RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Solutions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

RBSE Class 7 Social Science राज्य शासन कैसे काम करता है InText Questions and Answers

पृष्ठ संख्या 31

प्रश्न 1. 
पातालपुरम् में क्या हो रहा है? 
उत्तर:
जिला मुख्यालय पातालपुरम् में लोग विधायक के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं कि पातालपुरम् कम पानी की सप्लाई की समस्या का सामना कर रहा है। इसका परिणाम यह है कि यहाँ का जिला चिकित्सालय बड़ी संख्या में हैजे के पीडित बच्चों से अटा पड़ा है। 

प्रश्न 2. 
यह समस्या इतनी गंभीर क्यों है? 
उत्तर:
यह समस्या इतनी गंभीर इसलिए है कि हैजे से 10 लोगों की मृत्यु हो गई है। 

प्रश्न 3. 
आपके विचार से उपर्युक्त स्थिति में क्या कदम उठाए जा सकते हैं या क्या किया जा सकता है और आपके अनुसार किसे यह कार्य करना चाहिए? आप इस बारे में क्या सोचते हैं? 
उत्तर:
सरकार को हैजा से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए। लोगों को पीने के स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने की जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार के जिलाधिकारी तथा स्वास्थ्य अधिकारी को तुरंत स्वास्थ्य की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कदम उठाने होंगे। उनको हैजा प्रभावित क्षेत्र में बच्चों को ओ.आर.एस. के पैकेट उपलब्ध कराने चाहिए। 

पृष्ठ संख्या 32 

प्रश्न 1. 
अपने शिक्षक के साथ इन शब्दावलियों पर चर्चा कीजिए-आमसभा, भारत के राज्य, निर्वाचन क्षेत्र, बहुमत, सत्तारूढ़ दल और विरोधी दल। 
उत्तर:
आमसभा-आमसभा से आशय है-महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने हेतु लोगों का एकत्रित होना। 
भारत के राज्य-प्रशासनिक दृष्टि से देश में क्षेत्रों का बँटवारा। प्रत्येक का अपना न्यायक्षेत्र होता है। 
निर्वाचन क्षेत्र-इसका तात्पर्य एक निश्चित क्षेत्र से है, जहाँ रहने वाले सब मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। 
बहमत-इसका आशय ऐसी स्थिति से है, जब किसी समूह के आधे से अधिक संख्या में लोग किसी निर्णय या विचार से सहमत हों। इसे साधारण बहुमत भी कहा जाता है। 
सत्तारूढ़ दल-विधानसभा में बहुमत प्राप्त करने वाले राजनीतिक दल को सत्तारूढ़ दल कहा जाता है। 
विरोधी दल-विरोधी दल वह है, जिसे विधानसभा में बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है तथा जिसकी भूमिका सरकारी निर्णयों और कार्यों पर प्रश्न उठाने और विधानसभा में विचार करने के लिए मुद्दे उठाने की होती है।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

पृष्ठ संख्या 33

प्रश्न 1. 
अपने प्रदेश के बारे में वैसे आँकड़े पता कीजिए जैसे आपने हिमाचल प्रदेश की तालिका में देखे। उन्हें एक तालिका के रूप में दर्शाइए। 
उत्तर:
तालिका-राजस्थान राज्य
कुल विधानसभा की सीटें-200 
राजस्थान में 3 दिसम्बर, 2018 को हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम 

राजनीतिक दल

चुने हुए सदस्यों की संख्या

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

100

2. भारतीय जनता पार्टी

73

3. बहुजन समाज पार्टी

6

4. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 

3

5. भारतीय ट्राइबल पार्टी

2

6. भारतीय मार्क्सवादी पार्टी

2

7. राष्ट्रीय लोक दल

1

8. निर्दलीय

13

कुल सदस्य संख्या

200

प्रश्न 2. 
आपके राज्य के राज्यपाल का नाम पता कीजिए। 
उत्तर:
हमारे राजस्थान राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र हैं। 

