RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला

 Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 17 अपना जिला

RBSE Class 5 EVS अपना जिला Textbook Questions and Answers

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला 1

देखिए और बताइए (पृष्ठ सं. 166) 

प्रश्न 1. 
राजस्थान में कुल कितने जिले हैं? 
उत्तर:
राजस्थान में कुल 33 जिले हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला  

प्रश्न 2. 
आपके जिले का क्या नाम है? 
उत्तर:
भरतपुर। 

प्रश्न 3. 
आपके जिले की सीमा पर कौन-कौन से जिले स्थित हैं।
उत्तर:
अलवर, दौसा, करौली, धौलपुर तथा मथुरा।

प्रश्न 4. 
राजस्थान के मानचित्र मैं अपने जिले को ढूँढकर रंग से भरिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें। 

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 167)

प्रश्न 1. 
आप किस गाँव/ नगर में रहते हैं?
उत्तर:
मूंडिया गाँव में। 

प्रश्न 2. 
यह किस पंचायत समिति में आता है? 
उत्तर:
नगर पंचायत समिति में।

प्रश्न 3. 
आपके जिले में और कौन-कौन सी पंचायत समितियाँ हैं?
उत्तर:

  • कामा
  • डीग 
  • कुम्हेर
  • नदवई
  • पहाड़ी
  • नगर
  • सेवर
  • रूपवास
  • बयाना
  • बेर।

नोढ- छात्रों की सुविधा के लिए यहाँ राजस्थान के सभी 33 जिलों के नक्शे दिए गए हैं। छात्र अपने जिले के नक्शे पर अध्यापक की सहायता से कार्य करें।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला 2

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला 3

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला 4

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला 5

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला 6

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला 7

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला 8


देखिए और चर्चा कर लिखिए (पृष्ठ सं. 168)

प्रश्न 1. 
आपका जिला मुख्यालय कहाँ है? 
उत्तर:
भरतपुर।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला

प्रश्न 2. 
आपके जिले में प्रमुख राज्य मार्ग कौन-से हैं?
उत्तर:
हमारे जिले में प्रमुख राज्यमार्ग संख्या 23 स्थित हैं। जो भरतपुर से धौलपुर जाता है।

प्रश्न 3. 
आपके जिले में कोई झील या तालाब हो तो नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. बंध बारेठा
  2. अजान 'बाँध
  3. मोतीझील।

प्रश्न 4. 
आपके जिले में कौन-सी प्रमुख नदी बहती है?
उत्तर:
बाणगंगा नदी।

नोट विद्यार्थी अपने जिले की अपने शिक्षक से जानकारी करके उपरोक्त प्रश्नों का उत्तर दें। 

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 168)

प्रश्न 1. 
आपके जिले में प्रमुखतः कौन-सी भाषा बोलते हैं?
उत्तर:
हिन्दी भाषा।

प्रश्न 2. 
आपके जिले में स्त्री-पुरुष की प्रमुख पारम्परिक पोशाकें कौन-सी हैं?
उत्तर:
पुरुष–कुर्ता व धोती।
स्त्री साड़ी या लहँगा-ओढ़नी।

प्रश्न 3. 
आपके जिले में बड़ा राजकीय चिकित्सालय कहाँ है?
उत्तर:
भरतपुर में।

प्रश्न 4. 
आपके जिले के कुछ जाने-माने खिलाड़ी, स्वतन्त्रता सेनानी, कलाकार एवं समाज-सेवियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
गोकुल जी वर्मा, जुगल किशोर चतुर्वेदी व मास्टर आदित्येन्द्र आदि। 

प्रश्न 5. 
आपके जिले में मुख्य रूप से कौन-सी फसलें बोई जाती हैं?
उत्तर:
सरसों, गेहूँ, जौ, ज्वार, बाजरा आदि।

प्रश्न 6.
आपके जिले में कौन-कौन से बड़े कारखाने हैं? 
उत्तर:

  1. सिमको बिरला लिमिटेड, भरतपुर।
  2. जैव उर्वरक कारखाना, भरतपुर। 

प्रश्न 7. 
आपके जिले का प्रमुख भोजन क्या है? 
उत्तर:
दाल, रोटी।

प्रश्न 8. 
आपके जिले में कौन-कौन से मेले लगते हैं?
उत्तर:

  1. जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला, भरतपुर
  2. जवाहर प्रदर्शनी पशु मेला, डीग 
  3. रथयात्रा एवं पशुमेला, नगर
  4. भोजन थाली मेला, कामां आदि। 

प्रश्न 1.
आपके जिले से सम्बन्धित निम्नांकित के नाम लिखिए

  1. जिला कलक्टर
  2. ससद सदस्य (सासद)
  3. क्षेत्रीय विधायक
  4. पंचायत समिति सदस्य 
  5. जिला परिषद सदस्य 
  6. जिला प्रमुख 
  7. पंचायत समिति प्रधान

नोट-विद्यार्थी अपने-अपने जिले से सम्बन्धित नामों को लिखें।

पता कीजिए और बताइए (पृष्ठ सं. 169)

प्रश्न 1. 
पुराने समय में किसान कर्ज किनसे लेते थे?
उत्तर:
पुराने समय में किसान साहूकारों व जींदारों से कर्ज लेते थे।

प्रश्न 2. 
वर्तमान में किसान कहाँ-कहाँ से कर्ज ले सकते हैं?
उत्तर:
वर्तमान में किसान सहकारी समितियाँ, स्वयं सहायता समूह तथा बैंकों से कर्ज ले सकते हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला

चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 169) 

