RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 16 हमारे गौरव-III

 Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 16 हमारे गौरव-III Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 16 हमारे गौरव-III

RBSE Class 5 EVS हमारे गौरव-III Textbook Questions and Answers

चर्चा कीजिए . (पृष्ठ सं. 161) 

प्रश्न 1. 
आप अपने जीवन में ऐसा क्या करना चाहोगे जिससे तुम्हारा परिवार और देश गौरवान्वित हो?
उत्तर:
मैं मन लगाकर पढुंगा तथा बड़ा होकर वैज्ञानिक बनूँगा। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 16 हमारे गौरव-III  

प्रश्न 2. 
आपकी रुचि किस विषय को पढ़ने में अधिक है?
उत्तर:
विज्ञान विषय को।

प्रश्न 3. 
ऊर्जा का उपयोग हम किन-किन कार्यों में करते हैं?
उत्तर:
मशीनें चलाने में बिजली कारखाने में, खाने पकाने में, रोशनी करने में, भोजन पकाने में, यातायात के साधन चलाने में, उद्योगों आदि में हम ऊर्जा का उपयोग करते हैं। 

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 162)

प्रश्न 1. 
हमें स्वदेशी साधनों के उपयोग पर क्यों बल देना चाहिए?
उत्तर:
क्योंकि स्वदेशी साधनों के उपयोग से हमारे देश में नए-नए कारखाने लगेंगे जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा तथा हमारे देश का धन भी विदेश नहीं जा पाएगा।

प्रश्न 2. 
अणु शक्ति के शांतिपूर्ण उपयोग से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
अणु शक्ति के शांतिपूर्ण उपयोग से अभिप्राय यह है कि इसका उपयोग मानव विकास के कार्यों जैसे बिजली बनाने आदि में हो न कि युद्ध हेतु बम बनाने में।

प्रश्न 3. 
अच्छे काम करने वालों को सम्मान देने हेतु विद्यालय,संस्था,मार्ग आदिके नाम उनके नाम पर रखे जाते हैं। अपने आप-पास ऐसे दो उदाहरण बताइए कि वे कौन थे और उन्होंने क्या अच्छे कार्य किए थे?
उत्तर:
हमारे विद्यालय का नाम अनारदेवी रा. उ. मा. वि. नगर (भरतपुर) है। अनारदेवी ने राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। इनके पति मास्टर आदित्येन्द्र भी स्वतंत्रता सेनानी रहे। हमारे आस-पास एक सड़क का नाम गाँधी मार्ग है। महात्मा गाँधी एक  महान स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें राष्ट्रपिता कहा जाता है। इनके नाम पर ही हमारे शहर में गांधी पार्क भी है।

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 163)

प्रश्न 1. 
आपके घर में आपको कौन कहानी सनाते हैं? यदि किसी ने घर पर महापुरुषया वैज्ञानिक की कहानी सुनी है तो वह कहानी कक्षा में सबको सुनाइए।
उत्तर:
घर मैं मुझे दादाजी कहानी सुनाते हैं, उन्होंने | वीर शिवाजी की कहानी सुनाई थी।

प्रश्न 2. 
शिवाजी की प्रेरणा स्रोत उनकी | माताजी थीं। आपके जीवन के प्रेरणा स्रोत कौन हैं और क्यों?
उत्तर:
मेरे प्रेरणा स्रोत पिताजी हैं, वेनौकरी करते . हैं, समाज सेवा करते हैं, कठिन परिश्रम करते हैं। समाज में उनका सम्मान है।

प्रश्न 3. 
आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं?
उत्तर:
मैं बड़ा होकर वैज्ञानिक बनना चाहता हूँ।

प्रश्न 2. 
इसके लिए आपको क्या-क्या करना होगा?
उत्तर:
इसके लिए मुझे मन लगाकर पढ़ना होगा तथा विज्ञान विषय में विशेष योग्यता प्राप्त करनी होगी।

प्रश्न 4. 
जिस प्रकार जीजाबाई ने शिवाजी को योजना बनाना सिखाया। आप अपने शिक्षक की सहायता से अपनी पढ़ाई के लिए एक सप्ताह का टाइम टेबल बनाइए। टाइम टेबल भी योजना का एक रूप होता है।
उत्तर:

समय दिन

प्रात: 6.00-7.00

प्रातः 7.00-9.00$

9.15-3.40

शाम 4.60-5.00

शाम 5.00-6.0

शाम 6.00-7.00

रात  7.00-8.0

8.00-9.00

रात 9.00-6.00

सोमवार

गणित

दैनिक

क्रियाओं

से निवृत्ति

भोजन एवं

विद्यालय

के लिए

तैयार होना

विद्यालय

में पढ़ने

हेतु जाना

घर जाकर

अपने

साथियों के

साथ

खेलना

गृह कार्य

करना

दैनिक

क्रियाओं

से निवृत्ति

एवं भोजन

कगता

हिन्दी

पर्यावरण अध्ययन

विस्तर पर

जाकर

दादी, मम्मी

से कहानी

सुनकर

सो जाना

मंगलवार

गणित

अंग्रेजी

हिन्दी

बुधवार

अंग्रेजी

गणित

पर्यावरण अध्ययन

गुरुवार

पर्यावरण अध्ययन

अँग्रेजी

गणित

शुक्रवार

हिन्दी

अंग्रेजी

पर्यावरण अध्ययन

शनिवार

प्रर्यावरण अध्ययन

गणित

हिन्दी

रविवार

अंग्रेजी

 

घर पर

समस्त

विषयों का

रिवीजन

करना

खेलना

खेलना

 

गणित

हिन्दी

 


सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 163) 

प्रश्न 1.
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से आपने क्या शिक्षा ली?
उत्तर:
हमें अन्याय एवं सामाजिक बुराइयों की समाप्ति हेतु संघर्ष करना चाहिए। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 16 हमारे गौरव-III

प्रश्न 2. 
क्या हमें अन्याय देखकर चुप रहना चाहिए? 
उत्तर:
नहीं, हमें अन्याय का डटकर विरोध करना चाहिए। 

प्रश्न 3. 
आप किसी के प्रति हो रहे अन्याय का विरोध किस प्रकार करेंगे?
उत्तर:
लोगों को जागरूक करके तथा कानून का सहारा लेकर। 

पता कीजिए (पृष्ठ सं. 163) 

प्रश्न 1.
पुस्तकालय से डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी की पुस्तक में से उनके द्वारा चलाये गये किसी आन्दोलन के बारे में लिखिए।
उत्तर:
डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रेल | 1891 को महू (तत्कालीन मध्यभारत) में अस्पृश्य समझे जाने वाली महार जाति में हुआ। इन्होंने आजीवन छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष किया। ये भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष रहे। इनकी प्रसिद्ध पुस्तक थी-शूद्र कौन थे? इन्होंने मार्च 1927 में महाड़ (जिला कोलावा, महाराष्ट्र) के चोवदार तालाब से पानी भरने के 'अंधिकार के प्रश्न पर जल सत्याग्रह किया। भारत के सामाजिक इतिहास में सामाजिक न्याय और सामाजिक समानता के अधिकार की पुनर्स्थापना हेतु डॉ. अम्बेडकर के नेतृत्व में दलित वर्ग का यह प्रथम सशक्त सामूहिक आन्दोलन था। इनके नेतृत्व में दलितों ने मार्च 1930 में एक दूसरा आन्दोलन चलाया जो भगवान कालराम के प्रसिद्ध मंदिर (नासिक) में प्रवेश के लिए था। अंत में 1935 ई. में पुजारियों को मंदिर के द्वार दलित वर्गों के लिए खोल दिए।

यह भी कीजिए (पृष्ठ सं. 164) 

प्रश्न 1.
आपके विद्यालय में किसी के प्रति यदि जाति के आधार पर भेदभाव होता है तो अपने प्रधानाध्यापक जी को बताइए।.
उत्तर:
हमारे विद्यालय में किसी के प्रति जाति के आधार पर भेदभाव नहीं होता है । 

पता कीजिए और बताइए (पृष्ठ सं. 164)

प्रश्न 1. 
आपके गाँव/शहर में कौन-कौन से लोग हैं जो सार्वजनिक कार्यों के लिए दिन-रात लगे रहते हैं और धन संग्रह भी करते हैं?
उत्तर:
हमारे गाँव में लीलाधर काका, धर्मेन्द्र भैया, दीपक भैया, देवन्द्रपाल दीक्षित जी, रामवीर सिंह जी आदि ऐसे लोग हैं जो सार्वजनिक कार्यों के लिए दिन-रात लगे रहते हैं और धन संग्रह करते हैं।

