RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 8 बाज़ार में एक कमीज़

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 8 बाज़ार में एक कमीज़ Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 8 बाज़ार में एक कमीज़

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न 1. 
स्वप्ना ने कपास की खेती करने के लिए स्थानीय व्यापारी से कितने रुपये उधार लिए-
(अ) 2500 रु. 
(ब) 2000 रु. 
(स) 3000 रु. 
(द) 1500 रु. 
उत्तर:
(अ) 2500 रु. 

प्रश्न 2. 
संसार के विशाल कपड़ा बाजारों में से एक है-
(अ) कुरनूल का कपड़ा बाजार
(ब) दिल्ली का कपड़ा बाजार 
(स) मुंबई का कपड़ा बाजार 
(द) इरोड़ का कपड़ा बाजार 
उत्तर:
(द) इरोड़ का कपड़ा बाजार 

प्रश्न 3. 
वह व्यवस्था जिसमें व्यापारी कच्चा माल देता है और तैयार माल लेता है, कहलाती है-
(अ) जजमानी 
(ब) दादन 
(स) उधारी
(द) मुनाफा 
उत्तर:
(ब) दादन 

प्रश्न 4. 
निम्न में से किसे बाजार में अधिक लाभ प्राप्त होता है-
(अ) दर्जी
(ब) बुनकर 
(स) किसान
(द) व्यापारी 
उत्तर:
(द) व्यापारी

प्रश्न 5. 
इरोड़ कपड़ा बाजार है-
(अ) आंध्रप्रदेश में 
(ब) महाराष्ट्र में 
(स) तमिलनाडु में 
(द) कर्नाटक में 
उत्तर:
(स) तमिलनाडु में

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 8 बाज़ार में एक कमीज़

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. व्यापारी ने स्वप्ना से वादा करवा लिया था कि वह अपनी सारी. रुई उसे ही ............ । 
2. इरोड का कपड़ा बाजार संसार के ................ बाजारों में से एक है। 
3. बाजारों की एक श्रृंखला रुई के उत्पादनकर्ता को सुपरमार्केट के ................ से जोड़ देती है। 
4. बाजार से ................ लोग ही प्रायः सर्वाधिक कमाई करते हैं। 
5. बड़े-बड़े स्टोर्स के स्वामी केवल अपनी ................. पर ही व्यापार करते हैं। 
उत्तर:
1. बेचेगी 
2. विशाल 
3. खरीदार 
4. धनवान, शक्तिशाली 
5. शर्तों। 

सत्य/असत्य कथन छाँटिये-

1. कपास की खेती में बहुत अधिक निवेश करने की जरूरत पड़ती है। 
2. स्वप्ना ने अपनी रुई कुरनूल के बाजार में जाकर बेची। 
3. कपड़ा बुनने वाले बुनकरों के बाजार में पावरलूम करघे हैं।
4. बुनकर तैयार किए हुए कपड़े को बेचने के लिए शहर में व्यापारी के पास ले आते हैं।
5. बड़े-बड़े स्टोर्स के स्वामी ग्राहकों की ओर से की जा रही शर्तों को देखते हुए वस्त्र निर्यात फैक्ट्री मालिक अपनी फैक्ट्री बद कर देता है। 
उत्तर:
1. सत्य 
2. असत्य 
3. असत्य 
4. सत्य 
5. असत्य 

निम्नलिखित का सही-मिलान कीजिए-

1. दादन व्यवस्था

(अ) वस्त्र निर्यातक

2. सहकारी व्यवस्था

(ब) सहायक मजदूर

3. एक गार्मेंट फैक्ट्री

(स) धनवान और शक्तिशाली लोग

4. धागे काटना, बटन लगाना

(द) बुनकरों की सामूहिक व्यवस्था

5. सर्वाधिक कमाई

(य) व्यापारी और बुनकरों के बीच की व्यवस्था

उत्तर:

1. दादन व्यवस्था

(य) व्यापारी और बुनकरों के बीच की व्यवस्था

2. सहकारी व्यवस्था

(द) बुनकरों की सामूहिक व्यवस्था

3. एक गार्मेंट फैक्ट्री

(अ) वस्त्र निर्यातक

4. धागे काटना, बटन लगाना

(ब) सहायक मजदूर

5. सर्वाधिक कमाई

(स) धनवान और शक्तिशाली लोग

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 8 बाज़ार में एक कमीज़

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
एक कमीज की कहानी कहाँ से शुरू होती है? 
उत्तर:
एक कमीज की कहानी कपास के उत्पादन से प्रारंभ होती है। 

प्रश्न 2. 
स्वप्ना कौन थी? 
उत्तर:
स्वप्ना एक छोटी कपास उत्पादक किसान थी। 

प्रश्न 3. 
स्वप्ना ने अपनी रुई किसे बेची? 
उत्तर:
स्वप्ना ने अपनी रुई स्थानीय व्यापारी को बेची। 

प्रश्न 4. 
दादन व्यवस्था क्या है? 
उत्तर:
व्यापारी और बुनकरों के बीच की वह व्यवस्था 'दादन व्यवस्था' कहलाती है, जिसमें व्यापारी कच्चा माल देता है और तैयार माल लेता है। 

प्रश्न 5. 
सहकारी संस्था क्या है? 
उत्तर:
एक सहकारी संस्था वह है जिसमें समान हित के लोग इकट्ठे होकर परस्पर लाभ के लिए काम करते हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 8 बाज़ार में एक कमीज़

प्रश्न 6. 
बाजार में गरीबों के शोषण की समस्या के समाधान के क्या रास्ते हैं? 
उत्तर:

  • उत्पादक मिलकर सहकारी संस्था बनाएँ। 
  • कानूनों का दृढ़ता से पालन हो। 

प्रश्न 7. 
जिनिंग मिल क्या है? 
उत्तर:
जिनिंग मिल वह फैक्ट्री है जहाँ रुई के गोलों से बीज अलग किए जाते हैं तथा रुई को दबाकर गट्ठर बनाए जाते हैं। 

प्रश्न 8. 
निर्यातक से क्या आशय है? 
उत्तर:
निर्यातक वह व्यक्ति होता है जो विदेशों में माल बेचता है। 

प्रश्न 9. 
बाजार से क्या लाभ है? 
उत्तर:
बाजार लोगों को काम करने, उन चीजों को बनाने और बेचने का अवसर देता है, जो वे उगाते व बनाते हैं। 

प्रश्न 10. 
गरीबों को किन बातों के लिए धनी व शक्तिशाली लोगों पर निर्भर रहना पड़ता है? 
उत्तर:
गरीबों को ऋण के लिए, कच्चा माल प्राप्त करने, अपना सामान बेचने के लिए तथा नौकरी प्राप्त करने के लिए धनी व शक्तिशाली लोगों पर निर्भर रहना पड़ता है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 8 बाज़ार में एक कमीज़

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
कपास के छोटे किसानों को प्रायः पैसा उधार क्यों लेना पड़ता है? 
उत्तर:
कपास की खेती में बहुत अधिक निवेश करने की जरूरत पड़ती है, जैसे-उर्वरक, कीटनाशक आदि। इन पर किसानों को काफी व्यय करना पड़ता है। प्रायः छोटे किसानों को इन खर्चों की पूर्ति के लिए पैसा उधार लेना पड़ता है। 

प्रश्न 2. 
कमीज की कहानी की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:

  • किसान कपासमंडी में व्यापारी को रुई बेचते हैं। 
  • व्यापारी जिनिंग मिलों को रुई बेचते हैं। 
  • जिनिंग मिलें कपास से बीज हटाती हैं और दबाकर कपास के गट्ठर बनाती हैं। 
  • सूत कातने की मिलें कपास के गट्ठर खरीद लेती हैं तथा कपास से धागा बनाती हैं तथा व्यापारियों को धागा बेच देती हैं। 
  • सूत के व्यापारी बुनकरों को सूत देते हैं। 
  • बुनकर कपड़ा तैयार करके लाते हैं। 
  • गार्मेंट निर्यातक, कमीजें बनाने के लिए व्यापारी से कपड़ा खरीदती हैं। 
  • वस्त्र निर्यातक, विदेशी व्यवसायी को कमीजें बेचते हैं। 
  • ग्राहक सुपरमार्केट से इन कमीजों को खरीदते हैं। 

