RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 2 परिवारों का आना-जाना

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 2 परिवारों का आना-जाना Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 2 परिवारों का आना-जाना

RBSE Class 5 EVS परिवारों का आना-जाना Textbook Questions and Answers


सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 161)

प्रश्न 1. 
संतु को दूसरे गाँव में किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा?
उत्तर:
संतु को दूसरे गाँव में आने पर निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा

  1. उसे अपना सामान व पशु लाने में कठिनाई हुई होगी। 
  2. दूसरे स्थान पर सभी लोगों से उसे जान-पहचान बनानी पड़ी होगी। 
  3. आवश्यकता का सामान उसने पास-पड़ोस से जुटाया होगा। 
  4. किराये का मकान देना पड़ा होगा। 
  5. रोजगार की तलाश भी करनी पड़ी होगी।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 रिश्तों की समझ

प्रश्न 2. 
आपके आस-पास कोई परिवार दूसरी जगह गया हो या दूसरी जगह से आया हो तो उसके बारे में निम्न जानकारियाँ एकत्र कीजिए

  1. परिवार कहाँ से आया/कहाँ गया। 
  2. किस कारण से आया/गया
  3. उस परिवार में कितने सदस्य हैं। 
  4. उनकी किस-किस ने मदद की

उत्तर:
हमारी कालोनी में एक परिवार धौरमुई गाँव से रहने आया है, इसके बारे में जानकारियाँ निम्नलिखित है 

  1. परिवार भरतपुर जनपद के गाँव धौरमई से आया है। 
  2. यह परिवार रोजगार तथा बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य से यहाँ आया है। 
  3. इस परिवार में कुल चार सदस्य हैं।
  4. हमारे पड़ोस में रहने वाली रीना चाची ने उन्हें रहने के लिए कमरा दिया है तथा उनके बच्चे शर्मा सर के यहाँ आधी फीस देकर ट्यूशन पढ़ते हैं।

चर्चा कीजिए और बताइए (पूष्ठ सं. 162)

प्रश्न 1.
आपके या आस-पास के परिवारों से कौन-कौन पढ़ने के लिए बाहर गया है? या बाहर से आपके यहाँ आया है?
उत्तर:
मेरा बड़ा भाई अरुण-पढ़ने के लिए कोटा गया है तथा प्रिया दीदी, चंचल दीदी और गणेश भैया गाँव से यहाँ पढ़ने आये हैं।

प्रश्न 2. 
यदि आपको बाहर पढ़ने जाना पड़े तो आए क्या-क्या सामान लेकर जाएंगे? ,
उत्तर:
यदि हमें बाहर पढ़ने जाना पड़े तो हम अपनी किताब, कॉपी, पहनने के कपड़े, ओड़ने-बिछाने का सामान,खाना बनाने का सामान, बर्तन, मच्छरदानी, दवाएँ आदि सामान ले जायेंगे।

प्रश्न 3. 
आपके विद्यालय में कोई साथी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है तो उसके बारे में भी जानकारियाँ प्राप्त कीजिए। जैसे उन्हें क्या-क्या काम स्वयं करने होते हैं?
उत्तर:
हमारे विद्यालय का एक साथी दीपक हॉस्टल में रहता है। उसने बताया कि वहाँ एक हॉस्टल वार्डन होता है जो हम सबकी देख-भाल करता है। हॉस्टल में सभी कार्यों के लिए निश्चित समय दिया जाता है। हॉस्टल में रहने वालों को अपने खाने के बर्तन स्वयं | साफ करने पड़ते हैं। कभी-कभी कमरे की सफाई भी करनी पड़ती है। अपने कपड़े स्वयं ही धोने पड़ते हैं।

प्रश्न 4.
लोग किन-किन कारणों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं?
उत्तर:
लोग रोजगार के लिए, उच्च शिक्षा के लिए, बाढ़ तथा अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं।

प्रश्न 5. 
उनके बच्चों की पढ़ाई कैसे होती होगी?
उत्तर:
एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। धनवान लोग अपने बच्चों को हॉस्टल में भर्ती करा देते हैं जबकि अन्य लोग जहाँ रहते हैं वहीं के विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाते हैं।

प्रश्न 6. 
जब लोगों को नयी जगह पर बसना हो तो क्या-क्या व्यवस्थाएँ जुटानी पड़ती हैं?
उत्तर:
नयी जगह पर बसने के लिए लोगों को रहने,खाने-पीने, बच्चों के पढ़ने, अपनी रोजी-रोटी आदि से सम्बन्धित व्यवस्थाएँ जुटानी पड़ती हैं। पता कीजिए

(पृष्ठ सं. 162) 

