RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

RBSE Class 7 Social Science हमारी बदलती पृथ्वी InText Questions and Answers

पृष्ठ संख्या 14

क्रियाकलापं-

प्रश्न 1. 
भूकंप के पश्चात् समाचार पत्रों के मुख्य समाचारों के रूप में दिया गया 'भूकम्प-एक वस्तुस्थिति अध्ययन' पढ़ें। इस घटना को क्रमानुसार श्रेणीबद्ध करें।
उत्तर:
इस घटना को समाचारों की शीर्षकों के अनुसार निम्न प्रकार श्रेणीबद्ध किया जा सकता है-

  • भुज में भूकम्प के झटके 
  • भुज की तबाही 
  • शहर में आग 
  • स्कूल सर्वाधिक प्रभावित 
  • भूकम्प प्रभावित क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा 
  • मुख्यमंत्री की केन्द्र से अपील तथा 
  • भुज में निराशाजनक राहत।

यदि 'भूकम्प-एक वस्तुस्थिति अध्ययन' के समाचारों में दिए गए क्रमांक के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाये तो वह इस प्रकार होगा- 1 → 4 →5 → 2 → 6 → 7 → 3 

प्रश्न 2. 
कल्पना करें कि यदि स्कूल समय के बीच में अचानक भूकम्प आ जाए, तो आप अपनी सुरक्षा के लिए क्या करेंगे? 
उत्तर:
यदि स्कूल समय के बीच में अचानक भूकम्प आ जाए तो हम अपनी सुरक्षा के लिए-

  • निम्न स्थानों का आश्रय लेंगे-मेज के नीचे, दीवार के अंदरूनी कोने में। 
  • इनसे दूर रहेंगे-आग लगने वाले स्थान, चिमनी के आस-पास, टूट सकने वाली खिड़कियाँ, दर्पण एवं तस्वीर फ्रेम। 
  • आपदा का समाना विश्वास के साथ करेंगे। 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

पृष्ठ संख्या 16 

प्रश्न 1. 
विश्व की कुछ नदियों के नाम ढूँढ़ें, जो डेल्टा का निर्माण करती हैं। 
उत्तर:
डेल्टा का निर्माण करने वाली विश्व की कुछ नदियाँ ये हैं-

  • मिसिसिपी 
  • जाइरे 
  • अमेजन 
  • नील 
  • गंगा 
  • वांग हो 
  • इरावदी 
  • सिंधु तथा 
  • यांगतिशी

RBSE Class 7 Social Science हमारी बदलती पृथ्वी Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) प्लेटें क्यों घूमती हैं? 
(ख) बहिर्जनिक एवं अन्तर्जनित बल क्या है? 
(ग) अपरदन क्या है? 
(घ) बाढ़कृत मैदान का निर्माण कैसे होता है? 
(च) बालू टिब्बा क्या है? 
(छ) समुद्री पुलिन का निर्माण कैसे होता है? 
(ज) चापझील क्या है? 
उत्तर:
(क) प्लेटों के घूमने का कारण-पृथ्वी के अन्दर पिघला हुआ मैग्मा एक वृत्तीय रूप में घूमता रहता है और मैग्मा में होने वाली गति के कारण प्लेटें घूमती हैं। 

(ख) (i) बहिर्जनिक बल-जो बल पृथ्वी की सतह पर उत्पन्न होते हैं, उन्हें बहिर्जनिक बल कहते हैं। 
(ii) अन्तर्जनित बल-जो बल पृथ्वी के आंतरिक भाग में घटित होते हैं, उन्हें अंतर्जनित बल कहा जाता है। 

(ग) अपरदन से आशय-भू-दृश्य पर जल, पवन एवं हिम जैसे विभिन्न घटकों के द्वारा होने वाले क्षय को अपरदन कहते हैं।

(घ) बाढ़कृत मैदान का निर्माण-कभी-कभी नदी अपने तटों से बाहर बहने लगती है। फलस्वरूप निकटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ आ जाती है। बाढ़ के कारण नदी, तटों के निकटवर्ती क्षेत्रों में महीन मिट्टी एवं अन्य पदार्थों का निक्षेपण करती है, जिसे अवसाद कहते हैं। इससे समतल उपजाऊ बाढ़कृत मैदान का निर्माण होता है।

(च) बालू टिब्बा से आशय-रेगिस्तानों में पवन चलने पर, यह अपने साथ रेत को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाती है। जब पवन का बहाव रुकता है तो यह रेत गिरकर छोटी पहाड़ी बनाती है। इसको बालू टिब्बा कहते हैं।

(छ) समुद्री पुलिन का निर्माण-समुद्री तरंगें किनारों पर अवसाद जमा कर समुद्री पुलिन का निर्माण करती हैं। 

(ज) चापझील से आशय-जब नदी मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है, तो वह मोड़दार मार्ग पर बहने लगती है, जिन्हें विसर्प कहते हैं। विसर्यों के किनारों पर लगातार अपरदन और निक्षेपण से विसर्प लप के सिरे निकट आते-जाते हैं। समय के साथ विसर्प लूप नदी से कट जाते हैं और एक अलग झील बनाते हैं, जिसे चापझील कहते हैं।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

