RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 19 जब आई आपदा

 Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 19 जब आई आपदा Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 19 जब आई आपदा

RBSE Class 5 EVS जब आई आपदा Textbook Questions and Answers

चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 179)

प्रश्न 1. 
क्या आपने या आपके किसी परिचित ने कभी किसी प्राकृतिक आपदा का सामना किया है?
उत्तर:
हाँ, मेरे चाचाजी गुजरात में नौकरी करते हैं। उन्होंने भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदा का सामना किया

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 19 जब आई आपदा  

प्रश्न 2. 
ऐसे समय में किन-किन लोगों ने मदद की?
उत्तर:
मेरे चाचाजी ने बताया कि उस समय सरकार के राहत एवं बचाव दल, स्वयंसेवी संस्थाओं के लोगों तथा सेना के जवानों ने लोगों की बहुत मदद की थी।

प्रश्न 3. 
यदि आपके यहाँ भूकम्प आ जाए तो आपके आस-पास किस तरह का नुकसान हो सकता
उत्तर:
यदि हमारे यहाँ भूकम्प आ जाए तो लोगों को जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। भूकम्प आने पर मकान गिर सकते हैं जिसमें लोग तथा जानवर जैसे-भेड़-बकरी, भैंस, गाय आदि दब कर मर सकते हैं। 

सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 179)

प्रश्न 1. 
भूकम्प से पीड़ित लोगों को किन-किन वस्तुओं की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
भूकम्प से पीड़ित लोगों को भोजन, दवाएँ, दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएँ, ओढ़ने-बिछाने के कपड़े, पहनने के कपड़े, रहने के लिए सुरक्षित स्थान आदि की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2. 
यदि आपसे कोई भूकम्प पीड़ित के लिए मदद चाहें तो आप क्या मदद करेंगे?
उत्तर:
हम कपड़े, भोजन तथा रुपये देकर मदद करेंगे। 

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 179) 

प्रश्न 1. 
अखबार व पत्र-पत्रिकाओं से जानो कि अभी हाल ही में कहाँ भूकम्प आया था ? उससे किस-किस तरह का नुकसान हुआ ? 
उत्तर:
सन् 2015 में नेपाल में भूकम्प आया था। जहाँ बड़ी संख्या में लोग घरों में दबकर मर गये तथा बड़ी-बड़ी इमारतें भूकम्प के झटकों से गिर पड़ीं। इस प्रकार वहाँ लोगों की जानें भी गर्दी तथा सम्पत्ति का भी भारी नुकसान हुआ।

प्रश्न 2. 
भूकम्प जैसी मुसीबत आने पर क्या करना चाहिए?
उत्तर:
भूकम्प आने पर तुरन्त घर से बाहर खुले में निकल जाना चाहिए। अगर घर से बाहर न निकल सको तो किसी मजबूत जगह जैसे मजबूत टेबल के नीचे कम्पन रुकने तक बैठे रहना चाहिए।

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 181)

प्रश्न 1.
बरसात के समय किस-किस तरह की समस्याएँ आती हैं ?
उत्तर:
बरसात के समय चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देता है, बाढ़ आती है, बाँध टूटते हैं, जगह-जगह कीचड़ हो जाती है, कहीं-कहीं मकान गिर जाते हैं, पेड़ टूट जाते हैं, बिजली चली जाती है, चारों तरफ बदबूदार वातावरण हो जाता है। इस प्रकार की अनेकों समस्याएँ आती हैं। 

प्रश्न 2.
बाढ़ से लोगों का क्या-क्या नुकसान हुआ होगा?
उत्तर:
बाढ़ से लोगों के मकान गिर गए होंगे या उन्हें क्षति पहुँची होगी, खेतों में फसल को नुकसान - पहुँचा होगा, पेड़ गिर गए होंगे, कुछ सामान तथा जानवर बाढ़ में बह गए होंगे, कुछ लोग भी बाढ़ में बह गए होंगे, लोगों तथा जानवरों के खाने के सामान नष्ट हो गए होंगे, बाढ़ के बाद पूरा वातावरण बदबूदार हो गया होगा, जिससे अनेक तरह की बीमारियाँ फैली होंगी।

प्रश्न 3. 
यदि आपके यहाँ बाढ़ आ जाए तो आप किस प्रकार की मदद कर सकते हैं ?
उत्तर:
यदि हमारे गाँव में बाढ़ आ जाए तो हम लोगों को रहने-खाने की सुविधा दे सकते हैं। लोगों को बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक कर सकते हैं तथा उन्हें दवाएं उपलब्ध करा सकते हैं।

