RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन

 Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन

RBSE Class 5 EVS कैसे बचाएँ ईंधन Textbook Questions and Answers

देखिए और चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 194)

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन 1

प्रश्न 1. 
चित्र में कौन-कौन से वाहन दिखाई दे रहे हैं?
उत्तर:
चित्र में बस ट्रक कार मोटरसाइकिल
ऑटो रिक्शा आदि दिखाई दे रहे हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन  

प्रश्न 2.
वाहन किस प्रकार के ईंधन से चलते
उत्तर:
ये वाहन पेट्रोल डीजल से चलते हैं।

प्रश्न 3. 
ऐसे कौन-कौन से वाहन हैं जिसमें पेट्रोल नहीं डालना पड़ता है ?
उत्तर:
बैटरी चालित रिक्शा रिक्शा साइकिल घोड़ा-गाड़ी आदि।

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 194) 

प्रश्न 1. 
आपके घर में कौन-कौन से वाहन हैं? 
उत्तर:
कार मोटर साइकिल तथा साइकिल।

प्रश्न 2. 
आपके परिवार के लोग काम पर किस वाहन से जाते हैं ?
उत्तर:
मोटर साइकिल से।

प्रश्न 3. 
चित्र में दिख रहे वाहनों के अलावा यातायात के और साधन कौन-कौन से हैं?
उत्तर रेलगाड़ी हवाई जहाज हैलीकॉप्टर पानी का जहाज नाव घोड़ा-गाड़ी साइकिल ऊँट-गाड़ी आदि। 

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 196)

प्रश्न 1
नीचे कुछ साधनों के नाम दिए गए हैं। अपनी कॉपी में तालिका बनाकर भरिए।

वाहन का नाम

टंकी पूरी भरने में लगभग

कितना पेट्रोल/डीजल

1 लीटर पेट्रोल/ डीजल

 में कितना चलता

मोटर साइकिल

 

 

स्कूटर

 

 

कार

 

 

जीप

 

 

बस

 

 

ट्रक टेक्टर

 

 

ट्रक्टर

 

 

उत्तर:

वाहन का नाम

टंकी पूरी भरने में लगभग

 कितना पेट्रोल/डीजल

1 लीटर पेट्रोल/ डीजल

में कितना चलता

मोटर साइकिल

10 ली.

65 किमी.

स्कूटर

8 ली.

35 किमी.

कार

50 ली.

18 किमी.

जीप

55 ली.

12 किमी.

बस

200 ली.

10 किमी.

ट्रक टेक्टर

250 ली.

8 किमी.

ट्रक्टर

60 ली.

10 किमी.


सोचिए और चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं.197)

प्रश्न 1. 
यदि आपके गाँव/शहर में 10 दिन तक पेट्रोल/डीजल नहीं मिले तो क्या होगा? 
उत्तर:
सभी वाहन बन्द हो जायेंगे। खेतों की जुताई नहीं होगी। लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा | पायेंगे तथा लोगों को दैनिक आवश्यकताएँ पूरी करने में कठिनाई होगी।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन

प्रश्न 2. 
पेट्रोल/डीजल की बचत किन-किन तरीकों से की जा सकती है ? 
उत्तर:
पेट्रोल/डीजल की बचत निम्नलिखित तरीकों से की जा सकती है

  1. छोटी दूरी की यात्रा साइकिल से या पैदल करनी चाहिए।
  2. चौराहे पर रेड लाइट होने पर वाहन को बन्द र करके खड़ा होना चाहिए।
  3. निजी वाहन के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करना चाहिए।
  4. बैलगाड़ी ऊँटगाड़ी घोड़ागाड़ी आदि के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
  5. बैटरी चालित रिक्शा का प्रयोग करके।
  6. वाहनों का उचित रख-रखाव करना चाहिए जिससे पैट्रोल/डीजल की खपत कम हो सके।
  7. सिंचाई के लिए डीजल इंजन के स्थान पर बिजली चालित मोटर का प्रयोग करना।
  8. सी.एन.जी. चालित वाहनों का प्रयोग करना।