प्रश्न 2. 
सही (√) उत्तर चिहिन्त कीजिए-
(क) इनमें से कौन-सी समुद्री तरंग की विशेषता नहीं है?
(i) शैल 
(ii) किनारा 
(iii) समुद्री गुफा 
उत्तर:
(ii) किनारा 

(ख) हिमनद की निक्षेपण विशेषता है-
(i) बाढ़कृत मैदान 
(ii) पुलिन 
(iii) हिमोढ़ 
उत्तर:
(iii) हिमोढ़ 

(ग) पृथ्वी की आकस्मिक गतियों के कारण कौन-सी घटना होती है? 
(i) ज्वालामुखी 
(ii) वलन 
(iii) बाढ़कृत मैदान 
उत्तर:
(i) ज्वालामुखी 

(घ) छत्रक शैलें पाई जाती हैं-
(i) रेगिस्तान में 
(ii) नदी घाटी में 
(iii) हिमनद में 
उत्तर:
(i) रेगिस्तान में 

(च) चापझील यहाँ पायी जाती हैं-
(i) हिमनद 
(ii) नदी घाटी
(iii) रेगिस्तान 
उत्तर:
(ii) नदी घाटी

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

(क) हिमनद

(i) समुद्री तट 

(ख) विसर्प

(ii) छत्रक शैल 

(ग) पुलिन

(iii) बर्फ की नदी  

(घ) बालूटिब्बा

(iv) नदियाँ

(च) जलप्रपात

(v) पृथ्वी का कंपन

(छ) भूकंप

(vi) समुद्र भृगु

 

(vii) कठोर संस्तर शैल

 

(viii) रेगिस्तान 

उत्तर:

(क) हिमनद

(iii) बर्फ की नदी

(ख) विसर्प

(iv) नदियाँ

(ग) पुलिन

(i) समुद्री तट

(घ) बालूटिब्बा

(viii) रेगिस्तान

(च) जलप्रपात

(vii) कठोर संस्तर शैल 

(छ) भूकंप

(v) पृथ्वी का कंपन

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

प्रश्न 4. 
कारण बताइए-
(क) कुछ शैल क्षत्रक के आकार में होते हैं। 
(ख) बाढ़कृत मैदान बहुत उपजाऊ होते हैं। 
(ग) समुद्री गुफा स्टैक के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
(घ) भूकंप के दौरान इमारतें गिरती हैं। 
उत्तर:
(क) कुछ शैल क्षत्रक के आकार में होते हैं क्योंकि-

  • मरुस्थीय क्षेत्रों में पवन के साथ गति करने वाले रेत के कण मार्ग में पड़ने वाली चट्टानों के निचले भागों से टकराकर धीरे-धीरे उन्हें अपरदित करते हैं। अपरदन क्षमता धरातल के निकट अधिक होने के कारण चट्टानों का निचला भाग तेजी से अपरदित होता है। 
  • कुछ समय पश्चात् जब नीचे का भाग अपरदित होकर पतला रह जाता है तब वह चट्टान छातेनुमा हो जाती है। छातेनुमा आकार हो जाने के कारण ही उसे छत्रक शैल कहते हैं। 

(ख) बाढकृत मैदान बहुत उपजाऊ होते हैं क्योंकि- 

  • बाढ़ के समय नदी अपने तटों को पार कर एक बड़े भूभाग को जलमग्न कर देती है। 
  • बाढ़ का जल अपने साथ बहाकर लाए गए अपरदित पदार्थों को उस क्षेत्र में जमा कर देता है। 
  • इन नए कणों के जमाव के कारण बाढ़कृत मैदान अधिक उपजाऊ होते हैं। 

(ग) समुद्री गुफा स्टैक के रूप में परिवर्तित हो जाती है क्योंकि-

  • समुद्री लहरें किनारे की मुलायम चट्टानों को तेजी से अपरदित करती हैं, जबकि कठोर चट्टानें धीरे-धीरे अपरदित होती हैं। इस प्रकार निरंतर अपरदन के चलते कठोर चट्टानों के बीच में जो मुलायम चट्टान होती है, वह अपरदित हो जाती है और कठोर चट्टानों में एक गुफानुमा आकृति बनती है जिसे समुद्री गुफा कहते हैं। 
  • इन गुफाओं के बड़े होते जाने पर इनमें केवल छत ही बचती है, जिससे तटीय मेहराब बनते हैं। 
  • लगातार अपरदन छत को भी तोड़ देता है और केवल दीवारें बचती हैं। दीवारों जैसी इन आकृतियों को ही स्टैक कहते हैं। 

(घ) भूकंप के दौरान इमारतें गिरती हैं क्योंकि अधिकांश इमारतें भूकम्परोधी नहीं होतीं। ऐसी इमारतें भूकंपीय तरंगों के झटकों को झेलने में असफल रहती हैं।

admin_rbse
Last Updated on June 13, 2022, 9:13 a.m.
Published June 10, 2022