RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 वृक्षों की महिमा

 Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 वृक्षों की महिमा Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 7 वृक्षों की महिमा

RBSE Class 5 EVS वृक्षों की महिमा Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 188)

प्रश्न 1. 
आपके आसपास किन-किन पेड़पौधों की पूजा की जाती है ?
उत्तर:
हमारे आसपास आँवला, पीपल, बड़, केला, तुलसी आदि पौधों की पूजा की जाती है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 वृक्षों की महिमा  

प्रश्न 2. 
पता कीजिए कि किस वृक्ष को हमारा राज्यवृक्ष घोषित किया गया है ?
उत्तर:
खेजड़ी वृक्ष को हमारा राज्यवृक्ष घोषित किया गया है। 

प्रश्न 3. 
वृक्षों को कटने से बचाने के लिए लोगों द्वारा क्या-क्या प्रयास किए जा रहे हैं ?
उत्तर:
लोग समाज को वृक्षों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। विभिन्न प्रकार से आन्दोलन चला रहे हैं तथा लोगों को वृक्षों के महत्व के बारे में बता रहे हैं जिससे कि वे उन्हें न काटें।

प्रश्न 4. 
आपके आसपास किस अवसर पर पेड़-पौधे लगाने की परम्परा है ?
उत्तर:
हमारे आसपास पर्यावरण दिवस पर, जन्मदिन पर, पूर्वजों के नाम पर या फिर किसी अन्य यादगार दिवस पर पेड़-पौधे लगाने की परम्परा है। 

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 189)

प्रश्न 1. 
आपके आसपास इस प्रकार संरक्षित भूमि को क्या कहते हैं?
उत्तर:
ओरण भूमि।

प्रश्न 2. 
वृक्षों को काटने से बचाने के लिए गाँवों में प्राचीनकाल से ही किस प्रकार की जनचेतना थी?
उत्तर:
राजस्थान के गाँवों में वृक्षों को काटने से बचाने के लिए प्राचीनकाल से ही जनचेतना थी। लोग आस-पास की भूमि को किसी लोकदेवता, लोकदेवी, संत अथवा महापुरुष के नाम से संरक्षित करते थे।

प्रश्न 3. 
गोचर ओरण व चारागाह के बारे में राजस्थान सरकार ने क्या प्रयास किए?
उत्तर:
राजस्थान सरकार ने कानून बनाकर गोचर, ओरण व चारागाह भूमि को संरक्षित किया है।

चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 189) 

प्रश्न 1. 
जंगल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
रिहायशी इलाके से दूर जहाँ बड़ी मात्रा में पेड़-पौधे होते हैं तथा जहाँ जंगली जीव-जन्तु रहते हैं उस स्थान को जंगल कहते हैं। 

प्रश्न 2. 
जंगल में वृक्षों की कमी होगी तो क्या होगा?
उत्तर:
जंगल में वृक्षों की कमी होगी तो पर्यावरण असंतुलित हो जाएगा। हमें पर्याप्त शुद्ध वायु तथा जल आदि नहीं प्राप्त होंगे। 

प्रश्न 3. 
जंगल में वृक्षों के अलावा और क्या-क्या होता है ?
उत्तर:
जंगल में वृक्षों के अलावा जंगली जीव-जन्तु होते हैं।

प्रश्न 4. 
क्या आप अपने विद्यालय में पेड़ लगाते उत्तर–हाँ।

प्रश्न 5. 
पेड़ों की देखभाल आप और आपके साथी किस प्रकार करते हैं ?
उत्तर:
हमने अपने विद्यालय में लगे सभी पेड़ों को अपने साथियों की टोली बनाकर बाँट लिया है। जिससे सभी टोलियाँ अपने-अपने पेड़ की देखभाल करती हैं तथा उनकी सुरक्षा के विभिन्न उपाय करती हैं।

प्रश्न 6. 
नीचे तालिका में राजस्थान के अभयारण्य दिए गए हैं। उनके सामने उन जिलों के नाम हैं, जहाँ वे स्थित हैं। राजस्थान का मानचित्र लेकर उन जिलों को अंकित करो, जहाँ ये अभयारण्य स्थित हैं?