प्रश्न 3. 
पेट्रोल/डीजल के अलावा और किससे वाहन चल सकते हैं?
उत्तर:
बैटरी एल.पी.जी. सी.एन.जी. सौर ऊर्जा बिजली से वाहन चलाये जा सकते हैं।

प्रश्न 4. 
यदि सब लोग बस में नहीं जाकर कार या जीप से जाते तो कितनी गाड़ियों की जरूरत होती और क्या-क्या नुकसान होते ?
उत्तर:
यदि सब लोग कार या जीप से जाते तो कम से कम 8 कार या जीपों की आवश्यकता होती। इससे यह नुकसान होता कि पेट्रोल/डीजल अधिक खर्च होता तथा सड़क पर भी यातायात में वृद्धि हो जाती। 

यह भी कीजिए (पृष्ठ सं. 198)

प्रश्न 1. 
तेल बचाने से संबंधित स्लोगन व नारों का संकलन कर कक्षा में चर्चा कीजिए। 
उत्तर:

  1. तेल बचाएँ समृद्धि बढ़ाएँ 
  2. तेल की हर बूंद कीमती इसे व्यर्थ न करें। 
  3. तेल भण्डार है सीमित आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाएँ 
  4. अच्छी आदत तेल की बचत। 

जाना-समझा अब बताइए (पृष्ठ सं. 199)

प्रश्न 1. 
ईंधन के प्रकार और उसके विभिन्न उपयोग के बारे में तालिका बनाकर कॉपी में लिखिए

ईंधन का नाम

इसका उपयोग कौ़ँ-काँँ होता है

लकड़ी

 

कोयला

 

पेट्रोल

 

डीजल

 

उत्तर:

ईंधन का नाम

इसका उपयोग कौ़ँ-काँँ होता है

लकड़ी

चूल्हा जलाने में, फर्नीचर बनाने में

कोयला

बिजली बनाने में, प्रैस करने हेतु, अंगीठी जलाने में

पेट्रोल

मोटर साइकिल, कार, स्कूटर आदि चलाने में

डीजल

जीप, बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि चलाने में, सिंचाई हेतु इंजन

चलाने में, जनरेटर चलाने में, कारखाने में मशीनें चलाने में


प्रश्न 2. 
कोयले का निर्माण कैसे हुआ ?
उत्तर:
जब जमीन की उथल-पुथल व भूकम्प आदि के कारण पेड़-पौधे जमीन के अन्दर दब गये। सैकड़ों वर्षों बाद वे वायु के अभाव तथा ताप व दाब की अधिकता के कारण कोयले में बदल गये। इस प्रकार कोयले का निर्माण हुआ। 

प्रश्न 3. 
पेट्रोल व डीजल से चलने वाले वाहनों की अलग-अलग सूची बनाइए?
उत्तर:
पेट्रोल से चलने वाले वाहन 

  1. मोटर साइकिल 
  2. स्कूटर 
  3. कार 
  4. थ्री-हीलर आदि।

डीजल से चलने वाले वाहन 

  1. जीप
  2. बस 
  3. ट्रक 
  4. मैटाडोर 
  5. ट्रेक्टर 
  6. टैम्पो आदि। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन

प्रश्न 4. 
पेट्रोल/डीजल बचाने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं? 
उत्तर:
पेट्रोल/डीजल बचाने के लिए हम निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं

  1. साइकिल के उपयोग को बढ़ावा दें।
  2. चौराहे पर लाल बत्ती होने पर वाहन बन्द करके खड़े हों।
  3. वाहनों का उचित रख-रखाव करके तेल बचा सकते हैं।
  4. जहाँ तब सम्भव हो सार्वजनिक परिवहन के साधनों जैसे-बस रेल आदि का अधिक प्रयोग करके।
  5. बैटरी सी.एन.जी. तथा ऊर्जा के अन्य स्रोतों से चलने वाले वाहनों का प्रयोग कर सकते हैं। 
  6. घोड़ा गाड़ी बैलगाड़ी ऊँटगाड़ी के प्रयोग में वृद्धि कर सकते हैं।
  7. सिंचाई के लिए डीजल इंजन का प्रयोग न करके बिजली की मोटर का प्रयोग कर सकते हैं।
  8. घरों में लगे जनरेटरों के स्थान पर सौर ऊर्जा का प्रयोग कर सकते हैं।

