RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

Rajasthan Board RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Economics in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Economics Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Economics Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न:

प्रश्न 1
पाकिस्तान किस वर्ष स्वतन्त्र हुआ?
(अ) 1945 
(ब) 1946 
(स) 1947 
(द) 1948
उत्तर:
(स) 1947 

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव 

प्रश्न 2. 
चीन गणराज्य की स्थापना किस वर्ष हुई।
(अ) वर्ष 1936 में 
(ब) वर्ष 1942 में
(स) वर्ष 1949 में 
(द) वर्ष 1953 में। 
उत्तर:
(स) वर्ष 1949 में 

प्रश्न 3. 
चीन ने अपनी प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा की।
(अ) वर्ष 1951 में 
(ब) वर्ष 1953 में 
(स) वर्ष 1956 में 
(द) वर्ष 1958 में।
उत्तर:
(ब) वर्ष 1953 में 

प्रश्न 4.
पाकिस्तान ने अपनी प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा किस वर्ष की थी? 
(अ) वर्ष 1951 में 
(ब) वर्ष 1956 में
(स) वर्ष 1980 में 
(द) वर्ष 1985 में। 
उत्तर:
(ब) वर्ष 1956 में

प्रश्न 5. 
2015 - 17 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में सेवा क्षेत्रक का योगदान है।
(अ) 17
(ब) 30 
(स) 46
(द) 53 
उत्तर:
(द) 53 

प्रश्न 6. 
विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से चीन का कौनसा स्थान।
(अ) प्रथम 
(ब) द्वितीय
(स) तृतीय 
(द) चतुर्थ। 
उत्तर:
(अ) प्रथम 

प्रश्न 7. 
विश्व में भारत का जनसंख्या की दृष्टि से कौनसा स्थान है? 
(अ) पहला स्थान 
(ब) दूसरा स्थान
(स) तीसरा स्थान 
(द) चौथा स्थान। 
उत्तर:
(ब) दूसरा स्थान

प्रश्न 8. 
पाकिस्तान में आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया किस वर्ष आरम्भ हुई थी? 
(अ) 1978 में 
(ब) 1988 में 
(स) 1991 में 
(द) 1993 में। 
उत्तर:
(ब) 1988 में 

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 9.
मानव विकास संकेतकों में सम्मिलित है।
(अ) जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 
(ब) निर्धनता रेखा से नीचे जनसंख्या
(स) शिशु मृत्यु - दर 
(द) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी। 

प्रश्न 10. 
भारत में आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया किस वर्ष शुरू की गई? 
(अ) वर्ष 1978 से 
(ब) वर्ष 1988 से 
(स) वर्ष 1991 से 
(द) वर्ष 2001 से
उत्तर:
(स) वर्ष 1991 से 

रिक्त स्थान वाले प्रश्ननीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:

प्रश्न 1. 
भारत और पाकिस्तान 1947 में स्वतन्त्र हुए जबकि चीन गणराज्य की स्थापना ............... में हुए।
उत्तर:
1949 

प्रश्न 2. 
चीन ने ................में ग्रेट लीप फॉरवर्ड अभियान शुरू किया था जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर देश का औद्योगीकरण करना था।
उत्तर:
1958

प्रश्न 3. 
चीन का सकल घरेलू उत्पाद 19,8 ट्रीलियन है जो विश्व में .............. स्थान पर है।
उत्तर:
द्वितीय

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 4. 
2015 - 17 में भारत के सकल घरेलू उत्पादन में उद्योग क्षेत्रक का योगदान ............... प्रतिशत रहा।
उत्तर:
30 

प्रश्न 5. 
2011 - 15 में भारत में कृषि क्षेत्र की वार्षिक संवृद्धि दर .............. प्रतिशत रही।
उत्तर:
2.3

प्रश्न 6. 
2011 - 15 में पाकिस्तान के सेवा क्षेत्र की वार्षिक संवृद्धि दर .............. प्रतिशत रही।
उत्तर:
4.4