प्रश्न 1. 
आपके आस-पास कौन-कौन 10 वर्ष या अधिक वर्षों से वहीं रह रहे हैं।
उत्तर:
हमारे आस-पास रहने वालों में श्री राम प्रसाद, श्री जगदीश प्रसाद, श्री गोपाल, श्री प्रशान्त अग्रवाल तथा श्री रेवती रमण शर्मा के परिवार ऐसे हैं जो10 या अधिक वर्षों से यहाँ रह रहे हैं। 

प्रश्न 2. 
उनके घर और बार-बार जगह बदलने वाले परिवारों के घरों में क्या अन्तर है?
उत्तर:
अधिक समय से एक ही स्थान पर रहने वाले लोगों के घरों में विभिन्न प्रकार की सुख-सुविधाएँ होती हैं वे महंगे-महंगे बेड, सोफा और अलमारी आदि रखते हैं, जबकि बार-बार जगह बदलने वाले परिवारों के घरों में केवल दैनिक आवश्यकता की वस्तुएँ होती है।

प्रश्न 3. 
वर्षा के मौसम में आपके आस-पास के किन-किन परिवारों के लोग खेती के लिए घर छोड़कर खेत पर जाकर रहते हैं?
उत्तर:
वर्षा के मौसम में रामखिलाड़ी, अयूब, गंगासहाय, दर्शन, तथा देशराज के परिवारों के लोग घर छोड़कर खेत पर जाकर रहते हैं।

प्रश्न 4. 
उस समय उनके बच्चे स्कूल कैसे आते
उत्तर:
उस समय उनके बच्चे या तो स्कूल आते ही नहीं हैं या फिर कई-कई दिनों बाद आते हैं।

प्रश्न 5. 
उनका जरूरी सामान कौन लाता है?
उत्तर;
वे अपना जरूरी सामान रुपये देकर किसी बाजार जाने-आने वाले व्यक्ति से मँगवा लेते हैं।

सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 163)

प्रश्न 1. 
बाँध बनने के कारण लोगों को घर क्यों छोड़ना पड़ा होगा?
उत्तर:
बाँध बनने के कारण एकत्रित हुए पानी का तल बढ़ने से लोगों के घरों में पानी भर गया होगा इसलिए उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा होगा। 

प्रश्न 2. 
बाँध क्यों बनाये जाते हैं?
उत्तर:
बाँध पानी का बहाव रोकने, पानी एकत्रित करने, बिजली बनाने आदि के लिए बनाये जाते हैं।

प्रश्न 3. 
यदि आपको एक नयी जगह बसाने की जिम्मेदारी दी जाए तो वहाँ क्या-क्या सुविधाएँ देने की कोशिश करोगे? 
उत्तर:
यदि मुझे नयी जगह बसाने की जिम्मेदारी दी जाये तो मैं वहाँ लोगों को रोजगार, बाजार, पार्क, खेल के मैदान, स्कूल, चिकित्सालय, मनोरंजन केन्द्र आदि की सुविधा देने की कोशिश करूँगा।

पता कीजिए  (पृष्ठ सं. 164)

प्रश्न 1. 
क्या अपने गाँव/शहर में कुछ लोग ऐसे भी रहते हैं जो तंबू या तिरपाल का घर या गाड़ियों को ही अपना घर बनाकर रहते हैं?
उत्तर:
हाँ। 

प्रश्न 2. 
ऐसे कितने लोग हैं? 
उत्तर:
हमारे शहर में ऐसे लगभग 125 लोग हैं। 

प्रश्न 3. 
ये क्या-क्या काम करते हैं?
उत्तर:
ये लोग सामान्यतया लोहे के सामान एवं खेतों में काम आने वाले औजार बनाने का काम करते हैं।

प्रश्न 4.
इनके बच्चे कहाँ पढ़ते हैं? 
उत्तर:
इनके बच्चे कहीं नहीं पढ़ते हैं।

प्रश्न 5. 
इन लोगों के विस्थापन के क्या-क्या कारण हैं?
उत्तर:
बाढ़ आना, नये बाँध बनना, सूखा पड़ना, नये कारखाने या अन्य विकास कार्य के लिए भूमि का सरकार द्वारा अधिग्रहण करना तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोग विस्थापित हो जाते हैं। इसके अलावा गाडोलिया लुहार जैसे लोग परंपरा से ही विस्थापित होते रहते हैं।

जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं. 164)

प्रश्न 1. 
लोगों के घरों को छोड़ने के क्या-क्क कारण पाठ में बताए गए हैं?
उत्तर:
पाठ में बताये गये लोगों के घरों को छोड़ने के कारण निम्नलिखित हैं। 