RBSE Class 5 EVS कैसे बचाएँ ईंधन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थान भरिए
(क) भिवाड़ी विद्यालय के बच्चे................अभयारण्य घूमने जा रहे थे। 
(ख) कहीं-कहीं किसान................और ऊँटगाड़ी में चारा ले जा रहे थे। 
(ग) वाहनों के हॉर्न के शोर व उनके धुएँ के...............से सभी को परेशानी होने लगी। 
(घ) पेट्रोलियम................में बहुत गहराई में पाया  जाता है। 
(ङ) पेट्रोलियम पदार्थ जमीन में बहुत................मात्रा में ही है।
उत्तर:
(क) सरिस्का 
(ख) बैलगाड़ी 
(ग) प्रदूषण
(घ) जमीन 
(ङ) सीमित ।

प्रश्न 2. 
सही विकल्प चुनिए
(i) तेल का भण्डार है
(अ) सीमित 
(ब) असीमित 
(स) बहुत अधिक
(द) कोई सही नहीं।
उत्तर:
(अ) सीमित 

(ii) पेट्रोलियम बनने की क्रिया में समय लगता
(अ) सैकड़ों वर्ष 
(ब) लाखों वर्ष 
(स) हजारों वर्ष
(द) इनमें से कोई नहीं। 
उत्तर:
(ब) लाखों वर्ष 

(iii) पेट्रोलियम उत्पाद नहीं है
(अ) पेट्रोल
(ब) डीजल 
(स) बिजली
(द) कैरोसिन। 
उत्तर:
(स) बिजली

(iv) राजस्थान में पेट्रोलियम पाया जाता है
(अ) भरतपुर जिले में 
(ब) जयपुर जिले में 
(स) कोटा जिले में 
(द) बाड़मेर जिले में। 
उत्तर:
(द) बाड़मेर जिले में। 

प्रश्न 3. 
सारणी 'ख' को सारणी 'क' के साथ समेलित कीजिए-

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

पेट्रोल

बाड़मेर

डीजल

बीकानेर

पेट्रोलियम पदार्थ

मोटर साइकिल

कोयला की खान

बस

उत्तर:

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

पेट्रोल

मोटर साइकिल

डीजल

बस

पेट्रोलियम पदार्थ

बाड़मेर

कोयला की खान

बीकानेर


RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन

प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य कथन बताइए
(i) हमें ईंधन की बचत करनी चाहिए। 
(ii) पेट्रोल डीजल व कोयला पेड़-पौधों व जीव जन्तुओं के जीवाश्म से बना है।
(iii) राजस्थान के जयपुर जिले में कोयले की खदानें हैं। 
(iv) घरों में जलाऊ लकड़ी से बनाया गया कोयला कच्चा कोयला कहलाता है।
(v) भिवाड़ी विद्यालय से सरिस्का अभयारण्य की दूरी 225 किमी. है।
उत्तर:
(i) सत्य 
(ii) सत्य 
(ii) असत्य 
(iv) सत्य 
(v) असत्य। 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
भिवाड़ी विद्यालय के बच्चे घूमने कहाँ जा रहे थे ? । 
उत्तर:
सरिस्का अभयारण्य। 

प्रश्न 2. 
भिवाड़ी विद्यालय से सरिस्का अभयारण्य की दूरी कितनी है?
उत्तर:
लगभग 125 किमी.। 

प्रश्न 3. 
बच्चे क्या-क्या लेकर जा रहे थे ?
उत्तर:
अपना-अपना टिफिन तथा पानी की बोतल।