सत्य / असत्य वाले प्रश्ननीचे दिए गए कथनों में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:

प्रश्न 1. 
चीन ने 1953 में अपनी प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा की थी। 
उत्तर:
सत्य 

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 2. 
2015 में भारत की जनसंख्या का घनत्व 245 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था। 
उत्तर:
असत्य 

प्रश्न 3. 
भारत का सकल घरेलू उत्पाद चीन के सकल घरेलू उत्पाद का 40 प्रतिशत है। 
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 4. 
चीन के सकल घरेलू उत्पाद में 2015 - 17 में सेवा क्षेत्रक का योगदान 43 प्रतिशत रहा। 
उत्तर:
असत्य 

प्रश्न 5. 
2011 - 15 में भारत में सेवा क्षेत्र की वार्षिक संवृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही। 
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 6. 
सुधार कार्यक्रमों का आरम्भ चीन में 1978 में, पाकिस्तान 
उत्तर:
 सत्य। 

मिलान करने वाले प्रश्ननिम्न को सुमेलित कीजिए:

प्रश्न 1. 

1. 2015 में भारत में नगरीकरण प्रतिशत

(अ) 3.7 

2. 2015 में चीन में नगरीकरण प्रतिशत

(ब) 1.6 

3. 2015 में पाकिस्तान में नगरीकरण प्रतिशत

(स) 2.3 

4. 2015 में भारत में प्रजनन दर

(द) 33

5. 2015 में चीन में प्रजनन दर

(य) 56

6. 2015 में पाकिस्तान में प्रजनन दर

(र) 39 

उत्तर:

1. 2015 में भारत में नगरीकरण प्रतिशत

(स) 2.3 

2. 2015 में चीन में नगरीकरण प्रतिशत

(द) 33 

3. 2015 में पाकिस्तान में नगरीकरण प्रतिशत

(य) 56 

4. 2015 में भारत में प्रजनन दर

(र) 39

5. 2015 में चीन में प्रजनन दर

(अ) 3.7 

6. 2015 में पाकिस्तान में प्रजनन दर

(ब) 1.6 

 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
चीन ने सुधारों के प्रथम चरण में क्या सुधार किए?
उत्तर:
प्रारम्भिक चरण में चीन ने कृषि, विदेशी व्यापार तथा निवेश क्षेत्रकों में सुधार किए।

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 2. 
चीन ने 'ग्रेट लीप फॉरवर्ड' अभियान कब प्रारम्भ किया?
उत्तर:
चीन ने 'ग्रेट लीप फॉरवर्ड' अभियान 1958 में प्रारम्भ किया।

प्रश्न 3. 
चीन की दसवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या थी?
उत्तर:
चीन की दसवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि 2001 - 06 थी।

प्रश्न 4. 
भारत, चीन एवं पाकिस्तान में से किस देश का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है?
उत्तर:
चीन का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है।

प्रश्न 5. 
किन्हीं दो वैश्विक अथवा क्षेत्रीय समूहों के |नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. यूरोपियन संघ 
  2. आसियान।

प्रश्न 6. 
किन्हीं दो देशों के नाम बताइए जिन्होंने मिश्रित अर्थव्यवस्था की अवधारणा को अपनाया है।
उत्तर:

  1. भारत 
  2. पाकिस्तान।

प्रश्न 7. 
चीन गणराज्य की स्थापना किस वर्ष की गई?
उत्तर:
चीन गणराज्य की स्थापना वर्ष 1949 में की गई।

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 8. 
भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या थी?
उत्तर:
भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना की अवधि 1 अप्रैल, 1951 से 31 मार्च, 1956 थी। 

प्रश्न 9.
पाकिस्तान की धीमी संवृद्धि के कोई दो कारण |बताइए।
उत्तर:

  1. आर्थिक सुधारों को देरी से लागू करना। 
  2. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की कमी।

