RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 11 जल में जीवन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 11 जल में जीवन Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 11 जल में जीवन

RBSE Class 5 EVS जल में जीवन Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 208)

जल में जीवन प्रश्न 1.
आपने पानी में कौन-कौन से जीवों को रहते देखा है ?
उत्तर:
मगरमच्छ, कछुआ, मछली, जोंक आदि। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 11 जल में जीवन  

देखिए और बताइए (पृष्ठ सं. 208)

कक्षा 5 पर्यावरण पाठ 11 प्रश्न 1. 
चित्र में कौन-कौन से जन्तु दिख रहे हैं ?
2022-09-24 16_49_10-RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 11 जल में जीवन 1
उत्तर:
मगरमच्छ, मछली तथा कछुआ। 

Jal Mein Jivan प्रश्न 2.
इनमें से कौन-कौन से जन्तु सिर्फ पानी के अन्दर रहते हैं ?
उत्तर:
मछली।

Class 5th Evs Chapter 11 Question Answer In Hindi प्रश्न 3. 
कौन से पानी और जमीन दोनों पर रहते हैं।
उत्तर:
मगरमच्छ तथा कछुआ। 

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 209)

RBSE Class 5 EVS Chapter 11 Question Answer प्रश्न 1. 
जलीय जन्तुओं की एक सूची बनाइए।
उत्तर:
(1) मछली 
(2) मगरमच्छ 
(3) कछुआ 
(4) जोक 
(5) जलीय साँप 
(6) सीप आदि।

Class 5 EVS Chapter 11 प्रश्न 2. 
कुछ जन्तु और पौधे किस कारण पानी में जीवित रह पाते हैं?
उत्तर:
जन्तु और पौधे अपनी शारीरिक विशेषताओं के कारण ही पानी में जीवित रह पाते हैं। 

चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 209) 

RBSE Class 5th EVS प्रश्न 1. 
जमीन पर रहने वाले जानवर जैसे कुत्ता, गाय, भैंस तैरते हुए अपना मुँह पानी से बाहर क्यों रखते हैं ?
उत्तर:
कुत्ता, गाय, भैंस आदि जमीन पर रहने वाले जानवर पानी में श्वास नहीं ले पाते हैं। अतः श्वास लेने के लिए वे अपना मुँह बाहर रखते हैं।

Class 5 Chapter 11 EVS प्रश्न 2. 
मछली पानी में कैसे सुरक्षित रह पाती
उत्तर:
मछली पानी में अपने विशेष आकार तथा | चिकनी एवं मोटी त्वचा के कारण सुरक्षित रह पाती है।

RBSE Class 5 EVS English Medium प्रश्न 3. 
मछली का आकार किसके जैसा है ?
उत्तर:
मछली का आकार नाव जैसा होता है। 

Life In Water प्रश्न 4.
तैरने के लिए इसके शरीर पर कौन-से अंग पाए जाते हैं?
उत्तर:
पूँछ तथा गलफड़े।

यह भी कीजिए (पृष्ठ सं. 209)

Life In Water Class 5 प्रश्न 1.
अपनी अभ्यास पुस्तिका में मछली का चित्र बनाइए।
उत्तर:
2022-09-24 16_49_10-RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 11 जल में जीवन 2


सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 210)

RBSE Class 5 EVS प्रश्न 1. 
काई कहाँ-कहाँ होती है ?
उत्तर:
जहाँ लम्बे समय तक पानी एकत्र रहता है वहाँ काई पैदा हो जाती है। जैसे तालाब, झील आदि।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 11 जल में जीवन

EVS Class 5 RBSE प्रश्न 2. 
पानी में मिलने वाले पौधों की सूची बनाइए।
उत्तर:
(i) जलकुम्भी
(ii) कमल
(iii) सिंघाड़ा
(iv) कुमुदनी
(v) काई।

RBSE EVS Class 5 प्रश्न 3. 
पानी के पौधों को पानी से बाहर निकालें तो क्या होगा?
उत्तर:
पानी के पौधे पानी से बाहर निकालने पर मर जाएँगे।

RBSE 5th EVS Solutions प्रश्न 4. 
जमीन के पौधों को पानी में उगाने पर क्या होगा?
उत्तर:
जमीन के पौधों को पानी में उगाने पर मर जायेंगे। 

पता कीजिए (पृष्ठ सं. 210) 

प्रश्न 1.
जल के पौधे जल में क्यों नहीं सड़ते
उत्तर:
क्योंकि उनमें जल में रहने की अनुकूल विशेषताएँ पायी जाती हैं। 

देखिए और बताइए (पृष्ठ सं. 211)