प्रश्न 4. 
अलवर पहुँचने में लगभग कितना समय लगा? । 
उत्तर:
2 घण्टे।

प्रश्न 5. 
पेट्रोल पम्प पर ड्राइवर काका ने बस | क्यों रोकी?
उत्तर:
डीजल लेने के लिए।

प्रश्न 6. 
बच्चों ने विद्यालय से सरिस्का अभयारण्य तक की यात्रा किससे की?
उत्तर-बस से। 

प्रश्न 7.
पेट्रोलियम कहाँ से प्राप्त होता है ? 
उत्तर:
जमीन के अन्दर काफी गहराई से।

प्रश्न 8. 
पेट्रोलियम जमीन से निकालते समय कैसा होता है?
उत्तर:
काले रंग का गाढ़ा द्रव होता है। 

प्रश्न 9. 
ढाबे पर भट्टी में क्या जल रहा था ? 
उत्तर:
कोयला। 

प्रश्न 10. 
कच्चा कोयला किससे बनता है? 
उत्तर:
जलाऊ लकड़ी से।

प्रश्न 11. 
राजस्थान में कोयले की खदानें कहाँ पर स्थित हैं?
उत्तर:
बीकानेर जिले के कोलायत और पलाना में।

प्रश्न 12. 
राजस्थान में पेट्रोलियम किस जिले में पाया जाता है?
उत्तर;
बाड़मेर जिले में।

प्रश्न 13. 
कोयले का उपयोग किस रूप में किया जाता है?
उत्तर:
ईंधन के रूप में।

प्रश्न 14. 
ताप बिजलीघरों में कोयले का उपयोग किसलिए किया जाता है ?
उत्तर:
विद्युत उत्पादन के लिए।

लघु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
भिवाड़ी विद्यालय में बच्चे क्यों खुश थे?
उत्तर:
सरिस्का अभयारण्य में जंगली जीव-जन्तुओं को पास से देखकर सभी बच्चे बहुत रोमांचित और खुश थे।.

प्रश्न 2. 
अलवर पहुँचने में उन्हें कितना समय लगा तथा रास्ते में उन्होंने क्या-क्या देखा? 
उत्तर:
अलवर पहुँचने में उन्हें लगभग 2 घण्टे लगे। उन्होंने कहीं-कहां किसान को बैलगाड़ी और ऊँटगाड़ी से चारा ले जाते देखा। सड़क के दूसरी ओर कुछ | महिलाएँ सिर पर लकड़ियों का गट्ठर लिए जा रही थीं। इक्का-दुक्का साइकिल व रिक्शे भी दिखे तथा अलवर में वाहनों की कतार लगी हुई देखी।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन

प्रश्न 3. 
खनिज तेल अर्थात् पेट्रोलियम कहाँ से प्राप्त होता है? 
उत्तर:
तेल अर्थात् पेट्रोलियम जमीन में बहुत गहराई | में पाया जाता है। ये.लाखों वर्षों पूर्व भूमि में पेड़-पौधों तथा जीव-जन्तुओं के दबने और रासायनिक क्रिया से बना है। यह काले रंग का गाढ़ा द्रव होता है। रिफाइनरी में इसके शुद्धिकरण से पेट्रोल डीजल मोम मिट्टी का तेल वैसलीन डामर आदि प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 4. 
पेट्रोलियम हमारे देश में कहाँ-कहाँ पाया जाता है?
उत्तर:
पेट्रोलियम हमारे देश में महाराष्ट्र गुजरात आसाम अरुणाचल प्रदेश तमिलनाडु राज्यों एवं राजस्थान राज्य के बाड़मेर जिले में पाया जाता है।

प्रश्न 5. 
हमारे देश में कोयले की खदानें | कहाँ-कहाँ पर स्थित हैं ?
उत्तर:
हमारे देश में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल उड़ीसा बिहार झारखण्ड और राजस्थान के बीकानेर जिले के कोलायत और पलाना में कोयले की खदानें स्थित हैं।