  1. अकाल पड़ना
  2. उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु शहर जाना 
  3. व्यवसाय/रोजगार हेतु शहर जाना 
  4. बाँध बनने से आबादी का डूब क्षेत्र में आना

प्रश्न 2. 
पाठ में बताये गये कारणों के अलावा और किन-किन कारणों से लोग अन्य स्थानों पर बसने के लिए चले जाते होंगे?
उत्तर:
लोगों के अन्य स्थानों पर बसने के पाठ में बताये गये कारणों के अलावा अन्य कारण निम्नलिखित हैं 

  1. बाढ़ आना। 
  2. भूस्खलन होना। 
  3. नौकरी में स्थानान्तरण होना। 
  4. सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए जमीन का अधिग्रहण करना। 
  5. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहर जाना।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 2 परिवारों का आना-जाना

प्रश्न 3. 
दूसरी जगह बसने में लोगों को कौनकौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर:
दूसरी जगह बसने में लोगों को सामान ढोने, खाने-पीने तथा रहने का सामान जुटाने, रहने हेतु स्थान ढूँढ़ने, आस-पास के लोगों के साथ तालमेल बिठाने, रोजगार ढूँढ़ने, बच्चों को, अच्छे स्कूल में प्रवेश कराने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

RBSE Class 5 EVS परिवारों का आना-जाना Important Questions and Answers

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) संत का परिवार........में रहता था। 
(ख) धीरज गाँव में दैनिक......का काम करता था।
(ग) गोविन्दराम का परिवार........गाँव में रहता था। 
(घ) गलिया कोट..........जिले का एक कस्बा है।
उत्तर:
(क) गाँव 
(ख) मजदूरी 
(ग) जानियाना 
(घ) डूंगरपुर।

प्रश्न 2. 
सही विकल्प चुनिए
(i) संतु का परिवार विस्थापित हुआ
(अ) अकाल पड़ने के कारण 
(ब) बाढ़ के कारण 
(स) उच्च शिक्षा के लिए 
(द) बाँध के कारण। 
उत्तर:
(अ) अकाल पड़ने के कारण 

(ii) कडाणा बाँध स्थित है
(अ) राजस्थान में 
(ब) उत्तर प्रदेश में 
(स) गुजरात में 
(द) हरियाणा में। 
उत्तर:
(स) गुजरात में 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 2 परिवारों का आना-जाना

प्रश्न 3. 
सुमेलित कीजिए-

सारणी (क)

सारणी (ख)

(i) संतु का परिवार

डूँगरपुर (गलियाकोट)

(ii) धीरज का परिवार

अकाल

(iii) गोविन्दराम का परिवार.

उच्च शिक्षा

(iv) पीर फखरुद्दीन की दरगाह

रोजगार

उत्तर:

सारणी (क)

सारणी (ख)

(i) संतु का परिवार

अकाल

(ii) धीरज का परिवार

उच्च शिक्षा

(iii) गोविन्दराम का परिवार.

रोजगार

(iv) पीर फखरुद्दीन की दरगाह

डूँगरपुर (गलियाकोट)

अतिलयु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
संतु का परिवार अकाल पड़ने के रण गाँव छोड़कर कहाँ चला गया ?
उत्तर:
अपने भतीजे के गाँव में।

प्रश्न 2. 
धीरज के पुत्र-पुत्री कौन-कौन सी कक्षा में पढ़ते थे ?
उत्तर:
पुत्र बारहवीं में तथा पुत्री दसर्वी में।

प्रश्न 3.
गोविन्दराम के पुत्र का क्या नाम था ?
उत्तर:
चंद्राराम।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 2 परिवारों का आना-जाना

प्रश्न 4. 
पीर फखरुद्दीन की विश्व प्रसिद्ध दरगाह कहाँ स्थित है?
उत्तर:
राजस्थान राज्य के दूंगरपुर जिले के गलियाकोट कस्बे में। 

प्रश्न 5. 
सोमनाथ का मन्दिर कहाँ स्थित है?
उत्तर:
डूंगरपुर, राजस्थान में।

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
चन्द्राराम को व्यवसाय शरू करने में किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
उत्तर:
चन्द्राराम को व्यवसाय शुरू करने में पैसे की कमी, जगह का नहीं होना जैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

प्रश्न 2. 
लोग पैतृक जगह छोड़ अन्य जगह पर क्यों रहने लगे हैं ? 
उत्तर:
पहले लोगों की आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान थी लेकिन अब लोगों की आवश्यकता रोटी, कपड़ा, मकान के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और सुख-सुविधा की भी हो गयी। इस कारण लोग पैतृक जगह छोड़ अन्य जगह पर रहने लगे हैं। 

Prasanna
Last Updated on Sept. 23, 2022, 5:38 p.m.
Published Sept. 22, 2022