प्रश्न 10. 
ऐसे कोई दो क्षेत्र बताइए जिनमें पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर है?
उत्तर:

  1. निर्धनता रेखा से नीचे के लोगों का प्रतिशत
  2. उत्तम जल स्रोत तक धारणीय पहुँच वाली जनसंख्या।

प्रश्न 11. 
विकास की ऐसी दो नीतियाँ बताइए जो भारत एवं पाकिस्तान दोनों ने अपनायीं।
उत्तर:

  1. सार्वजनिक क्षेत्र के सृजन की नीति 
  2. कृषि विकास हेतु हरित क्रान्ति की नीति।

प्रश्न 12. 
चीन में प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा किस वर्ष की गई?
उत्तर:
चीन में प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा 1953 में की गई।

प्रश्न 13. 
चीन में चलाए गए 'ग्रेट लीप फॉरवर्ड' का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर:
चीन में चलाए गए 'ग्रेट लीप फॉरवर्ड' का मुख्य उद्देश्य बड़े पैमाने पर देश का औद्योगीकरण करना था।

प्रश्न 14. 
चीन में कम्यून पद्धति का सम्बन्ध किस क्षेत्र से था?
उत्तर:
कृषि क्षेत्र से। 

प्रश्न 15. 
चीन में आर्थिक सुधारों का दौर कब से शुरू हुआ?
उत्तर:
चीन में आर्थिक सुधारों का दौर वर्ष 1978 से शुरू किया गया।

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 16. 
चीन में विशेष आर्थिक क्षेत्र क्यों स्थापित किए गए?
उत्तर:
चीन में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित किए गए।

प्रश्न 17. 
विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या किस देश की है?
उत्तर:
विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या चीन की है। 

प्रश्न 18. 
चीन में कम जनसंख्या वृद्धि का क्या कारण
उत्तर:
चीन में 1970 के दशक के अन्त में केवल एक संतान नीति लागू की गई, जिस कारण जनसंख्या वृद्धि कम हो गई।

प्रश्न 19. 
लिंगानुपात किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रत्येक एक हजार पुरुषों में महिलाओं के अनुपात को लिंगानुपात कहा जाता है।

प्रश्न 20. 
पाकिस्तान की अधिकांश जनसंख्या किस कार्य में लगी हुई है?
उत्तर:
पाकिस्तान की अधिकांश जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है। 

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 21. 
चीन के सकल घरेलू उत्पाद में सबसे अधिक योगदान किस क्षेत्र का है?
उत्तर:
चीन के सकल घरेलू उत्पाद में सबसे अधिक योगदान विनिर्माण क्षेत्र का है।

प्रश्न 22. 
चीन में अधिकांश श्रम - बल किस क्षेत्र में लगा हुआ है?
उत्तर:
चीन में अधिकांश श्रम-बल कृषि क्षेत्र में लगा हुआ है।

प्रश्न 23. 
भारत तथा पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद में सबसे अधिक योगदान किस क्षेत्र का है?
उत्तर:
सेवा क्षेत्र का।

प्रश्न 24. 
भारत में अधिकांश श्रम शक्ति किस क्षेत्र में लगी हुई है?
उत्तर:
कषि क्षेत्र में।

प्रश्न 25. 
मानव विकास के कोई दो संकेतकों के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. निर्धनता रेखा से नीचे की जनसंख्या का अनुपात।
  2. जीवन प्रत्याशा।

प्रश्न 26. 
'कम्यून' से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
'कम्यून' चीन में अपनायी वह पद्धति थी जिसमें लोग सामूहिक रूप से खेती करते थे। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
चीन की जनांकिकीय विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
जनसंख्या की दृष्टि से चीन का प्रथम स्थान है।