प्रश्न 2. 
मालवीय जी के कार्य में किस-किस ने सहयोग किया था?
उत्तर:
मालवीय जी के कार्यों में एनीबीसेन्ट, महात्मा गाँधी जी, बनारस के तत्कालीन राजा, हैदराबाद के निजाम तथा देश के अन्य बहुत से लोगों ने उनका सहयोग किया

प्रश्न 3. 
क्या आपके विद्यालय में विकास समिति बनी है? इसमें कौन-कौन लोग दान करते हैं?
उत्तर:
हाँ, हमारे विद्यालय में प्रधानाध्यापक जी की अध्यक्षता में एक विकास समिति बनी है। इसमें गाँव/समाज के धनवान लोग विद्यालय के विकास के लिए दान करते हैं।

प्रश्न 4. 
आपके विद्यालय की विकास समिति कौन-कौन से कार्य करवाती है?
उत्तर:
हमारे विद्यालय की विकास समिति विद्यालय भवन की मरम्मत तथा निर्माण के साथ-साथ छात्रों को पढ़ने की सुविधा प्रदान करने का कार्य करती

जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं. 165)

प्रश्न 1. 
मालवीय जी ने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की, उसका नाम बताइए? यह कहाँ स्थित है?
उत्तर:
मालवीय जी ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय' को स्थापना की थी। यह उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी नगर में स्थित है।

प्रश्न 2. 
हमारे संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर:
डॉ. भीमराव अम्बेडकर। 

प्रश्न 3. 
शिवाजी की माता का नाम क्या था? 
उत्तर:
शिवाजी की माता का नाम जीजाबाई था।

RBSE Class 5 EVS हमारे गौरव-III Important Questions and Answers 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए 
(क) विक्रम साराभाई लगन और ......... के प्रतीक थे। 
(ख) बालक होमी को नींद ........... आती थी। 
(ग) योजना बनाने का गुण शिवाजी ने माता ........... से सीखा था। 
(घ) भीमराव ........... की रोशनी में पढ़ाई करते थे। 
(ङ) मालवीय जी उच्चकोटि के ............ और संस्कृत में निष्ठा रखने वाले थे।
उत्तर:
(क) समर्पण
(ख) बहुत कम
(ग) जीजाबाई
(घ) दीपक
(ङ) देशभक्त। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 16 हमारे गौरव-III

प्रश्न 2. 
सही विकल्प चुनिए
(i) भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान केन्द्र का गठन किया था
(अ) डॉ. होमी जहाँगीर भाभा ने
(ब) डॉ. विक्रम साराभाई ने ।
(स) डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने
(द) पं. मदन मोहन मालवीय ने।
उत्तर:
(ब) डॉ. विक्रम साराभाई ने ।

(ii) बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की
(अ) पं. मदन मोहन मालवीय ने 
(ब) होमी जहाँगीर भाभा ने 
(स) डा. भीमराव अम्बेडकर ने 
(द) विक्रम साराभाई ने।
उत्तर:
(अ) पं. मदन मोहन मालवीय ने 

(iii) संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष. थे
(अ) विक्रम साराभाई 
(ब) होमी जहाँगीर भाभा 
(स) डा. भीमराव अम्बेडकर 
(द) पं. मदन मोहन मालवीय। 
उत्तर:
(स) डा. भीमराव अम्बेडकर 

(iv) जीजाबाई किसकी माता थी
(अ) विक्रम साराभाई की
(ब) डा. भीमराव अम्बेडकर की 
(स) शिवाजी की 
(द) पं. मदन मोहन मालवीय की।
उत्तर:
(स) शिवाजी की 

प्रश्न 3. 
सारणी 'ख' को सारणी 'क' के साथ सुमेलित कीजिए-

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

गणित, विज्ञान में रुचि

होमी जहाँगीर भाभा

भौतिक शास्त्र में रुचि

विक्रम साराभाई

तुलजा भवानी की भक्त सामाजिक कुरीतियों

डा. भीमराव अम्बेडकर

के विरुद्ध लड़ाई

पं. मदन मोहन मालवीय

राष्ट्र का शिक्षक

जीजाबाई

उत्तर:

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

गणित, विज्ञान में रुचि

विक्रम साराभाई

भौतिक शास्त्र में रुचि

होमी जहाँगीर भाभा

तुलजा भवानी की भक्त सामाजिक कुरीतियों

जीजाबाई

के विरुद्ध लड़ाई

डा. भीमराव अम्बेडकर

राष्ट्र का शिक्षक

पें. मदन मोहन मालवीय

प्रश्न 4.
सत्य असत्य बताइए
(i) वैज्ञानिकों ने हमारे देश में परमाणु ऊर्जा की खोज 
(ii) होमी जहाँगीर भाभा न अन्तरिक्ष में स्वदेशी उपग्रह भेजें थे। 
(iii) होमी जहाँगीर भाभा ने परमाणु विज्ञान में भारत को आत्मनिर्भर बनाया। 
(iv) जीजाबाई ने शिवाजी को एक महान योद्धा बनाया। 
(v) डॉ. भीमराव अम्बेडकर का संविधान निर्माण में कोई योगदान नहीं था। 
उत्तर:
सत्य 
(ii) असत्य 
(ii) सत्य 
(iv) सत्य
(v) असत्य। 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान केन्द्र की स्थापना किसने की?
उत्तर:
डॉ. विक्रम साराभाई ने।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 16 हमारे गौरव-III

प्रश्न 2. 
'टाटा इन्स्टीट्यूट ऑफ फण्डामेण्टल रिसर्च' के प्रथम निदेशक कौन थे?
उत्तर:
डॉ. होमी जहाँगीर भाभा।

प्रश्न 3. 
होमी जहाँगीर भाभा ने कौन-से तीन परमाणु रिएक्टरों की स्थापना की?
उत्तर:

  1. अप्सरा 
  2. सायरस 
  3. जेरलीना।

प्रश्न 4.
भाभा ने अणु शक्ति के कैसे उपयोग पर बल दिया?
उत्तर:
शान्तिपूर्ण। 

प्रश्न 6. 
ट्राम्बे का वर्तमान नाम क्या है? 
उत्तर:
भाभा आणविक शोध केन्द्र।

प्रश्न 6. 
शिवाजी के जन्म के समय उनकी माँ कहाँ रहती थीं?
उत्तर:
शिवनेर किले में।

प्रश्न 7. 
कोण्डाला का किला जीतने की प्रेरणा शिवाजी को किससे मिली?
उत्तर:
अपनी माता जीजाबाई से।

प्रश्न 8. 
डॉ. भीमराव अम्बेडकर मूलतः किस वंश से सम्बन्धित थे? 
उत्तर:
नाग वंश से।

प्रश्न 9. 
कालांतर में अम्बेडकर का परिवार किस जाति के नाम से जाना जाने लगा?
उत्तर:
महार जाति के नाम से।

प्रश्न 10. 
डॉ. अम्बेडकर बडौदा रियासत से छात्रवृत्ति मिलने पर पढ़ने कहाँ गये?
उत्तर:
अमेरिका।

प्रश्न 11. 
सम्पूर्ण देश का दौरा करके पं. मदन | मोहन मालवीय ने कितने रुपये इकट्ठे किये?
उत्तर:
64 लाख रुपये।

प्रश्न 12. 
डॉ. भीमराव अम्बेडकर का बचपन मुश्किलों में गुजरा, इसके पीछे कौनसा मुख्य सामाजिक कारण था?
उत्तर:
डॉ. भीमराव अम्बेडकर का बचपन मुश्किलों | में गुजरने के पीछे मुख्य सामाजिक कारण अस्पृश्यता अर्थात् छुआछूत था। 

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
विक्रम साराभाई के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं?
उत्तर:
विक्रम साराभाई उच्चकोटि के वैज्ञानिक थे। उन्होंने भारतीय अन्तरिक्ष केन्द्र की स्थापना की तथा ऊर्जा के क्षेत्र में देश को नई दिशा दी। उनके प्रयासों से आज भारत अपने देश में बनाये गये अनेक उपग्रहों को अन्तरिक्ष में छोड़ चुका है। उन्होंने ब्रह्माण्ड और सौरमण्डल के कई जटिल प्रश्नों के प्रायोगिक हल निकाले थे। 

प्रश्न 2. 
चिकित्सकों ने बालक होमी के बारे में माता-पिता को क्या बताया?
उत्तर:
चिकित्सकों ने होमी के माता-पिता को बताया कि आपके बच्चे के स्वास्थ्य में कोई खराबी नहीं है बल्कि यह बालक इतना तीक्ष्ण बुद्धि का है कि विचारों का प्रवाह उसके मस्तिष्क में निरंतर जारी रहता है।

