RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

RBSE Class 7 Social Science मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार InText Questions and Answers

पृष्ठ संख्या 49

प्रश्न 1. 
आप बर्फ से बने आवास कहाँ पाते हैं? उन्हें कौन बनाता है एवं वे क्या कहलाते हैं? 
उत्तर:
हम बर्फ से बने आवास टुंड्रा प्रदेश में पाते हैं। एस्कीमो उन्हें बनाते हैं तथा वे इग्लू कहलाते हैं। 

प्रश्न 2. 
परिवहन के उन साधनों की एक सूची बनाएँ जिनका उपयोग आपकी कक्षा के छात्र स्कूल आने के लिए करते हैं। 
उत्तर:
विद्यार्थी स्कूल पैदल, साइकिलों, स्कूल बसों, वान, लोक यातायात साधनों, कार तथा निजी अनुबंध वाहनों से आते हैं। 

पृष्ठ संख्या 52 

प्रश्न 1. 
अंग्रेजी, हिन्दी एवं क्षेत्रीय भाषा के कुछ समाचार पत्रों एवं टी.वी. चैनलों के नाम लिखें। 
उत्तर:
समाचार पत्र-दि टाइम्स ऑफ इण्डिया, द हिन्दू, इण्डियन एक्सप्रेस (अंग्रेजी), दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका (हिन्दी), नवभारत टाइम्स, देशदूत (मराठी), दिव्य भास्कर (गुजसती)। 

टी.वी. समाचार चैनल-आज तक, जी न्यूज, डी.डी. न्यूज (हिन्दी); सी.एन.एन., आईबीएन, बी.बी.सी. (अंग्रेजी), सन टी.वी. (तमिल), एशियानेट (मलयालम)।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

RBSE Class 7 Social Science मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) परिवहन के चार प्रकार क्या हैं? 
उत्तर:
परिवहन के चार प्रकार ये हैं-

  • सड़क मार्ग 
  • रेल मार्ग 
  • जल मार्ग और 
  • वायु मार्ग।

(ख) बस्ती से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
बस्तियाँ, वे स्थान हैं जहाँ लोग अपने घर बनाते हैं। 

(ग) ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या हैं? 
उत्तर:
ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप हैं-कृषि, मत्स्य पालन, वानिकी, दस्तकारी एवं पशुपालन।

(घ) रेलमार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएँ। 
उत्तर:
रेलमार्ग के दो प्रमुख गुण ये हैं-

  • वे यातायात के तीव्र तथा सस्ते मार्ग हैं। 
  • इनसे आवागमन एवं भारी सामान ढोने का कार्य होता है।

(च) संचार से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
संचार दूसरों के पास तक सूचना पहुँचाने की प्रक्रिया है।

(छ) जनसम्पर्क माध्यम क्या हैं? 
उत्तर:
समाचार पत्र, रेडियो एवं टेलीविजन जनसम्पर्क के माध्यम हैं।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 2. 
सही (√) उत्तर चिन्हित कीजिए- 
(क) इनमें से कौन संचार का साधन नहीं है-
(i) टेलीफोन 
(ii) पुस्तक 
(iii) मेज 
उत्तर:
(iii) मेज

(ख) इनमें से कौन-सा सड़क का भूमिगत मार्ग है-
(i) फ्लाईओवर 
(ii) एक्सप्रेस वे 
(iii) सब वे 
उत्तर:
(iii) सब वे 

(ग) किसी द्वीप पर पहुँचने के लिए, निम्न में से कौन-सा यातायात का साधन उपयुक्त है? 
(i) जहाज 
(ii) रेलगाड़ी 
(iii) कार 
उत्तर:
(i) जहाज 

(घ) यातायात का कौनसा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता? 
(i) साइकिल 
(ii) बस 
(iii) हवाईजहाज 
उत्तर:
(i) साइकिल 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

(क) इण्टरनेट 

(i) क्षेत्र जहाँ लोग उत्पादन, व्यापार एवं सेवा कार्य करते हैं

(ख) नहर मार्ग

(ii) आस-पास निर्मित घरों वाले क्षेत्र 

(ग) नगरीय क्षेत्र 

(iii) स्टिल्ट पर मकान 

(घ) सघन बस्ती

(iv) अन्तर्देशीय जलमार्ग

 

(v) संचार का एक साधन

उत्तर:

(क) इण्टरनेट 

(v) संचार का एक साधन

(ख) नहर मार्ग

(iv) अन्तर्देशीय जलमार्ग 

(ग) नगरीय क्षेत्र 

(i) क्षेत्र जहाँ लोग उत्पादन, व्यापार एवं सेवा कार्य करते हैं

(घ) सघन बस्ती

(ii) आस-पास निर्मित घरों वाले क्षेत्र

प्रश्न 4. 
कारण बताइएआज विश्व सिमटता जा रहा है। 
उत्तर:
आज विश्व सिमटता जा रहा है क्योंकि-

  • परिवहन के तीव्रतम साधनों के विकास के फलस्वरूप विश्व के किसी भी भाग में पहुँचने में अब कम समय लगता है। 
  • संचार के साधनों के विकास के कारण समस्त विश्व के देश आपस में जुड़ गए हैं। अब सेलुलर फोन, इंटरनेट आदि साधनों से किसी भी देश में बैठे व्यक्ति से तुरंत सम्पर्क किया जा सकता है।
  • विश्व व्यापार के चलते अब विश्व के अधिकांश देश अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी न किसी रूप में एक-दूसरे पर आश्रित हो गए हैं। 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 5. 
क्रियाकलाप-
(क) अपने स्थानीय क्षेत्र में एक सर्वेक्षण करें एवं देखें कि लोग अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए कितने साधनों का उपयोग करते हैं-
(i) परिवहन के दो से अधिक साधन। 
(ii) परिवहन के तीन से अधिक साधन। 
(iii) पैदल तय की जाने वाली दूरी में ही रहते हैं। 
उत्तर:
अपने विषय अध्यापक एवं सहपाठियों की सहायता से विद्यार्थी यह कार्य स्वयं करें। 

(ख) निम्नलिखित परिस्थितियों में आप संचार के किस साधन को प्राथमिकता देंगे? 
(i) आपके दादाजी अचानक बीमार पड़ गए। आप डॉक्टर को कैसे सूचित करेंगे? 
(ii) आपकी माँ पुराने घर को बेचना चाहती है। आप इस समाचार को दूसरों तक कैसे पहुँचायेंगे? 
(iii) आप अपने चचेरे भाई के विवाह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जिसके कारण आप अगले दो दिन स्कूल से अनुपस्थित रहेंगे। आप अपने शिक्षक को कैसे सूचित करेंगे? 
(iv) आपका मित्र अपने परिवार के साथ न्यूयार्क घूमने जा रहा है। आप उसके साथ प्रतिदिन कैसे सम्पर्क में रहेंगे? 
उत्तर:
(i) टेलीफोन से
(ii) समाचार पत्र से
(iii) प्रार्थना पत्र द्वारा
(iv) सेलुलर फोन/इण्टरनेट से।

admin_rbse
Last Updated on June 14, 2022, 10:09 a.m.
Published June 13, 2022