वर्ष 2015 में चीन की कुल जनसंख्या लगभग 137.1 करोड़ थी। चीन में वर्ष 1970 में केवल एक संतान की नीति लागू
की गई जिससे जनसंख्या की वृद्धि दर कम हो गई। वर्ष 2015 के मध्य चीन में जनसंख्या की वार्षिक दर 05 प्रतिशत रही। वर्ष 2010 में चीन का जनसंख्या घनत्व 146 प्रति वर्ग किलोमीटर है। चीन में वर्ष 2015 में प्रजनन दर 1.6 थी। चीन विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश है किन्तु चीन में जनसंख्या नियन्त्रण हेतु कठोर कदम उठाए गए हैं।

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 2. 
भारत की जनांकिकीय विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत की जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि होती जा रही है। भारत की जनसंख्या वर्ष 2015 में 131.1 करोड़ थी तथा 2015 में जनसंख्या की वार्षिक संवृद्धि 1.2 प्रतिशत रही। भारत का जनसंख्या घनत्व 2015 में 441 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है जो कि बहुत अधिक रही। देश का लिंगानुपात 929 तथा प्रजनन दर 23 रही। भारत में क्षेत्रफल को देखते हुए जनसंख्या का भार बहुत अधिक है, जनसंख्या की दृष्टि से देश का विश्व में दूसरा स्थान है। 

प्रश्न 3. 
भारत, चीन तथा पाकिस्तान की पिछले दो दशकों की सकल घरेलू उत्पाद की संवृद्धि दरों की तुलना कीजिए।
उत्तर:
भारत, चीन तथा पाकिस्तान की पिछले दो दशकों की सकल घरेलू उत्पाद की संवृद्धि दरों को निम्न तालिका से दर्शाया गया है।

देश

1980 - 90

2011 - 2015

भारत

5.7

6.7

चीन

10.3

4.0

पाकिस्तान

6.3

7.9


उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि भारत में संवृद्धि दर में वृद्धि हुई है तथा पाकिस्तान में संवृद्धि दर में कमी आई है, चीन की संवृद्धि दर स्थिर रही है। पाकिस्तान में पिछले दो दशकों में सकल घरेलू उत्पादन की संवृद्धि दर में काफी कमी आई है।

प्रश्न 4. 
भारत में सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
किसी भी अर्थव्यवस्था को मुख्य रूप से तीन प्रमुख क्षेत्रों में बांटा जा सकता है - कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र तथा सेवा क्षेत्र। भारत में सकल घरेलू उत्पाद में सर्वाधिक योगदान सेवा क्षेत्र का है तथा सबसे कम योगदान कृषि क्षेत्र का है। वर्ष 2015 - 17 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान 17 प्रतिशत रहा, उद्योग क्षेत्र का योगदान 30 प्रतिशत रहा तथा इसी प्रकार सकल घरेलू उत्पाद में सेवा क्षेत्र का योगदान 53 प्रतिशत का रहा।

प्रश्न 5. 
चीन के सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अर्थव्यवस्था के सकल घरेलू उत्पाद में तीन क्षेत्रों को योगदान रहता है - कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र तथा सेवा क्षेत्र चीन अर्थव्यवस्था में सकल घरेलू उत्पाद में सर्वाधिक योगदान सेवा क्षेत्र का है तथा सबस कम योगदान कृषि क्षेत्र का है। वर्ष 2015 - 17 में चीन के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का योगदान 9 प्रतिशत रहा, उद्योग क्षेत्र का योगदान 43 प्रतिशत रहा तथा सेवा क्षेत्र का योगदान 48 प्रतिशत रहा।

