Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit रचना संस्कृत अनुवाद Questions and Answers, Notes Pdf.
The questions presented in the RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 7 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here is Pratyay in Sanskrit to learn grammar effectively and quickly.
नोट - अनुवाद बनाने के लिए प्रमुख रूप से इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए
1. संस्कृत के धातु रूपों का पाँचों लकारों में एवं शब्द रूपों का ज्ञान आवश्यक है।
2. कर्ता जिस पुरुष व वचन का होगा, क्रिया भी उसी पुरुष व वचन की आयेगी। जैसे-रामः पठति। यहाँ 'राम' प्रथम पुरुष, एकवचन का कर्ता है तो क्रिया भी प्रथम पुरुष एकवचन की आयी है।
3. संस्कृत में तीन वचन होते हैं-एकवचन, द्विवचन तथा बहुवचन।
4. कर्ता (पुरुष) भी तीन प्रकार के होते हैं-प्रथम पुरुष, मध्यम पुरुष व उत्तम पुरुष।
5. कारकों का ज्ञान भी अनुवाद के लिए आवश्यक है। यहाँ परीक्षोपयोगी संस्कृत वाक्यों का अनुवाद दिया जा रहा है, छात्र इनका अभ्यास करें।
निर्देश - निम्नांकित वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए -
1. (i) मैं ईश्वर को याद करता हूँ।
(ii) एक पक्षी वृक्ष पर रहता था।
(iii) वह सत्य बोलेगा।
(iv) इस समय तुम दोनों कहाँ गये?
(v) महेश! तुम पुस्तक पढ़ो।
संस्कृत-अनुवाद :
(i) अहम् ईश्वरं स्मरामि।
(ii) एकः खगः वृक्षे निवसति स्म।
(iii) सः सत्यं वदिष्यति।
(iv) अस्मिन् समये युवां कुत्र अगच्छतम्?
(v) महेश! त्वम् पुस्तकं पठ।
2. (i) वे दोनों झूठ नहीं बोलते हैं।
(ii) हिमालय सबसे उच्च पर्वत है।
(iii) वह बालक इधर-उधर घूमता है।
(iv) हम सब हंसते थे।
(v) छात्र अपने-अपने घर जावें।
संस्कृत-अनुवाद :
(i) तौ मिथ्या न वदतः।
(ii) हिमालयः उच्चतमः पर्वतः अस्ति।
(iii) सः बालकः इतस्ततः भ्रमति।
(iv) वयम् अहसाम।
(v) छात्रा: स्व-स्वगृहेषु गच्छन्तु।
3. (i) वह खेलती है।
(ii) वे सब पानी लायेंगे।
(iii) एक जंगल में सिंह रहता था।
(iv) यह क्या है?
(v) आज वे दोनों नहीं पढ़ेंगे।
संस्कृत-अनुवाद :
(i) सा क्रीडति।
(ii) ते जलम् आनेष्यन्ति।
(iii) एकस्मिन् वने सिंहः अवसत्।
(iv) इदं किम् अस्ति?
(v) अद्य तौ न पठिष्यतः।
4. (i) मुझे खेलना अच्छा लगता है।
(ii) क्या वह खेलता है?
(iii) मैं पढ़ने के लिए वहाँ जाता था।
(iv) गोपाल पत्र लिखेगा।
(v) हमें शुद्ध जल पीना चाहिए।
संस्कृत-अनुवाद :
(i) मह्यम् क्रीडनं रोचते।
(ii) किम् सः क्रीडति?
(iii) अहं पठितुम् तत्र अगच्छम्।
(iv) गोपाल: पत्रं लिखिष्यति।
(v) वयं शुद्ध जलं पिबेम।
5. (i) रमेश गाँव में पढ़ता था।
(ii) तुम दोनों प्रतिदिन यहाँ क्या करते हो?
(iii) राम और श्याम पत्र लिखें।
(iv) क्या हरि गाना गाता है?
(v) वह मेरे साथ खेलता है।
संस्कृत-अनुवाद :
(i) रमेशः ग्रामे अपठत्।
(ii) युवां प्रतिदिनम् अत्र किम् कुरुथः?
(iii) रामः श्यामः च पत्रं लिखताम्।
(iv) किम् हरिः गीतं गायति?
(v) सः मया सह क्रीडति।
6. (i) सैनिक देश की रक्षा करते हैं।
(ii) गंगा सबसे पवित्र नदी है।
(iii) छात्र निश्चित समय पर विद्यालय जाते हैं।
(iv) तुम दोनों सत्य बोलो।
(v) वह मेरे साथ पढ़ता है।
संस्कृत-अनुवाद :
(i) सैनिका: देशस्य रक्षां कुर्वन्ति।
(ii) गंगा पवित्रतमा नदी अस्ति।
(iii) छात्राः नियतसमये विद्यालयं गच्छन्ति।
(iv) युवां सत्यं वदतम्।
(v) सः मया सह पठति।
7. (i) मोहन कहाँ जाता है?
(ii) वे सब वृक्षों को सींचते हैं।
(iii) रजत खाना नहीं खायेगा।
(iv) वे सब पाठ याद करते थे।
(v) सभी सुखी होवें।
संस्कृत-अनुवाद :
(i) मोहनः कुत्र गच्छति?
(ii) ते वृक्षान् सिञ्चन्ति।
(iii) रजतः भोजनं न खादिष्यति।
(iv) ते पाठं अस्मरन्।
(v) सर्वे सुखिनः भवन्तु।
8. (i) राम मित्र के साथ घर जाता है।
(ii) वह यहाँ क्या करता था?
(iii) मैं यहाँ नहीं खेलूँगा।
(iv) सदा सत्य बोलो।
(v) मोहन पढ़ने के लिए जाता है।
संस्कृत-अनुवाद :
(i) रामः मित्रेण सह गृहं गच्छति।
(ii) सः अत्र किम् अकरोत्?
(iii) अहम् अत्र न क्रीडिष्यामि।
(iv) सदा सत्यं वदतु।
(v) मोहनः पठितुम् गच्छति।