पृष्ठ संख्या 35

प्रश्न 1. 
क्या दिए गए चित्र (पाठ्यपुस्तक पृष्ठ 35) में आप सत्ता पक्ष और विरोधी पक्ष के विधायकों को पहचान सकते हैं? 
उत्तर:
विधायक सं. 1, 2, 3 और 5 विरोधी पक्ष के हैं और विधायक सं. 4 तथा 6 सत्तापक्ष के हैं। 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

पृष्ठ संख्या 36 

प्रश्न 1. 
जो विधायक सोचते थे कि सरकार स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रही है, वे मुख्य रूप से क्या-क्या तर्क दे रहे थे? 
उत्तर:
(i) विधायक-1 हैजा के कारण हुई 15 मौतों का मुद्दा उठा रहे हैं। 
(ii) विधायक-2 तथा 5 ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर तथा मेडिकल कर्मचारियों की कमी से हो रही बुरी हालत का प्रश्न उठाया। 
(iii) विधायक-3 ने अपने निर्वाचन क्षेत्र तोलपट्टी में पानी की कमी की गंभीर समस्या को उठाया और कहा कि औरतों को पानी लाने के लिए 3-4 किलोमीटर तक चलना पड़ता है। 

प्रश्न 2. 
यदि आप स्वास्थ्य मंत्री होते, तो उपर्युक्त चर्चा का उत्तर किस प्रकार देते?
उत्तर:
यदि मैं स्वास्थ्य मंत्री होता तो मैं उपर्युक्त समस्याओं के सम्बन्ध में किये जा रहे सरकारी प्रयासों के बारे में उन्हें बताता और उन्हें आश्वस्त करता कि सरकार लोगों की मदद के लिए भरसक प्रयास कर रही है। 

प्रश्न 3. 
आपके विचार से क्या उपर्युक्त बहस कुछ अर्थों में उपयोगी रही? कैसे? चर्चा कीजिए। 
उत्तर:
उपर्युक्त बहस इस अर्थ में उपयोगी रही कि इस बहस के माध्यम से जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार के कार्यों पर नियंत्रण करने का प्रयास करते हैं। वे इस बहस के द्वारा वर्तमान समाज में व्याप्त समस्याओं को सरकार के ध्यान में लाते हैं तथा सरकार पर इन समस्याओं को दूर करने के लिए दबाव बनाते हैं। इस प्रकार वे इस बहस के द्वारा सत्ताधारी दल पर नियंत्रण करते हैं और समस्याएँ उठाकर सरकार से यह जानने का प्रयत्न करते हैं कि अब तक सरकार ने इन समस्याओं के हल के लिए क्या कदम उठाये हैं। 

प्रश्न 4. 
व्याख्या कीजिए सरकार की कार्यप्रणाली में एक सामान्य विधायक और उस विधायक में, जो मंत्री भी है, क्या अंतर है? 
उत्तर:
एक सामान्य विधायक वह है जो अपने निर्वाचन क्षेत्र से सर्वाधिक मत प्राप्त करके निर्वाचित हुआ है; वह सत्ता पक्ष और विपक्ष किसी से भी संबंधित हो सकता है। वह विधायक, जो मंत्री है, वह केवल सत्ताधारी दल से ही संबंधित होता है। 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

पृष्ठ संख्या 37 

प्रश्न 1. 
हैजे को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार द्वारा किए गए दो उपाय लिखिए। 
उत्तर:

  • हैजे को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार ने पानी पहुँचाने हेतु पानी के टैंकरों को काम में लगा दिया है। 
  • सरकार द्वारा ओ.आर.एस. के पैकेट बांटे जा रहे हैं। 