प्रश्न 1. 
किसानों द्वारा पुराने जमाने में लिए जाने वाले कर्ज और वर्तमान में बैंकों/सहकारी समितियों से लिए जाने वाले कर्ज में क्या-क्या अन्तर है?
उत्तर:
पुराने जमाने में लिए जाने वाला कर्ज ऊँची ब्याज दर पर होता था। तगादा कड़ा होता था। कर्ज न चुका पाने की स्थिति में किसान की मवेशियों, धनसम्पत्ति व खेती-बाड़ी को भी साहूकार हड़प लेता था। जबकि बैंक व सहकारी समितियाँ कम ब्याज दर पर किश्तों में ऋण अदायगी की सुविधा देते हैं। आपदा आने पर कर्ज भुगतान की समय-सीमा भी बढ़ाई जाती है, जिससे किसान बैंक का कर्ज आसानी से व सहूलियत से चुका देता है।

प्रश्न 2. 
बैंकों व सहकारी समितियों के कार्यों पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:
बैंक रुपयों के लेन-देन का कार्य करती हैं, जमा पर ब्याज देती हैं व उधार पर ब्याज लेती हैं। बैंक विभिन्न उद्योगों, व्यक्तियों व कृषि से जुड़े कार्यों को ऋण प्रदान करती हैं। सहकारी समितियाँ भी किसानों को कृषि से संबंधित कार्यों के लिए ऋण प्रदान करती

पता कीजिए और बताइए (पृष्ठ सं. 170) 

प्रश्न 1. 
आपके निकटस्थ पुलिस थाना कहाँ
उत्तर:
छात्र स्वयं लिखें।

प्रश्न 2. 
किसी प्राकृतिक आपदा के समय पुलिस का क्या कार्य है? 
उत्तर:
प्राकृतिक आपदा के समय पुलिस दुर्घटना स्थल पर जाकर आपदा में फँसे हुओं की यथाशक्ति सहायता करती है। उन्हें सुरक्षित करने के प्रयास करती है।

प्रश्न 3. 
आपके गाँव में पिछली बार पुलिस कब और क्यों आई?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें। 

जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं. 170)

प्रश्न 1. 
ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य कौन-कौन | से हैं?
उत्तर:
ग्राम पंचायतें प्रमुख रूप से गाँवों में पानी, बिजली, यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई आदि सुविधाओं की व्यवस्था करने का कार्य करती हैं।

प्रश्न 2. 
राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में कौन-सा स्थान है?
उत्तर:
राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में प्रथम स्थान है।

प्रश्न 3. 
अपने जिले के जिला कलक्टर का नाम लिखिए।
उत्तर:
श्री रवि जैन

प्रश्न 4. 
आपके जिले की प्रमुख बातें बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए। 
उत्तर:
जसवंत नगर
भरतपुर
दिनांक : 17.8.20_ _ 

प्रिय मित्र 
दिव्यांश
आपका पत्र मिला। कुशल समाचार प्राप्त हुए। आपने भरतपुर जिले के बारे में पूछा है। अपने जिले के बारे में संक्षिप्त परिचय इस प्रकार है–भरतपुर में प्रसिद्ध घाना पक्षी अभयारण्य है। भरतपुर का किला लोहागढ़ जगत प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त बयाना दुर्ग, डीग का किला, जल महल, बंध बारेठा आदि दर्शनीय स्थल हैं। यहाँ का जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला प्रसिद्ध है। भरतपुर घूमने का परिवार सहित निमंत्रण स्वीकार करना। सपरिवार में सभी को यथायोग्य अभिवादन कहना।

आपका मित्र
रोहित सिसौदिया 

प्रश्न 5. 
अखबार व पत्र-पत्रिकाओं से अपने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों, तालाबों, बाँधों आदि के चित्र काटकर अपनी कॉपी में चिपकाइए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

RBSE Class 5 EVS अपना जिला Important Questions and Answers 

अतिलयु/लयु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
आपके राज्य का क्या नाम है? 
उत्तर:
राजस्थान।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला

प्रश्न 2. 
हमारा राज्य भारत के किस भाग में स्थित है?
उत्तर:
हमारा राज्य भारत के पश्चिम भाग में स्थित है। 

प्रश्न 3. 
राजस्थान का क्षेत्रफल कितना है? 
उत्तर:
342289 वर्ग कि. मी. है। 

प्रश्न 4. 
राजस्थान की कुल जनसंख्या कितनी है? 
उत्तर:
6.68 करोड़।

प्रश्न 5. 
राजस्थान के गाँवों में कितनी जनसंख्या निवास करती है? 
उत्तर:
5-15 करोड़।

प्रश्न 6. 
पंचायत समितियों का गठन कैसे होता है तथा गाँवों के विकास के लिए ये क्या करती हैं?
उत्तर:
आस-पास की कई ग्राम पंचायतों को मिलाकर पंचायत समिति का गठन किया जाता है। ये समितियाँ अपने क्षेत्र के सभी गांवों के विकास की योजना बनाती हैं तथा ग्राम पंचायतों को विशेषज्ञ उपलब्ध करवाकर विकास कार्यों को सम्पन्न करवाती हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला

मानचित्र पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
राजस्थान के दिए गए मानचित्र को देखकर अपने जिले व अपने पड़ोसी दो जिलों को छायांकित कीजिए। 
उत्तर:
मेरा जिला भरतपुर है। दो पड़ोसी जिले अलवर व धौलपुर हैं।
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 अपना जिला 9

नोट-यह उत्तर भरतपुर का छात्र मानते हुए दिया है। विद्यार्थी अध्याय के प्रारंभ में दिए राजस्थान के मानचित्र की सहायता से अपने जिले व दो पड़ोसी जिलों को छायांकित करें।

Prasanna
Last Updated on Sept. 28, 2022, 9:36 a.m.
Published Sept. 27, 2022