RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 9 समानता के लिए संघर्ष

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 9 समानता के लिए संघर्ष Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 9 समानता के लिए संघर्ष

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न 1. 
निम्न में से किससे गरीबों को परेशानी होती है-
(अ) निजीकरण 
(ब) लिंग-भेद 
(स) जातिवाद 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2. 
निम्न में जिस चीज की कमी, गरीबों को उनका व्यवसाय स्थापित करने में कठिनाई पैदा करती है, वह है-
(अ) संसाधनों की कमी 
(ब) कुशलता की कमी 
(स) समय की कमी 
(द) साहस की कमी 
उत्तर:
(अ) संसाधनों की कमी

प्रश्न 3. 
हजारों लोगों को विस्थापित किया है-
(अ) बाँधों के निर्माण ने 
(ब) अभयारण्यों के निर्माण ने 
(स) सड़कों के निर्माण ने 
(द) उपर्युक्त सभी ने 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी ने 

प्रश्न 4. 
तवा है-
(अ) एक वस्तु 
(ब) एक नदी 
(स) एक पुल 
(द) एक बस्ती 
उत्तर:
(ब) एक नदी

प्रश्न 5. 
तवा मत्स्य संघ है-
(अ) मछुआरों का 
(ब) कृषकों का 
(स) पशुपालकों का 
(द) व्यापारियों का 
उत्तर:
(अ) मछुआरों का

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 9 समानता के लिए संघर्ष

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. ........... और ......... का अभाव आज भी भारतीय समाज में विषमता और असमानता के सबसे बड़े कारणों में से एक है। 
2. धर्म, जाति और लिंग के आधार पर आज भी भारत में लोगों से ............... का व्यवहार किया जाता है।
3. कुछ लोग समानता के लिए किये गये संघर्षों के कारण ................... से पहचाने जाते हैं। 
4. लोगों और समुदायों का ................. हमारे देश में एक बड़ी समस्या का रूप ले चुका है। 
5. ........... सतपुड़ा के जंगलों से विस्थापित लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहा है। 
उत्तर:
1. गरीबी, संसाधनों, 
2. असमानता 
3. सम्मान 
4. विस्थापन 
5. तवा मत्स्य संघ। 

सत्य/असत्य कथन छाँटिये-

1. वयस्क मताधिकार से हमारे भीतर समानता का भाव विकसित होता है। 
2. विस्थापितों में से अधिकांश लोग धनी होते हैं। 
3. विस्थापित किये गए लोगों के न केवल काम-धंधे प्रभावित होते हैं, बल्कि उनके बच्चों की पढ़ाई भी गंभीर रूप से प्रभावित होती है। 
4. 'तवा मत्स्य संघ' शहरों से झुग्गी झोंपड़ियों से विस्थापित किए गए लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहा है। 
5. तवा मत्स्य संघ के साथ जुड़कर मछुआरों ने लगातार अपनी आय में इजाफा दर्ज किया। 
उत्तर:
1. सत्य 
2. असत्य 
3. सत्य 
4. असत्य 
5. सत्य 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
किन्हीं कारकों का उल्लेख कीजिए जिनके आधार पर आज भी भारत के लोगों में असमानता का व्यवहार किया जाता है। 
उत्तर:

  • गरीबी 
  • धर्म 
  • लिंग 
  • जाति। 

प्रश्न 2. 
'तवा मत्स्य संघ' क्या है?
उत्तर:
'तवा मत्स्य संघ' मछुआरों की सहकारी समितियों का एक संघ है जो सतपुड़ा के जंगलों से विस्थापित लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहा है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 9 समानता के लिए संघर्ष

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
लोकतंत्र में व्यक्ति और समुदाय का स्वाभिमान और गरिमा कब बनी रह सकती है? 
उत्तर:
लोकतंत्र में व्यक्ति और समुदाय का स्वाभिमान और गरिमा तभी बनी रह सकती है, जब उसके पास अपनी और परिवार की सभी जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन हों और उनके साथ कोई भेदभाव न किया जाये।

प्रश्न 2. 
लोकतंत्र के लिए प्रमुख चुनौतियाँ कौनसी हैं? 
उत्तर:
समता का मूल्य लोकतंत्र के केन्द्र में है। लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण, संचार के माध्यमों पर व्यावसायिक घरानों का बढ़ता दबाव और नियंत्रण, महिलाओं के श्रम को कम मूल्य देना और किसानों की बेहद कम आय होना आदि लोकतंत्र की प्रमुख चुनौतियाँ हैं।

प्रश्न 3. 
लोकतंत्र की चुनौतियों से संबंधित मुद्दे किससे जुड़े हुए हैं ?
उत्तर:
लोकतंत्र की चुनौतियों से संबंधित मुद्दे सीधे गरीबों को प्रभावित करते हैं और समाज में उपेक्षित समुदायों से जुड़े हुए हैं। ये देश में सामाजिक और आर्थिक समानता से जुड़े मुद्दे हैं। 

प्रश्न 4. 
असमानता के विरुद्ध रचनात्मक अभिव्यक्ति किस प्रकार की जा रही है? 
उत्तर:
असमानता के विरुद्ध रचनात्मक अभिव्यक्ति-

  • कुछ लोग असमानता के विरुद्ध अपनी कलम, अपनी आवाज अथवा अन्य कलाओं, जैसे-नृत्य, संगीत आदि का प्रयोग ध्यान आकृष्ट करने के लिए करते हैं। 
  • लेखक, गायक, नर्तक और कलाकार भी असमानता के विरुद्ध संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। 
  • अक्सर कविताएँ, गीत, कहानियाँ न सिर्फ हमें प्रेरित करती हैं बल्कि वे समानता में हमारे विश्वास को ढूंढ़ भी करती हैं तथा हमें सही दिशा में चलना भी सिखाती हैं। 