उद्यान/अभयारणय

जिला

1. रणथम्भौर बाघं संरक्षण राष्ट्रीय उंद्यान

सवाईमाधोपुर

2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, घना पक्षी विहार

भरतपुर

3. राष्ट्रीय मरु उद्यान

जैसलमेर, बाडमेर

4. राष्ट्रीय उद्यान सरिस्का

अलवर

2022-09-23 16_14_36-RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 वृक्षों की महिमा 1


सूची बनाइए (पृष्ठ सं. 190) 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 वृक्षों की महिमा

प्रश्न 1. 
सूची बनाइए कि कौन किसको खाता है?

भोजन

खाने वाला

1. पौधे

 

2. हिरण

 

3. मुर्गी

 

4. बीज

 

5. चूहा

 

उत्तर:

भोजन

खाने वाला

1. पौधे

खरगोश, बकरी, गाय, भेड़

2. हिरण

शेर

3. मुर्गी

सियार

4. बीज

चूहा

5. चूहा

बिल्ली


चित्र देखकर बताओ (पृष्ठ सं. 191)

प्रश्न 1
चित्रों को देखकर बताओ-कौन किसको खा रहा है ? 
अथवा 
खाद्य श्रृंखला को दर्शाने हेतु एक चित्र बनाइए।
2022-09-23 16_14_36-RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 वृक्षों की महिमा 2

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 191)

प्रश्न 1. 
तोता क्या खाता है?
उत्तर:
तोता अमरूद, बेर, गेहूँ, मक्का, हरी मिर्च आदि खाता है।

प्रश्न 2. 
गाय क्या खाती है?
उत्तर:
गाय घास, भूसा तथा अन्य प्रकार का हरा चारा खाती है।

प्रश्न 3. 
गिलहरी क्या खाती है ?
उत्तर:
गिलहरी अन्न के दाने तथा फल खाती है। 

जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं.191)

प्रश्न 1. 
खाद्य श्रृंखला से आप क्या समझते हैं, उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
पेड़-पौधे व जीव-जन्तुओं के भोजन के आधार पर सम्बन्ध को खाद्य श्रृंखला कहते हैं। जैसेपत्तियों को टिड्डा खाता है, टिड्डे को मेंढक खाता है। मेंढक को साँप खाता है तथा साँप को बाज खाता है। यही खाद्य श्रृंखला है।

प्रश्न 2. 
अभयारण्य से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
अभयारण्य जीव-जन्तु तथा बड़े जंगली जानवरों के स्वतंत्र विचरण तथा उनकी देखभाल के लिए बनाये गए स्थानों को अभयारण्य कहते हैं।

प्रश्न 3. 
चिपको आन्दोलन के बारे में लिखिए।
उत्तर:
उत्तराखण्ड के गढ़वाल जिले में वृक्षों को काटने के विरोध में सुन्दरलाल बहुगुणा के नेतृत्व में एक आन्दोलन चला जिसमें लोग वृक्षों से चिपक गये थे इसलिए इस आन्दोलन का नाम चिपको आन्दोलन पड़ गया। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 वृक्षों की महिमा

प्रश्न 4. 
पेड़ों से होने वाले लाभों की सूची बनाइए।
उत्तर:
पेड़ों से निम्नलिखित लाभ होते हैं

  1. पेड़ों से फल, लकड़ियाँ, औषधियाँ व ऑक्सीजन प्राप्त होती हैं। .
  2. पेड़ों से जानवरों के लिए चारा प्राप्त होता है। 
  3. पेड़ वर्षा कराने में सहायक होते हैं। 
  4. पेड़ पर्यावरण सन्तुलन में सहायक होते हैं।

RBSE Class 5 EVS वृक्षों की महिमा Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) गौरी की माँ ने ............... का व्रत रखा था। 
(ख) वृक्षों की ............ करके हम उन्हें बचाए रखने का प्रयास करते हैं। 
(ग) सरकार द्वारा भी जंगलों को बचाने हेतु वृक्षों के ............. चलाए जा रहे हैं।
(घ) पेड़ पर्यावरण को .............. बनाए रखने में सहायक होते हैं।
उत्तर:
(क) वट सावित्री 
(ख) पूजा 
(ग) संरक्षण कार्यक्रम 
(घ) संतुलित।

