RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 5 आओ, खेलें खेल

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 5 आओ, खेलें खेल Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 5 आओ, खेलें खेल

RBSE Class 5 EVS आओ, खेलें खेल Textbook Questions and Answers

सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 175)

प्रश्न 1. 
आपके गाँव/शहर में कौन-कौन से खेल खेले जाते हैं ?
उत्तर:
हमारे गाँव में मारदड़ी, सित्तोलिया, गिल्लीडण्डा, छिपा-छिपी, पकड़ा-पकड़ी, सिंह-बकरी, चर-भर, अष्टा-चंगा आदि खेल खेले जाते हैं।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 5 आओ, खेलें खेल  

प्रश्न 2. 
आपको कौन-सा खेल खेलना अच्छा लगता है ?
उत्तर:
छिपा-छिपी।

प्रश्न 3. 
आपके घर/पड़ोस के बड़े लोग उनके बचपन में कौन-कौन से खेल खेलते थे ?
उत्तर:
सित्तोलिया, कबड्डी, कुश्ती, क्रिकेट आदि।

चित्रों पर चर्चा कीजिए (पृष्ठ स. 175)

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 5 आओ, खेलें खेल 1

प्रश्न 1. 
चित्र में कौन-कौन से खेल खेले जा रहे हैं?
उत्तर:
तीरंदाजी, कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज तथा बिलियर्ड्स। 

प्रश्न 2.
कबड्डी में एक टीम में कितने खिलाड़ी
होते हैं?
उत्तर:
कबड्डी की एक टीम में खिलाड़ियों की संख्या 9 होती है लेकिन खेलते 7 हैं।

प्रश्न 3. 
कौन-कौन से खेल मैदान में खेले जाते | हैं?
उत्तर:
हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, बैडमिंटन, तीरंदाजी आदि खेल मैदान में खेले जाते हैं।

प्रश्न 4. 
कौन-कौन से खेल बन्द जगह/कमरे में खेले जाते हैं?
उत्तर:
शतरंज, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस आदि बन्द जगह में खेले जाते हैं।

चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 177) 

प्रश्न 1. 
प्रार्थना सभा में योगासन करने के पश्चात् आप कैसा महसूस करते हैं ? 
उत्तर:
प्रार्थना सभा में योगासन करने के पश्चात् हम ऊर्जावान तथा स्वस्थ महसूस करते हैं।

प्रश्न 2. 
योग शिक्षा से सम्बन्धित आपके अपने अनुभव हैं तो कक्षा में सुनाइए।
उत्तर:
योग शरीर को सुगठित, स्वस्थ, सुडौल व सुन्दर बनाता है। योग शिक्षा शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं अध्यात्मीकरण में सहायक है।

प्रश्न 3. 
हमें योग क्यों करना चाहिए?
उत्तर:
क्योंकि योग हमारे शरीर को सुगठित, स्वस्थ, | सुडौल व सुंदर बनाता है। यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

करके देखिए (पृष्ठ सं. 177) 

प्रश्न 1. 
शांत बैठकर सामान्य रूप से साँस लीजिए। नाक के आगे हाथ रखकर साँस को महसूस कीजिए। अपनी जगह पर 10-12 बार कूदकर नाक के आगे हाथ रखकर साँस को महसूस कीजिए। किस स्थिति में साँस गर्म लगी और किस स्थिति में ठण्डी ? 
उत्तर:
शांत स्थिति में साँस ठण्डी लगी। कूदने के बाद साँस गर्म लगी। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 5 आओ, खेलें खेल

प्रश्न 2. 
काँच के खाली गिलास में या दर्पण पर 3-4 बार फूंक मारो। देखिए क्या हुआ?
उत्तर:
काँच के गिलास की सतह व दर्पण पर धुंधलापन आ गया। हमारे साँस की जो नमी थी, वह काँच पर जम गई। 

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 178)