प्रश्न 6. 
क्या पेट्रोल पम्प पर डीजल-पेट्रोल सीधे ही जमीन से निकालकर लाया जाता है ?
उत्तर:
नहीं जमीन से पेट्रोलियम (कच्चा तेल) निकलता है। यह काले रंग का गाढ़ा द्रव होता है जिसे रिफाइनरी में शोधन करके पेट्रोल पम्प पर पहुँचाया जाता है।

प्रश्न 7. 
तीन प्रकार के साधन और उनमें उपयोग होने वाले ईंधन को निम्नलिखित तालिका में लिखिए
उत्तर

साधन

ईंधन

1. मोटर साइकिल

पेट्रोल

2. बस

डीजल

3. सिगड़ी/चूल्हा

कोयला, लकड़ी


मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 

प्रश्न 1.
भारत के खनिज तेल एवं कोयला उत्पादक राज्यों को मानचित्र में दर्शाइए। 
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन 2

पर्यावरण अध्ययन
कार्यपत्रक

रोग का नाम

रोग फैलने के कारण

रोग के लक्षण

1. पीलिया

दूषित जल एवं भोजन

सफेद रंग की दस्त, मूत्र पीला आना, आँखों और नाखून का पीला होना, उल्टियाँ होना।

2. अतिसार

दूषित जल एवं भोजन

दिन में 4-5 या ज्यादा दस्त होना, पेट में मरोड़ें आना, जीभ और होठ सूखना, पेशाब कम आना।

3. कृमि रोग

दूषित जल एवं भोजन

भूख कम लगना, चेहरे पर पीलापन, पेट में दर्द रहना।

4. पोलियो

दूषित जल एवं भोजन

बुखार रहना, सिरदर्द, जुकाम, उल्टियाँ, हाथ-पैर में अकड़न बाद में पैरों में।

 

संकट के समय जरूरत

फोन नम्बर

पूरा पता

पुलिस थाना

100

 

अस्पताल

 

 

एम्बुलेंस

108

 

अग्निशमन केन्द्र

 

 


नोट : छात्र उपर्युक्त सारणी को शिक्षक महोदय की सहायता से स्वयं भरें।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन

प्रश्न 1. 
सही उत्तर चुनें-
(1) हमारा राष्ट्रीय पुष्प है
(अ) गुलाब 
(ब) कमल
(स) चमेली 
(द) मोगरा 
उत्तर:
(ब) कमल

(2) निम्न में से तना है
(अ) गन्ना 
(ब) सेव
(स) अनार 
(द) आम 
उत्तर:
(अ) गन्ना 

(3) पौधे के किस भाग से जल का अवशोषण होता
(अ) तना
(स) पत्ती 
(द) फूल 
(ब) जड़
उत्तर:
(ब) जड़

(4) बरसात में टर्र-टर्र की आवाज करता है
(अ) मेंड़क 
(ब) केंचुआ।
(स) जोंक 
(द) चूहा 
उत्तर:
(अ) मेंड़क 

(5) कई कस्बे व गाँव मिलकर बनाते हैं- 
(अ) राज्य 
(ब) जिला
(स) पंचायत समिति 
(द) ग्राम पंचायत
उत्तर:
(द) ग्राम पंचायत

(6) मच्छर के काटने से होने वाला रोग है
(अ) मलेरिया 
(ब) डेंगु
(स) चिकनगुनिया 
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी 

प्रश्न 2. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(1) रणथम्भौर का दुर्ग ............... जिले में है। 
(2) ............... गुलाबी नगरी है। (जैसलमेर/जयपुर) 
(3) ............... जलीय आवास का पौधा है। (सिंघाड़ा/गन्ना).
(4) मोहन अपने चाचा का .............. लगता है।(मामा/भतीजा) 
(5) खट्टे व मीठे का ज्ञान .............. कराती है। (जीभ/दाँत) 

उत्तर:
1. सवाई माधोपुर 
2. जयपुर 
3 सिंघाड़ा
4. भतीजा 
5. जीभ। 

प्रश्न 3.
सुमेल कीजिए 
(अ)

1. एम्बुलेन्सं

101

2. पुलिस थाना

100

3. अग्निशमन केन्द्र

108

उत्तर:

1. एम्बुलेन्सं

108

2. पुलिस थाना

100

3. अग्निशमन केन्द्र

101


(ब)

1. मछली

उभयचर

2. गाय

नभचर

3. कबूतर

स्थलचर

4. मगरमच्छ

जलचर

उत्तर:

1. मछली

जलचर

2. गाय

स्थलचर

3. कबूतर

नभचर

4. मगरमच्छ

उभयचर


(स)

स्थान

किला

1. भरतपुर

जयगढ़

2. जयपुर

लोहागढ़

3. जैसलमेर

कुम्भलगढ़

4. राजसमंद

सोनार किला

उत्तर:

स्थान

किला

1. भरतपुर

लोहागढ़

2. जयपुर

जयगढ़

3. जैसलमेर

सोनार किला

4. राजसमंद

कुम्भलगढ़


RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन

प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य का निशान लगाइए
(1) शौचालय में ही शौच करना चाहिए खुले में नहीं। (सत्य/असत्य) 
(2) अंकुरण के लिए नमी आवश्यक है। (सत्य/असत्य) 
(3) पानी सदैव नीचे से ऊपर की ओर बहता है। (सत्य/असत्य) 
(4) भारी वस्तुएँ पानी में डूब जाती हैं। (सत्य/असत्य) 
(5) भूकंप आने पर घर के अन्दर आ जाना चाहिए। (सत्य/असत्य) 
(6) सड़क पर दायीं ओर चलना चाहिए। (सत्य/असत्य) 
उत्तर:
1. सत्य
2. सत्य 
3. असत्य 
4. सत्य
5. असत्य 
6. असत्य। 

प्रश्न 5. 
प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(1) पशुओं से चलने वाली दो गाड़ियों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  • बैलगाड़ी 
  • घोडागाड़ी। 

(2) किन्हीं चार फलदार पौधों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  • आम 
  • अमरूद 
  • अनार 
  • पपीता। 

(3) पहाड़ पर चढ़ने वाले व्यक्ति अपने साथ कौन-कौनसी सामग्री ले जाते हैं। 
उत्तर:
पर्वतारोही अपने साथ सूखा भोजन रस्सी हुक छड़ियाँ कीलें हथौड़ाबैल्ट चैन टॉर्च सीटी स्लीपिंग बैग ऑक्सीजन सिलण्डर आदि सामान ले जाते हैं। 

(4) सड़क पर पैदल चलते समय कौन कौनसी सावधानियाँ रखनी चाहिए? 
उत्तर:
सड़क पर चलते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  1. सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलना चाहिए। 
  2. सड़क पर नशा करके वाहन नहीं चलाना चाहिए।
  3. दोपहिया वाहन हेलमेट पहनकर ही चलाना चाहिए। 
  4. कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर बाँधनी चाहिए। 
  5. ओवरटेक हमेशा आगे वाले के दारों तरफ से करना चाहिए। 
  6. मोड़ आने पर इण्डिकेटर का प्रयोग करना चाहिए। 

(5) कच्चे घर व पक्के घर में अंतर बताइए। 
उत्तर:
कच्चे घरों में मिट्टी लकड़ी तथा घास-फूस तथा बाँस आदि का उपयोग होता है। जबकि पक्के मकानों में ईंट सीमेंट लोहा पत्थर आदि का प्रयोग होता है। कच्चे मकान प्रायः कम टिकाऊ होते हैं जबकि पक्के घर मजबूत होते हैं।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन

(6) खेती के काम आने वाले उपकरणों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ट्रैक्टर कल्टीवेटर हल थ्रेशर गुनाई की मशीन स्प्रेअर सिंचाई के उपकरण खुरपी फावड़ा आदि औजार व साधन कृषि के कार्य में प्रयोग किए जाते हैं। 

प्रश्न 6. 
पाचन तंत्र का चित्र बनाकर नामांकित कीजिए।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 कैसे बचाएँ ईंधन 3

Prasanna
Last Updated on Sept. 28, 2022, 5:37 p.m.
Published Sept. 28, 2022