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 6. 
भारत में पिछले दो दशकों में विभिन्न क्षेत्रकों की आर्थिक संवृद्धि की प्रवृत्तियों को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
भारत में पिछले दो दशकों में विभिन्न क्षेत्रकों में हुई संवृद्धि दर में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। विगत दो दशकों में कृषि क्षेत्र की संवृद्धि दर में कमी आई है। वर्ष 1980 - 90 में कृषि क्षेत्र की वार्षिक संवृद्धि दर 3.1 प्रतिशत रही वह कम होकर 2011 - 15 में 23 प्रतिशत रह गई। इसी समय अवधि में भारत में उद्योगों की संवृद्धि दर 74 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत हो गई। इसी प्रकार भारत में सेवा क्षेत्र की संवृद्धि दर में वृद्धि हुई है। भारत में वर्ष 1980 - 90 में सेवा क्षेत्र की संवृद्धि दर 6.9 प्रतिशत थी वह बढ़कर वर्ष 2011 - 15 के मध्य बढ़कर 8.4 प्रतिशत हो गई।

प्रश्न 7. 
पाकिस्तान द्वारा आर्थिक विकास हेतु किए गए किन्हीं तीन प्रयासों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:

  1. पाकिस्तान में आर्थिक विकास हेतु नियोजन का मार्ग अपनाया गया तथा देश में पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक संवृद्धि का प्रयास किया गया।
  2. पाकिस्तान में आर्थिक विकास एवं संवृद्धि हेतु मिश्रित अर्थव्यवस्था की अवधारणा को अपनाया गया जिसमें निजी तथा सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों को महत्त्व दिया गया।
  3. पाकिस्तान में औद्योगिकीकरण की नीति को अपनाया गया तथा सार्वजनिक क्षेत्र के सृजन पर बल दिया गया तथा सार्वजनिक क्षेत्र के विकास पर बल दिया गया।

प्रश्न 8. 
भारत तथा चीन की जनांकिकीय स्थिति की तुलना कीजिए। 
उत्तर:
भारत तथा चीन की जनांकिकीय विशेषताओं में काफी अन्तर है। विश्व विकास सूचक के अनुसार वर्ष 2015 में भारत की जनसंख्या लगभग 1311 मिलियन थी जबकि इसी अवधि में चीन की जनसंख्या 1371 मिलियन रही। वर्ष 2015 में भारत की जनसंख्या की वार्षिक संवृद्धि दर 1.2 प्रतिशत थी जबकि चीन में इस अवधि में वार्षिक संवद्धि दर भारत से कम अर्थात् 0.5 प्रतिशत थी। भारत का जनसंख्या घनत्व 2015 में 441 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था जबकि चीन का जनसंख्या घनत्व मात्र 146 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था। वर्ष 2015 में भारत की 33 प्रतिशत जनसंख्या नगरों में रहती थी जबकि चीन में यह प्रतिशत 56 रहा वर्ष 2015 में भारत का लिंगानुपात 929 था जबकि चीन में यह 941 था।

प्रश्न 9. 
भारत तथा पाकिस्तान के जनांकिकीय |संकेतों की तुलना कीजिए।
उत्तर:
भारत तथा पाकिस्तान के जनांकिकीय संकेतों में भारत की जनसंख्या 1311 मिलियन थी जबकि पाकिस्तान की जनसंख्या मात्र 188 मिलियन रही। वर्ष 2015 में भारत में जनसंख्या की संवृद्धि दर 1.2 प्रतिशत वार्षिक रही जबकि पाकिस्तान की वृद्धि दर 2.1 प्रतिशत रही। वर्ष 2015 में भारत का जनसंख्या घनत्व 441 प्रति वर्ग किलोमीटर था जबकि पाकिस्तान में यह 245 रहा। पाकिस्तान का लिंगानुपात भारत से कम रहा। वर्ष 2015 में भारत का लिंगानुपात 929 पुरुष था। वर्ष 2015 में भारत की प्रजनन दर 23 थी जबकि पाकिस्तान में यह 3.7 थी।

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 10. 
चीन में तीव्र आर्थिक विकास हेतु जिम्मेदार
उत्तर:

  1. चीन में आर्थिक विकास हेतु योजनाबद्ध विकास का मार्ग अपनाया गया तथा विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पंचवर्षीय योजनाएँ बनाई गई, इस प्रकार योजनाबद्ध |विकास से चीन के आर्थिक विकास को बल मिला।
  2. चीन में प्रारम्भ में बड़े पैमाने के उद्योगों को बढ़ावा दिया गया जिससे चीन में औद्योगिकीकरण को बल मिला तथा देश के आर्थिक विकास की तीव्र गति से वृद्धि।
  3. चीन में कृषि क्षेत्र के विकास हेतु सामूहिक रूप से कृषि करने पर बल दिया गया तथा कृषि को छोटे-छोटे भागों में बांटकर अलग - अलग परिवारों को आवंटित किया गया।

प्रश्न 11. 
एक सन्तान नीति क्या है? यह किस देश में अपनाई गई? इस नीति का क्या लाभ हुआ?
उत्तर:
1970 के दशक के अन्त में चीन में केवल एक सन्तान की नीति को अपनाया गया। इस नीति के तहत चीन में एक दम्पत्ति केवल एक ही सन्तान को जन्म दे सकता है। इस नीति के फलस्वरूप चीन में जनसंख्या की वृद्धि दर बहुत कम हो गई एवं उन्हें जनसंख्या नियन्त्रण में सफलता प्राप्त हुई हालांकि इस नीति से चीन में लिंगानुपात में कमी।

प्रश्न 12. 
भारत, चीन तथा पाकिस्तान की| अर्थव्यवस्था की तीन - तीन विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषताएँ:

  1. भारत की एक मिश्रित अर्थव्यवस्था है। 
  2. भारत की जनसंख्या बहुत अधिक है। 
  3. भारत की अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। 

चीन की अर्थव्यवस्था की विशेषताएँ:

  1. चीन की जनसंख्या बहुत अधिक है। 
  2. चीन में एक सन्तान का नियम लागू है।
  3. चीन की संवृद्धि मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र के कारण हुई है।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की विशेषताएँ:

  1. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मिश्रित अर्थव्यवस्था
  2. पाकिस्तान की प्रजनन दर काफी उच्च है।
  3. पाकिस्तान की संवृद्धि के पीछे सेवा क्षेत्र का योगदान बढ़ रहा है।

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 13. 
पिछले दशक में भारत तथा चीन के विभिन्न क्षेत्रकों की संवृद्धि दर की तुलना कीजिए।
उत्तर:
पिछले दशक में भारत तथा चीन में विभिन्न क्षेत्रकों की संवृद्धि दर में अन्तर रहा है। वर्ष 2011 - 15 में भारत में कृषि क्षेत्रक की संवृद्धि दर 23 प्रतिशत रही जबकि भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसी अवधि में चीन में प्राथमिक क्षेत्रक की संवृद्धि दर 4.1 प्रतिशत वार्षिक को रही। वर्ष 2011 - 15 में भारत में उद्योग क्षेत्रक की संवृद्धि ल दर 5 प्रतिशत रही जबकि इसकी समयावधि में चीन की द्ध संवृद्धि दर 8.1 प्रतिशत रही। वर्ष 2011 - 15 में भारत के सेवा क्षेत्रक की संवृद्धि दर 84 प्रतिशत वार्षिक रही जबकि -प इसी अवधि में चीन के सेवा क्षेत्रक की संवृद्धि दर भी 8.4 प्रतिशत रही। 

प्रश्न 14. 
विगत दो दशकों में भारत तथा पाकिस्तान की सकल घरेलू उत्पाद की संवृद्धि दरों की तुलना करते श हुए यह बताइए कि इसमें क्या परिवर्तन हुआ है?
उत्तर:
विगत दो दशकों में भारत में सकल घरेलू उत्पाद की संवृद्धि दर लगभग समान रही है। भारत में 1980 - 90 के मध्य सकल घरेलू उत्पाद की संवृद्धि दर 5.7 प्रतिशत थी जबकि पाकिस्तान में यह संवृद्धि दर 63 प्रतिशत रही। वर्ष 2011 - 2015 के मध्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद की संवृद्धि दर 6.7 प्रतिशत वार्षिक थी जबकि पाकिस्तान में यह दर 4 प्रतिशत वार्षिक रही। पहले पाकिस्तान की |संवृद्धि दर भारत से अधिक थी किन्तु बाद में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की संवृद्धि दर पाकिस्तान से अधिक हो गई।