प्रश्न 1. 
क्या फूंक से आग जलाई जा सकती है? 
उत्तर:
हाँ, फूंक से आग जलाई जा सकती है। 

प्रश्न 2. 
क्या फूंक से आग बुझाई जा सकती है ?
उत्तर:
हाँ, फूंक से आग बुझाई जा सकती है।

प्रश्न 3. 
कौन-से वाद्य यंत्र फूंक मारकर बजाये जाते हैं?
उत्तर:
बाँसुरी, अलगोजा, शहनाई, पूँगी, मशक, मूंगल, सतारा, मोरचंग, सींगी, शंख आदि। 

करके देखिए (पृष्ठ सं. 178) 

प्रश्न 1. 
एक धागे की खाली गिट्टी (रील) लेकर उसका एक छोर कागज चिपका कर बन्द कर दो। बंद सिरे के पास एक छोटा छेद कीजिए। छेद पर सरकंडे की गोली रखकर खले सिरे को मुँह में रख कर फूंक मारो। देखिए क्या होता है?

प्रश्न 2. 
शान्त बैठकर साँस लीजिए। घड़ी में देखिए कि एक मिनट में आप कितनी बार साँस लेते हो। यह क्रिया कक्षा के अन्य छात्रों के साथ भी कीजिए।

प्रश्न 3. 
अपने विद्यालय के मैदान में दौड़कर 2-3 चक्कर लगाइए। अब घड़ी देखकर एक मिनट में साँसों की गिनती कीजिए। क्या फर्क महसूस किया? साँसें कम हुई या ज्यादा? एक स्वस्थ व्यक्ति एक मिनट में 15 से 20 बार साँस लेता है। तेज गति से चलने, दौड़ने,खेलने आदि में हमारी साँसें तेज चलती

प्रश्न 4. 
फीता लेकर अपना सीना नापिए, अब जोर से साँस अन्दर खींच कर अपना सीना अपने साथी से नपवाइए। कक्षा के अन्य साथियों के सीने भी इसी तरह नापकर देखिए। क्या साँस को अंदर खींच कर भरने से सीना फूल जाता है?

उत्तर:
1. सरकंडे की गोली उड़ने लगती है। 
2. एक मिनट में लगभग 15-20 बार साँस ले पाते
3. दौड़ने के बाद साँस लेने की गति तेज हुई, जबकि शांत बैठने पर साँस लेने की गति धीमी हो गई।
4. साँस को अंदर खींचने पर सीना फूल जाता है। बिना साँस लिए सीना का नाप कम होता है। साँस भरकर सीना का नाप बढ़ जाता है। 

जाना-समझा अब बताइए (पृष्ठ सं. 179)

प्रश्न 1. 
इनडोर व आउटडोर खेले जाने वाले पाँच-पाँच खेलों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
इनडोर खेल 

  1. शतरंज 
  2. बिलियर्डस 
  3. टेबल टेनिस 
  4. साँप-सीढ़ी 
  5. ल्यूडो।

आउटडोर खेल-

  1. तीरंदाजी 
  2. कबड्डी
  3. कुश्ती 
  4. हॉकी 
  5. बैडमिंटन।

प्रश्न 2. 
आपके गाँव के मेलों में प्रदर्शित व्यायाम के बारे में लिखिए।
उत्तर:
गाँव के मेलों में कुश्ती, दौड़, लम्बीकूद, ऊँचीकूद आदि व्यायाम कराये जाते हैं।

प्रश्न 3. 
योग से शरीर को क्या-क्या लाभ होते हैं ? लिखिए।
उत्तर:
योग शरीर को सुगठित, स्वस्थ, सुडौल व सुन्दर बनाता है।

प्रश्न 4. 
फूंक से कौन-कौन से कार्य किये जा सकते हैं? लिखिए।
उत्तर:

  1. फूंक से आग जलाई जा सकती है। 
  2. फूंक से आग बुझाई जा सकती है। 
  3. फूंक से बाँसुरी बजाई जा सकती है। 
  4. फूंक से गुब्बारा फुलाया जा सकता है। 
  5. फूंक से सीटी बजाई जा सकती है।
  6. फूंक से तिनके या छोटे कीटों को हटाया जा सकता है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 5 आओ, खेलें खेल

प्रश्न 5. 
तैराकी में ........... तथा क्रिकेट में ........... नाम प्रसिद्ध है।
उत्तर:
तैराकी में भक्ति शर्मा क्रिकेट में सचिन तेन्दुलकर का नाम प्रसिद्ध है।

RBSE Class 5 EVS आओ, खेलें खेल Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) मेवाड़ में .......... पर सित्तोलिया खेल खेला जाता है। 
(ख) शतरंज एक ...........डोर खेल है। 
(ग) ........... विभिन्न प्रकार के योगासनों का समूह
(घ) विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ............. अति आवश्यक है।
उत्तर:
(क) मकर संक्रान्ति 
(ख) इन 
(ग) सूर्य नमस्कार
(घ) ध्यान। 

प्रश्न 2. 
सही विकल्प चुनकर लिखिए
(i) निम्नलिखित में मैदान में खेले जाने वाला खेल समूह (आउट डोर गेम्स) है
(अ) शतरंज, कबड्डी, कुश्ती 
(ब) कबड्डी, हॉकी, शतरंज 
(स) हॉकी, कुश्ती, कबड्डी 
(द) बैडमिंटन, शतरंज, हॉकी।
उत्तर:
(स) हॉकी, कुश्ती, कबड्डी 

(ii) निम्नलिखित में से बन्द जगह पर खेले जाने वाला खेल समूह (इनडोर गेम्स) है
(अ) शतरंज, कबड्डी, हॉकी 
(ब) क्रिकेट, फुटबाल, दौड़ 
(स) शतरंज, कैरम, बिलियर्ड्स 
(द) साँप सीढ़ी, लम्बी कूद, टेबिल टेनिस। 
उत्तर:
(स) शतरंज, कैरम, बिलियर्ड्स 

प्रश्न 3. 

सारणी (क)

सारणी (ख)

योग दिवस

बाँसुरी

फूँक

21 जून

मुक्केबाज

लिम्बाराम

तीरन्दाज

भक्ति शर्मा

तैराक

मेरिकोम

उत्तर:

सारणी (क)

सारणी (ख)

योग दिवस

21 जून

फूँक

बाँसुरी

मुक्केबाज

मेरिकोम

तीरन्दाज

लिम्बाराम

तैराक

भक्ति शर्मा


प्रश्न 4. 
निम्नलिखित में सत्य/असत्य बताइए-
(i) मकर संक्रान्ति पर ढूँढ़ाड में पतंगबाजी की जाती
(ii) कबड्डी की एक टीम में 10 खिलाड़ी होते
(iii) योग शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं अध्यात्मीकरण में सहायक है।
(iv) दौड़कर आने पर साँस धीरे-धीरे चलती है। 
(v) फूंक से आग नहीं बुझाई जा सकती है।
उत्तर:
(i) सत्य 
(ii) असत्य 
(iii) सत्य 
(iv) असत्य 
(v) असत्य।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 5 आओ, खेलें खेल

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
राजस्थान में खेले जाने वाले किन्हीं दो खेलों के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. मारदड़ी 
  2. सित्तोलिया।

प्रश्न 2. 
आप खेल देखने पर कैसा महसूस करते
उत्तर:
हम खेल देखने पर ताजगी, उत्साह एवं उमंग महसूस करते हैं। 

प्रश्न 3. 
घर/चबूतरों/आँगन में बैठकर खेले जाने वाले दो खेल बताइए।
उत्तर:

  1. चर-भर
  2. चौपड़।

प्रश्न 4. 
किन्हीं दो शारीरिक आसनों के नाम | बताइए।
उत्तर:

  1. ताड़ासन 
  2. पद्मासन।

प्रश्न 5. 
महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग के कोई दो अंग बताइए।
उत्तर:

  1. यम 
  2. नियम।

प्रश्न 6.
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कब घोषित किया गया?
उत्तर:
21 जून को।

प्रश्न 7. 
काँच के खाली गिलास में 3-4 बार फूंक मारने पर गिलास कैसा दिखता है ?
उत्तर:
गिलास पर धुंधलापन आ जाता है।

प्रश्न 8.
एक स्वस्थ व्यक्ति एक मिनट में कितनी बार साँस लेता है ?
उत्तर:
15 से 20 बार।

प्रश्न 9. 
तेज गति से चलने, दौड़ने, खेलने आदि से हमारी साँसों पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर:
साँसें तेज चलने लगती हैं। 

प्रश्न 10. 
क्या साँस को अन्दर खींचकर भरने से सीना फूल जाता है ?
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 11. 
सचिन तेन्दुलकर किस खेल से सम्बन्धित हैं?
उत्तर:
क्रिकेट से। 

प्रश्न 12. 
खेल के दो प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर:

  1. इनडोर खेल 
  2. आउटडोर खेल। 

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
खेल भावना से क्या आशय है? 
उत्तर:
जब एक से अधिक खिलाड़ी साथ-साथ खेलते हैं तो उनमें परस्पर जो सहयोग का भाव पैदा होता है उसे खेल की भावना कहते हैं।

प्रश्न 2. 
इनडोर खेलों से क्या आशय है ?
उत्तर:
जो खेल कमरे में बैठकर या चारदीवारी के अन्दर खेले जाते हैं उन्हें इनडोर खेल कहते हैं।

प्रश्न 3. 
आउटडोर खेलों से क्या आशय है ?
उत्तर:
जो खेल खुले मैदान में खेले जाते हैं उन्हें आउटडोर खेल कहते हैं।

प्रश्न 4. 
हमें खेल क्यों खेलने चाहिए?
उत्तर:
खेल हमें सुन्दर एवं स्वस्थ बनाते हैं। इनसे बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है तथा अनुशासन, सहयोग, आपसी विश्वास एवं जीत का भाव जगाते हैं। इसीलिए खेलना चाहिए।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 5 आओ, खेलें खेल

प्रश्न 5. 
सूर्य नमस्कार क्या है?
उत्तर:
एक निश्चित क्रम में किये जाने वाले विभिन्न योगासनों के समूह को सूर्य नमस्कार कहते हैं।

प्रश्न 6. 
पतंजलि ऋषि के अष्टांग योग में किस-किस का समावेश किया गया है?
उत्तर:
पतंजलि ऋषि के अष्टांग योग में यम, नियम आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि का समावेश किया गया है।

प्रश्न 7. 
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ध्यान क्यों आवश्यक है ?
उत्तर:
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ध्यान अति आवश्यक है क्योंकि इससे जीवन जीने की कला का विकास होता है तथा जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। 

प्रश्न 8. 
स्वामी विवेकानन्द ने नवयुवकों से क्या कहा था ?
उत्तर:
स्वामी विवेकानन्द ने नवयुवकों से कहा था |कि सर्वप्रथम हमारे नवयुवकों को बलवान बनना चाहिए।

प्रश्न 9. 
दर्पण के सामने अपना मुँह करके 3-4 बार फूंकने से उस पर धुंधलापन क्यों आ जाता है ?
उत्तर:
क्योंकि हमारी साँसों में नमी होती है जो ठंडी सतह पर जम जाती है। फलस्वरूप हमें दर्पण धुंधला दिखाई देने लगता है।

Prasanna
Last Updated on Sept. 23, 2022, 6:11 p.m.
Published Sept. 23, 2022