RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Solutions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

RBSE Class 7 Social Science प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन InText Questions and Answers

पृष्ठ संख्या 39

प्रश्न 1. 
क्या आप बता सकते हैं कि चढ़ाई के साथ सलीमा ने प्राकृतिक वनस्पतियों में क्या परिवर्तन देखा? हिमालय में गिरिपाद से लेकर ऊँचाई तक सलीमा ने किस प्रकार की वनस्पति देखी? 
उत्तर:
चढ़ाई के साथ सलीमा ने देखा कि चढ़ाई के साथसाथ जलवायु, मिट्टी की परत की मोटाई तथा ढाल में हुए परिवर्तनों के कारण प्राकृतिक वनस्पति की विशेषताओं में भी परिवर्तन हो जाता है। उसने देखा कि गिरिपाद में स्थित साल और सागवान के घने वृक्ष धीरे-धीरे अदृश्य हो गए तथा पर्वत की ढलानों पर नुकीली पत्तियों तथा शंकुधारी वृक्ष दिखने लगे। 

पृष्ठ संख्या 41

प्रश्न 1. 
भारत में शीतोष्ण सदाबहार एवं शीतोष्ण पर्णपाती वन कहाँ पाए जाते हैं? उन राज्यों के नाम बताएँ। 
उत्तर:

  • भारत में शीतोष्ण सदाबहार वन-नागालैण्ड, त्रिपुरा, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल तथा असम में पाये जाते हैं। 
  • यहाँ शीतोष्ण पर्णपाती वन झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ तथा केरल में पाए जाते हैं।

प्रश्न 2. 
भारत में अधिकतर किस प्रकार के वन पाए जाते हैं? 
उत्तर:
भारत में अधिकतर शीतोष्ण पर्णपाती तथा मानसूनी वन पाए जाते हैं। 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

पृष्ठ संख्या 43 

प्रश्न 1. 
अपने आस-पास नरम तथा दृढ़ काष्ठ से बनी वस्तुओं पर ध्यान दें।
उत्तर:
दृढ़ काष्ठ की वस्तुएँ-पलंग, कपबोर्ड, दरवाजे, खिडकियाँ, मेज, कुर्सी आदि। 
नरम काष्ठ-माचिस, पैकिंग सामान, कागज आदि। 

प्रश्न 2. 
अपने बड़ों से अपने आस-पास के वृक्षों के नाम पता करें। 
उत्तर:
विद्यार्थी अपने आस-पास के क्षेत्रों के वृक्षों के नाम पता करें। (संकेत-अधिकांशतः पीपल, नीम, आम, जामुन, इमली आदि के वृक्ष पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं।) 

पृष्ठ संख्या 44

प्रश्न 1. 
क्या आप भारत के बड़े रेगिस्तान का नाम बता सकते हैं? 
उत्तर:
भारत के बडे रेगिस्तान का नाम थार का रेगिस्तान है। 

प्रश्न 2. 
रेगिस्तान के कुछ जानवरों के नाम बताएँ। 
उत्तर:
रेगिस्तान के जानवर हैं-हिरण, बारहसिंगा, ऊँट, लोमड़ी आदि। 

प्रश्न 3. 
घने वनों के चित्रों में सलीमा ने क्या देखा? 
उत्तर:
घने वन के चित्रों में सलीमा ने देखा कि लोग वृक्षों को काटकर वनों को साफ कर रहे हैं। लोगों ने कृषि एवं आवास हेतु वनों को साफ कर दिया। सलीमा सोचने लगी कि यदि वनों को साफ कर दिया जाएगा तो वन्य जीव कहाँ जाएँगे। भविष्य में क्या पर्याप्त ऑक्सीजन, जलवाष्प, लकड़ी, फल, मेवे आदि मिल पायेंगे?

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

RBSE Class 7 Social Science प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) वनस्पतियों का विकास किन दो कारकों पर अधिकतर निर्भर करता है? 
(ख) प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख्य श्रेणियाँ कौनसी हैं? 
(ग) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम बताएँ। 
(घ) विश्व के किस भाग में उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं? 
(च) नींबू-वंश (सिट्रस) के वृक्ष किस जलवायु में उगाए जाते हैं?
(छ) शंकुधारी वन के कोई चार उपयोग बताएँ। 
(ज) विश्व के किन भागों में मौसमी घास स्थल पाए जाते हैं? 
उत्तर:
(क) वनस्पति का विकास जिन दो कारकों पर अधिकतर निर्भर करता है, वे हैं-(1) तापमान (2) आर्द्रता। 