Class 5 RBSE EVS Solutions प्रश्न 1. 
जल में पूरा डूबा कौन-सा पौधा है और इसकी पत्तियाँ कैसी दिखाई दे रही हैं?
उत्तर:
जल में पूरा डूबा पौधा जलकुम्भी है और इसकी पत्तियाँ हरी दिखाई दे रही हैं।

Ch 11 EVS Class 5 प्रश्न 2. 
बहते जल के पौधों की पत्तियाँ कैसी दिखाई दे रही हैं?
उत्तर:
बहते जल के पौधों की पत्तियाँ रिबिन के समान पतली दिखाई दे रही हैं।

RBSE Class 5 EVS Book प्रश्न 3. 
जल की सतह पर तैरने वाले पौधों की पत्तियाँ कैसी दिखाई दे रही हैं ?
उत्तर:
चौड़ी तथा चिकनी।

Life In Water Class 5 Questions And Answers प्रश्न 4. 
कमल के पौधे की पत्तियों चौड़ी क्यों होती हैं? 
उत्तर:
ताकि वह संतुलन बनाकर आराम से पानी की सतह पर तैरकर जीवित रह सके।

Chapter 11 Class 5 EVS प्रश्न 5.
बहते जल के पौधे की पत्तियाँ रिबिन के समान पतली क्यों होती हैं?
उत्तर:
ताकि पानी के प्रवाह से पत्तियों की टूट-फूट न हो और वे पानी पर आसानी से तैर सकें। 

चर्चा कीजिए . (पृष्ठ सं. 211)

RBSE Solutions Class 5 EVS प्रश्न 1. 
तालाब में कौन-से जलीय पौधे को बताया गया है ?
उत्तर:
जलकुम्भी ।

प्रश्न 2. 
यदि पूरा तालाब जलकुम्भी से ढक जाय तो क्या होगा?
उत्तर:
बाहर से तालाब में जल दिखाई नहीं देगा। तथा अन्य जलीय जीवों व पौधों को रहने के लिए स्थान भी नहीं बचेगा।

प्रश्न 3.
जलकुम्भी के अधिक बढ़ने से अन्य जलीय पौधों और जन्तुओं को क्या कठिनाई होगी?
उत्तर:
जलकुम्भी के अधिक बढ़ने से अन्य जलीय पौधों और जन्तुओं को पानी में स्थान नहीं मिलेगा, जिससे | अन्य पौधे पैदा नहीं हो पाएँगे। जन्तुओं को भी रहने में कठिनाई होगी। 

जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं. 212)

प्रश्न 1. 
दो जलीय जन्तुओं के नाम बताइए। 
उत्तर:

  1. मछली 
  2. मगरमच्छ। 

प्रश्न 2. 
दो जलीय पौधों के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. जलकुम्भी 
  2. कमल।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 11 जल में जीवन

प्रश्न 3. 
अपने आस-पास किसी तालाब या बावड़ी का शिक्षक के सहयोग से अवलोकन कर उसमें पाए जाने वाले जलीय जीव-जन्तु व पौधों की सूची बनाइए। 
उत्तर:
जलीय जीव जन्तु-

  1. कछुआ 
  2. मछली 163) मेंढक 
  3. घोंघा 
  4. जोंक। ज

लीय पौधे-

  1. सिंघाड़ा 
  2.  जलकुम्भी 
  3. कमल 
  4. काई 
  5. कुमुदनी।

RBSE Class 5 EVS जल में जीवन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न । 

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थान भरिए
(क) हम अपने चारों ओर अनेक प्रकार के पौधे और .............. देखते हैं। 
(ख) प्रत्येक पौधे और जन्तु की बनावट में उसके ............... का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।
(ग) पानी में ज्यादा देर काम करने पर हमारी अंगुलियों में .............. पड़ जाती हैं।
(घ)............ बहुत तेजी से फैलकर पूरे तालाब को ढक देती है।
उत्तर:
(क) जन्तु 
(ख) वातावरण
(ग) सलवटें
(घ) जलकुम्भी।

प्रश्न 2. 
सही उत्तर का चयन करके 
उत्तर:
पुस्तिका पर लिखिए
(1) मछली पायी जाती है
(अ) मैदान में 
(ब) पहाड़ों में 
(स) जल में 
(द) मरुस्थल में। 
उत्तर:
(स) जल में 

(ii) जलीय पौधा है
(अ) गेहूँ 
(ब) गाजर घास 
(स) गेंदा 
(द) सिंघाड़ा 
उत्तर:
(द) सिंघाड़ा 

प्रश्न 3.
सारणी'ख'को सारणी'क' से सुमेलित कीजिए

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

जलीय जन्तु

सूक्ष्म पौधे

जलीय पौधा

गलफड़े

मछली

कहुआ

काई

जलकुम्भी

उत्तर:

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

जलीय जन्तु

कहुआ

जलीय पौधा

जलकुम्भी

मछली

गलफड़े

काई

सूक्ष्म पौधे


RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 11 जल में जीवन

प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य को चिह्नित कीजिए-
(i) पौधे तथा जन्तु पानी में भी पाये जाते हैं। 
(ii) भालू बर्फीले स्थान पर भी पाये जाते हैं। 
(iii) कमल जलीय पौधा नहीं है। 
(iv) काई ऐसे सूक्ष्म पौधे हैं जो पानी में ही उगते हैं। 
(v) जलीय जीव-जन्तु जल में ही श्वास लेते हैं।
उत्तर:
(i) सत्य 
(ii) सत्य 
(iii) असत्य 
(iv) सत्य 
(v) सत्य। 

अतिलयु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
जन्तुओं और पौधों की बनावट में किसका प्रभाव दिखाई देता है ?
उत्तर:
उनके वातावरण का।

प्रश्न 2. 
बर्फीले स्थानों पर भालू को ठण्ड से बचाव के लिए उसके शरीर पर क्या पाये जाते हैं?
उत्तर:
बड़े-बड़े बाल।

प्रश्न 3. 
जल में रहने वाले पौधों को क्या कहते हैं?
उत्तर:
जलीय पौधे। 

प्रश्न 4. 
जल में रहने वाले जन्तु क्या कहलाते हैं? उत्तर–जलीय जन्तु। प्रश्न 5. क्या पौधे बहते पानी में भी उगते हैं?
उत्तर:
हाँ। 

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
पृथ्वी पर पाये जाने वाले पौधे और जन्तु कहाँ-कहाँ पाये जाते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी पर पाये जाने वाले पौधे और जन्तुओं में से कुछ पहाड़ों पर, कुछ मैदानों में तथा कुछ मरुस्थल में पाये जाते हैं।

प्रश्न 2. 
पौधे और जन्तु विशेष प्रकार के वातावरण में कैसे रह पाते हैं ?
उत्तर:
पौधे और जन्तु अपनी शारीरिक विशेषताओं के कारण ही विशेष प्रकार के वातावरण में रह पाते हैं।

प्रश्न 3. 
अनुकूलन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
किसी वातावरण के अनुरूप वहाँ के पौधे और जन्तुओं में पाई जाने वाली शारीरिक विशेषताओं को अनुकूलन कहते हैं।

प्रश्न 4. 
पानी में डूबे रहने के आधार पर जलीय पौधों के प्रकार बताइए।
उत्तर:
पानी में डूबे रहने के आधार पर जलीय पौधे दो प्रकार के होते हैं-

  1. वह पौधे जो पूरी तरह पानी में डूबे रहते हैं। 
  2. वह पौधे जो आधे पानी में डूबे रहते हैं लेकिन पत्तियाँ पानी पर तैरती रहती हैं।

प्रश्न 5. 
पानी में बहने के आधार पर जलीय पौधे कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
दो प्रकार के होते हैं 

  1. बहते पानी में उगने वाले पौधे 
  2. रुके हुए पानी में उगने वाले पौधे।

प्रश्न 6. 
जलकुम्भी को समय-समय पर तालाबों से हटाना क्यों पड़ता है ? 
उत्तर:
क्योंकि जलकुम्भी बिना उगाए ही तेजी से फैलने वाला पौधा है। यह शीघ्र ही पूरे तालाब को ढक लेता है। जिससे पानी में उगने वाले अन्य पौधों एवं वहाँ रहने वाले जीव-जंतुओं को जीवित रहने के लिए स्थान नहीं मिल पाता है। अतः इसे समय-समय पर हटाना पड़ता है।

प्रश्न 7. 
जलीय पौधों की कुछ विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
जलीय पौधों की विशेषताएँ-

  1. जलीय पौधे कमजोर होते हैं। 
  2. जलीय पौधों के तनों में हवा भरी रहती है।
  3. जलीय पौधों की पत्तियाँ हरी व चपटी होती हैं। 

और इनकी सतह पर मोम जैसी चिकनाई होती है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 11 जल में जीवन

प्रश्न 8. 
निम्नलिखित पौधों में से 'पानी में मिलने वाले' व 'जमीन पर मिलने वाले' पाँच-पाँच पौधों को अलग-अलग छाँटिए- 
जलकुंभी, गैंदा, नीम, कमल, सिंघाड़ा, गुलाब, काई, आम, खेजड़ी, कुमुदनी 
उत्तर:

पानी में मिलने वाले पौधे

जमीन पर मिलने वांले पौधे

जलकुंभी

गैदा

कमल

नीम

सिंघाड़ा

गुलाब

काई

आम

कुमुदनी

खेजड़ी

Prasanna
Last Updated on Nov. 27, 2023, 12:07 p.m.
Published Nov. 26, 2023