प्रश्न 4. 
बाढ़ जैसी आपदा से बचने के लिए क्या किया जा सकता है?
उत्तर:
बाढ़ से बचने के लिए नदियों के किनारों को ठीक प्रकार से रोककर उन्हें टूटने से बचाया जा सकता है। बाढ़ न आए इसके लिए विभिन्न नदियों को जोड़कर एक नदी का पानी दूसरी नदी में डाला जा सकता है। इसके अतिरिक्त गाँव व शहरों को इस प्रकार विकसित किया जा सकता है कि वे बाढ़ से कम से कम प्रभावित हों।

प्रश्न 5. 
आपके गाँव में एवं आस-पास पानी के प्राकृतिक बहाव क्षेत्र में क्या-क्या अवरोध हैं? उन्हें हटाने के लिए क्या करना चाहिए? 
उत्तर:
पानी के प्राकृतिक बहाव क्षेत्र में मुख्य अवरोध घास तथा पेड़-पौधों के उगने तथा मिट्टी आदि का एकत्रित होना है। इसे हम बरसात शुरू होने से पहले सफाई करके हटा सकते हैं जिससे कि पानी को बहकर आगे जाने में कोई रुकावट न आए। 

चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 181) 

प्रश्न 1. 
सामान्यतः लोग एक जगह पर पास-पास क्यों बसते हैं ?
उत्तर:
सामान्यतया लोगों के पास-पास बसने के निम्नलिखित कारण हैं

  1. लोग एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करते हैं।
  2. कुछ लोग आपस में रिश्तेदार होते हैं इसलिए मिलकर एक स्थान पर रहना चाहते हैं।
  3. एक जगह इकटठा रहने से वे अपना विकास आसानी से कर सकते हैं।
  4. लोगों के पास-पास बसने से चोरी, डकैती या जंगली जानवरों से सुरक्षा प्राप्त हो जाती है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 19 जब आई आपदा

प्रश्न 2. 
आपके आस-पास के लोगों ने संकट या परेशानी में एक-दूसरे की मदद कब-कब की होगी? 
उत्तर:
हमारे आस-पास के लोगों ने पिछले वर्ष के समय बाढ़ आने पर एक-दूसरे की मदद की थी।

जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं. 182)

प्रश्न 1. 
भूकम्प से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
भूकम्प एक विनाशकारी प्राकृतिक आपदा है। जिससे जमीन में दरारें पड़ने तथा जमीन धंसने के कारण पृथ्वी का कुछ भाग हिलने लगता है।

प्रश्न 2. 
भूकम्प से होने वाली 5 हानियाँ लिखिए। उत्तर-भूकम्प से होने वाली हानियाँ निम्नलिखित

  1. भूकम्प से मकान गिर जाते हैं। 6 
  2. भूकम्प से मकानों तथा पेड़ों के नीचे दबकर लोग तथा जानवर मर जाते हैं।
  3. भूकम्प से लोग बेघर हो जाते हैं और उन्हें खुले में रहना पड़ता है।
  4. भूकम्प से नदियों पर बने बाँध टूट जाते हैं जिससे बाढ़ की सम्भावना में वृद्धि हो जाती है।
  5. भूकम्प आने के बाद मकानों में दबे लोगों एवं जानवरों के सड़ने के कारण भूकम्प प्रभावित क्षेत्र में बीमारी फैलाने का डर बना रहता है।

प्रश्न 3. 
बाढ़ आने के कोई दो कारण लिखिए?
उत्तर:
अधिक वर्षा होने, बादल फटने तथा नदी पर बने बाँध के टूटने आदि के कारण बाढ़ आती है।

प्रश्न 4. 
बाढ़ के समय सुरक्षा कैसे की जा सकती है?
उत्तर:
नदियों पर बाँध बनाकर, नदियों को आपस में जोड़कर तथा लोगों को बाढ़ की सूचना देकर एवं उन्हें जागरूक करके बाढ़ के समय सुरक्षा की जा सकती है।

RBSE Class 5 EVS जब आई आपदा Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थान भरिए(क) भूकम्प, बाढ़, तूफान आदि ............. आपदाएँ है।
(ख) 26 जनवरी ............ को गुजरात के कच्छ में भूकम्प आया था।
(ग) भूकम्प आने पर तुरन्त घर से बाहर ............ में निकल जाना चाहिए। 
(घ) बाढ़ से चारों तरफ पानी ही पानी ............. है। 
(ङ) भूकम्प जमीन के अन्दर ............ के कारण आता है।
उत्तर:
(क) प्राकृतिक (ख) 2001 
(ग) खुले 
(घ) दिखाई देता 
(ङ) हलचल।

प्रश्न 2. 
सही विकल्प चुनिए
(i) गुजरात के कच्छ में भूकम्प आया था
(अ) 26 जनवरी 2001 को 
(ब) 26 जनवरी 2010 को 
(स) 23 फरवरी 2014 को 
(द) 26 अप्रैल 2015 को।
उत्तर:
(अ) 26 जनवरी 2001 को 

