RBSE Class 8 Hindi Vyakaran उपसर्गः

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Hindi Vyakaran उपसर्गः Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 8 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 8 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Students can access the class 8 hindi chapter 10 question answer and deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran उपसर्गः

प्रश्न 1. 
उपसर्ग किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
जो शब्दांश शब्दों से पहले जुड़कर उनके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता उत्पन्न कर देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं, जैसे - 'अनबन'। इसमें 'अन' उपसर्ग को 'बन' शब्द से पहले रख देने से एक नया शब्द 'अनबन' बनता है। जिसका विशेष अर्थ मनमुटाव है। 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran उपसर्गः

प्रश्न 2. 
नीचे दिये गये शब्दों में से उपसर्ग और मल शब्द विलग कीजिए
उत्तर : 
RBSE Class 8 Hindi Vyakaran उपसर्गः 1
RBSE Class 8 Hindi Vyakaran उपसर्गः 2

प्रश्न 3. 
वि, अनु तथा अप उपसर्ग जोड़कर दो-दो शब्द बनाइये।
उत्तर : 

  • वि - (1) विज्ञान (2) विदेश
  • अनु - (1) अनुगमन (2) अनुचर
  • अप - (1) अपमान (2) अपयश 

प्रश्न 4. 
सु, अध तथा कु उपसर्ग जोड़कर दो-दो शब्द बनाइये। 
उत्तर :

  • सु - (1) सुलभ (2) सुपुत्र
  • अध - (1) अधजला (2) अधपका
  • कु - (1) कुचक्र (2) कुकर्म। 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran उपसर्गः

प्रश्न 5. 
निम्नलिखित उपसर्ग जोड़कर दो-दो शब्द बनाइये। 
अव, कम, बे, स्व, नि, भर, बद, ना, खुश, ला, सर 
उत्तर :

  • अव - (1) अवगुण (2) अवनति
  • कम - (1) कमजोर (2) कमअकल 
  • बे - (1) बेकार (2) बेईमान 
  • स्व - (1) स्वदेश (2) स्वतन्त्र 
  • नि - (1) निडर (2) निकम्मा 
  • भर - (1) भरपेट (2) भरपूर 
  • बद - (1) बदसूरत (2) बदबू 
  • ना - (1) नाबालिग (2) नालायक 
  • खुश - (1) खुशकिस्मत (2) खुशनसीब 
  • ला - (1) लाजवाब (2) लावारिस
  • सर - (1) सरकार (2) सरपंच 

प्रश्न 6. 
निम्न शब्दों में से किस शब्द में उप' उपसर्ग लगा है - 
(क) प्रयत्न
(ख) उपयोग 
(ग) आगमन 
(घ) उपाय।
उत्तर :
(ख) उपयोग 

प्रश्न 7. 
'दुर्जन' शब्द में कौनसा उपसर्ग जुड़ा हुआ है - 
(क) दु
(ख) दुर् 
(ग) दुस्
(च) दु + आ। 
उत्तर :
(ख) दुर् 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran उपसर्गः

प्रश्न 8. 
'अ' उपसर्ग से बनने वाला शब्द है - 
(क) अत्यन्त
(ख) अवतार
(ग) अमूल्य
(घ) अनुज।
उत्तर :
(ग) अमूल्य

प्रश्न 9. 
'मान' शब्द में कौनसा उपसर्ग जुड़ने पर उसका अर्थ 'घमण्ड' हो जायेगा? 
(क) अब
(ख) अप 
(ग) अभि
(घ) सम्।
उत्तर : 
(ग) अभि

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran उपसर्गः

प्रश्न 10. 
निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग छाँटकर लिखिए - 

  1. सपरिवार = 'स' उपसर्ग। 
  2. अधिपति = 'अधि' उपसर्ग।
  3. निर्जन = 'निर्' उपसर्ग। 
  4. अनपढ़ = 'अन' उपसर्ग। 
  5. अबोध = 'अ' उपसर्ग। 
  6. अनुकूल = 'अनु' उपसर्ग। 
  7. अपमान = 'अप' उपसर्ग। 
  8. आजीवन = 'आ' उपसर्ग। 
  9. पराजय = 'परा' उपसर्ग। 
  10. सुयश = 'सु' उपसर्ग।
  11. बदनाम = 'बद' उपसर्ग। 
  12. अनाचार = 'अन' उपसर्ग। 
  13. उपदेश = 'उप' उपसर्ग। 
  14. प्रतिध्वनि = 'प्रति' उपसर्ग। 
  15. कुपात्र = 'कु' उपसर्ग। 
  16. अधिकरण = 'अधि' उपसर्ग।
  17. अवगुण = 'अव' उपसर्ग। 
  18. अवगत ' = 'अव' उपसर्ग। 
  19. अभिभावक = 'अभि' उपसर्ग। 
  20. संकल्प = 'सम्' उपसर्ग। 
  21. उनतीस = 'उन' उपसर्ग।
Prasanna
Last Updated on June 14, 2022, 4:39 p.m.
Published June 14, 2022