहते हैं। यह गतिशील पुजों के बीच लगाने से वहाँ एक पतली परत बना लेते हैं। इससे घर्षण कम हो जाता है। घर्षण को बढ़ाने हेतु कारों तथा ट्रकों के एवं अन्य वाहनों के टायर खाँचदार बनाये जाते हैं जो घर्षण को बढ़ाते हैं। इससे सड़क से इनकी पकड़ मजबूत हो जाती है।


प्रश्न 12. 
पहिए घर्षण को कम कर देते हैं। क्यों?
अथवा 
लोटनिक घर्षण किसे कहते हैं? यह किस प्रकार घर्षण को कम कर देता है? 
उत्तर:
जब एक वस्तु किसी दूसरी वस्तु के पृष्ठ पर लुढ़कती है तो उसकी गति के प्रतिरोध को लोटनिक घर्षण कहते हैं। लोटन घर्षण को कम कर देता है। किसी वस्तु को दूसरी वस्तु पर सरकने की तुलना में लोटन करना सदैव आसान होता है। यही कारण है कि पहिए लगा सामान खींचने में सुविधाजनक होता है। क्योंकि लोटनिक घर्षण सी घर्षण से कम होता है इसलिए अधिकांश मशीनों में सर्पण को बाल बियरिंग के उपयोग द्वारा लोटन में प्रतिस्थापित किया जाता है। अतः स्पष्ट है कि गोल (पहिए) वस्तु घर्षण को कम कर देती है। 

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 13. 
तरल घर्षण से क्या आशय है? 
उत्तर:
हम जानते हैं कि वायु तथा जल वस्तुओं की गति का विरोध करते हैं अर्थात् ये वस्तुओं पर घर्षण बल लगाते हैं। विज्ञान में गैसों तथा द्रवों को 'तरल' नाम दिया है अतः तरल इनसे होकर गति करने वाली वस्तुओं पर घर्षण बल लगाते हैं। इसे हम कर्षण भी कहते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
घर्षण कम करने के उपाय लिखिए। 
उत्तर:
घर्षण को निम्नलिखित तरीकों से कम किया जा सकता है। 

  1. सतह पर पॉलिश करके: घर्षण कम करने के लिए सतहों को पॉलिश कर दिया जाता है। सतह का अनियमित भाग पॉलिश से भर जाता है और इस प्रकार घर्षण कम हो जाता है। 
  2. स्नेहक का उपयोग: घर्षण कम करने के लिए स्नेहक, जैसे-तेल या ग्रीस का प्रयोग किया जाता है। जब दो सतहों के मध्य ग्रीस या तेल लगाया जाता है तो सतह की अनियमितताएँ पृथक रहती हैं और पूर्णतया अंत:ग्रंथित नहीं हो पाती। इस प्रकार, सतहें उनके मध्य कम घर्षण के साथ गति कर सकती हैं। 
  3. धारा रेखीय आकृति प्रदान करके: जब वाहन उच्च वेग के साथ गति करते हैं तो इन्हें वायु प्रतिरोध (घर्षण) का सामना करना पड़ता है। वाहन की गति पर वायु प्रतिरोध का प्रभाव कम करने के लिए इन्हें आगे से धारा रेखीय आकृति प्रदान कर दी जाती है। 
  4. सपी घर्षण को लोटनिक घर्षण में बदलकरलोटनिक घर्षण सी घर्षण की तुलना में कम होता है। इसलिए हम सपी घर्षण को लोटनिक घर्षण में बदल देते हैं। यह व्यवस्था बाल बियरिंग द्वारा की जाती है।

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 2. 
कल्पना कीजिए कि घर्षण यकायक समाप्त हो जाये। इससे जीवन किस प्रकार प्रभावित होगा? ऐसी दस परिस्थितियों की सूची बनाइए। 
उत्तर:
घर्षण यकायक समाप्त होने पर उत्पन्न होने वाली दस परिस्थितियाँ निम्न प्रकार हैं। 

  1. हम पृथ्वी की सतह पर नहीं चल पायेंगे। 
  2. कागज पर नहीं लिख पायेंगे। 
  3. वाहन पर ब्रेक लगाने से, वाहन सड़क पर फिसल जायेंगे।
  4. ब्लैकबोर्ड पर नहीं लिखा जा सकेगा।
  5. मशीनों के विभिन्न पुजों में घूर्णन सम्भव नहीं होगा। 
  6. कील व पेंच दो वस्तुओं को एक-दूसरे से जकड़े नहीं रख सकेंगे। 
  7. माचिस की तीली प्रज्वलित नहीं होगी। 
  8. वाहन में गति आरम्भ नहीं की जा सकती है। 
  9. धागे में गाँठ नहीं बाँध सकेंगे। 
  10. भवन निर्माण नहीं हो सकता।
Prasanna
Last Updated on May 24, 2022, 9:18 a.m.
Published May 23, 2022