प्रश्न 15. 
'ग्रेट लीप फॉरवर्ड' से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
चीन में वर्ष 1958 में 'ग्रेट लीप फॉरवर्ड' अभियान प्रारम्भ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चीन में व्यापक पैमाने पर औद्योगिकीकरण करना था। इस अभियान के तहत लोगों को घरों में ही उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया जिससे तीव्र औद्योगिकीकरण को बल मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में कम्यून प्रारम्भ किए गए जिसमें लोग सामूहिक रूप से खेती करते थे।

प्रश्न 16. 
भारत तथा पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रों की हिस्सेदारी की तुलना कीजिए।
उत्तर:
भारत तथा पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रों की हिस्सेदारी की तुलना अन तालिका से की जा सकती है

क्षेत्रक

 

दान (प्रतिशत में) (2015-2017 में)

भारत

पाकिस्तान

कृषि

17

25

उद्योग

30

21

सेवा

53

54

योग

100

100


उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि भारत तथा पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रकों का योगदान लगभग समान-सा रहा है तथा दोनों ही देशों के सकल घरेलू उत्पाद में सेवा क्षेत्र की भूमिका महत्त्वपूर्ण रही है।

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 17. 
भारत तथा चीन के सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रकों के योगदान की तुलना कीजिए।
उत्तर:
भारत तथा चीन के सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रकों के योगदान में काफी असमानता रही है। इनमें सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रकों के योगदान की| तुलना अग्र तालिका से की जा सकती है।

क्षेत्रक

 

दान (प्रतिशत में) (2015-2017 में)

भारत

पाकिस्तान

कृषि

17

25

उद्योग

30

21

सेवा

53

54

योग

100

100


उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि भारत व चीन में सकल घरेलू उत्पाद में सेवा क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक रहा।

प्रश्न 18. 
भारत तथा पाकिस्तान में विभिन्न क्षेत्रकों में श्रम बल के वितरण की तुलना कीजिए।
उत्तर:
भारत तथा पाकिस्तान में विभिन्न क्षेत्रकों में श्रम बल के वितरण की तुलना निम्न तालिका की सहायता से की जा सकती है

क्षेत्रक

 

दान (प्रतिशत में) (2015-2017 में)

भारत

पाकिस्तान

कृषि

42.7

42

उद्योग

32.8

3.7

सेवा

33.5

5.3

योग

100

100


उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि भारत में कृषि व उद्योग क्षेत्र में पाकिस्तान से अधिक श्रम अनुपात लगा हुआ है, जबकि सेवा क्षेत्र में पाकिस्तान में लगा श्रम बल का अनुपात भारत से अधिक है।

प्रश्न 19. 
चीन में सुधारों के पहले चरण में क्या सुधार किए गए?
उत्तर:
चीन में सुधारों की प्रक्रिया के अन्तर्गत कई चरणों में सुधार किए गए। चीन में पहले चरण में कृषि |
कृषि
विदेशी व्यापार तथा निवेश क्षेत्रकों में सुधार किए गये। उदाहरण के लिए, कृषि क्षेत्रक में कम्यून भूमि को छोटे7 छोटे भूखण्डों में बांट दिया गया जिन्हें अलग - अलग परिवारों  को आवंटित किया गया। वे प्रकल्पित कर देने के बाद भूमि से होने वाली समस्त आय को अपने पास रख सकते थे। इसके अतिरिक्त बड़े पैमाने पर औद्योगिकीकरण हेतु भी प्रयास प्रारम्भ किए गए।