(ii) भूकम्परोधी मकान कितने तक की तीव्रता को सहन कर सकते हैं
(अ) 4 रिक्टर तक 
(ब) 5 रिक्टर तक 
(स) 8 रिक्टर तक 
(द)7 रिक्टर तक। 
उत्तर:
(द)7 रिक्टर तक। 

(ii) चारों तरफ पानी ही पानी होता है
(अ) भूकम्प में 
(ब) आगजनी में 
(स) बाढ़ में 
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(स) बाढ़ में 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 19 जब आई आपदा

प्रश्न 3. 
सारणी 'ख' को सारणी 'क' के साथ सुमेलित कीजिए

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

बाढ़

धरती हिलना

तूफान

आग लगना

भूकम्प

तेज़ हवा चलना

आगजनी

बड़ी मात्रा में पानी आना

पुलिस थाना

108

एम्बुलेंस

100

उत्तर:

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

बाढ़

बड़ी मात्रा में पानी आना

तूफान

तेज हवा चलना

भूकम्प

धरती हिलना

आगजनी

आग लगना

पुलिस थाना

100

एम्बुलेंस

108


प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य बताइए
भूकम्प आने पर घर के अन्दर छिप जाना चाहिए। 
(ii) प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।
(iii) नदियों में उफान के कारण बाढ़ आती है। 
(iv) भूकम्प जमीन के अन्दर हलचल के कारण आता
(v) केन्द्र पर भूकम्प की मात्रा रिक्टर स्केल पर मापते हैं।
उत्तर:
(ii) सत्य 
(iii) सत्य
(iv) सत्य 
(v) सत्य 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
किन्हीं तीन प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. भूकम्प
  2. बाढ़
  3. तूफान।

प्रश्न 2. 
गुजरात के कच्छ में भूकम्प कब आया था?
उत्तर:
26 जनवरी 2001 को।

प्रश्न 3. 
गुजरात के कच्छ में जब भूकम्प आया | तब कौन-सा समारोह मनाया जा रहा था ?
उत्तर:
गणतन्त्र दिवस समारोह।

प्रश्न 4. 
प्राकृतिक आपदाओं का कोई एक | कारण लिखिए।
उत्तर:
भूगर्भ से पानी का अत्यधिक दोहन। 

प्रश्न 6. 
भूकम्प आने पर कितनी तीव्रता पर मकान गिर सकते हैं?
उत्तर:

रिक्टर से अधिक की तीव्रता पर।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 19 जब आई आपदा

प्रश्न 6. 
भूकम्परोधी मकान कितनी तीव्रता को सहन कर सकते हैं?
उत्तर:
7 रिक्टर तक की तीव्रता को।

प्रश्न 7. 
डॉक्टर एवं नर्सिंगकर्मी अस्थायी कैम्पों में क्या कर रहे थे?
उत्तर:
घायल लोगों का इलाज कर रहे थे।

प्रश्न 8. 
गाँव में बाढ़ क्यों आई? 
उत्तर:
पास के गाँव का बाँध टूट जाने के कारण।

प्रश्न 9. 
संकट के समय में पुलिस को आप किस नम्बर पर फोन करेंगे ?
उत्तर:
100 नम्बर पर।

प्रश्न 10. 
संकट के समय में अस्पताल हेतु एम्बुलेंस बुलाने के लिए किस नम्बर पर फोन करेंगे?
उत्तर:
108 नम्बर पर।

प्रश्न 11. 
बाढ़ से प्रभावित लोगों को कहाँ पहुंचाया गया ?
उत्तर:
राहत शिविरों में। 

प्रश्न 12. 
किसी स्थान पर भूकम्प से कितना नुकसान होगा, यह कैसे जाना जा सकता है?
उत्तर:
भूकम्प की तीव्रता से। 

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
मानव द्वारा पैदा की गई ऐसी कौन-कौन सी समस्याएँ हैं जिनसे प्राकृतिक आपदाएँ आती
उत्तर:
मानव द्वारा निम्नलिखित समस्याएँ पैदा की गयी हैं

  1. पहाड़ों को तोड़ना 
  2. गहराई तक जमीन को खोदना 
  3. जंगलों को काटना 
  4. भूगर्भ से पानी का अत्यधिक दोहन करना आदि।।

प्रश्न 2. 
भूकम्प का लोगों के घरों तथा दुकानों पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
भूकम्प से कुछ घरों को आंशिक नुकसान पहुँचा तो कुछ बच भी गये थे लेकिन अधिकांश घर व दुकानें मलबे के ढेर में बदल गए।

प्रश्न 3. 
पूरे देश में भूकम्प आने का पता कैसे चला ?
उत्तर;
रेडियो, टी. वी.,समाचार-पत्र आदि समाचार के माध्यमों से पूरे देश में भूकम्प आने का पता चला।