प्रश्न 5. 
'कुछ लोग समानता के लिए किये गए संघर्ष के कारण सम्मान से पहचाने जाते हैं।' क्यों? 
उत्तर:
कुछ लोग समानता के लिए किये गए संघर्ष के कारण सम्मान से पहचाने जाते हैं क्योंकि-

  • ये वे लोग हैं जो अपने साथ या अपने सामने किये जा रहे किसी भेदभाव के विरुद्ध उठ खड़े हुए। 
  • इन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को उसकी मानवीय गरिमा के साथ स्वीकार किया। 
  • इन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की मानवीय गरिमा को धर्म और समुदाय से ऊपर माना।
  • समानता के लिए किये गए संघर्ष के कारण इनकी एक महत्त्वपूर्ण पहचान बन जाती है और समता की लड़ाई में बड़ी संख्या में लोग उनके साथ हो जाते हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 9 समानता के लिए संघर्ष

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
तवा मत्स्य संघ का निर्माण क्यों तथा कैसे हुआ? उसकी सफलता का क्या कारण रहा? 
उत्तर:
(अ) तवा नदी पर बाँध का निर्माण और विस्थापन-(i) छिंदवाड़ा जिले की महादेव पहाड़ियों से निकलने वाली तवा नदी पर 1958-1978 के मध्य एक बाँध बना । जंगल के बड़े हिस्से के साथ ही बहुत-सी कृषि भूमि भी बाँध में डूब गई, जिससे जंगल के निवासी अपना सबकुछ खो बैठे। इनमें से कुछ विस्थापितों ने जीवनयापन के लिए बाँध के आस-पास रहकर थोड़ी-बहुत खेती के अलावा मछली पकड़ने का व्यवसाय आरंभ किया। 

(ब) तवा मत्स्य संघ का निर्माण-

  • 1994 में सरकार ने तवा बाँध के क्षेत्र में मछली पकड़ने का काम निजी ठेकेदारों को सौंप दिया। इन ठेकेदारों ने स्थानीय लोगों को काम से अलग कर दिया और बाहरी क्षेत्र से सस्तें श्रमिकों को ले आए। 
  • ठेकेदारों ने गुंडे बुलाकर गाँव वालों को धमकियाँ देना आरंभ कर दिया, क्योंकि लोग वहाँ से हटने को तैयार नहीं थे।
  • गाँव वालों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ने और संगठन बनाने का निश्चय किया। इस तरह 'तवा मत्स्य संघ' नाम के संगठन को बनाया गया।

(स) तवा मत्स्य संघ का संघर्ष और सफलता-

  • नवगठित 'तवा मत्स्य संघ' ने सरकार से माँग की कि लोगों के जीवन निर्वाह के लिए बाँध में मछलियाँ पकड़ने के काम को जारी रखने की अनुमति दी जाये। 
  • अपनी माँग को पूरा कराने के लिए उसने सरकार पर दबाव बनाने के लिए 'चक्का जाम' शुरू किया। 
  • तवा मत्स्य संघ के प्रतिरोध को देखकर 1996 में मध्य प्रदेश सरकार ने तय किया कि तवा बाँध के जलाशय से मछली पकड़ने का अधिकार यहाँ के विस्थापितों को ही दिया जाएगा। दो महीने बाद सरकार ने तवा मत्स्य संघ को बाँध में मछली पकड़ने के लिए 5 वर्ष का पट्टा (लीज) देना स्वीकार कर लिया। 

इस प्रकार ग्रामीणों के एकजुट होकर संघर्ष करने से 'तवा मत्स्य संघ' को सफलता मिली। 

प्रश्न 2. 
"लोगों को जब आजीविका का अधिकार |मिलता है, तो वे अच्छे प्रबंधन के गुणों का भी परिचय देते हैं।" तवा मत्स्य संघ के संदर्भ में इसे स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
1996 में तवा बाँध में मछली पकड़ने का अधिकार मछुआरों को मिला और तवा मत्स्य संघ के साथ जुड़कर मछुआरों ने लगातार अपनी आय में भी वृद्धि की क्योंकि उन्होंने मछली व्यवसाय का प्रबंधन अच्छी प्रकार से किया। यथा-

  • मछुआरों ने एक सहकारी समिति बनाई, जो पकड़ी गई मछलियों की प्रत्येक खेप की उचित कीमत सीधे उन्हें देती है।
  • यह सहकारी समिति इसके बाद की प्रक्रिया में भी शामिल होती है। सारा माल बाजार तक पहुँचाना और वहाँ भी उचित मूल्य प्राप्त करना समिति का ही काम है। 
  • ये मछुआरे अब पहले की तुलना में तीन गुना ज्यादा कमाने लगे।
  • तवा मत्स्य संघ ने 'जाल' खरीदने और रखरखाव की जरूरत के लिए मछुआरों को ऋण देने की भी व्यवस्था की है।
  • मछुआरों के लिए अच्छी आमदनी प्राप्त करने के साथ साथ तवा मत्स्य संघ ने इस बात की भी व्यवस्था की है कि जलाशय में मछलियों को ठीक ढंग से पलने-बढ़ने की स्थितियाँ मिलें। 

इस प्रकार तवा मत्स्य संघ ने सभी के सामने यह बात सिद्ध कर दी है कि लोगों को जब आजीविका का अधिकार मिलता है, तो वे अच्छे प्रबंधन के गुणों का परिचय भी देते हैं।

admin_rbse
Last Updated on June 17, 2022, 6:08 p.m.
Published June 16, 2022