RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर

 Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर

RBSE Class 5 EVS जल ऊपर से नीचे की ओर Textbook Questions and Answers


सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 204) 

जल ऊपर से नीचे की ओर प्रश्न 1. 
आपने पानी को कहाँ-कहाँ बहते देखा है?
उत्तर:
हमने पानी को नदी, नहर, खेत की नाली आदि में बहते देखा है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर  

Class 5th Evs Chapter 10 Question Answer In Hindi प्रश्न 2. 
आपने आस-पास कहाँ-कहाँ बहते पानी का उपयोग होते हुए देखा है ?
उत्तर:
हमने खेत की नाली, नहर तथा नदी में बहते पानी का उपयोग होते देखा है। 

सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 204)

रहट किसे कहते हैं कक्षा 4 प्रश्न 1. 
खेती के लिए पानी कहाँ-कहाँ से आता है? 
उत्तर:
नहरों से, नदियों से, तालाबों से, पृथ्वी के आंतरिक भाग से आदि।

Class 5 EVS Chapter 10 Question Answer In Hindi प्रश्न 2. 
अगर खेत में सब जगह पानी बराबर न पहुँचे तो फसल पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
उत्तर:
पानी बराबर न पहुँचने से फसल पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। कहीं फसल अधिक पानी के कारण डब जाएगी तथा कहीं पानी न पहुँचने के कारण सूख जायेगी। 

RBSE Class 5 EVS Chapter 10 Question Answer प्रश्न 3. 
हम ऐसा क्या करें कि पूरे खेत में पानी पहुँच जाए?
उत्तर:
खेत की मेड़बन्दी ठीक प्रकार से करके उसमें छोटी-छोटी क्यारियाँ अस्थायी रूप से बना देनी चाहिए जिससे पानी पूरे खेत में पहुंच जाएगा। 

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं.205)

हमारा परिवेश कक्षा 5 पाठ 10 प्रश्न 1.
चित्र देखकर लिखिए कि खेतों में पानी किस तरह पहुंच रहा है ?
उत्तर:
नलकूप पर मोटर और पाइप के द्वारा तथा फव्वारे द्वारा पानी खेतों तक पहुँच रहा है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर 1

Class 5 EVS Chapter 10 Question Answer प्रश्न 2. 
सिंचाई के किन साधनों में पशु-श्रम का उपयोग होता रहा है ?
उत्तर:
कुएँ तथा बावड़ियों पर लगी रहट में पशु-श्रम का उपयोग होता रहा है।

कक्षा 5 पर्यावरण पाठ 10 प्रश्न 3.
सिंचाई के किन-किन साधनों में बिजली का उपयोग किया जा रहा है ?
उत्तर:
नलकूप पर लगी मोटर पम्प तथा सबमर्सिबल पम्प में बिजली का उपयोग किया जा रहा

प्रकृति कक्षा 5 पाठ 10 प्रश्न 4. 
उपरोक्त चित्रों में यह भी बताओ कि किस प्रकार जल का ऊपर से नीचे की ओर बहने की प्रकृति का उपयोग हो रहा है?
उत्तर:
नलकूप की स्थापना ऐसे स्थान पर की जाती है जो खेत का ऊँचा भाग होता है वहाँ से पूरे खेत में ऊपर से नीचे बहकर पानी पहुँचता है।

Class 5th EVS Chapter 10 Question Answer प्रश्न 5. 
अपने आस-पास के खेतों में सिंचाई के कौन-से साधनों का उपयोग हो रहा है?
उत्तर:
हमारे आस-पास के खेतों में सिंचाई के लिए इंजन चालित मोटर पम्प, बिजली चालित मोटर  पम्प, नहर आदि साधनों का उपयोग हो रहा है।

Water Lesson For Class 5 Questions And Answers प्रश्न 6. 
दिए गए चित्रों को देखो और बताओ कि किन-किन साधनों से पानी जमीन के अन्दर से निकाला जा रहा है ?
उत्तर:
मोटरचालित नलकूप से पानी जमीन के अन्दर से निकाला जा रहा है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर

हमारा परिवेश कक्षा 5 पाठ 10 प्रश्न उत्तर प्रश्न 7. 
पानी को जमीन के अन्दर से निकालने के लिए किन उपकरणों का प्रयोग किया गया है ? 
उत्तर:
एक पम्प, एक इन्जन, पाइप, पट्टा आदि। 

पता कीजिए (पृष्ठ सं. 206) 

हम और हमारी फसलें Class 5 Question Answer प्रश्न 1. 
कौन-सी फसल के लिए खेतों को पानी से भरा रखना पड़ता है ?
उत्तर:
धान की फसल के लिए खेतों को पानी से भरा रखना पड़ता है।

प्रकृति कक्षा 5 पाठ 9 हम और हमारी फसलें प्रश्न 2. 
कौन-सी फसल बहुत कम पानी से भी उगाई जा सकती है?
उत्तर:
मटर तथा चना की फसल बहुत कम पानी से भी उगाई जा सकती है। 

जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं. 207)

Water Image Questions For Class 5 प्रश्न 1. 
पानी ऊपर से नीचे बहता है, पानी की इस विशेषता का आप किस-किस तरह उपयोग कर सकते हैं?
उत्तर:
रहट के पहिये में लगे पानी भरने के पात्र को ऊपर से नीचे मुड़ते समय पानी ऊपर से नीचे गिरता है। यहाँ से पानी नालियों में होकर खेत में चला जाता है। इस तरह इस विशेषता का उपयोग होता है। 

ढेकली का चित्र प्रश्न 2. 
कुएँ से पानी कैसे-कैसे निकाला जाता
उत्तर:
कुएँ से पानी बाल्टी तथा रस्सी द्वारा हाथ से खींचकर, घिरनी की सहायता से बाल्टी से खींचकर, रहट से तथा मोटर पम्प से निकाला जाता है।

Uses Of Water For Class 5 प्रश्न 3. 
अगर कुएँ का जल स्तर नीचे उतर जाए तो रहट से पानी कैसे निकलेगा?
उत्तर:
अगर कुएँ का जल स्तर नीचे उतर जाए तो रहट से पानी नहीं निकलेगा।

Class 5 EVS Chapter 10 Extra Questions प्रश्न 4. 
सिंचाई के कौन-कौन से साधन हैं?
उत्तर:
नलकूप, मोटर पंप, रहट, कुएँ, बावड़ी तथा नहर आदि सिंचाई के साधन हैं।

RBSE Class 5 EVS जल ऊपर से नीचे की ओर Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थान भरिये 
(क) पानी ऊपर से नीचे की ओर ........... है।
(ख) फसल को बरसात के अतिरिक्त अलग से पानी देने को ............ करना कहते हैं। 
(ग) भूमिगत जल जमीन में बहुत ........... होता है। 
(घ) प्रत्येक फसल के लिए ............ की अलग-अलग मात्रा की आवश्यकता होती है।
उत्तर:
(क) बहता 
(ख) सिंचाई
(ग) नीचे
(घ) पानी।

प्रश्न 2. 
सही उत्तर का चयन करके लिखिए-
(i) रहट के पात्रों से पानी कहाँ गिरता है
(अ) गड्ढे में 
(ब) कुएँ में 
(स) मुंडेर पर 
(द) नाली में 
उत्तर:
(स) मुंडेर पर 

(ii) अधिक पानी की आवश्यकता होती है
(अ) सरसों की फसल में 
(ब) गेहूँ की फसल में 
(स) मटर की फसल में
(द) धान की फसल में
उत्तर:
(द) धान की फसल में

प्रश्न 3. 
सारणी 'ख' को सारणी'क' से सुमेलित कीजिए

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

कम पानी

धान की फसल

अधिक पानी

मटर की फसल

रहट

गहरे होते हैं

कुएँ

पहियेनुमा संरचना

उत्तर:

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

कम पानी

मटर की फसल

अधिक पानी

धान की फसल

रहट

पहियेनुमा संरचना

कुएँ

गहरे होते हैं


RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर

प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य बताइए
(i) पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है। 
(ii) भूमिगत जल जमीन में बहुत नीचे होता है।
(iii) अलग-अलग साधनों से भूमिगत पानी को सिंचाई के लिए निकाला जाता है।
(iv) रहट चलाने के लिए बिजली का उपयोग होता कुएँ
(v) किसी फसल को ज्यादा पानी देना होता है.और किसी फसल को कम।
उत्तर:
(i) असत्य 
(ii) सत्य 
(iii) सत्य 
(iv) असत्य 
(v) सत्य।

अतिलयु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
बरसात के समय झरने या नदी से पानी बहता हुआ कहाँ इकट्ठा होता है ? 
उत्तर:
तालाब में।

प्रश्न 2. 
अच्छी बरसात का फसलों पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर:
फसलों को पानी की समस्या नहीं रहती है और पैदावार अच्छी होती है।

प्रश्न 3. 
भूमिगत जल प्राप्त करने के लिए किसकी सहायता लेनी पड़ती है ?
उत्तर:
उपकरणों की। 

प्रश्न 4. 
रहट कहाँ लगी होती है?
उत्तर:
रहट उथले कुएँ या बावड़ी पर लगी होती है।

प्रश्न 5. 
रहट को चलाने के लिए किसका इस्तेमाल होता है?
उत्तर:
रहट चलाने के लिए बैलों का इस्तेमाल होता है।

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
सिंचाई का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
बरसात न होने पर जब फसल में अलग से पानी देना होता है, तो इसे सिंचाई करना कहते हैं।

प्रश्न 2. 
फसल उगाने में पानी का अपव्यय कैसे रोका जा सकता है?
उत्तर:
प्रत्येक फसल के लिए पानी की अलगअलग मात्रा की आवश्यकता होती है। अत: यदि किसान को यह जानकारी हो कि किस फसल में कितने पानी की आवश्यकता होती है, तो वह उसमें उतना ही पानी देगा, इस प्रकार पानी का अपव्यय नहीं होगा। 

प्रश्न 3. 
अधिक पानी वाली तथा कम पानी वाली दो-दो फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
अधिक पानी वाली फसल-

  1. गन्ना 
  2. धान कम पानी वाली फसल-
    • मटर 
    • चना। 

प्रयोग 

प्रश्न 1. 
दिए गए चित्र को देखकर रहट सिंचाई प्रक्रिया
के चरण लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर 2
उत्तर:

  1. रहट एक पहियेनुमा संरचना है जो उथले कुएँ या बावड़ी पर लगी होती है। 
  2. इसे चलाने हेतु बैल का प्रयोग किया जाता है। 
  3. रहट के पहिए में पानी के कई पात्र लगे होते हैं, जब यह कुएँ में पानी के अन्दर पहुँचते हैं तब पहिए पर घूमते हुए ऊपर से नीचे मुड़ते हैं तो पानी कुएँ की मुंडेर पर गिरता रहता है। 
  4. यह पानी नाली में बहकर खेत में जाता रहता है। 

प्रश्न करना 

प्रश्न 1. 
नीचे दिए गए फब्बारे से होती सिंचाई का चित्र देखिए एवं इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु तीन प्रश्न लिखिए।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर 3
उत्तर:
(i) किसी एक राज्य का नाम लिखिए जहाँ उपरोक्त सिंचाई प्रणाली का उपयोग होता है? 
(ii) उपरोक्त सिंचाई प्रणाली हेतु बिजली की उपलब्धता आवश्यक है अथवा नहीं? 
(iii) उपरोक्त सिंचाई प्रणाली का एक लाभ बताइए। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर

प्रश्न 2. 
दिए गए रहट के चित्र को देखकर उसके बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई तीन प्रश्न लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर 4 
उत्तर:
1. रहट क्या है तथा यह कहाँ लगी होती है? 
2. रहट चलाने के लिए किसका इस्तेमाल होता है? 
3. रहट का उपयोग किस कार्य में होता है?

Prasanna
Last Updated on Dec. 4, 2023, 4:39 p.m.
Published Dec. 3, 2023