प्रश्न 4. 
भूकम्प से जो लोग बच गये उन्होंने क्या किया ?
उत्तर:
जो लोग बच गए वो तुरन्त दूसरे घायलों की मदद में लग गए एवं मलबे से लोगों को निकालने लगे।

प्रश्न 5. 
स्वयंसेवी संगठन तथा प्रशासन भूकम्प पीड़ितों को किस प्रकार सहायता पहुंचा रहे थे ?
उत्तर:
स्वयंसेवी संगठनों तथा प्रशासन द्वारा राहत शिविर लगाये गये तथा पीड़ितों को भोजन के पैकिट, पानी तथा अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया गया।

प्रश्न 6. 
बाहर से सहायता के लिए आए लोग भूकम्प पीड़ितों को क्या देते थे ?
उत्तर:
बाहर से सहायता के लिए आये लोग भूकम्प पीड़ितों को खाने-पीने की चीजें, कपड़े तथा दवाइयाँ देते थे।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 19 जब आई आपदा

प्रश्न 7. 
शहर से आए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों
और आर्किटेक्टों ने भूकम्प से बचाव के लिए क्या-क्या बातें बताईं? 
उत्तर:
वैज्ञानिक, इंजीनियरों और आर्किटेक्टों ने बताया कि भूकम्प आने पर तुरन्त घर से बाहर खुले में निकल जाना चाहिए। अगर बाहर न निकल सको तो किसी मजबूत जगह जैसे मजबूत टेबल के नीचे कम्पन रुकने तक बैठ जाना चाहिए। उन्होंने भूकम्परोधी मकान के कुछ डिजाइन भी बताए और गाँव वालों से इसी डिजाइन के मकान बनाने को कहा।

प्रश्न 8. 
भूकम्प क्यों आता है तथा इसके केन्द्र से क्या आशय है?
उत्तर:
भूकम्प जमीन के अन्दर हलचल के कारण आता है। यह हलचल एक बिन्दु से शुरू होकर पानी की तरंगों की तरह फैलती है। इस बिन्दु को ही भूकम्प का केन्द्र कहते हैं। 

प्रश्न 9. 
बाढ़ के दृश्य का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दिनभर बादल छाये रहे। शाम को बूंदा-बाँदी शुरू हुई और अचानक बरसात तेज हो गई। बिजली चली गई, घोर अँधेरा हो गया। रातभर बरसात होती रही। सुबह पास के गाँव में बाँध टूटने पर बाढ़ का दृश्य बहुत भयानक था। गाँव में पानी तेजी से बढ़ता जा रहा था। एक-एक कर सभी झोंपड़ी तथा मकान बाढ़ के पानी में समाते जा रहे थे। पानी में कहीं-कहीं छप्पर, पेड़ों की टूटी शाखाएँ, मरे हुए मवेशी आदि तैरते हुए नजर आ रहे थे।

प्रश्न 10. 
बाढ़ के पानी से लोगों को क्या-क्या परेशानियाँ हुई ?
उत्तर:
बाढ़ के पानी से लोगों को घर से बेघर होना पड़ा। उनकी बहुत-सी चीजें, खाने-पीने का सामान पानी में बह गया। उन्हें अस्थाई राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। भोजन, चिकित्सा, गन्दगी, महामारियाँ तथा बाढ़ पीड़ितों के स्थान रहने आदि की अनेक परेशानियाँ

प्रश्न 11. 
बाढ़ पीड़ितों की मदद किन-किन लोगों ने की ?
उत्तर:
स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन, पुलिस के जवानों, सरकार तथा पड़ौसी कस्बे के लोगों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की।

प्रश्न 12. 
राहत शिविरों में क्या-क्या व्यवस्थाएँ थीं?
उत्तर:
राहत शिविरों में कपड़े, खाने और दवाइयों की व्यवस्थाएँ थीं।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 19 जब आई आपदा

प्रश्न 13. 
बाढ़ के बाद बीमारियाँ न फैले इसके लिए क्या-क्या कार्य किए गए?
उत्तर:

  1. सफाई अभियान चलाया गया 
  2. दवाओं का छिड़काव किया गया 
  3. जल-स्रोतों की सफाई कर उनमें दवाई आदि डालने के कार्य किये गये।

प्रश्न 14. 
भूकम्प जैसी आपदा आने पर आप लोगों की क्या मदद करेंगे? कोई तीन तरीके लिखिए।
उत्तर:

  1. भूकम्प से घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाने हेतु एम्बुलेंस को फोन करना।
  2. पीड़ित लोगों को भोजन, पानी आदि के पैकेट उपलब्ध कराना। 
  3. लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने में मदद करना।
Prasanna
Last Updated on Sept. 27, 2022, 5:24 p.m.
Published Sept. 27, 2022