(ख) प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख्य श्रेणियाँ ये हैं-

  • वन 
  • घासस्थल 
  • कांटेदार झाड़ियाँ। 

(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ ये हैं-

  • रोजवुड 
  • महोगनी। 

(घ) उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं-भारत, आस्ट्रेलिया तथा मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में। 
(च) नींबू वंश (सिट्रस) के वृक्ष भूमध्यसागरीय जलवायु में उगाए जाते हैं। 

(छ) शंकुधारी वन के चार उपयोग ये हैं-

  • लुगदी बनाने में, 
  • माचिस की लकड़ी बनाने में 
  • पैकिंग करने में तथा 
  • जंगली जानवरों को प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराने में। 

(ज) मौसमी घास स्थल प्रायः शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। 

प्रश्न 2. 
सही (√) उत्तर चिन्हित कीजिए(क) काई व लाइकेन पाए जाते हैं-
(i) रेगिस्तानी वनस्पति में 
(ii) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में 
(iii) टुंड्रा वनस्पति में 
उत्तर:
(iii) टुंड्रा वनस्पति में 

(ख) कांटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं-
(i) गर्म एवं आर्द्र, उष्णकटिबंधीय जलवायु में 
(ii) गर्म एवं शुष्क, रेगिस्तानी जलवायु में 
(iii) ठंडी ध्रुवीय जलवायु में 
उत्तर:
(ii) गर्म एवं शुष्क, रेगिस्तानी जलवायु में 

(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर-
(i) बंदर 
(ii) जिराफ 
(iii) ऊँट 
उत्तर:
(i) बंदर 

(घ) शंकुधारी वन की एक महत्त्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति-
(i) रोजवुड 
(ii) चीड़ 
(iii) सागवान 
उत्तर:
(ii) चीड़ 

(च) स्टेपी घास स्थल पाए जाते हैं-
(i) दक्षिण अफ्रीका 
(ii) आस्ट्रेलिया 
(iii) मध्य एशिया 
उत्तर:
(iii) मध्य एशिया 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

(क) वालरस 

(i) नरम काष्ठ पेड़  

(ख) देवदार का वृक्ष

(ii) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन का एक जानवर  

(ग) जैतून

(iii) एक ध्रुवीय जानवर

(घ) हाथी

(iv) अंटार्कटिका का शीतोष्ण घास स्थल

(च) कंपोस

(v) काँटेदार झाड़ियाँ  

(छ) डाउन

(vi) एक नींबू-वंश (सिट्रस) का फल 

 

(vii) ब्राजील के उष्ण कटिबंधीय घास स्थल

उत्तर:

(क) वालरस 

(iii) एक ध्रुवीय जानवर 

(ख) देवदार का वृक्ष

(i) नरम काष्ठ पेड़ 

(ग) जैतून

(vi) एक नींबू-वंश (सिट्रस) का फल

(घ) हाथी

(ii) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन का एक जानवर

(च) कंपोस

(vii) ब्राजील के उष्ण कटिबंधीय घास स्थल

(छ) डाउन

(iv) अंटार्कटिका का शीतोष्ण घास स्थल

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

प्रश्न 4. 
(क) ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फर एवं त्वचा मोटी होती है? 
(ख) उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन, शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं? 
(ग) वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है? 
उत्तर:
(क) ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फर तथा त्वचा मोटी होती है ताकि वे ध्रुवीय प्रदेशों की शीत जलवायु में अपने आपको सुरक्षित रख सकें। 

(ख) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं क्योंकि इससे उनकी वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और वे शुष्क मौसम में जल को लम्बे समय तक संरक्षित रख सकते हैं। 

(ग) वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है क्योंकि-

  • सभी स्थानों पर तापमान में भिन्नता होती है। 
  • सभी स्थानों पर वर्षा की मात्रा में अन्तर होता है। 
  • सभी स्थानों के ढाल एवं मृदा की परत की मोटाई में अन्तर होता है।

प्रश्न 5. 
क्रियाकलाप-
(क) विश्व के विभिन्न भागों के वनों एवं घास स्थलों के चित्र एकत्र करें। प्रत्येक चित्र के नीचे इससे संबंधित एक वाक्य लिखें।
(ख) वर्षावन, घासस्थल एवं शंकुधारी वन का एक कोलाज बनाएँ।
उत्तर:
उपर्युक्त क्रियाकलापों (क तथा ख) को अपने सहपाठियों एवं विषय अध्यापक की सहायता से विद्यार्थी स्वयं करें।

admin_rbse
Last Updated on June 13, 2022, 5:31 p.m.
Published June 13, 2022