प्रश्न 2. 
सही विकल्प का चयन कीजिए
(i) दशामाता के व्रत में पूजा होती है
(अ) वट की
(ब) तुलसी की 
(स) पीपल की 
(द) आँवले की।
उत्तर:
(स) पीपल की 

(ii) पेड़ों से हमें प्राप्त होता है
(अ) लकड़ी 
(ब) फल 
(स) ऑक्सीजन 
(द) उपरोक्त सभी। 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी। 

(iii) नीचे दिए गये चित्र को देखकर बताइए कि यह क्या खाता है?
2022-09-23 16_14_36-RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 वृक्षों की महिमा 4
उत्तर:
(अ)।

प्रश्न 3.
सारणी (ख) को सारणी (क) से सुमेलित कीजिए

सारणी (क)

सारणी (ख)

1. रणथम्भौर बाघ संरक्षण राष्ट्रीय उद्यान

अलवर

2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, घना पक्षी विहार

जैसलमेर, बाड़मेर

3. राष्ट्रीय मरु उद्यान

भरतपुर

उत्तर:

सारणी (क)

सारणी (ख)

1. रणथम्भौर बाघ संरक्षण राष्ट्रीय उद्यान

सवाई माधोपुर

2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान घना पक्षी विहार

भरतपुर

3. राष्ट्रीय मरु उद्यान

जैसलमेर, बाड़मेर

4. राष्ट्रीय उद्यान सरिस्का

अलवर


RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 वृक्षों की महिमा

प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य बताइए
(i) आँवला नवमी पर आँवले के पेड़ की पूजा की जाती है।
(ii) राजा के आदेश पर सैनिक खेजडली गाँव में वृक्ष काटने गए।
(iii) लोमड़ी शाकाहारी जानवर है। 
(iv) शेर माँसाहारी होता है। 
(v) खरगोश माँसाहारी होता है।
उत्तर:
(i) सत्य 
(ii) सत्य 
(iii) असत्य 
(iv) सत्य 
(v) असत्य।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
जोधपुर के राजा के सैनिक खेजड़ी के वृक्षों को क्यों काटना चाहते थे?
उत्तर:
राजा का महल बनाने हेतु लकड़ियों के लिए।

प्रश्न 2. 
राजा के आदेश पर सैनिक वृक्ष काटने किस गाँव में गये?
उत्तर:
खेजडली गाँव में।

प्रश्न 3. 
खेजड़ी के वृक्षों को बचाने हेतु कितने लोगों ने अपना बलिदान दिया ?
उत्तर:
363 लोगों ने।

प्रश्न 4. 
वट सावित्री के व्रत में किसकी पूजा होती है?
उत्तर:
बड़ वृक्ष की। 

प्रश्न 5. 
राष्ट्रीय उद्यान सरिस्का किस जिले में है? 
उत्तर:
अलवर जिले में। 

प्रश्न 6. 
घना पक्षी विहार कहाँ है? 
उत्तर:
भरतपुर में।

प्रश्न 7. 
रणथम्भौर बाघ संरक्षण राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में स्थित है?
उत्तर:
सवाई माधोपुर जिले में।

प्रश्न 8. 
शाकाहारी जानवर कहाँ से अपना भोजन प्राप्त करते हैं?
उत्तर:
पेड़-पौधों से। 

प्रश्न 9. 
माँसाहारी जानवर अपना पेट कैसे भरते
उत्तर:
छोटे जानवरों को खाकर। 

प्रश्न 10. 
खरगोश क्या खाता है ? 
उत्तर:
पौधे।

प्रश्न 11. 
पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।

प्रश्न 12. 
शेर द्वारा खाये जाने वाले कोई दो जानवरों के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. हिरन 
  2. लोमड़ी। 