प्रश्न 3. 
होमी जहाँगीर भाभा के योगदान के बारे में बताइए।
उत्तर:
होमी जहाँगीर भाभा उच्च कोटि के परमाणु वैज्ञानिक थे। उन्होंने इलेक्ट्रोन कण 'मेसॉन' की खोज की थी। उन्होंने टाटा इन्स्टीट्यूट ऑफ फण्डामेण्टल रिसर्च के निदेशक के रूप में स्वदेशी साधनों के उपयोग पर ही बल दिया जिससे कि परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में भारत को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने तीन परमाणु रिएक्टरों की स्थापना की तथा अणुशक्ति के शान्तिपूर्ण उपयोग पर बल दिया।

प्रश्न 4.
शिवाजी के व्यक्तित्व तथा चरित्र निर्माण में जीजाबाई के योगदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जीजाबाई शिवाजी की माता थीं। वे बहुत ही बुद्धिमती, धर्मपरायण, दृढ़-संकल्प, धर्म की मर्यादाओं पर स्वाभिमान अनुभव करने वाली तथा तुलजा भवानी की भक्त थीं। वे अपने पुत्र की तेजस्वी तथा गुणवान बनाने के लिए रामायण, महाभारत की कहानियाँ सुनाती थीं। उन्होंने शिवाजी के हृदय में भारतीय संस्कृति का स्वाभिमान जगाया। जीजाबाई ने शिवाजी को देश के सम्मान की रक्षार्थ बड़े से बड़े खतरे और चुनौती का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। विपत्ति के समय शान्ति से विचार कर त्रुटिहीन योजना बनाने का गुण शिवाजी ने माता जीजाबाई से ही सीखा था।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 16 हमारे गौरव-III

प्रश्न 5. 
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं? लिखिए।
उत्तर:
डॉ. भीमराव अम्बेडकर बचपन से ही प्रतिभावान छात्र थे। लेकिन एक अछूत परिवार में जन्म लेने के कारण उन्हें अनेक लांछन तथा अपमान सहने पड़े। इसलिए उनमें बचपन से ही अन्याय से लड़ने की हिम्मत पैदा हो गई। उन्होंने बड़े होकर स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। आजादी के बाद संविधान निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।

प्रश्न 6. 
पं. मदन मोहन मालवीय के बारे में एनीबीसेन्ट ने क्या कहा था?
उत्तर:
एनीबीसेन्ट ने कहा था कि "मैं दावे के साथ कह सकती हूँ कि विभिन्न मतों के मध्य केवल मालवीय जी महाराज ही भारतीय एकता की मूर्ति बने | खड़े हैं।"

प्रश्न 7. 
शिक्षा के बारे में मालवीय जी के क्या | विचार थे? 
उत्तर:
मालवीय जी का विचार था कि जब तक | शिक्षा में राष्ट्रीयता का समावेश नहीं होगा हम गुलाम ही रहेंगे। उनके मन में एक ज्वाला जलती रहती थी कि एक ऐसी शिक्षा पद्धति और शिक्षा संस्थान स्थापित हो
जहाँ भारतीय संस्कृति उचित सम्मान पाए। इसके लिए | उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की।

प्रश्न 8. 
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना में मालवीय जी के योगदान को बताइए। 
उत्तर:
भारतीय संस्कृति को सम्मान दिलाने के लिए मालवीय जी ने बनारस में विश्वविद्यालय स्थापना का संकल्प लिया था। उन्होंने इसकी स्थापना की रूपरेखा कांग्रेस के 21 वें अधिवेशन में रखी थी। उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बनारस के तत्कालीन राजा से भूमि दान में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपनी योजना की जानकारी देश के विभिन्न लोगों को दी तथा उनसे दान में धनराशि प्राप्त की। वे हैदराबाद के मुस्लिम शासक निजाम के पास भी गये तथा उनसे भी दान में राशि प्राप्त की। इस तरह सम्पूर्ण देश से मांग-मांग कर उन्होंने उस समय 64 लाख रुपये की धनराशि एकत्रित की। वास्तव में मालवीय जी उच्चकोटि के देशभक्त और संस्कृति में निष्ठा रखने वाले क्रान्तिकारी नेता थे।

Prasanna
Last Updated on Sept. 27, 2022, 5:23 p.m.
Published Sept. 27, 2022