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 20. 
पाकिस्तान में स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् अपनाई विभिन्न नीतियों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
पाकिस्तान में स्वतन्त्रता के पश्चात् योजनाबद्ध विकास के मार्ग को अपनाया तथा मिश्रित अर्थव्यवस्था की अवधारणा को अपनाया गया। 1950 से 1960 के दशकों के अन्त में पाकिस्तान ने अनेक प्रकार की नियन्त्रित नीतियों का प्रारूप लागू किया जिसमें प्रशुल्क संरक्षण तथा प्रतिस्पर्धी आयातों पर प्रत्यक्ष आयात नियन्त्रण करना शामिल था। इसी बीच पाकिस्तान ने हरित क्रान्ति को भी अपनाया। 1970 के दशक में पूँजीगत वस्तुओं के उद्योगों का राष्ट्रीयकरण हुआ तथा बाद में जाकर 1980 के दशक के अन्त में पाकिस्तान ने अराष्ट्रीयकरण पर जोर देना प्रारम्भ कर दिया। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
भारत, चीन तथा पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत, चीन तथा पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान में विभिन्नता पाई जाती है। इन देशों के सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान को निम्न तालिका द्वारा स्पष्ट किया जा सकता हैतालिका : भारत, चीन तथा पाकिस्तान में सकल वर्ष 2015 - 17 में भारत में सकल घरेलू उत्पाद में - सेवा क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक है तथा कृषि क्षेत्र का
योगदान सबसे कम रहा है। वर्ष 2016 - 17 में भारत में सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का योगदान 17 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र का योगदान 30 प्रतिशत तथा सेवा क्षेत्र का योगदान 53 प्रतिशत रहा।

चीन में सकल घरेलू उत्पादन में सबसे अधिक योगदान सेवा क्षेत्र का तथा सबसे कम योगदान कृषि क्षेत्र का रहा। वर्ष 2015 - 17 में चीन के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का योगदान 9 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र का योगदान 43 प्रतिशत तथा सेवा क्षेत्र का योगदान 48 प्रतिशत रहा। पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद में सर्वाधिक योगदान सेवा क्षेत्र का रहा। वर्ष 2015 - 17 में पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का योगदान 25 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र का योगदान 21 प्रतिशत तथा सेवा क्षेत्र का योगदान 54 प्रतिशत रहा।

RBSE Class 11 Economics Important Questions Chapter 10 भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

प्रश्न 2. 
भारत, चीन तथा पाकिस्तान में सकल घरेलू - उत्पाद में वहाँ के श्रम बल के वितरण को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत, चीन तथा पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद में वहाँ के श्रम बल के वितरण में थोड़ी भिन्नता पाई गई। भारत, चीन तथा पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद में श्रम बल के वितरण को निम्न तालिका द्वारा दर्शाया गया है ताभारत, चीन तथा पाकिस्तान में श्रम बल के वितरण में अधिक विषमता नहीं पाई जाती है। भारत में वर्ष 2015 सेवा क्षेत्र में लगा हुआ था। पाकिस्तान में वर्ष 2015 - 17 में कुल श्रम बल का लगभग 42 प्रतिशत कृषि क्षेत्र में, 3.7 प्रतिशत उद्योग क्षेत्र में तथा 35 प्रतिशत भाग सेवा क्षेत्र में लगा हुआ था। चीन में वर्ष 2015 - 17 में कुल श्रम बल का लगभग 175 प्रतिशत भाग कृषि क्षेत्र में लगा हुआ था तथा कुल श्रम बल का 265 प्रतिशत उद्योग क्षेत्र में तथा 56 प्रतिशत भाग सेवा क्षेत्र में लगा हुआ था। तीनों देशों में श्रम बल का सबसे अधिक भाग कृषि क्षेत्र में लगा हुआ था।

Prasanna
Last Updated on July 21, 2022, 2:47 p.m.
Published July 15, 2022