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
अमृता देवी विश्नोई कौन थीं?
उत्तर:
अमृता देवी विश्नोई खेजडली गाँव की एक साहसी महिला थी। जिसने गाँव वालों का नेतृत्व करते हुए खेजड़ी के पेड़ों को काटने आये राजा के सैनिकों का विरोध किया तथा 363 लोगों के साथ अपना भी बलिदान दे दिया।

प्रश्न 2. 
हम वृक्षों को कैसे संरक्षित एवं सुरक्षित रख सकते हैं ?
उत्तर:
हमें जन्मदिन, नववर्ष आदि विशेष दिवसों पर पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए तभी हम वृक्षों को संरक्षित एवं सुरक्षित रख सकते हैं।

प्रश्न 3. 
शाकाहारी जानवरों से क्या आशय है?
उत्तर:
जो जानवर पेड़-पौधों से अपना भोजन प्राप्त करते हैं। वे शाकाहारी जानवर कहलाते हैं।

प्रश्न 4. 
मांसाहारी जानवरों से क्या आशय है ?
उत्तर:
जो जानवर शाकाहारी जानवरों को खाकर अपना पेट भरते हैं वे मांसाहारी जानवर कहलाते हैं।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 वृक्षों की महिमा

प्रश्न 5. 
सूची बनाइए कि कौन किसको खाता है? 

भोजन

खाने वाला

1. पौधे

 

2. हिरण

 

3. बिल्ली

 

4. चूहा

 

उत्तर:

भोजन

खाने वाला

1. पौधे

बकरी

2. हिरण

शेर

3. बिल्ली

कुत्ता

4. चूहा

बिल्ली


प्रश्न 6. 
विश्नोई समाज ने खेजड़ी वृक्षों की रक्षा कैसे की ? समझाइए।
उत्तर:
बहुत समय पहले जोधपुर के राजा को अपने महल बनवाने के लिए लकड़ियों की जरूरत थी। राजा के सैनिक इसके लिए खेजडली गाँव से खेजड़ी के पेड़ काटना चाहते थे। वहाँ रहने वाले विश्नोई समाज के लोग खेजड़ी के पेड़ों को बहुत मानते थे। उन्होंने राजा के सैनिकों को पेड काटने से रोकना चाहा परन्तु राजा के आदेश के आगे उनकी एक न चली। इस गाँव में एक महिला अमृता देवी रहती थीं। उन्होंने लोगों से कहा कि हम पेड़ों से लिपट जाते हैं तब ये हमारे पेड़ों को नहीं काटेंगे परन्तु राजा के सैनिकों ने उन लोगों को भी पेड़ों के साथ काट दिया। इसमें लगभग 363 लोगों की जानें चली गईं।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 वृक्षों की महिमा

प्रश्न 7. 
अपने विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया जाना है। आप अपने साथियों के साथ मिलकर इसकी क्या-क्या तैयारी करेंगे? इसकी योजना बनाइए।
उत्तर:
विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारी की योजना

  1. साथियों में काम का बँटवारा - इसके लिए-साथी की क्षमता व रुचि को देखते हुए काम का बँटवारा करेंगे।
  2. समूह भावना व अंतिम लक्ष्य प्राप्त करना-साथियों में समूह में काम करने तथा लक्ष्य प्राप्त करने की भावना जाग्रत करेंगे। 
  3. योजना के प्रमुख बिन्दु निम्न प्रकार रहेंगे- 
  • साथियों में काम का बँटवारा- क्यारी, गड्डा खुदवाने का काम करवाना।
  • क्यारियों को जोड़ना एवं व्यर्थ बह जाने वाले पानी को रोकने का काम करवाना। 
  • समूह के दूसरे सदस्यों द्वारा पौधे का चुनाव/चयन करवाना (फलदार/ छायादार) 
  • स्थान चिह्नित करना (कौनसा पौधा कहाँ लगेगा) 
  • पौधे के आधार पर गड्ढों की गहराई का चयन कर लगाना। 
  • सुरक्षा के इंतजाम का काम करना।  
  •  पौधे को जल वितरण की सुविधा एवं अवरोधों को हटाने का काम करवाना।
Prasanna
Last Updated on Sept. 24, 2022, 4:33 p.m.
Published Sept. 23, 2022