प्रश्न 3. 
दादन व्यवस्था से बुनकरों को प्राप्त होने वाले लाभ लिखिए। 
उत्तर:
दादन व्यवस्था से बुनकरों को निम्नलिखित लाभ होते हैं-

  • बुनकरों को सूत खरीदने के लिए पैसा नहीं लगाना पड़ता है। 
  • दादन व्यवस्था में तैयार कपड़ों के बेचने की व्यवस्था हो जाती है। 
  • बुनकरों को प्रारंभ से ही पता चल जाता है कि उन्हें कौनसा कपड़ा बनाना है और कितना बनाना है? 

प्रश्न 4. 
इरोड़ के कपड़ा बाजार पर एक टिप्पणी लिखिये। 
उत्तर:
इरोड़ का कपड़ा बाजार-

  • तमिलनाडु में सप्ताह में दो बार लगने वाला इरोड़ का कपड़ा बाजार संसार के विशाल बाजारों में से एक है। 
  • इस बाजार में कई प्रकार का कपड़ा बेचा जाता है। 
  • आसपास के गाँवों में बुनकरों द्वारा बनाया गया कपड़ा भी इस बाजार में बिकने के लिए आता है।
  • बाजार के कपड़ा व्यापारी इस कपड़े को खरीदते हैं। 
  • दक्षिण भारत के शहरों के अन्य व्यापारी भी इस बाजार में कपड़ा खरीदने आते हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 8 बाज़ार में एक कमीज़

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
सहकारी संस्थाओं से आप क्या समझते हैं? बुनकरों के हितों की रक्षा के लिए सहकारी संस्थाओं के योगदान को समझाते हुए बताइए कि सरकार इन संस्थाओं को किस प्रकार सहयोग करती है? 
उत्तर:
सहकारी संस्थाओं से आशय-एक सहकारी संस्था, वह संस्था है जिसमें समान हित के लोग इकट्ठे होकर परस्पर लाभ के लिए कार्य करते हैं। 

बुनकरों की सहकारी संस्थाओं का योगदान-
(i) दादन व्यवस्था में व्यापारी बुनकरों को बहुत कम पैसा देते हैं। व्यापारियों के अपनी निर्भरता को कम करने और बुनकरों की आय बढ़ाने के लिए सहकारी संस्था एक साधन है।

(ii) बुनकरों की सहकारी संस्था में बुनकर एक समूह बनाकर कुछ गतिविधियाँ सामूहिक रूप से करते हैं। यथा-
(अ) वे व्यापारी से सूत प्राप्त करते हैं और उसे बुनकरों में बाँट देते हैं। 
(ब) सहकारी संस्था विक्रय का भी कार्य करती है। इस तरह व्यापारी की भूमिका. समाप्त हो जाती है और बुनकरों को कपड़ों का उचित मूल्य प्राप्त होता है। 

सरकार द्वारा सहकारी संस्थाओं को सहयोग-

  • कभी-कभी सरकार, उचित मूल्य पर सहकारी संस्थाओं से कपड़ा खरीद कर उनकी मदद करती है। जैसा कि तमिलनाडु में सरकार, स्कूल में निःशुल्क गणवेश योजना चलाती है। 
  • सरकार इसके लिए पावरलूम बुनकरों की सहकारी संस्था से कपड़ा लेती है। 
  • सरकार, हस्तकरघा बुनकर सहकारी समिति से भी कपड़ा खरीदकर 'को-ऑपटेक्स' नामक दुकानों के माध्यम से बेचती है।
admin_rbse
Last Updated on June 17, 2022, 4:44 p.m.
Published June 16, 2022