प्रश्न 2. 
प्रेसवार्ता का क्या उद्देश्य है? प्रेसवार्ता आपको सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में किस प्रकार सहायक होती है? 
उत्तर:
प्रेसवार्ता का उद्देश्य विधानसभा में हुई चर्चा की सूचना देना होता है। प्रेसवार्ता में सरकार मीडिया के माध्यम से जनता के हित के लिए लिये ग़ए कदमों की जानकारी जनता को देती है। विभिन्न समाचार पत्रों तथा मीडिया के प्रतिनिधि इस प्रेस वार्ता में आए हुए शासकीय अधिकारियों व मंत्रियों से सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के सम्बन्ध में अनेक प्रश्न पूछते हैं, जिनका वे उत्तरं देते हैं। इन चर्चाओं की रिपोर्ट समाचार पत्रों में प्रकाशित होती है। इससे जनता को इसकी पूरी जानकारी मिल जाती है।

पृष्ठ संख्या 38

प्रश्न 1. 
अपने शिक्षक की सहायता से पता लगाइए कि उपरोक्त (पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 39 में दिखाई तालिका में दिखाये गए) शासकीय विभाग क्या काम करते हैं और उन्हें तालिका में दिए गए रिक्त स्थानों में भरिए। 
उत्तर:
तालिका

विभाग का नाम 

उनके कार्यों के उदाहरण

स्कूल शिक्षा विभाग

स्कूल शिक्षा विभाग, मानवीय संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन कार्य करता है और इसका कार्य विभिन्न स्कीमों तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों द्वारा स्कूली शिक्षा की प्रोन्नति करना है। यह प्रारंभिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा संस्थाओं तथा शैक्षिक योजनाओं, जैसे-सर्व शिक्षा अभियान तथा मध्याह्न भोजन आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

लोक निर्माण विभाग

लोक निर्माण विभाग की दो शाखाएँ हैं। यह सड़कों, पुलों और इमारतों के बनाने, उन्हें प्रोन्नत करने तथा उनके रंखरखाव का कार्य करता है। यह राज्य में सभी लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक नोडल एजेन्सी भी है।

कृषि विभाग

यह भारत में कृषि से संबंधित कानूनों, नियमों, उपनियमों के निर्माण तथा प्रशासन की एक शीर्ष संस्था है। इस मंत्रालय के कार्य के तीन प्रमुख क्षेत्र हैं। ये हैं-कृषि, खाद्य प्रसंस्करण तथा| सहकारिता।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

RBSE Class 7 Social Science राज्य शासन कैसे काम करता है Textbook Questions and Answers 

प्रश्न 1. 
निर्वाचन क्षेत्र व प्रतिनिधि शब्दों का प्रयोग करते हुए स्पष्ट कीजिए कि विधायक कौन होता है और उसका चुनाव किस प्रकार होता है? 
उत्तर:
विधायक-प्रत्येक राज्य विधानसभा के कई निर्वाचन क्षेत्रों में बंटा होता है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से जनता जिस प्रतिनिधि को निर्वाचित करती है, उसे विधायक कहा जाता

विधायक का चुनाव-प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के वयस्क नागरिक गुप्त एवं सार्वभौमिक मताधिकार द्वारा एक प्रतिनिधि का निर्वाचन करती है। यह चुना हुआ व्यक्ति विधानसभा में अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करता है। इसीलिए इसे विधायक अथवा. 'विधानसभा का सदस्य' कहा जाता है। 

प्रश्न 2. 
कुछ विधायक मंत्री कैसे बनते हैं? 
उत्तर:
विधायक से मंत्री बनने की प्रक्रिया-

  • विधानसभा चुनाव के पश्चात् विधानसभा में बहुमत दल के नेता को राज्यपाल मुख्यमंत्री नियुक्त करता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्य के प्रशासन को चलाने के लिए अपनी सहायता के लिए सत्तारूढ़ दल के विधायकों में से कुछ लोगों को मंत्री चुनता है। 

प्रश्न 3. 
मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिये गए निर्णयों पर विधानसभा में बहस क्यों होनी चाहिए? 
उत्तर:
मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर विधानसभा में बहस होनी चाहिए क्योंकि-

  • मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक सामूहिक रूप से जनता के प्रति उत्तरदायी हैं। 
  • यह आवश्यक नहीं है कि मुख्यमंत्रियों और अन्य मंत्रियों द्वारा लिये गए निर्णय समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी हों। विधानसभा में बहस के दौरान उस मुद्दे से संबंधित अनेक बिंदु उठते हैं, जैसे-यह निर्णय जनता के हित में है या नहीं। 
  • विधानसभा में होने वाली बहस के द्वारा ही मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों के अधिकारों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाना संभव है। 
  • बहस के फलस्वरूप आए नवीन विचारों को अंतिम निर्णय में जोड़ा जा सकता है। 
  • सभी निर्णयों पर विधानसभा सदस्यों की स्वीकृति होना आवश्यक है क्योंकि वे ही जनता के वास्तविक प्रतिनिधि हैं। 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

प्रश्न 4. 
पातालपुरम में क्या समस्या थी? निम्नलिखित के द्वारा इस विषय में क्या चर्चा या कार्य किये गए? निम्न तालिका में भरिए-

आमसभा

विधानसभा

प्रेसवार्ता

मुख्यमंत्री

उत्तर:
पातालपुरम की समस्यायें-
(i) पानी की कमी के कारण लोगों को तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई दी जाती थी। 
(ii) लोग गंदा पानी पीने को मजबूर थे जिसके कारण पूरे क्षेत्र में हैजा फैल गया था। 
(iii) दस लोगों की मृत्यु हो चुकी थी तथा जिला चिकित्सालय ऐसे मरीजों से भरा हुआ था। 

इस विषय पर निम्न द्वारा किए गए कार्य-

आमसभा

लोगों द्वारा सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया था और उन्होंने एम.एल.ए. के घर का घेराव किया हुआ था।

विधानसभा

विधानसभा में विपक्षी दल के विधायकों ने हैजे से हुई मौतों, अस्पतालों की बुरी दशा, डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारियों की कमी, पानी की कमी तथा प्रभावित लोग को ओ.आर.एस. के पैकेट उपलब्ध कराने में सरकार की अयोग्यता की बात कही। दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के विधायकों ने पातालपुरम की स्थिति को सुधारने के सम्बन्ध में सरकार द्वारा किये गए प्रयासों को बताया।

प्रेसवार्ता

प्रेस वार्ता में, मंत्री ने सरकार द्वारा लिए गए कदमों के बारे में बताया। समाचारपत्रों तथा मीडिया के रिपोर्टर्स ने सरकारी पक्ष के मंत्री तथा अधिकारी से अनेक प्रश्न पूछे तथा उन पर चर्चा की। इसके बाद इस समाचार को अनेक समाचार पत्रों ने प्रकाशित किया।

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री पातालपुरम जिले के दौरे पर गये। उन्होंने उन परिवारों से भेंट की, जिनके रिश्तेदारों की मृत्यु हो गई थी। वे अस्वस्थ लोगों को देखने अस्पताल भी गए। सरकार ने इन परिवारों के लिए मुआवजा राशि की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विचार से समस्या केवल सफाई की नहीं है वरन् पीने के स्वच्छ पानी की कमी की भी है। उन्होंने कहा कि एक उच्चस्तरीय जाँच समिति गठित की जाएगी, जो सफाई सुविधाओं के लिए जिले की जरूरतों के बारे में विचार करेगी।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

प्रश्न 5. 
विधानसभा सदस्य द्वारा विधायिका में किये गए कार्यों और शासकीय विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बीच क्या अन्तर है? 
उत्तर:

  • विधानसभा के सदस्य विधायिका में मुद्दों को उठाते हैं, उन पर चर्चा करते हैं तथा समस्याओं को हल करने के लिए निर्णय लेते हैं तथा कानून बनाते हैं। 
  • शासकीय विभाग विधायिका द्वारा पारित किए गए निर्णयों और कानूनों को क्रियान्वित करते हैं।
admin_rbse
Last Updated on June 15, 2022, 2:31 p.m.
Published June 14, 2022